उन्नाव रेप पीडिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उन्नाव रेप पीडिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 जुलाई 2019

जैसलमेर। उन्नाव रेप पीडिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जैसलमेर। उन्नाव रेप पीडिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर  महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
unnao case के लिए इमेज परिणाम
जैसलमेर। उत्तर प्रदेश के  बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के द्वारा उन्नाव रेप पीड़िता की एक्सीडेंट द्वारा हत्या करवाई जाने के प्रयास के विरोध में राजस्थान प्रदेश महिला  कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती रेहाना रियाज के निर्देशानुसार बुधवार  31 अगस्त 2019 को जैसलमेर में दोपहर 4  बजे हनुमान चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चौहान  के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पीड़िता को न्याय दिलाने व दोषी विधायक के विरुद्ध कठोर  कार्यवाही करने की मांग की गई  विरोध प्रदर्शन के दौरान  महिला जिलाध्यक्ष  प्रेमलता चौहान ने कहा की  एक और  केंद्र में भाजपा सरकार  महिलाओं की सुरक्षा  की बात कर रही है  वही उत्तर प्रदेश में  भाजपा के विधायक द्वारा ही  ऐसे घिनौने कार्य किए जा रहे हैं  जिस पर  भाजपा द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है  उन्होंने कहां की भाजपा महिलाओं के लिए दोगली नीति अपना रही है उन्होंने भाजपा सरकार को महिला सुरक्षा विरोधी बताया  प्रदर्शन के दौरान महिला  कॉन्ग्रेस  की श्रीमतो संतोष,मदीना,कमला,गीता,मीना,शांति,मधु,श्रीमती छमिया,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रही।