अटलजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अटलजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

अटलजी का हाल जानने के लिए दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे, गौरव यात्रा का दूसरा चरण किया स्थगित

अटलजी का हाल जानने के लिए दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे, गौरव यात्रा का दूसरा चरण किया स्थगित


जयपुर।पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच गई हैं। इसके चलते राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया। यह गुरुवार से शुरू होने वाला था। अब दूसरे चरण की यात्रा की नई तारीख की घोषणा बाद में होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने यात्रा स्थगित होने के बारे में सवाईमाधोपुर में बताया। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार राजे को सुबह सवाईमाधोपुर पहुंचना था।

अटलजी का हाल जानने के लिए दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे, गौरव यात्रा का दूसरा चरण किया स्थगित


यात्रा का पहला चरण हाल ही उदयपुर संभाग में पूरा हुआ है। पहले चरण की यात्रा चार अगस्त को राजसमंद जिले के चारभुजा जी से शुरू हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यात्रा को रवाना किया था। यात्रा का समापन 30 सितंबर को अजमेर में होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यात्रा रथ से पूरे प्रदेश की परिक्रमा 40 दिन में पूरी होनी है। एक संभाग की यात्रा पूरी करने के बाद और दूसरे संभाग में यात्रा शुरू होने से पहले बीच-बीच में यात्रा को विराम दिया जा रहा है।