अमरदीन फकीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमरदीन फकीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

जैसलमेर*फकीर परिवार राज्य की राजनीति में वर्चस्व कायम करने में जुटा,अमरदीन फकीर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मैदान में*

जैसलमेर*फकीर परिवार राज्य की राजनीति में वर्चस्व कायम करने में जुटा,अमरदीन फकीर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मैदान में*

*युवाओ के बीच पहुंच रहे अमरदीन फकीर का विभिन जिलों में हो रहा स्वागत*

*जैसलमेर सरहद के सुल्तान कहे जाने वाले मुस्लिम धर्म गुरु और राजनीति के पितामह गाज़ी फकीर की राजनीति विरासत को प्रदेश स्तर तक ले जाने में पहले उनके बड़े बेटे पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल कर शुरुआत की।एक साल के अल्प कार्यकाल में शाले मोहम्मद राज्य सरकार के पांच सशक्त मंत्रियों में सुमार होकर अपनी खास पहचान राज्य भर में बना दी।शाले मोहम्मद के बाद अब छोटे फकीर प्रधान अमरदीन फकीर युवाओ में खास पहचान बनाने में जुटे है।।पंचायत राज चुनावो से पहले अमरदीन फकीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सबको चोंका दिया।।अमरदीन फकीर राजनीति को भली भांति जानते है क्योंकि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।।अमरदीन युथ अध्यक्ष के चुनाव के सहारे राज्य के सभी जिलो में अपनी खास पहचान बनाने के साथ जिलो में अपनी टीम बनाने में जुटे है।।उन्हें कितनी सफलता मिलती है यह भबिष्य के गर्भ में है मगर इतना तय है अमरदीन जिले की राजनीति से राज्य की राजनीति में दस्तक देने में कामयाब रहेंगे।।राज्य के समस्त जिलो के युवाओ में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।।अमरदीन का व्यक्तित्व युवाओ के लिए आकर्षण का केंद्र है।।उनका सरल,सहज और मिलनसार होना भी उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है।।फकीर परिवार अपनी राजनीति विरासत जिले से बाहर राज्य स्तर पर स्थापित करने में जुटा है।।अमरदीन फिलवक्त युथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है।।इसी माह होने वाले युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनावो में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अपने बूते लड़ रहे है।इसके लिए अमरदीन कड़ी मेहनत कर रहे।सभी जिलो में युवाओ से जनसंपर्क कर रहे है।।जगह जगह उन्हें अच्छा समर्थन भी मिल रहा।वर्तमान युथ अध्यक्ष अशोक चांदना से उनके अच्छे रिश्ते उनके पक्ष में है।।।चुनाव में परिणाम चाहे जो भी रहे मगर फ़क़ीर परिवार अपना दायरा राज्य स्तर तक बढ़ा लेगा यह तय है।।अमरदीन जयपुर में पिछले काफी दिनों से डेरा डाले है।अध्यक्ष पद का चुनाव गंभीरता से लड़ रहे है।।प्रत्येक जिले का दौरा कर युवाओ से मिल रहे है।।सरहद के सुल्तान की राजनीति विरासत को आगे बढ़ाने में अमरदीन कितने सफल होंगे यह आने वाले दिनों में सामने आ जायेगा।।