रामकुंडा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामकुंडा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 अक्तूबर 2019

जैसलमेर दीपमाला से रोशन हुआ तीन सौ साल पुराना रामकुंडा मन्दिर* *ग्रुप फ़ॉर पीपल और दैनिक भास्कर ने सजाई दीपमाला*

जैसलमेर दीपमाला से रोशन हुआ तीन सौ साल पुराना रामकुंडा मन्दिर*

*ग्रुप फ़ॉर पीपल और दैनिक भास्कर ने सजाई दीपमाला*






*जैसलमेर जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक आस्था का केंद्र रामकुंडा में दीपावली के पर्व पर दैनिक भास्कर और ग्रुप फ़ॉर पीपल जेसलमेर टीम के संयुक्त तैवधान में साढ़े तीन सौ साल पुराने वैष्णव मन्दिर दीपमाला की रोशनी से नहा उठा।।रामकुंडा महारावल अमर सिंह द्वारा 1699 ईसवी में बनाया गया था।महारावल ने यह मंदिर महारानी सोढ़ी मानसुखदे के लिए बनाया था।।ग्रुप फ़ॉर पीपल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,देवेंद्र सिंह परिहार,मांगीलाल सोलंकी,राजेन्द्र सिंह चौहान,पार्षद पर्वत सिंह भाटी,नविन भाटिया,प्रदीप गौड़,प्रदीप सिंह भाटी ,महेंद्र कुमार भाटी,और दैनिक भास्कर टीम ने इस प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक मन्दिर पर 1001 दीपो जला कर आकर्षक दीपमाला सजाई।।दीपो की जगमगाहट से प्राचीन दीवार सुनहरी आभा से नहा उठी।।