रक्षा सूत्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रक्षा सूत्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 अगस्त 2019

जैसलमेर सरहद पर जवानो को रक्षा सूत्र बांधे बहनो ने

जैसलमेर सरहद पर जवानो को रक्षा सूत्र बांधे बहनो ने 





जैसलमेर भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सरहद की सुरक्षा में जुटे  सुरक्षा प्रहरियों  आज का दिन सुखद रहा ,रक्षा बंधन पूर्व आज पश्चिमी सरहद की सबसे कठिन सीमा पोस्टो पर लायंस क्लब जैसलमेर और जोधपुर के तत्वाधान में पूर्व सभापति अशोक तंवर के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में बहने सरहद के सिपाहियों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंची ,सरहद पर स्थित अंतिम सीमा चौकी बबलियान ,तनोट ,घोटारू ,घंटियाली स्थित पोस्टो पर देश की सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवानो की कलाइयों पर प्रेम और विश्वास के प्रतिक रक्षा सूत्र बंधे ,सैनिकों और अधिकारीयों ने इस बात की ख़ुशी जताई की सरहद पर रहने के बावजूद आज बहनो ने पहुंचा हमे परिवार की कमी का अहसास नहीं होने दिया,सैनिको और अधिकारियो ने बहनो को नेग भी दिया ,बहनो ने सभी जवानो के रक्षा सूत्र बांध शुभकामनाए दी ,बहने ओमशिखा तंवर  में सरहद पर पहुंची , उनके साथ चंद्रवीर तंवर भी थे ,बहनो ने तनोट और घंटियाली माता के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की ,