शहीद राजेंद्र सिंह भाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शहीद राजेंद्र सिंह भाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

जैसलमेर ,शहीद राजेंद्र सिंह भाटी की शहादत को सेकड़ो लोगो ने किया नमन

जैसलमेर ,शहीद राजेंद्र सिंह भाटी की शहादत को सेकड़ो लोगो  ने किया नमन

 जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपल जैसलमेर द्वारा विजय स्तम्भ पर शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित 





जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल जैसलमेर द्वारा माटी के लाल शहीद राजेंद्र सिंह भाटी की शहादत को नमन के लिए विजय स्तम्भ पर बुधवार रात को  श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ,अपने लाडले शहीदराजेंद्र सिंह मोहनगढ़  को श्रद्धांजलि देने वालो का हुजूम  उमड़ पड़ा ,श्रद्धांजलि सभा में महिलाओ सहित बड़ी तादाद में युवा और जैसलमेर के मोजिज लोगो ने शिरकत की ,सभा के आरम्भ में शहीद  चित्र पर माल्यार्पण कर दीप  प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहदत को याद किया ,युवाओ और महिलाओ ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें अर्पित की ,भावुक क्षणों में  महिलाए अपनी आँखों से आंसू रोक नहीं पा रही थी  ,  सभा के दौरान शहीद राजेंद्र सिंह अमर रहे ,वन्दे मातरम ,भारत माता की जय ,जब तक सूरज चाँद रहेगा राजेंद्र सिंह का नाम रहेगा ,जैसे गगनभेदी नारो से सभास्थल गूंज उठा ,ग्रुप फॉर पीपल के संयोजक चंदन सिंह भाटी ,अध्यक्ष मुकेश गज्जा ,पूर्व सभापति अशोक तंवर ,राजेंद्र सिंह चौहान ,देवेंद्र सिंह परिहार ,आसाराम सिंधी ,मांगीलाल सोलंकी ,सवाई सिंह देवड़ा  ,करनी सेना के जिला अध्यक्ष गणपत सिंह बैरसियाला , जीतेन्द्र खत्री ,पार्षद पर्वत सिंह भाटी ,आई कृपा सैनिक अकेडमी के निदेशक प्रयाग सिंह भैंसड़ा, विशन सिंह लोद्रवा ,मोहन सिंह भाटी,डॉ हितेश चौधरी ,राष्ट्रिय साइक्लिस्ट रणवीर चौधरी ,जोगराज सिंह ,आनंद सिंह देवड़ा ,मान सिंह देवड़ा ,जोरावर सिंह तंवर ,श्रीकांत व्यास ,गुल मोहम्मद ,अमित व्यास ,रजत व्यास ,   डेढ़ा मनोहर सिंह नरावत , ग्रुप फॉर पीपल महिला विंग प्रमुख श्रीमती प्रेमलता चौहान ,सनोफर अली ,महिमा भाटिया ,श्रीमती अरुणा देवड़ा ,श्रीमती किरण भाटी ,श्रीमती शर्मिला भाटी डेढ़ा ,सहित कई महिलाए श्रद्धांजलि देने पहुंची ,सेकड़ो युवाओ में राष्ट्रभक्ति का जोश हिलोरे मार रहा था,युवाओ ने श्रद्धापूर्वक राजेंद्र सिंह को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ,