नगर परिषद चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नगर परिषद चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

नगर परिषद चुनाव / बाड़मेर में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड, भाजपा नहीं भेद पाई मेवाराम जैन की किलाबंदी

नगर परिषद चुनाव / बाड़मेर में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड, भाजपा नहीं भेद पाई मेवाराम जैन की किलाबंदी


बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। बाड़मेर शहर की स्थानीय सरकार बनाने में कांग्रेस ने हैट्रिक लगा दी है। नगर परिषद के 55 वार्ड के मंगलवार को घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 32 स्थान पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस से बोर्ड छिनने का भरसक प्रयास करने के बावजूद भाजपा के प्रत्याशी 18 सीट पर ही चुनाव जीत पाए। जबकि पांच स्थान पर निर्दलीय ने जीत हासिल की।कुल 55 वार्ड में से 32 पर कांग्रेस व 18 पर भाजपा,


 बालोतरा नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा। 45 वार्डो में 25 पर भाजपा ने जमाया कब्जा जबकि 16 वार्ड पर सिमटी कांग्रेस। 4 सीट पर जमाया निर्दलीयों ने कब्जा।

 नगर परिषद बाड़मेर पर दस सालों से कांग्रेस का कब्जा है। यहां विधायक से लेकर, प्रधान, प्रमुख तक कांग्रेस है। इस बार भी चुनाव की पूरी कमान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने संभाल रखी थी। विधायक ने सरपंच से राजनीति की शुरुआत की और बाड़मेर चेयरमैन बने। इसके बाद तीसरी बार बाड़मेर से विधायक हैं।

नगर परिषद बोर्ड बनाने को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त थी कि उनका ही बोर्ड बनेगा। इसी वजह से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी नहीं की। कुछ नए प्रत्याशियों को शहर में पार्टी के लोगों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया। सोमवार को कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी घरों में ही रोजमर्रा के काम में व्यस्त नजर आए। चुनावी भागदौड़ के बाद महिलाएं जहां घरों में काम करती नजर आईं, वहीं पुरुष भी चुनावी दौड़ की नींद पूरी करते दिखे।

पुष्कर में भाजपा के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

भाजपा ने खुद के प्रत्याशियों को बचाने के लिए बाड़मेर से 450 किमी दूर बाड़ाबंदी कर रखी थी। भाजपा को डर था कि कहीं कांग्रेस उन्हीं के प्रत्याशियों को खरीद-फरोख्त न करे। इसके लिए एक दिन पूर्व सालासर बालाजी दर्शन करने के बाद सोमवार रात को पुष्कर अजमेर में प्रत्याशियों को होटल में रखा गया था। नतीजों के बाद उन्हें बाड़मेर के लिए लाया गया।
भाजपा की कमान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने संभाल रखी थी। चुनावी रणनीति तैयार की और लगातार प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। यूआईटी की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी, जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल समेत अन्य नेता भी सक्रिय रहे। लेकिन वे मेवाराम जैन की किलाबंदी को तोड़ नहीं पाए।

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

जैसलमेर शहरी सरकार निर्दलीयों की मदद से बनने के संकेत,किसी दल को बहुमत की संभावना नजर नही आ रही


नगर परिषद चुनाव जैसलमेर

जैसलमेर शहरी सरकार निर्दलीयों की मदद से बनने के संकेत,किसी दल को बहुमत की संभावना नजर नही आ रही

जैसलमेर नगर परिषद चुनावो को लेकर जेसलमेर में काफी हो हल्ला हो गया।।कांग्रेस भाजपा कड़े मुकाबले में फंस गई तो निर्दलीय कोई एक दर्जन सीट पर दोनो दलों के समीकरण बिगाड़ रहे।इस बार शहरी सरकार का दारोमदार निर्दलीय प्रत्याशियों पर रहेगा।।निर्दलीय करीब एक दर्जन सीट पर हावी है।।दोनो दलों ने निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने समर्थन में लेने के तमाम प्रयास कर लिए।।कुछ स्थानों पर कांग्रेस तो कुछ स्थानों पर भाजपा के प्रत्यासी परिदृश्य में नही है।।ऐसी सीट पर निर्दलीयों की पो बारह हो रही है।।भाजपा ने कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी है तो कांग्रेस के प्रत्यासी गुट के आधार पर उतारे गए।।विधायक खेमे की और से नाएं चेहरे तो जरूर उतारे मगर ये चेहरे प्रभावी साबित नहीं हो रहे।।कांग्रेस ने वार्ड 20 से हरिवल्लभ कल्ला को निर्विरोध जीत दिला दी मगर यह जीत कांग्रेस के खाते में जाने की बजाय काबीना मंत्री सालेह मोहम्मद के खाते में गई।।प्रत्याशियों के चयन में कांग्रेस कई वार्डो में गच्चा खा गई जिसका फायदा कही भाजपा तो कही निर्दलीय प्रत्यासियो को मिल रहा है।।यह तय है जैसलमेर में शहरी सरकार बनाने का मौका निर्दलीयों के सहारे होगा।जो निर्दलीयों का समर्थन हासिल करेगा वही शहर की सरकार बना पायेगा।।कांग्रेस के नेताओ में विधायक रूपाराम धनदे खुद सक्रिय है तो काबीना मंत्री सालेह मोहम्मद ,प्रधान अमरदीन फकीर,पूर्व सभापति अशौक तँवर ने कमान संभाल रखी है।काबीना मंत्री सालेह मोहम्मद ने अपने आपको इन चुनावों में आज  खुद को प्रत्यक्ष रूप सेझोंक दिया  है।।कांग्रेस द्वारा शहर के सबसे बड़े वोट बैंक हजूरी समाज के तीन दिग्गज सहित वर्तमान पार्षद सशक्त उम्मीदवार पर्वत सिंह भाटी को किनारे कर दिया।इन तीन नेताओं अशोक तंवर,अर्जुन सिंह परिहार,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चौहान की टिकटें काट कर पहले ही आक्रोश का सामना कर रही है।।इसका विपरीत असर सामने आएगा।।भाटिया समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही मिल पाया। इधर भाजपा के सान्ग सिंह भाटी,विक्रम सिंह नाचना,जुगल किशोर ,महेंद्र तँवर ने कमान संभाल रखी है।।बहरहाल शहरी सरकार के लिए महाभारत जारी है।।आने वाले तीन दिन खास रहेंगे ।मगर कोई खास उलटफेर होता दिख नही रहा।यह तय है सभापति निर्दलीयों की मदद से बनेगा वो भाजपा का हो या कांग्रेस का।