.ग्रुप फॉर पीपल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
.ग्रुप फॉर पीपल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 21 अगस्त 2019

जैसलमेर जिला प्रशासन और ग्रुप फॉर पीपल के श्रमदान में उमड़ा शहर और निखर उठा हमारा गड़ीसर .और खिल उठे गड़ीसर के निर्मल घाट*

*जैसलमेर जिला प्रशासन और  ग्रुप फॉर पीपल  के श्रमदान में उमड़ा शहर और निखर उठा हमारा गड़ीसर .और खिल उठे  गड़ीसर के निर्मल घाट*


जैसलमेर

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर गड़ीसर  की सफाई को लेकर एकजुट हुए जिला प्रशासन और ग्रुप फॉर पीपल के साथ शहरवासियों के जोश, जज्बे और जुनून से एकबार फिर से बदहालहमारा गड़ीसर  निखर उठा। ग्रुप फॉर पीपल  और जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,नगर परिषद,सेव लाइफ सेव ड्राइव टीम ,ग्रुप की महिला विंग  तथा जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी  के तत्वावधान में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओ , संगठनों और सरकारी कर्मचारियों ने श्रमदान अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। अभियान सवेरे 6  बजे शुरू हुआ तथा तीन घंटे तक चले सफाई अभियान में शहरवासियों ने तालाब के भीतरी भाग में बिखरी पॉलीथिन तथा पत्थर हटाने के साथ तालाब में जमा झाडिय़ों कचरे को हटाया। देखते ही देखते तालाब साफ सुथरा नजर आने लगा। अभियान के दौरान हर शख्स में उत्साह में नजर रहा था। वहीं ग्रुप की महिला विंग  ने तालाब के भीतरी भाग में सफाई के बाद मिट्टी हटाकर किनारों को स्वच्छ किया।तालाब के निर्मल घाटों को साफ़ किया ,जिला कलेक्टर नामित मेहता अपनी टीम के साथ तन्मयता से श्रमदान में जुटे रहे ,

*सौंदर्यीकरण में मांगा सहयोग*

श्रमदान मेेंं जिला कलेक्टर नामित मेहता  ने ग्रुप फॉर पीपल ,शहरवासियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों विभिन्न संगठनों का श्रमदान अभियान के सफलतम  आयोजन पर  धन्यवाद दिया। मेहता  ने कहा कि गड़ीसर तालाब शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, हम जिस रूप में इसे देखना चाहते थे वो रूप आज दिख रहा हैं,भविष्य में गड़ीसर तालाब के सौन्दर्यकरण को बरकरार रखने के प्रयास किये जा रहे हैं ,उन्होंने कहा की सेवा का ज़ज़्बा हो तो कुछ भी असम्भव नहीं हैं ,आज युवाओ का जोश देखते बन रहा था । 

स्वच्छता अभियान के बाद तालाब की जो तस्वीर सामने आई वह काफी सुखद थी। तालाब के किनारे पूरी तरह से गंदगी से मुक्त हो गए। इधर, वर्षों से सफाई नहीं होने से बदहाल निर्मल घाट भी बुधवार को श्रमदान के दौरान निखर उठा। निर्मल घाट को शहरवासियों ने करीब आधे घंटे में ही एकदम स्वच्छ कर दिया।

*ग्रुप फॉर पीपुल्स की निगरानी*

अभियान की शुरुआत से ही ग्रुप फॉर पीपल  के कार्यकर्ता और जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित शहर के कई संगठन ,प्रशासनिक अधिकारी यूनिसेफ ,महिला विंग  प्रतिनिधि  तालाब पर मौजूद रहे। कलेक्टर स्वयं भी कचरा झाडिय़ां प्लास्टिक हटाते रहे। अभियान के दौरान उन्होंने तालाब के चारों ओर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण कर स्वयं सेवको  को जोश दिलाते रहे।


*पुलिस की टुकड़ी भी जुटी सफाई अभियान में*

अभियानमें पुलिस के जवानों ने भी सहभागिता निभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा  के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने तालाब के पाल पर उगी बबूल की झाडिय़ों को हटाया। इसके अलावा उस एरिया में फैले कचरे को हटाया। गड़ीसर  के सौंदर्य को बहाल कर दिया ,

*साथी हाथ बढ़ाना*

तालाब के किनारों पर बड़े बड़े पत्थर पड़े थे, छोटे पत्थरों को तो लोग आसानी से उठाकर फेंक रहे थे मगर वहां रखा एक बड़ा पत्थर हटाने को लेकर हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्स्यो और बास्केटबॉल अकेडमी के खिलाड़ियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद उस बड़े पत्थर को किनारे से हटाया। पुरे तालाब परिसर में बाबुल की झड़िया और पेड़ मस्शकत के बाद काटे गए ,तालाब के मुख्य मार्ग पर उगे बबुल की  झाड़ियों  को भी काटा गया ,पेड़ो की छंगाई की गयी 


*डस्टबीन रखने के निर्देश*

जिला कलेक्टर नामित मेहता ने नगर परिषद आयुक्त सुखराम खोखर को गड़ीसर तालाब परिसर में बड़ी तादाद में डस्टबीन रखवाने के निर्देश दिए ,


*सिविल डिफेन्स और पुलिस लगेगी*

जिला कलेक्टर नामित मेहता ने गड़ीसर तालाब पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए तालाब पर सिविल डिफेन्स और पुलिस विभाग के जवानो की सामूहिक गस्त के निर्देश दिए 

*फैक्ट फाइल*

*तीन  घंटे श्रमदान*

06 बजे प्रारंभ हुआ श्रमदान

05 सौ लोगों ने किया श्रमदान

10 संगठनों की रही भागीदारी

03  घंटे चला श्रमदान

05  ट्रेक्टर की रही अभियान में

07 टन के करीब कचरा हटाया

*हमारा संकल्प निखरे गड़ीसर का वैभव रहे बरकरार*

पांच सौ के करीब सरकारी कर्मचारियों, संगठन सदस्यों और युवाओ  ने किया श्रमदान, उत्साह इतना कि निर्धारित समय से पहले पहुंचे शहरवासी, तालाब किनारे से झाड़ियां हटाई, किनारे हुए साफ, प्लास्टिक, पॉलीथिन अन्य कचरा हटाया,गड़ीसर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव को बरकरार रखने का संकल्प लिया 

*ये बने अभियान में सहभागी*

जैसलमेर  के ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब को स्वच्छ सुंदर बनाए जाने के श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियो ,पुलिस विभाग ,कर्मचारियों ,महाविद्यालय  के एन सी सी छात्रों  ,बास्केटबॉल अकेडमी के खिलाड़ियों ,सेफ ड्राइव सेव लाइफ संगठन ,ग्रुप की महिला विंग ,नगर परिषद ,जिला परिषद ,स्वयंसेवी संगठनों, ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई   इस अवसर पर जिला कलेक्टर नामित मेहता ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा  ,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा ,उप खंड अधिकारी अजय चारण ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी , पूर्व सभापति अशोक तंवर ,आयुक्त सुखराम खोखर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी के बारूपाल ,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जे आर पंवार ,बास्केटबॉल अकादमी के निदेशक लक्ष्मण सिंह तंवर ,खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ,बास्केटबॉल प्रशिक्षक मनीष तंवर ,सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी ,पूर्व सभापति सुमार खान ,बाल कल्याण समिति के मांगीलाल सोलंकी ,राजेंद्र सिंह चौहान,जितेंद्र कुमार खत्री  ,नवीन  भाटिया ,राजेंद्र सिंह सिसोदिया ,सत्यजीत खत्री ,गणपत सिंह सोलंकी ,पंकज तंवर ,नत्थू सिंह चौहान,ऋषि तेजवानी ,युथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास व्यास  ,अशोक कुमार सोलंकी ,प्रदीप गौड़ ,प्रदीप भाटी ,प्रेम सिंह चौहान ,प्रेम सिंह मिलन,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रेम लता चौहान ,बाल  कल्याण समिति सदस्य करुणा केला ,सनोफर अली ,पार्षद अरुणा देवड़ा ,कैंसर सेे जंग जीती महिला पुलिसकर्मी सुनीता धतरवाल ,श्रीमती किरण भाटी,पार्षद पर्वत सिंह भाटी, तरुण वाधवानी ,पतांजलि योग के चुन्नीलाल माली ,मंगल भाटी ,महेंद्र कुमार भाटी,झिनझिनयाली से दलपत सिंह,रामगढ़ से गुल मोहम्मद सहित ग्रुप फॉर पीपुल्स के कार्यकर्ता  सहित सेकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


*कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

कलेक्टर नमित मेहता ने सफाई अभियान का जायजा लिया साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक तालाब के मूल स्वरुप को बहाल करने में दिलचस्पी दिखाई ,उन्होंने इसे रमणीक स्थान के रूप में विकसित करने कर योजना पर शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिया  ,उन्होंमे कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने की बात कही  उनके साथ आयुुक्त सुखराम खोखर  ,जब्बर सिंह चौहान ,सहायक अभियंता पुरखाराम गर्ग थे ,


*ये लिए निर्णय*

तालाब के एक और रेलिंग का काम होगा

तालाब की बाउंडरी को पूरा किया जायेगा

तालाब की सीढ़ियां की मरम्मत होगी

तालाब की पाल पर बगीचा विकसित होगा

 तालाब परिसर में प्लास्टिक प्रतिबंधित रहेगा 

अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए जवानो का पहरा लगेगा 

तालाब के चारों ओर पेचिंग कार्य होगा।

तालाब किनारे सुरक्षा जाली के साथ एलईडी लाइटें लगेगी।

जीपीएस मशीन से तालाब जमीन की पैमाइश होगी।

तालाब के आस-पास हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे

विभिन्न संगठन पौधरोपण के साथ टीगार्ड लगाएंगे

तालाब के चारों रिंग  रोड बनाई जाएगी  होगी