kanana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kanana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 मार्च 2011

कनाना गेर गेर दलों ने गेर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाधा



 कनाना गेर


गेर दलों ने गेर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाधा
जिले के कनाना गांव में शुक्रवार को शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया। विश्व भर में विख्यात इस मेले में गेर दलों ने गेर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाधा। इस मौके पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित जिले के प्रभारी सचिव व पूरा प्रशासनिक लवाजमा मौजूद था। वहीं सैकड़ों भक्तों ने मेला स्थल पहुंच शीतला माता की पूजा-अर्चना की तथा खुशहाली की कामना की। इसके अलावा मेला स्थल पर सजी हाट बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। वहीं बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। इस मेले में कनाना के अलावा पारलू, मेली, कीटनोद, मघावास, आसोतरा, भिंडाकुंआ, कुंपावास, मांगला, कमों का वाड़ा, पचपदरा आदि गांवों से गेर दल प्रदर्शन के लिए पहुंचे। बच्चों की गेर ने तो सभी को रोमांचित कर दिया। जिले के प्रभारी सचिव सहित जिला कलेक्टर, विधायक आदि ने मेले का भ्रमण कर गेर नृत्य देखा। इनमें दस आंगी गेर दल, 10 डांडिया गेर दल व एक जत्था गेर दल ने भाग लिया। समारोह के दौरान सभी आंगी गेर दलों को 1500-1500 रुपए, डांडिया गेर दलों को 1000-1000 रुपए व जत्था गेर दल को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कनाना गांव में आयोजित शीतला सप्तमी के मेले में शुक्रवार को आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में आए ग्रामीणों ने शीतला माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस विश्व प्रसिद्ध गेर मेले में आस-पड़ोस से आए गेर दलों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। मेला परिसर में आयोजित समारोह में जिला प्रमुख मदनकौर, जिले के प्रभारी सचिव मनोहरकांत, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, कलेक्टर गौरव गोयल, पूर्वगृह राज्यमंत्री अमराराम चौधरी सहित अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर ग्रामीणों को मनोबल बढ़ाया। कनाना में शुक्रवार अल सवेरे से ही ग्रामीणों का आना शुरू हो गया। मेले में लगे हाट बाजार में जहां ग्रामीण युवक-युवतियों ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। प्रशासन व कनाना ग्राम पंचायत की ओर से मेले में सुचारू व्यवस्थाएं की गईथी। 

कलेक्टर ने कहा, मेले की विश्व में पहचान बनाएंगे
 

समारोह के दौरान कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि इस गेर मेले को थार महोत्सव से जोड़ा गया है। मेले के विजुअल इंटरनेट पर डाले जाएंगे, जिससे देशी व विदेशी पर्यटक आकर्षित हो सके। प्रशासन कोशिश करेगा कि इतने उम्दा मेले में विदेशी मेहमान भी पहुंचे। इससे पर्यटन विकास को बल मिलेगा। जिला प्रमुख मदन कौर ने कहा कि मेलों से आपसी भाईचारा व सामंजस्य बढ़ता है। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने सरकार के विकास कार्यों का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई। विधायक ने मेला मैदान पर विधायक कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपए से बनने वाले शेड का शिलान्यस भी किया। साथ ही उन्होंने देवासी समाज भवन के लिए विधायक कोष से राशि देने की बात कही। कार्यक्रम को पूर्व गृह राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने भी संबोधित किया

रविवार, 20 मार्च 2011

बाड़मेर का विश्व प्रसिद्ध गैर डांडिया नृत्य








बाड़मेर का विश्व प्रसिद्ध

गैर डांडिया नृत्य

पश्चिमी राजस्थान का सीमान्त जिला बाड़मेर अपनी लोक संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं का लोक खजाना हैं।जिले में धार्मिक सहिष्णुता का सागर लहराता हें। इस समुद्र में भाईचारे की लहरें ही नहीं उठती अपितु निष्ठा, आनन्द, मानवता, करूणा, लोकगीतसंगीत, संस्कृति व परम्परोओं के रत्न भी मिलते हैं। बाड़मेर की जनता अपनी समृद्ध कला चेतना निभा रही हैं। यह प्रसन्नता की बात हैं। जिले को गौरव प्रदान करने में गैर नृतकों ने अहम भूमिका निभाई हैं।

मालाणी पट्टी में गैर नृत्यों की होली के दिन से धूम रहती हैं। यह धूम कनाना, लाखेटा, सिलोर, सनावड़ा सहित अने क्षेत्रों में समान रूप से रहती हैं। यही गैर नृत्य बाड़मेर की समृद्ध परम्परा व लोक संस्कृति का प्रतीक हैं। प्रतिवर्ष चैत्र मास में अनेक गैर नृत्य मेले लगते हैं। इन मेलों का धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृति महत्व समान हैं। लाखेटा में किसानों का यह रंगीला मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता हैं। पिछले चार सौ वर्षो से लोगो का प्रमुख धार्मिक आस्था स्थल लाखेटा हैं। जहां बाबा संतोष भारती की समाधि हैं। गैर नर्तको के सतर से अधिक दल इस मेले में भाग लेते हैं। सूय की पहली किरण के साथ गैर नृत्यों का दौर आरम्भ होता हैं। माटी की सोंधी महक, घुंघरूओं की झनक से मदमस्त कर देती हैं। किसानों का प्रमुख गैर नृत्य मेला जिसमें बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर जिलो से भी गैर नृतक शरीक होकर इस गैर नृत्य मेले को नई ऊंचाईयां प्रदान करते हैं।

गांवो से युवाबुजुर्गो के जत्थे हर्षोल्लास के साथ रंग बिरंगी वेशभूषा और लोक वाद्य यंत्रों के साथ भाग लेते हैं। मेले में युवा ग्रामीण गोलाकरअर्द्ध गोलाकार घेरे में विभिन्न मुद्राओं में ोल की ंकार, थाल टंकार पर नृत्य करते और हाथों में रखी एक मीटर की डण्डी आजू बाजू के गैरियों की डण्डियों से टकराते हैं और घेरे में घूमते हुए नृत्य करते हैं। गैरिये चालीस मीटर के घाघरे पहन हाथों में डाण्डियें, पांवो में आठआठ किलो वजनी घुंघरू पहन जब नृत्य करते हैं तो पूरा वातावरण कानो में रस घोलने लगता हैं। ोल की ंकार और थाली की टंकार पर आंगीबांगी नांगी जत्था गैर, डाण्डिया गौरों की नृत्य शैली निहारने के लिये मजबूर कर देती हैं। शौर्य तथा लोकगीतों के साथ बारीबारी से गैर दलों द्वारा नृत्य का सिलसिला सूर्यास्त तक जारी रहता हैं। 1520 समूह गैरियों के रूप में भाग लेते हैं गैर दलों की वेशभूषा के अनुरूप ही विभिन्न नृत्य शैलियां होती हैं। सफेद आंगी जो 4040 मीटर कपडे की बनी होती हैं। उस पर लाल कपडा कलंगी लगाकर जब नृत्य करते हैं तो मेले की रंगीनियां तथा मांटी की सोंधी महक श्रद्घालुओं को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। सम्पूर्ण मेला स्थल गीतों, फागो और लोकवाद्य-यंत्रों की झंकारों, टंकारो व ंकारो से गुंजायमान हो उठता हैं। लोक संस्कृति को संरक्षण देने वाले लाखेटा, कनाना, कोटडी, सरवडी, कम्मो का वाडा, भलरों का बाडा, मिया का बाडा, खुराणी सहित आप पास के क्षेत्रों में गैर दल चंग की थाप पर गातेनाचते हैं। वहीं इसी क्षेत्र की आंगी बांगी की रंगीन वेशभूषा वाली डाण्डिया गैर नृत्य दल समां बांधने में सफल ही नहीं रहते अपितु मेले को नई ऊंचाईयां प्रदान करते हैं। वीर दुर्गादास की कर्मस्थली कनाना का मेला जो शीतलासप्तमी को लगता हैं, अपने अपन में अनूठा गैर नृत्यमेला होता हैं जो सिर्फ देखने से ताल्लुक रखता हैं। हजारों श्रद्घालु मेले में भाग लेते हैं। सनावड़ा में भी होली के दूसरे दिन का गैरियों का गैर नृत्य वातावरण को रंगीन बना देता हैं। पूरा आयोजनस्थल दिल को शुकून प्रदान करता हैं।