कर्नल मानवेन्द्रसिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्नल मानवेन्द्रसिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 अक्तूबर 2018

*बाड़मेर के दिग्गजों की परंपरा को कायम रख रहे मानवेन्द्र सिंह* *परिवार में कोई विधानसभा चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर कद और बढ़ा*







*बाड़मेर के दिग्गजों की परंपरा को कायम रख रहे मानवेन्द्र सिंह*
*परिवार में कोई विधानसभा चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर कद और बढ़ा*



बाड़मेर जेसलमेर की राजनीति में परंपरागत राजनीति में कई दिग्गजों में अपने परिवारों को राजनीति से दूर रखा।।शिव विधायक पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस प्रवेश के साथ कयास लगाए जा रहे थे कि उनके परिवार से उनके भाई भूपेंद्र सिंह और धर्मपत्नी चित्रा सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ाएंगे।।काफी समय से इस पर बहस चल रही थी साथ ही इनके परिवार की दावेदारियों को सामने रख सोसल मीडिया पर टिकट वितरण के कयास लग रहे थे।जैसे कि मानवेन्द्र सिंह अपने राजनीतिक फैसलों से चोंकाते आये है।।बाड़मेर जिले में प्रवेश के साथ उन्होंने यह ब्यान देकर की उनके परिवार से कोई विधानसभा चुनाव नही लड़ेगा देकर न केवल सबको चोंका दिया बल्कि अपना राजनीतिक कद समर्थकों के बीच और बढ़ा दिया।।मानवेन्द्र सिंह ने हमेशा सभ्य और शालीन राजनीति की।।इसी का नतीजा है कि कल उनके कांग्रेस में जाने के बाद भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।।ये उनके एक तरफ विरोधियों को संकेत है कि कांग्रेस में भी वो मजबूरी वाले नेता थे।।एक कार्यकर्ता ने कल अहिंसा सर्किल पे बताया कि मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आने से कार्यकर्ताओ के लिए घर बैठे गंगा आ गई।।हमे सुलभ नेता मिल गया जिसके पास हम जा सकते है।अपनी बात रख सकते है।।खैर ये राजनीति है।मानवेन्द्र सिंह ने अपने आपको इसमे बहने नही दिया।उन्होंने थार की राजनीति के दिग्गज तन सिंह  हेमाराम चौधरी,विरधी चंद जैन ,मदन कौर की परंपरा को कायम रख स्वछ राजनीति का संदेश दिया।।मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में बड़े अंतर से जिताने का लक्ष्य लेकर आये है।।मानवेन्द्र सिंह के समर्थक दोनो जिलो की सभी विधानसभा में है जो तख्ता पलट के लिए पर्याप्त है।।जिस तरफ मानवेन्द्र सिंह समर्थक मत देंगे उनका ही बेड़ा पार होगा।इस बार कई दिग्गजों को मानवेन्द्र समर्थकों के वोटों की जरूरत पड़ेगी।।राजनीति समीकरण पल पल बदलते है।।हनुमान बेनीवाल फेक्टर जिले में चला तो मानवेन्द्र सिंह अहम हो जाएंगे।।कल उनके स्वागत में जिले के सभी दिग्गज मौजूद थे कुछ नेताओं को छोड़ कर।।पार्टी कार्यकर्ताओ से मिल कर बनती है नेता भी कार्यकर्ता बनाते है। मानवेन्द्र सिंह ने दिल की बात कही की कल तक बन्द कमरों में बैठक कर बाते होती थी आज से खुले में होगी।।यह भी तय है कि भाजपा में रहते हुए भी मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में बड़ी संख्या में समर्थक रहे है।।मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आने के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है।।*

बाड़मेर जेसलमेर की राजनीति में परंपरागत राजनीति में कई दिग्गजों में अपने परिवारों को राजनीति से दूर रखा।।शिव विधायक पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस प्रवेश के साथ कयास लगाए जा रहे थे कि उनके परिवार से उनके भाई भूपेंद्र सिंह और धर्मपत्नी चित्रा सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ाएंगे।।काफी समय से इस पर बहस चल रही थी साथ ही इनके परिवार की दावेदारियों को सामने रख सोसल मीडिया पर टिकट वितरण के कयास लग रहे थे।जैसे कि मानवेन्द्र सिंह अपने राजनीतिक फैसलों से चोंकाते आये है।।बाड़मेर जिले में प्रवेश के साथ उन्होंने यह ब्यान देकर की उनके परिवार से कोई विधानसभा चुनाव नही लड़ेगा देकर न केवल सबको चोंका दिया बल्कि अपना राजनीतिक कद समर्थकों के बीच और बढ़ा दिया।।मानवेन्द्र सिंह ने हमेशा सभ्य और शालीन राजनीति की।।इसी का नतीजा है कि कल उनके कांग्रेस में जाने के बाद भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।।ये उनके एक तरफ विरोधियों को संकेत है कि कांग्रेस में भी वो मजबूरी वाले नेता थे।।एक कार्यकर्ता ने कल अहिंसा सर्किल पे बताया कि मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आने से कार्यकर्ताओ के लिए घर बैठे गंगा आ गई।।हमे सुलभ नेता मिल गया जिसके पास हम जा सकते है।अपनी बात रख सकते है।।खैर ये राजनीति है।मानवेन्द्र सिंह ने अपने आपको इसमे बहने नही दिया।उन्होंने थार की राजनीति के दिग्गज तन सिंह  हेमाराम चौधरी,विरधी चंद जैन ,मदन कौर की परंपरा को कायम रख स्वछ राजनीति का संदेश दिया।।मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में बड़े अंतर से जिताने का लक्ष्य लेकर आये है।।मानवेन्द्र सिंह के समर्थक दोनो जिलो की सभी विधानसभा में है जो तख्ता पलट के लिए पर्याप्त है।।जिस तरफ मानवेन्द्र सिंह समर्थक मत देंगे उनका ही बेड़ा पार होगा।इस बार कई दिग्गजों को मानवेन्द्र समर्थकों के वोटों की जरूरत पड़ेगी।।राजनीति समीकरण पल पल बदलते है।।हनुमान बेनीवाल फेक्टर जिले में चला तो मानवेन्द्र सिंह अहम हो जाएंगे।।कल उनके स्वागत में जिले के सभी दिग्गज मौजूद थे कुछ नेताओं को छोड़ कर।।पार्टी कार्यकर्ताओ से मिल कर बनती है नेता भी कार्यकर्ता बनाते है। मानवेन्द्र सिंह ने दिल की बात कही की कल तक बन्द कमरों में बैठक कर बाते होती थी आज से खुले में होगी।।यह भी तय है कि भाजपा में रहते हुए भी मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में बड़ी संख्या में समर्थक रहे है।।मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आने के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है।।

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

बाड़मेर आज जरूरत हैं खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें प्रोत्साहित करने की : कर्नल मानवेन्द्रसिंह



बाड़मेर आज जरूरत हैं खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें प्रोत्साहित करने की : कर्नल मानवेन्द्रसिंह



मरूस्थल की धरती से निकल कर कई प्रतिभाओं ने राज्य और राष्ट्र के साथ अंतराष्ट्रीय जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है। खिलाडी अपनी बेहतर खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने जिले के साथ-साथ राज्य का नाम रोशन करें। आने वाले समय में भारत की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना गौरव बढ़ाएगी। जरूरत हैं खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें प्रोत्साहित करने की। यह उद्गार शिव विधायक और राज्य फुटबॉल संघ अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड़ में आरंभ हुई 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग टेबल टेनिस के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

आयोजन संयुक्त संचिव व प्रधानाचार्य लक्ष्मी बख्तानी ने बताया कि गुरूवार सुबह से प्रारम्भ हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिलीप पालीवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। बस उन्हें आगे बढऩे की जरूरत है। जिला शिक्षा अधिकारी गोरधनलाल सुथार ने राज्य से आई हुई प्रतिभाओं को बेहतर खेल भावना का परिचय देने और अपनी योग्यता का दमखम दिखाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद गोपालसिंह राठौड़ ने सभी खिलाडिय़ों को नियम कायदे और टीम भावना से खेलने की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि गंगाविशन अग्रवाल, लिखमीचंद चंडक, नरेन्द्र सिंघल, जगदीश सोलंकी, नवलाराम चैधरी, चेतनराम फ डौदा उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने संगीत की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से ऐसा समा बांधा कि सब लोग झूमने को मजबूर हो गए।

स्मारिका का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि ने टीटी थार स्मारिका का विमोचन किया। मीडिया प्रभारी बंजरग सिंह ने बताया किया इस स्मारिका में बाड़मेर की प्राकृतिक छटा और खेलों से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। इस दौरान नवलाराम चौधरी, लिखमीचंद चण्डक, नरेन्द्र सिंघल, वीरसिंह भाटी ने भी विचार व्यक्त किए।




छह दिन चलेगी प्रतियोगिता




17 व 19 वर्षीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 17 वर्ष की 25 व 19 वर्ष की 24 टीमें भाग ले रही हैं। इसके साथ टीम प्रभारी और दल प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीकानेर निदेशालय से नियुक्त पर्यवेक्षक गोपालदास सोनी एवं निजि शिक्षण संघ के अध्यक्ष बालसिंह राठौड़, मदर टेरेसा के ठाकराराम सारण, महाराजा के चेतनराम फ डौदा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर, गजेन्द्रसिंह खारा, जगदीश सोलंकी, प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, जोगेन्द्रकुमार बेनिवाल, राजेश महरवाल, किरण चौधरी, पवन चौधरी, व्याख्याता कान्ता चौधरी, शांति बोहरा, अरूणा सोलंकी, विक्रमसिंह शेखावत, प्रेमसिंह महेचा सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य निर्णायक मौजूद रहे। संचालन हेमलता माहेश्वरी और रूपाली शर्मा ने किया।