सूरत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूरत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 जुलाई 2016

सूरत बिजनेसमैन मर्डर केस: ममेरे भाई से था प्यार, पति को प्रेमी से ही मरवाया

सूरत बिजनेसमैन मर्डर केस: ममेरे भाई से था प्यार, पति को प्रेमी से ही मरवाया
मृतक दिशीत और पत्नी वेल्सी (फाइल)

सूरत। शहर के पॉश इलाके सर्जन सोसाइटी में स्थित बंगले में सोमवार की रात हुए एक बिजनेसमैन दिशीत के मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दिशीत की पत्नी वेल्सी सहित प्रेमी व उसके दोस्त को भी अरेस्ट कर लिया है। वेल्सी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने ही प्रेमी (मामा के बेटे) से यह मर्डर करवाया था। पुलिस को वेल्सी पर इसलिए था शक...

- बंगला सोसाइटी के काफी अंदर था तो लुटेरों ने इसी बंगले को ही लूटपाट के लिए क्यों चुना?

- लुटेरों ने सिर्फ वेल्सी के ही गहने क्यों उतारे, जबकि दिशीत के गले में सोने की चेन और उंगली में सोने की अंगूठी भी थी। लुटेरों ने इन्हें नहीं छुआ।

- लुटेरों अगर लूटपाट के ही इरादे से आए थे तो घर के लॉकर में रखे कीमती सामान क्यों नहीं लूटा।

- सिर्फ लूटपाट ही करनी थी तो दिशीत का इतनी बेरहमी से मर्डर क्यों किया गया। सीने में आठ बार चाकू घोंपने के बाद गला भी रेता गया।




वेल्सी द्वारा पुलिस को सुनाई गई कहानी

- इस मामले में पुलिस को शुरुआत से ही वेल्सी द्वारा सुनाई गई कहानी हजम नहीं हो रही थी।

- वेल्सी ने पुलिस को बताया कि रात के करीब 12 बजे डोर बेल बजी। दिशीत ने दरवाजा खोला।

- सामने दो व्यक्ति थे, जो दिशीत को धक्का देकर घर में दाखिल हो गए। दोनों के हाथों में बड़े चाकू थे।

- लुटेरों ने मेरे गहने उतारे और मुझे बेटी के साथ बेडरूम के बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद दिशीत का मर्डर कर दिया।

- मैंने (वेल्सी) किसी तरह बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़ा और मदद के लिए आवाज लगाई। तब पड़ोसी यहां आए और हमें बाथरूम से बाहर निकाला।

मामा के बेटे से अफेयर था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेल्सी और दिशीत की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। इनकी एक बेटी भी है। लेकिन वेल्सी का उसके सगे मामा के बेटे से ही कई सालों से अफेयर चल रहा था। इसी के चलते वेल्सी ने ही दिशीत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

दिशीत गहरी नींद में था, तभी उसका मर्डर हुआ

- दरअसल, वेल्सी द्वारा पुलिस को सुनाई गई पूरी कहानी झूठी थी।

- वेल्सी रात को बेटी और दिशीत के सोने का इंतजार कर रही थी।

- रात के करीब बारह बजे वेल्सी ने ही दरवाजा खोला और आरोपी बेडरूम में दाखिल हुए।

- इसके बाद प्लान के अनुसार, वेल्सी ने दबे पांच बेटी को उठाया और बाथरूम में चली गई।

- आरोपियों ने बाथरूम का गेट बाहर से बंद कर दिया और इसके बाद नींद में ही दिशीत का मर्डर कर उसी की कार से फरार हो गए थे।

डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की भी ली गई थी मदद

- लूम कारखाने के मालिक दिशीत का फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी बिजनेस था। शहर में उनका काफी नाम था। इसलिए इस मर्डर केस ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी।

- आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की मदद भी ली गई थी।

- पुलिस आसपास के बंगलों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसमें लुटेरे नजर आए। हालांकि, इनका चेहरा क्लीयर नहीं दिख पाया था।

- लुटेरे जिस ऑटो से यहां पहुंचे थे, पुलिस ने उसे बुधवार को ही अरेस्ट कर लिया था। ऑटो चालक ने आरोपियों का हुलिया पुलिस को बता दिया था। ऑटो चालक को अरेस्ट करने की बात पुलिस ने दबा रखी थी, जिससे आरोपी सतर्क न हो जाएं।