सौतेले भाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सौतेले भाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 मई 2011

पत्नियों के साथ मिलकर की सौतेले भाई की हत्या


पत्नियों के साथ मिलकर की सौतेले भाई की हत्या
उदयपुर शहर से 60 किमी दूर गोवर्धन विलास के सरु गांव में आपसी विवाद के चलते सौतेले भाई व उनकी पत्नियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में सरु गांव निवासी प्रताप (36) पुत्र धर्मा मीणा की हत्या कर दी गई। 
पुलिस ने इस संबंध में प्रताप के सौतेल भाई सुरेश, सुरेश की पत्नी दुर्गा, कैलाश, इसकी पत्नी थावरी, लक्ष्मण व गोपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। डिप्टी अताउर्रहमान के अनुसार बुधवार रात को प्रताप अपने सौतेले भाई सुरेश अपने घर में ले गया। इस दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर लट्ठ से पीट पीट कर प्रताप की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हाल ही में खेरवाड़ा अदालत से इनके बीच मारपीट के एक मामले में निस्तारण हुआ था।
बेटी के सामने कर दी हत्या
 : 
बताया गया कि हमले के दौरान प्रताप के चिल्लाने की आवाज पर उसकी बेटी रेखा घटना स्थल पर पहुंची। उसने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके सामने ही पिता पर बेरहमी से हमला करते रहे। गुरुवार को नाल गांव जाकर अपनी मां वालकी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को ऋषभदेव अस्पताल रखवाया है।