लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 मार्च 2014

बाड़मेर। संसदीय राजनीति 1952 से थार की सियासत में दिग्गजों का रहा दबदबा


बाड़मेर। ये हैं अब तक के हमारे सांसद 

संसदीय राजनीति 1952 से थार की सियासत में दिग्गजों का रहा दबदबा


बाड़मेर। थार की सियासत में दांव पेच की राजनीति ने कई रंग दिखाए। लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से दिग्गजों के सिर जीत का सेहरा बंधा। लोकतंत्र का आगाज राजपरिवारों को समर्पित रहा, लेकिन लंबी पारी कांग्रेस नेताओं ने खेली। वैसे रामराज्य परिषद, जनता पार्टी, जनता दल के प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। सियासत के सफर में कई उतार चढ़ाव आए। जनसंघ के नेता भैरोंसिंह शेखावत, कांग्रेस नेता खेतसिंह राठौड़ समेत कई बाहरी क्षेत्र के नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। छह दशक के राजनैतिक सफर में एकमात्र जनता दल से चुनाव जीते कल्याणसिंह कालवी को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया गया। यहां से तनसिंह, वृद्धिचंद जैन, अमृत नाहटा दो बार सांसद चुने गए। जबकि कर्नल सोनाराम चौधरी ने लगातार तीन बार चुनाव जीता।

कब कौन जीता किसे हराया
1952 भवानीसिंह निर्दलीय पूनमचंद विश्नोई कांग्रेस


1957 रघुनाथसिंह ((निर्दलीय)) गोवर्धनदास बिन्नानी ((कांग्रेस))


1962 तनसिंह ((रामराज्य परिषद)) ओंकारसिंह ((कांग्रेस))


1967 अमृत नाहटा((कांग्रेस)) तनसिंह ((स्वतंत्र पार्टी))


1971 अमृत नाहटा((कांग्रेस)) भैरोसिंह शेखावत ((जनसंघ))


1977 तनसिंह ((जनता पार्टी)) खेतसिंह ((कांग्रेस))


1980 वृद्घिचंद जैन((कांग्रेस)) चन्द्र वीरसिंह((जनता पार्टी))


1984 वृद्घिचंद जैन ((कांग्रेस)) गंगाराम चौधरी ((लोकदल))


1989 कल्याणसिंह कालवी ((जनता दल)) वृद्धिचंद जैन ((कांग्रेस))


1991 रामनिवास मिर्धा ((कांग्रेस)) कमल विजय ((भाजपा))


1996 कर्नल सोनाराम चौधरी ((कांग्रेस)) जोगराजसिंह ((भाजपा))


1998 कर्नल सोनाराम चौधरी ((कांग्रेस)) लोकेंद्रसिंह कालवी ((भाजपा))


1999 कर्नल सोनाराम चौधरी ((कांग्रेस)) मानवेन्द्र सिंह ((भाजपा))


2004 मेजर मानवेन्द्र सिंह ((भाजपा)) कर्नल सोनाराम ((कांग्रेस))


2009 हरीश चौधरी ((कांग्रेस)) मानवेन्द्र सिंह ((भाजपा))


2014 कर्नल सोनाराम चौधरी (भाजपा) जसवंत सिंह (निर्दलीय )

लोकसभा चुनाव का आगाज 1952 में हुआ। छह दशक के चुनावी दंगल में अलग अलग पार्टियों के प्रत्याशी विजयी रहे। सर्वाधिक रिकार्ड मतों से जीत भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह ने सन 2004 के चुनाव में 2 लाख 71 हजार वोटों से दर्ज की। जबकि सबसे कम 17711 मतों से रामराज्य परिषद के प्रत्याशी तनसिंह ने सन 1962 में जीता था।


संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर से लगातार तीन बार चुनाव जीतने का रिकार्ड कर्नल सोनाराम के नाम दर्ज है। कर्नल ने सन 1996 में भाजपा प्रत्याशी जोगराजसिंह राजपुरोहित, 1998 में लोकेंद्रसिंह कालवी व सन 1999 में मानवेन्द्र सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की। उन्होंने चार  बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया।२०१४ में सोनाराम चौधरी ने निर्दलीय जसवंत सिंह को महत्वपूर्ण मुकाबले में हराया था 



रिकार्ड जीत मानवेन्द्र के नाम सन 2004 के चुनाव में 2 लाखा 71 हजार वोटों से दर्ज की। थार में जीत का दबदबा रहा।अगले चुनावो में कांग्रेस के हरीश चौधरी ने भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को हटाकर फिर सीट कांग्रेस कि झोली में डाल दी। इस बार लोक सभा के चुनाव दिलचस्प होंगे