तुलसी गौ शाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तुलसी गौ शाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 मार्च 2020

जैसलमेर जिला कलेक्टर मेहता ने तुलसी गौ शाला का किया निरीक्षण ,सेवा देख हुए भावुक

  जैसलमेर  जिला कलेक्टर मेहता ने तुलसी गौ शाला का किया निरीक्षण ,सेवा देख हुए भावुक 






जैसलमेर जिला कलेक्टर नामित मेहता ने रविवार शाम तुलसी शाला का निरीक्षण किया ,जिला कलेक्टर  गायों की सेवा देख बड़े  भावुक हो गए ,उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया ,इससे पहले उन्होंने गौ माता मंदिर में आरती भी की ,दौरान गौ शाला के नगर परिषद आयुक्त बृजेश रॉय ,सचिव मानव व्यास ,ग्रुप फॉर पीपल के संयोजक चंदन सिंह भाटी ,गौ शाला सदस्य व्यवस्थापक महताब सिंह भाटी , जे पी व्यास ,पार्षद देवी सिंह चौहान,राजेंद्र सिंह चौहान , राम सिंह भाटी सहित गौ सेवक उपस्थित थे ,जिला कलेक्टर नमित मेहता शाम को तुलसी गौ शाला पहुंचे ,उन्होंने पूरी गौ शाला का निरीक्षण किया ,उन्होंने व्यवस्थित तरीके से संचालित गौ शाला देख कहा की तरह की सेवा आस्था से होती हैं ,उन्होंने विकलांग और बीमार गायों के लिए गौ शाला में की  व्यवस्था देख सराहना की ,विकलांग गायों की गौ सेवको द्वारा की जा रही सेवा देख मेहता एक बरगी भावुक हो गए ,उन्होंने गायों को अपने हाथ से गुड़ खिलाया ,गायो के लिए चारे पानी की व्यवस्था को भी देखा ,नगर परिषद द्वारा शहर में पकड़ी जा रही गायो की तुलसी जोगौ शाला में की गयी   व्यवस्था को देखा ,उन्होंने गोशाला प्रबंधन और संचालन की तारीफ करते हुए कहा की इस तरह की सेवा कोई अपने माता पिता की इस जमाने में नहीं करता ,जिला कलेक्टर  बड़ी तादाद में नन्हे बछड़ो को देख प्रफुलित नजर आये उन्होंने बछड़ो के साथ भी वक़्त निकला ,जिला कलेक्टर ने गौ शाला संचालन में आ रही समस्याओ पर भी चर्चा  की ,उन्होंने गौ शाला प्रबंधन को विश्वास दिलाया की गौ शाला की बेहतरी के लिए जो कुछ कर सकूंगा करूँगा ,आयुक्त बृजेश रॉय ने भी विभिन मुद्दों पे बात की ,सचिव मानव ने उन्हें गौ शाला की विस्तृत जानकारी प्रदान की 

होली के लिए गोबर की लकड़ी बिक्री के लिए जारी की

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने तुलसी गौ शाला द्वारा गोबर निर्मित लकड़ी देख आश्चर्य प्रकट किया ,उन्होंने कहा की पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए इस तरह गोबर की लकड़ी का ही अधिकतम उपयोग होना चाहिए ,होली के लिए सबसे उपयुरतक लकड़ी हैं ,कलेक्टर ने अपने आवास पर होली इसी लकड़ी से बना होलिका दहन करने का निर्णय लिया ,इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने गोबर की लकड़ी बिक्री के लिए जारी की ,