सेना भर्ती रैली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सेना भर्ती रैली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 सितंबर 2019

जैसलमेर शहीद राजेंद्र सिंह का भाई अंत्येष्टि के तुरंत बाद सेना भर्ती रैली में भाग लेने रवाना

देश और सेना के प्रति ज़ज़्बे को सलाम 

जैसलमेर शहीद राजेंद्र सिंह का भाई अंत्येष्टि के तुरंत बाद सेना भर्ती रैली में भाग लेने रवाना 
शहीद का भाई समुन्द्र सिंह 

जैसलमेर देश हुए सेना के प्रति जज़्बा आज शनिवार को शहीद हुए राजेंद्र सिंह के घर पर दिखा ,आज राजेंद्र सिंह की उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष हुई ,इधर अंत्येष्टि होते ही शहीद राजेंद्र सिंह भाटी का छोटा भाई समुन्द्र सिंह भाटी सेना में भर्ती रैली में शामिल होने रवाना हो गया, समुद्र सिंह ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था जिसकी भर्ती रैली बुधवार को उत्तरा प्रदेश के फतेहपुर में हैं ,समुन्द्र सिंह ने बताया की मुझे गर्व हे की मेरा भाई देश की रक्षा करते शहीद हुआ ,देश की रक्षा ा राजेंद्र सिंह का अधूरा काम मुझे पूरा करना हैं ,इसी उद्देश्य से मैं आज सेना में भर्ती होने के लिए रैली में भाग लेने उत्तर प्रदेश जा रहा हूँ ,उल्लेखनीय हे शहीद राजेंद्र सिंह के पिता भी सेना में थे,देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का यह आदर्श उदाहरन  हैं ,शहीद का चचेरा भाई भगवन सिंह भी सेना में हैं ,समुद्र सिंह भगवान् सिंह के साथ सेना में भर्ती होने रवाना हुआ ,यह दृश्य देख गांव का हर व्यक्ति भावुक हो गया इस परिवार की देश और सेना के प्रति समर्पण देख इनके जज्बे को सलाम करता नजर आया हर कोई ,