asptal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
asptal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 11 मार्च 2011

बाड़मेर अस्पताल से गायब हुआ ‘दलित’


बाड़मेर अस्पताल से गायब हुआ ‘दलित’
देर रात तीन बजे गायब हुआ, सिणधरी थाने में प्रताडऩा का मामला
ये है मामला
सिणधरी निवासी जबरनाथ जोगी को सिणधरी थाने में छह दिन तक पुलिस ने जबरन बंधक बना कर रखा था। इस दौरान उसकी पिटाई करने के साथ शराब और पेशाब पिलाई गई। हालत बिगडऩे के बाद उसे छोड़ दिया गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर पहुंचे। जहां जांच के बाद मेल सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 5 पर उसे भर्ती किया गया।
शक की सुई पुलिस पर
 
जबरनाथ को उपचार के दौरान अचानक हॉस्पीटल से गायब करने का शक पुलिस पर है। मेल सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी कर रहे मेल नर्स धनसिंह ने बताया कि बुधवार को टिकट पर्ची संख्या ५०३ पर जबरनाथ को भर्ती किया गया। रात्रि दो बजे तक उसका उपचार चल रहा था। लेकिन रात्रि तीन बजे के बाद वो अचानक गायब हो गया।
बाड़मेर 
राजकीय अस्पताल के बेड नंबर ५ पर भर्ती एवं पुलिस यातना से पीडि़त दलित जबरनाथ कालबेलिया गुरुवार तड़के यकायक गायब हो गया। लेकिन वो कहां गया और उसे कौन ले गए इस बारे में न तो अस्पताल प्रशासन को जानकारी है और न ही पुलिस को। यहां तक की वार्ड इंचार्ज तक को उसके गायब होने की भनक नहीं लगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने देर रात ही थानेदार व दो कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ पीडि़त के परिवार और जातीय पंचो से मिलकर मामले की जानकारी ली। दलित समाज के नेताओं ने घटना पर रोष जताते हुए पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

 मामले की जानकारी मिली है लेकिन किसने और क्यों ऐसा किया इसकी जानकारी नहीं है। कई बार मरीज स्वयं भी बिना बताए चले जाते हैं। संभवतया इस मामले में भी ऐसा हुआ है।

अ ार.के. माहेश्वरी, पीएमओ


 पुलिस और पीडि़त में राजीनामा चल रहा है। उसे पुलिस ने अस्पताल से नहीं उठाया बल्कि उनमें राजीनामा होने के बाद वह स्वयं ही चला गया होगा। मैंने सुबह जानकारी ली तो वो अस्पताल में नहीं था।’

संत ोष चालके, जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर


 ‘ यह सीधा मानवाधिकार हनन का मामला है। इस मामले में एसपी को निर्देश दिए गए है कि वे स्वयं पूरे मामले की तहकीकात करें। जहां तक सवाल मरीज के अस्पताल से गायब होने का है, निश्चित ही गंभीर मामला है। पीएमओ से इस बारे में जवाब मांगा है। रोगी को तलाशने के भी प्रयास किए जा रहे हैं जिससे हकीकत सामने आ सके।

गौर व गोयल, जिला कलेक्टर, बाड़मे