दी की रपट में वाहन फंस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दी की रपट में वाहन फंस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 अगस्त 2018

जैसलमेर। दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत,पांच ने पेड़ पर चढ़ जान बचाई

जैसलमेर। दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत,पांच ने पेड़ पर चढ़ जान बचाई


          विधायक छोटूसिंह भाटी ने बचाव के सराहनीय प्रयास किये 




जैसलमेर देवा गांव में किसी की मौत पर बैठने गए एक ही परिवार की आठ महिलाएं वाहन चालक सहित अचानक ब्रहमसर नदी में आये पानी की चपेट में आ गए।जिसमे तीन महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर शहर है माली जाति की आठ महिलाए अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर बैठने गए थे। इन्होंने वाहन किराये पे ले रखा था। शाम को वापसी के समय ब्रहमसर के पास नदी की रपट में वाहन फंस गया। चालक ने महिलाओं को नीचे उतारा,बारिश चल रही थी। पीछे से नदी का बहाव आया जिसमे सभी महिलाए चालक बाह गए। चूंकि वाहन के गेट खुले थे पानी वाहन के अंदर घुस गया जिससे वाहन पलटी खा गया। तीन महिलाए वाहन के नीचे दब गई। बाकी महिलाए बह गई।भाग्यवस महिलाओ को खेजड़ी का पेड़ नजर आ गया जिस पर जैसे तैसे चढ़ गए। इसी बीच चालक गायब हो गया। उसी रुट पर दौरे से लौट रहे विधायक छोटू सिंह भाटी ने घटना को देख प्रशासन और ग्रामीणों को सूचित किया। ब्रहमसर सरपंच हजारी सिंह ने ग्रामीणों की मदद से महिलाओ को तलाशना शुरू किया इसी बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पे पहुंचे।सीमा सुरक्षा बल की रेस्क्यू टीम को बुलाया।।कांग्रेस युवा अध्यक्ष विकास व्यास बादशाह और उनकी फेक्ट्री की लेबर भी रेस्क्यू में साथ लग गए। रेस्क्यू टीम के मेम्बर्स ने पेड़ पर चढ़ी महिलाओ तो नीचे उतारा। साथ ही वाहन के नीचे दबी महिलाओ को भी निकाला जिसमे दो महिलाओं की मौके पे मौत हो चुकी थी शेष महिलाओ को बिधायक की गाड़ी से जवाहर अस्पताल भेजा।एक महिला ने उपचार ले दौरान दम तोड़ दिया। बाकी पांच महिलाओ कॉ उपचार चल रहा है। अस्पताल में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह , सदर थानाधिकारी कांता सिंह सहित कई अधिकारी अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था देख रहे थे। सभी मृतक महिलाए एक ही परिवार से है।