अशोक तँवर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशोक तँवर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 अक्तूबर 2019

*जैसलमेर सभापति के लिए एक गांधीवादी चेहरा अशोक तंवर,सेवा के जज्बे ने दी नई पहचान*

*जैसलमेर सभापति के लिए एक गांधीवादी चेहरा अशोक तंवर,सेवा के जज्बे ने दी नई पहचान*
अशोक तंवर 

जैसलमेर अब जबकि शहरों की सरकार बनाने का बिगुल बज चुका है।सरहदी जिले जेसलमेर में भी शहरी सरकार बनाने की जुगत में जन प्रतिनिधि लग चुके है।शहर की सरकार के मुखियो के नाम भी आगे आने लगे है।इस बार भी सर्वाधिक चर्चित चेहरा पूर्व सभापति ट्रेवल्स व्यवसायी अशोक तँवर का नाम सबसे आगे की पायदान पर है।।अशोक तंवर 2009 में जनता द्वारा चुने गए प्रथम अध्यक्ष बने।इनके कार्यकाल में जेसलमेर नगर पालिका से नगर परिषद में क्रमोन्नत हुई।।अशोक तँवर के बेहतरीन कार्यकाल को लोग आज भी याद करते है।।अशोक तंवर गांधी वादी विचारों और धार्मिक प्रवृत्ति के रूप में जाने जाते है।पूर्व विधायक गाँधीवादी नेता स्व गोवर्धन कल्ला के जीवन से आप काफी प्रभावित थे ,उनसे आपने बहुत कुछ सीखा ।उनके जरूरतमंदों की सेवा के जज्बे के जेसलमेरवासी कायल है।।कांग्रेस के सिपाही के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले अशोक तंवर क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे है।।विभिन्न  खेल संघों से उनका सीधा जुड़ाव है तो सामाजिक सरोकार से जुड़ी दर्जन भर विभिन संस्थाओं के पदाधिकारी भी है।।उन्होंने अपने कार्यकाल में जेसलमेर में सर्वाधिक पट्टे जारी कर गरीब जनता को बड़ी राहत पहुंचाई थी।सबसे बड़ी बात है उनके राजनीतिक करियर पर कोई दाग नही है यही कारण है कि स्थानीय केबिनेट मंत्री से लेकर विधायक तक कि पहली पसंद बने है।।अशौक तँवर खुद जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है।खासी संख्या में युवा वर्ग उनसे सीधा जुड़ाव रखते है।।कांग्रेस सरकार सत्ता के आने के बाद अशोक तंवर ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह तंवर सार्वजनिक पार्क का जिस तरह विकास कार्य करवाए लोग उनके मुरीद हो गए।हाल ही में उन्होंने शहर के मुख्य ह्रदय स्थल गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कर लोगो का दशकों पुराना सपना साकार किया।।अशोक तंवर ने बताया कि उन्होंने जेसलमेर के विकास को लेकर एक सपना देखा है जिसे मूरत रूप देने के उद्देश्य से अपनी दावेदारी पेश कर रहा हूँ।जेसलमेर शहर के हेरिटेज स्वरूप को बरकरार रखते हुए कुछ खास योजनाए जेहन में है तो कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए भूमि आवंटन और पट्टा वितरण उनकी खास परियोजनाओं में शामिल है।साथ ही शहरी क्षेत्र और किले निवासियों के स्टेट ग्रांट के पट्टे का कार्य काफी बाकि हैं जिसे पूरा करना हे,उन्होंने बताया की शहर के चार स्थानों से जिले के बुजुर्गो के लिए ई रिक्शा की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की भी योजना हैं ,।इधर अशोक  तँवर को सभापति बनाने के लिए युवाओ की टीम सक्रिय हो गई है।छतीस कौम में अपनी खास पहचान बनाने वाले तंवर सभापति की रेस में सबसे आगे हैं।