जैसलमेर राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जैसलमेर राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 अक्तूबर 2018

*जैसलमेर राजनीति किस और करवट लेगी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा जैसाण वासियो को*


*जैसलमेर राजनीति किस और करवट लेगी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा जैसाण वासियो को*

*बाड़मेर जेसलमेर के गुलाबी ठंड में राजनीति की  गर्माहट महसूस की जा रही है ।।दिन ढलते ढलते संबगवित दावेदारों की टिकट को लेकर उनके समर्थक कथित पक्की खबर देते है कि फलां की टिकट फाइनल हो गई।एक ही पोस्ट पर नाम पेस्ट कर अलग अलग दावेदारों की टिकट  फाइनल बताई जा रही है।खैर यह सोसल मीडिया है कुछ भी चलाये।।जेसलमेर की राजनीति में गर्माहट कुछ दिन और रहने की संभावना है।।जेसलमेर में भाजपा की टिकट को लेकर जितनी उत्सुकता है उससे कही ज्यादा उत्सुकता कांग्रेस में टिकट किसकी कटती है को लेकर है।।

दिन भर समर्थक अपने अपने नेताओं के समर्थन में तथ्यों के साथ कयास लगाते है।।आखिर माजरा टिकट का है।।

भाजपा में टिकटों को लेकर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा है।।भाजपा से जो दावेदार है उनमें विक्रम सिंह नाचना,सांग सिंह भाटी,सुजान सिंह हड्डा ,डॉ जालम सिंह रावलोत,वर्तमान विधायक छोटू सिंह भाटी शामिल है। रणकपुर में दावेदारों के साथ हुए राजनीतिक मजाक के बाद हाई कमान ने टिकट को लेकर दिल्ली में मंथन शुरू किया है।संघ की प्रभावी भूमिका रहेगी।।भाजपा में संघ की लॉबिंग में डॉ जालम सिंह रावलोत का कोई मुकाबला नही।।छोटू सिंह संघ की पसन्द से आते है तो विक्रम सिंह नाचना से भी संघ को कोई गुरेज नही।अलबत्ता टिकट के लिए इन तीनो नामो पर चर्चा है ।।सूत्रों की माने तो पार्टी में टिकट देने की जो प्राथमिकता तय की हैउसमे सुजान सिंह हड्डा फिट बैठते है।।अंतिम समय मे कोई खास बदलाव नही होता है तो टिकट जालम सिंह रावलोत और विक्रम सिंह के बीच जाने की ज्यादा संभावना है। वर्तमान बिधायक पर भाजपा एंटी इंकमबेसी के चलते भरोसा नही कर पा रही है। भाजपा कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतज़ार करेगी।।

कांग्रेस जेसलमेर सीट पर प्रत्यासी चयन को लेकर दुविधा में फंसी है।।जजेसलमेर के प्रमुख दावेदार रूपाराम धनदे,सुनीता भाटी ,और महारानी रासेश्वरी राज्य लक्ष्मी प्रमुख दावेदार है। तीनो पर चर्चा हुई। राजनीति नफा नुकसान भी देखा गया तो लोकसभा चुनावों पर टिकट वितरण का असर पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की माने तो तीनों में से एक दावेदार जिले से बाहर शिफ्ट होगा।।कौन होगा यह भविष्य के गर्भ में है। टिकट को लेकर चर्चा हो चुकी है।जेसलमेर कि  संभावित प्रत्यासी को पार्टी की और से फील्ड वर्क करने का संकेत दे दिया है। कांग्रेस बाड़मेर जेसलमेर में दो प्रत्यासी राजपूत उतरेगी यह तय है। एक सीट जेसलमेर है वो तय है।।दूसरी सीट बाड़मेर जिले की है।।अलबत्ता टिकट घोषणा में अभी 4 से 5 दिन का समय और लगने की संभावना है।।तब तक कयासों पे राजनीति चलती रहेगी। जब तक अधिकृत घोषणाएं नह होती किसी दावेदार को अंतिम नही माना जासकता।।