दीपमाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दीपमाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 अक्तूबर 2019

जैसलमेर दीपमाला से रोशन हुआ तीन सौ साल पुराना रामकुंडा मन्दिर* *ग्रुप फ़ॉर पीपल और दैनिक भास्कर ने सजाई दीपमाला*

जैसलमेर दीपमाला से रोशन हुआ तीन सौ साल पुराना रामकुंडा मन्दिर*

*ग्रुप फ़ॉर पीपल और दैनिक भास्कर ने सजाई दीपमाला*






*जैसलमेर जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक आस्था का केंद्र रामकुंडा में दीपावली के पर्व पर दैनिक भास्कर और ग्रुप फ़ॉर पीपल जेसलमेर टीम के संयुक्त तैवधान में साढ़े तीन सौ साल पुराने वैष्णव मन्दिर दीपमाला की रोशनी से नहा उठा।।रामकुंडा महारावल अमर सिंह द्वारा 1699 ईसवी में बनाया गया था।महारावल ने यह मंदिर महारानी सोढ़ी मानसुखदे के लिए बनाया था।।ग्रुप फ़ॉर पीपल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,देवेंद्र सिंह परिहार,मांगीलाल सोलंकी,राजेन्द्र सिंह चौहान,पार्षद पर्वत सिंह भाटी,नविन भाटिया,प्रदीप गौड़,प्रदीप सिंह भाटी ,महेंद्र कुमार भाटी,और दैनिक भास्कर टीम ने इस प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक मन्दिर पर 1001 दीपो जला कर आकर्षक दीपमाला सजाई।।दीपो की जगमगाहट से प्राचीन दीवार सुनहरी आभा से नहा उठी।।

शनिवार, 26 अक्तूबर 2019

जैसलमेर दीपमाला की रौशनी से गुलज़ार हुआ गड़ीसर ,सैलानियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया

दीपमाला की रौशनी से गुलज़ार हुआ गड़ीसर ,सैलानियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया 

दीपमाला सतत चेतन रही पर्यटक लुत्फ उठाते रहे












जैसलमेर  सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फ़ॉर पीपल जैसलमेर  के तत्वाधान में दीपावली पर्व पूर्व धनतेरस की रात्रि को गड़ीसर तालाब पर इकतीस सौ दीपो से दीपमाला सजाई।।देशी विदेशी सैलानोयो ने भी जमके दीप जलाए।।इकतीस सौ दीपो से सजे गड़ीसर के घाट,बंगली और मुख्य द्वार टीलों प्रोल बस देखते बनते थे।झील में जगमग तैरते दीपक अनायास सैलानियों का ध्यान आकर्षित कर  रहे थे ।सैलानी दीपमाला देखकर प्रसनचित  नजर आ रहे थे वही जमकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का आनंद ले रहे थर।।जेसलमेर गड़ीसर पर पहली बार भव्य ऐतिहासिक  दीपमाला का आयोजन पधारो म्हारे जैसाण और स्वच्छ जैसाण थीम पर किया गया।।दीपों से सजा गड़ीसर और घाट रोशनी से नहा उठे थे।।बिजली बंद कर देने के बाद गड़ीसर का दृश्य किसी जन्नत से कम न था ।इस दृश्य के साक्षी बने जिला कलेक्टर नमित मेहता ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ,जैसलमेर के युवराज चैतन्यराज सिंह ,आयुक्त बृजेश राय ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ,जैसलमेर प्रधान अमरदीन फ़क़ीर ,पूर्व सभापति अशोक तंवर ,महिला विंग संयोजिका श्रीमती प्रेमलता चौहान और हज़ारो की संख्या में दीपोत्सव देखने  देशी विदेशी सैलानी ,जिला कलेक्टर ,युवराज सहित अतिथियों ने तालाब पर दीपदान किया ,


पश्चिम बंगाल से आये अभिनव चटर्जी और उनकी जोड़ायत ने कहा कि ऐसे खूबसूरत दृश्य पहले फिल्मों में देखे आज वास्तविक दृश्य देख आनंद आ गया।कनाडा की हेनरी ओलिय ने कहा कि जैसलमेर को पर्यटन और स्वच्छता जागरूकता के लिए  इतनी खूबसूरत दीपमाला आयोजित की गई।।मैं  यह दृश्य अपने साथ याद के रूप में ले जा रही हूं। दीपमाला सतत जलती रही पर्यटक लुत्फ उठाते रहे।।

जिला कलेक्टर नामित मेहता  ने कहा की दीपमाला का दृश्य देख अचम्भित हूँ,ऐसे जागरूकता के प्रयास जैसलमेर के पर्यटन विकास में सहायक होंगे,गड़ीसर तालाब का ऐसा मनभावन खूबसूरत दृश्य पहली  बार देखा , इस दीपमाला की रौशनी से गड़ीसर की खूबसूरती में चार चाँद लग गए,जैसलमेर राजघराने के युवराज चैतन्यराज सिंह ने  ने कहा कि पर्यटन और स्वच्छता जागरूकता जागरूकता के लिए दीपमाला का आयोजन अदभुत और सराहनीय प्रयास है।।आज गड़ीसर खिल उठा।।उन्होंने कहा की आज उपस्थित लोगो के माध्यम से जन जन तक यह सन्देश जायेगा ,युवराज चैतन्यराज सिंह  ने जैसलमेरवासियों से अपील की हे की जैसलमेर के पर्यटन विकास के लिए किये जा रहे हर प्रयास में योगदान दे ,कार्यक्रम में पूर्व सभापति अशोक तंवर ने कहा की जैसलमेर के गड़ीसर पर पहली बार दीपमाला का आयोजन हुआ ,इसके माध्यम से लोगो को स्वच्छता और पर्यटन  के लिए प्रेरित किया जाना सराहनीय प्रयास हैं,ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने कहा की सामाजिक सरोकार से जुड़े ग्रुप फॉर पीपल  जागरूकता के और बेहतर प्रयास करेगा ताकि हमारा जैसलमेर विश्व विख्यात हो और इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ख्याति और बढ़े प्रयास जारी रहेंगे  हो,ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी ने दीपमाला में सहयोग करने के लिए सैलानियों का आभार व्यक्त किया,

आकर्षण  का केंद्र रही रंगोली और गाँधी जी का चश्मा 

दीपमाला में स्थानीय बालिकाओं पारुल भाटी,दक्षिता चौहान ,विशाखा ,नीतिश्ठा ,हिमशिखा ,रश्मि  ,ने पर्यटन और स्वच्छ जैसाण का सन्देश देती खूबसूरत रंगोली और स्वच्छता का सन्देश देता दीपों से सज्जा गाँधी जी  का चश्मा आकर्षण का केंद्र रहा ,दीपों से सजी रंगोलियों के साथ जमकर सैलानियों ने सेल्फियां ली, 

इनका रहा सहयोग 

दीपमाला के संयोजन में जिला  प्रशासन ,नगर परिषद ,जिला परिषद ,सेफ ड्राइव सेव लाइफ हजूरी समाज युवा ग्रुप ,संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,,राजेन्द्र सिंह चौहान,मांगीलाल सोलंकी, देवेंद्र सिंह परिहार ,नवीन भाटिया ,श्रीमती प्रेमलता चौहान सनोफर अली ,सुनीता धतरवाल ,उम्मेद आचार्य ,महेंद्र कुमार भाटी ,रामेश्वर गौड़ ,राहुल सिंह ,गणपत सिंह सोलंकी ,सेफ ड्राइव सेव लाइफ हज़ूरी युवा संगठन के सेकड़ो कार्यकर्ता ,शरद भाटिया ,ऋषि तेजवानी ,पार्षद पर्वत सिंह भाटी दलवीर सिंह भाटी, गडरा रोड विकास अधिकारी गणपत सुथार ,जीतेन्द्र खत्री ,योगेश गज्जा ,अभिमन्यु सिंह तंवर,पुष्पक शर्मा ,अविनाश बिस्सा ,प्रदीप सिंह भाटी ,प्रदीप गौड़ ,श्यामलाल,प्रेम सिंह चौहान ,आनंद सिंह भाटी ,अमित व्यास ,पवन स्वामी ,सौरभ भाटी राम सिंह ,रवि सिंह ,अनिल ,विजय सिंह ,दिलीप सिंह भाटी ,प्रेम सिंह ,हाकम सिंह ,सहित सेकड़ो देशी विदेशी पर्यटक साक्षी बने।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

जैसलमेर गड़ीसर पे सजी 2100 सौ मिटटी के दीयों से दीपमाला,रौशनी से नहा उठा गड़ीसर सैलानियों ने दीपमाला का लुफ्त उठाया*

मतदान जागरूकता की हुंकार*
*जैसलमेर गड़ीसर पे सजी 2100 सौ मिटटी के दीयों से  दीपमाला,रौशनी से नहा उठा गड़ीसर 
सैलानियों ने दीपमाला का लुफ्त उठाया*




















*जेसलमेर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग स्वीप द्वारा ग्रुप फ़ॉर पीपल जेसलमेर के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गड़ीसर तालाब पर इक्कीस सौ दीपो से दीपमाला सजाई।।देशी विदेशी सैलानोयो ने भी जमके दीप जलाए।।इक्कीस सौ दीपो से सजे गड़ीसर के घाट,बंगली और मुख्य द्वार बस देखते बनते थे।।सैलानी दीपमाला देखकर प्रसंचित नजर आ रहे थे वही जमकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का आनंद ले रहे थर।।जेसलमेर गड़ीसर पर पहली बार दीपमाला का आयोजन किया गया।।दीपों से सजा गड़ीसर और घाट रोशनी से नहा उठे थे।।बिजली बंद कर देने के बाद गड़ीसर का दृश्य किसी जन्नत से कम न था ।इस दृश्य के साक्षी बने अतिरिक्त जिला कलेक्टर वीरेंदर कुमार वर्मा ,तहसीलदार वीरेंद्र सिंह,युवराज चैतन्य राज सिंह,पूर्व सभापति अशोक तंवर,संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,दलवीर सिंह भाटी,राजेन्द्र सिंह चौहान,मांगीलाल सोलंकी,कर्र्यक्रम के प्रभारी पार्षद पर्वत सिंह भाटी और जाकिर हुसैन,दीनमोहम्मद रंगरेज,अभिमन्यु सिंह तंवर,श्यामलाल,सहित सेकड़ो देशी विदेशी पर्यटक साक्षी बने।।पश्चिम बंगाल से आये अभिनव चटर्जी और उनकी जोड़ायत ने कहा कि ऐसे खूबसूरत दृश्य पहले फिल्मों में देखे आज वास्तविक दृश्य देख आनंद आ गया।कनाडा की हेनरी ओलिय ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इतनी खूबसूरत दीपमाला आयोजित की गई।।में यह दृश्य अपने साथ याद के रूप में ले जा रही हूं। दीपमाला में सतत जलती रही पर्यटक लुत्फ उठाते रहे।।जिला कलेक्टर ओम कसेरा ने कहा की मतदान भी हमारा धर्म हे,लोकतंत्र की स्थापना के लिए हमे अपना धर्म वोट देकर पूरा करना हे ,उन्होंने खूबसूरत दीपमाला की तारीफ करते हुए कहा की मतदान जागरूकता इ जुडी इस दीपमाला की रौशनी से गड़ीसर की खूबसूरती में चार चाँद लग गए,अतिरिक्त जिला जलेक्टर ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए दीपमाला का आयोजन सराहनीय प्रयास है।।आज गड़ीसर खिल उठा।।उन्होंने कहा की आज उपस्थित लोगो के माध्यम से जन जन तक यह सन्देश जायेगा ,युवराज चैतन्यराज ने कहा की लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान जरुरी हे,उन्होंने जैसलमेरवासियों से अपील की हे की जैसलमेर के विकास के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें ताकि सही जनप्रतिनिधि चुना जा सके,कार्यक्रम में पूर्व सभापति अशोक तंवर ने कहा की जैसलमेर के गड़ीसर पर पहली बार दीपमाला का आयोजन हुआ ,इसके माध्यम से लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया जाना सराहनीय प्रयास हैं,ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने कहा की सामाजिक सरोकार से जुड़े ग्रुप फॉर पीपल मतदाता जागरूकता के और बेहतर प्रयास करेगा ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो,ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी ने दीपमाला में सहयोग करने के लिए सैलानियों का आभार व्यक्त किया,