पौधे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पौधे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 अगस्त 2020

जैसलमेर,टाइगर द्वारा पुलिस लाइन में हरित क्रांति का आगाज़ ,५०० पौधे रोप

जैसलमेर,टाइगर द्वारा पुलिस लाइन में हरित क्रांति का आगाज़ ,५०० पौधे रोप 


पुलिस अधीक्षक जैसलमेर द्वारा पुलिस लाईन में किया गया पौधारोपण,पेड़-पौधों के महत्व को बताते हुए सभी को पौधारोपण करने की कही बात

पुलिस लाईन में जवानों द्वारा 500 पौधे लगाए,जिले के समस्त थानों में भी किया गया पौधारोपण

जैसलमेर  जिले में बारिश के मौसम को देखते हुए पुलिस लाईन जैसलमेर को हराभरा रखने के लिए एवं पर्यावरण के महत्व को बताते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ.अजयसिह द्वारा आज दिनांक 08-08-2020 को पुलिस लाईन जैसलमेर में पौधारोपण किया गया। इसके साथ-साथ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय एवं जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस बल को अपने-अपने कार्यलयों एवं थानो में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाईन में पौधारोपण के दौरान आर.आई. पुलिस लाईन जैसलमेर अरुण कुमार व हवलदार मेजर डॉ जालमसिंह एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे तथा पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाईन में पदस्थापित पुलिस कर्मियों द्वारा 500 पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आर आई पुलिस लाईन को समस्त पौघों की देखरेख रखने एवं समय पर आवश्यक जलापूर्ति करने के निर्देश दिए।


जिले के समस्त थानों में भी किया गया पौधारोपण

     मौसम को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के निर्देशानुसार थानों एवं कार्यालयो को हराभरा रखने हेतु समस्त थानों पर पदस्थापित पोलिस के जवानों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।---------------------------------------------


शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपल के साथ नीम के पौधे लगा जवानो ने पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपल के साथ नीम के पौधे लगा जवानो ने पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया






जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवचा के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल द्वारा पूनम स्टेडियम खेल परिसर में  साइकिल रैली के जवानो  के साथ नीम के पौधे रोपित किये,जवानो ने उत्साह के साथ पौधे रोपित कर देश के नाम पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया , तत्पश्चात जिला कलेक्टर नमित मेहता ,सुरक्षा बल के अद्धिकारि 56 वीं बटालियन के समदेस्टा  हरेन्द्र सिँह टोलिया, उप उपसमदेष्टा 56 वाहिनी आर वी कीरोल , सुरेन्द्र कुमार 161 वाहिनी के उपसमदेष्टा, राजवीर शेखावत उप उपसमदेष्टा साईकिल यात्रा समन्वयक, अनिल कुमार  उप उपसमदेष्टा, जितेन्द्र कुमार सोनी उपसमदेष्टा रहें उपस्थित ।,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल,प्रधान अमरदीन फकीर,पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी द्वारा ग्रुप के साथ नीम के पौधे रोपित किये।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,मांगीलाल सोलंकी,राजेन्द्र सिंह चौहान,नत्थू सिंह चौहान,जितेंद्र खत्री,पार्षद पर्वत सिंह भाटी,मान सिंह देवड़ा, डॉ हितेश चौधरी ,करुणा कैला ,रवि टिलवानी ,गजेंद्र शर्मा  ,गणपत सिंह सोलंकी ,श्रीमती किरण भाटी,महावीर सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह भाटी,अशोक सोलंकी ,देवी सिंह चौहान,गुल मोहम्मद ,प्रेम सिंह,श्याम सिंह,नवीन वाधवानी, आईदान सिंह तंवर ,तरुण वाधवानी,महेंद कुमार भाटी,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।।।पोधो की सुरक्षा के लिए यु आई टी द्वारा बीस ट्री गार्ड ग्रुप को उपलब्ध कराये गए