सायला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सायला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 मई 2011

पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने मंगलवार को सायला पुलिस थाने का निरीक्षण किया

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण
सायला
पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने मंगलवार को सायला पुलिस थाने का निरीक्षण किया। बारहठ शाम 5 बजे थाने पहुंचे जहां पर एएसआई अनिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एस.एम कार्यालय अनुसंधान कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने थानाधिकारी बाघ सिंह से अपराधों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप अधीक्षक देवकिशन शर्मा भी साथ थे। इस दौरान गत दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़-छाड़ के मामले में लड़की सहित परिजनों ने एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग की।