राज्यपाल कलराज मिश्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राज्यपाल कलराज मिश्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिया सरहद की सुरक्षा का जायजा, ठेठ सीमा पर पहुँचकर मिठाई वितरित कर दी सैनिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिया सरहद की सुरक्षा का जायजा,

ठेठ सीमा पर पहुँचकर मिठाई वितरित कर दी सैनिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ


जैसलमेर ,31 दिसम्बर/राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर्ष का अंतिम दिन नव वर्ष की पूर्व संध्या सरहद पर सैनिकों के साथ बिताई और उनकी पीठ थपथपाते हुए उत्साहवद्र्धन किया। राज्यपाल ने तनोट माता के दर्शन के उपरान्त तनोट से 20 किलोमीटर की दूर भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बल 139 वीं वाहिनी सीमा चौकी बबलियानवाला पहुंच कर सरहद की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



राज्यपाल ने सीमा पर तारबंदी व सुरक्षा के तमाम उपायों के बारे में जानकारी ली और सीमा सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल की खूब सराहना की।



सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. मुकेश कुमार सिंह, कमाडेण्ट डी.एस. अहलावत तथा नरेन्द्र कुमार यादव आदि अधिकारियों ने राज्यपाल को सरहद की सुरक्षा से सम्बन्धित तमाम उपायों एवं इनके लिये अपनाई जाने वाली नवीनतम सुरक्षा एवं संचार तकनीकों के उपयोग से अवगत करवाया।



राज्यपाल ने सीमा सुरक्षा में जुटे अधिकारियों, महिला व पुरुष कांस्टेबल तथा सीमा प्रहरियों को सम्बोधित किया और उनका हौंसला बढाया। राज्यपाल ने सभी का परिचय पाया और नव वर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए शुभ कामनाएँ व्यक्त की एवं अपनी ओर से मिठाई खिला कर जवानों का मुँह मीठा किया।



राज्यपाल ने कठिन और विषम परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों का उत्साहवद्र्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारे जांबाज सैनिक हर चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में पूर्ण समर्थ हैं। राज्यपाल ने इस दिशा में बी.एस.एफ. के योगदान को अतुलनीय बताते हुए प्रशंसा की।



राज्यपाल को सीमा क्षेत्र और चौकी का मुआयना कराते हुए बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने संपूर्ण गतिविधियों का ब्यौरा दिया। राज्यपाल ने बी.एस.एफ के अधिकारियों के साथ चाय भी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई आदि अधिकारी साथ थे।



---000---