मंगलवार, 27 मई 2014

कोर्ट लिपिक भर्ती में मुख्य आरोपी जज शारदा गिरफ्तार -



राजसमंद। अजमेर में कोर्ट लिपिक भर्ती घोटाला मामले में निलम्बित जिला न्यायाधीश अजय शारदा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो के अतिरिकत पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने शारदा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शारदा को राजसमंद से गिरफ्तार किया है।

Suspended district magistrate Ajay Sharda arrestedउन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने लिपिक भर्ती घोटाले में आरोपी बनाये जाने के बाद शारदा को निलम्बित कर उनका मुख्यालय राजसमंद कर दिया था।

भट्ट ने बताया कि एसीबी ने पिछले गुरूवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में प्रार्थना पत्र पेश कर शारदा को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी थी, इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

शारदा पर किशनगढ की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चतुर्थ श््रेणी कर्मचारियों की भर्ती और तबादले में मनमर्जी व सिफारिश से कार्रवाई करने का आरोप हैं। शारदा पर कोर्ट में लिपिक भर्ती में भी घोटाला करने का आरोप है। एसीबी ने शारदा सहित अन्य लोगों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किये हैं। 

रिटायर्ड एक्सईएन ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़ -



जयपुर। जयपुर पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में रिटायर्ड एक्सईएन को गिरफ्तार किया है। जवाहर नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Retired XEN molests girl in her house, arrestedपुलिस के अनुसार जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पीडब्लूडी से रिटायर्ड 69 वर्षीय एक्सईएन सोमवार को उसके कमकान में पहले किराए से रहने वाले एक परिवार के यहां पहुंचा। आरोप है कि यहां मौजूद बीस वर्षीय युवती को अकेला पाकर आरोपी ने अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए युवती को पकड़ लिया।

इस पर युवती ने हल्ला मचा दिया और थाने पहुंच कर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। 

मोदी सरकार का पहला विवाद: आर्टिकल 370 खत्म करने की तैयारी



मोदी सरकार का पहला विवाद: आर्टिकल 370 खत्म करने की तैयारी
 

जम्मू कश्मीर। लगता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले दिन की शुरूआत विवाद से की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने की प्रक्रिया में है।
We are in the process of repealing Article 370: MoS PMO Jitendra Singh 
पदभार ग्रहण करने के बाद जितेन्द्र सिंह ने कहा,आर्टिकल 370 को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हम सभी संबंधित पक्षों से बात कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में आधे से ज्यादा सीटें जीती है,इसलिए आप इसे आर्टिकल 370 को खत्म करने के भाजपा के स्टैण्ड के रूप में व्याख्यायित करेंगे? यह मानसिक बाधा की तरह है। जितेन्द्र सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में आर्टिकल 370 को खत्म करने का वादा किया था। भाजपा लंबे वक्त से जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का विरोध कर रही है। पहले भाजपा ने दावा किया था कि बहुमत नहीं होने के कारण वाजपेयी सरकार आर्टिकल 370 को खत्म नहीं कर पाई थी। जितेन्द्र सिंह ने कहा,भाजपा ने संविधान के प्रावधान पर अपना स्टैण्ड दोबारा साफ किया है।

इस पर सभी पक्षों से चर्चा करेंगे। हम इसका अंत करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। कश्मीरी पण्डितों को पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ उनकी पैतृक भूमि पर लौटाना भाजपा के एजेंडे में रहेगा। अगर सरकार आर्टिकल 370 को खत्म करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती तो वह बड़े विवाद में घिर सकती है क्योंकि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता डॉ फारूक अब्दुल्ला इस तरह के किसी भी कदम के विरोध में हैं। - 

गर्मजोशी भरे माहौल में मोदी-नवाज के बीच मुलाकात, आतंकवाद के मसले पर हुई चर्चा



नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ मंगलवार को काफी गर्मजोशी से मिले और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। मोदी और शरीफ के बीच आज नई दिल्‍ली स्थित हैदराबाद हाऊस बैठक हुई। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज भी मौजूद थीं।

LIVE : गर्मजोशी भरे माहौल में मोदी-नवाज के बीच मुलाकात, आतंकवाद के मसले पर हुई चर्चासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद के मसले पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मोदी ने शरीफ से कहा कि आतंकी हमले बिल्‍कुल समाप्‍त होने चाहिए। भारत की ओर से मुंबई में 26/11 हमले का मुद्दा उठाया गया। करीब 45 मिनट तक चली बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्‍न मसलों पर बातचीत हुई।

गौर हो कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने सोमवार को यहां आए शरीफ के साथ आज हुई द्विपक्षीय बातचीत में मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश सचिव सुजाता सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। यहां हैदराबाद हाउस में वार्ता शुरू करने से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाए।

सूत्रों के अनुसार इस वार्ता से किसी महत्वपूर्ण निर्णय की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके जरिए दोनों देश के नेताओं को व्यक्तिगत रिश्ते बनाने का अवसर मिलेगा जो दीर्घकाल में दोनों देशों के आपसी संबंधों के तनावों को कम करने में सहायक होगा। शरीफ ने कल यहां आने पर कहा था कि वह शांति का संदेश लेकर आए हैं और उनका इरादा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 1999 में दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने की पहल को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि दोनों देश की सरकारों के पास जनादेश है और यह आपसी संबंधों को बेहतर बनाने में मददगार होगा। सूत्रों के अनुसार शरीफ द्वारा मोदी को पाकिस्तान आने का न्यौता दिया जा सकता है।

इससे पहले, आज मोदी ने हैदराबाद हाउस में नवाज का स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाई। बैठक से पहले नवाज पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद गए और कहा कि वह बेहतर संबंध बनाने के लिए भारत आए हैं। नवाज के अतिरिक्त दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेताओं व मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की थी।

सोमवार, 26 मई 2014

प्रधानमंत्री मोदी ने जसवंत सिंह को भेजा पत्र, जताया सम्मान -



जयपुर। भाजपा से बागी होकर बाड़मेर से चुनाव लड़े जसवंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर उनके प्रति सम्मान जताया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

PM Narendra Modi writes letter to jaswant Singhमोदी के इस पत्र के बाद संभावना जताई जा रही है कि जसवंत सिंह को सरकार में पद मिल सकता है या फिर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया जा सकता है। जसवंत सिंह के करीबी लोगों ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की है। हालांकि,इस बारे में जसवंत सिंह से देर रात तक सम्पर्क नहीं हो सका।

जसवंत सिंह केन्द्र में विदेश, रक्षा और वित्त मंत्री रह चुके हैं और लाल कृष्ण आडवाणी से उनके अच्छे सम्बन्ध भी हैं। पिछले दिनों ही जसवंत सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी और नए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। जसवंत सिंह बाड़मेर से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे।

जसवंत सिंह को तो पार्टी ने छह वष्ाü के लिए निष्कासित किया ही साथ ही उनके पुत्र विधायक मानवेन्द्र सिंह को भी पार्टी से निलम्बित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक जसवंत सिंह अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित है और वे दिल्ली में लगातार बड़े नेताओं के सम्पर्क में हैं। -

अब दिल्ली से चलेगी राजस्थान सरकार, बनेगा सीएम दफ्तर -



जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक ऑफिस अब दिल्ली में भी होगा। ऎसा पहली बार होगा, जब मुख्यमंत्री का ऑफिस जयपुर के बाहर दिल्ली में भी संचालित होगा। इसके लिए शाहजहां रोड स्थित बीकानेर हाउस का चयन किया गया है।

Now Rajasthan government will be operated from delhi alsoसामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राके श श्रीवास्तव ने इस बारे में बताया कि,"हां, मुख्यमंत्री का एक दफ्तर अब दिल्ली में भी बनाया जाएगा। यह दफ्तर बीकानेर हाउस में बनाया जाएगा।" बीकानेर हाउस में अब तक केन्द्र व दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय चलते रहे हैं। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने बीकानेर हाउस को वापस राजस्थान सरकार को सौंपने का फैसला दिया है।

एक जून को यह भवन राज्य सरकार को वापस मिलेगा। केन्द्र व दिल्ली सरकार के दफ्तरों को वहां से खाली किया जा रहा है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राजे के लिए बीकानेर हाउस में जो दफ्तर बनाने की योजना बनाई है, उसके तहत इसे देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय (पीएमओ) से भी ज्यादा भव्य, हाइटेक और सुरक्षित बनाया जाएगा। 

वहां से शुरू करना चाहता हूं, जहां से मैंने और वाजपेयी ने छोड़ा था : नवाज -



नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि यह शानदार लम्हा और शानदार मौका है। समारोह मे हिस्सा लेने के लिए आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे नवोज ने एक भारतीय समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मैं वहां से शुरू करना चाहता हूं जहां से मैंने और वाजपयी ने छोड़ा था।

Want to start from where Vajpayee and I had left : Nawazपिछले साल जून में तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने नवाज शरीफ को सार्क के अन्य सदस्य देशों के राष्ट्राध्क्षया के साथ समारोह में आने के न्योता दिया गया था। भारत और पाकिस्तान के संबंधो में चल रही तल्खी के बीच शरीफ की यात्रा ऎतिहासिक मानी जा रही है।

शरीफ ने भाजपा की जीत को पिछले साल उनकी पार्टी को मिली जीत से जोड़ते हुए कहा, दोनों सरकारों को ऎतिहासिक मत मिला है। यह दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा लाने में सहायक होगा। मेरे मन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए बहुत सम्मान है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद शरीफ (64) मंगलवार को प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि, सार्क के अन्य नेता भी मोदी से इसी दिन मुलाकात करेंगे। शरीफ और मोदी की मुलाकात संभवत: दोपहर में होंगी।

शरीफ ने चैनल के साथ बातचीत में कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के खिलाफ डर, संदेह और अविश्वास को दूर करना होगा। दोनों देशों को दशकों से क्षेत्र में फैली अस्थिरता को दूर करना होगा।

चुनावी अभियान में मोदी ने पड़ोसी देश द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या करने के बाद कांग्रेस को पाकिस्तान से वार्ता जारी रखने के लिए आड़े हाथों लिया था। शरीफ को अपने शपथ ग्रह्रण समारोह में बुलाने के फैसले को कई लोगों ने साहसिक कदम बताया, तो भाजपा के सहयोगी दल शिव सेना ने इसकी आलोचना की थी। 

मोदी कैबिनेट में राजस्थान की अनदेखी, वसुंधरा की सांसदों से चर्चा -



जयपुर। नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में राजस्थान को कथित रूप से प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से प्रदेश के सांसदों के बीच नाराजगी के स्वर उभरे। समाचार चैनलों के मुताबिक राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर हाउस में प्रदेश के सभी 25 सांसदों के साथ बैठक की।

No representation of Rajasthan in Modi cabinet!बताया गया कि कैबिनेट में राजस्थान को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज प्रदेश के सांसद मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए तैयार नहीं थे। वसुंधरा राजे ने सांसदों से कहा कि कैबिनेट विस्तार के वक्त मौका मिलेगा। इसके बाद सभी सांसद शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए तैयार हुए। राजस्थान से चार सांसदों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। गौरतलब है कि प्रदेश में इस बार सभी 25 सीटों पर भाजपा विजयी रही है।

अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट,कोटा से सांसद ओम बिड़ला, बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल का नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे। झालावाड़ सांसद और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह और श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद का नाम भी मंत्री पद के संभावितों में शामिल था। जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. सीपी जोशी को पटखनी देने वाले पूर्व ओलम्पियन राज्यवर्द्धन सिंह का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा था।

यूपीए-2 सरकार में राजस्थान को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला था। प्रदेश के 6 कांग्रेसी सांसदों को केन्द्रीय मंत्री बनाया गया था। पूर्व में भी कांग्रेसी सांसदों को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में जगह दी गई थी। गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजस्थान की 25 में से 20 सीटों पर कब्जा जमाया था। -

नरेन्द्र मोदी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बन गए



नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी ने सोमवार शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी ने हिंदी में शपथ ली।

मोदी पाएंगे 1.60 लाख सैलरी! जानिए कितनी सैलरी पाते हैं सार्क देशों के प्रमुख
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे। नवाज शरीफ ने निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सार्क के अन्य देशों के प्रमुखों से हाथ मिलाया। मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरूशरण कौर के साथ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण पहुंचे।

उन्होंने मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मौजूद हैं। मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और पुत्र के साथ मौजूद हैं।

मोदी ने अपनी टीम तैयार कर ली है। मोदी की कैबिनेट में कुल 45 मंत्री होंगे। इनमें से 24 कैबिनेट,11 राज्य मंत्री और 10 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) होंगे। मंत्रियों के नामों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी गई है। समाचार चैनलों के मुताबिक राजनाथ सिंह को गृह,अरूण जेटली को वित्त और सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। सदानंद गौड़ा रेल मंत्री होंगे। नितिन गडकरी को भूतल परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। रविशंकर प्रसाद को तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास सूचना प्रसारण,दूरसंचार एवं कानून मंत्रालय का जिम्मेदारी होगी।

शपथ ग्रहण समारोह में 4000 मेहमान होंगे शामिल

शाम छह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में करीब 4000 हजार मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार सार्क देशों के प्रमुखों को बुलाया गया है। समारोह में 150 देशों के राजदूतावास के प्रमुख और उनके निजी सहायक और साथी इसमें शरीक होंगे, जो राष्ट्रपति और नए प्रधानमंत्री के अतिथि होंगे। नई दिल्ली स्थित दूतावास व उच्चायुक्तों ने शामिल होने की रजामंदी दे दी है।

नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शपथ दिलवाएंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इनके अलावा कई पार्टियों के नेता और हर राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपालों को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया है।


परिजनों को नहीं बुलाया
मो दी अपने परिवार को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। शायद यही कारण है किसी परिजन को नहीं बुलाया। पत्नी जसोदा बेन आने की इच्छुक थीं लेकिन रविवार रात तक न्योता नहीं मिला। मोदी की मां, चार भाई व एक बहन भी नहीं आएंगे। तर्क दिया, परिवार बहुत बड़ा है, जगह कम, किस को छोड़ते।


नाश्ते में राजभोग
मेहमानों के नाश्ते का मेन्यू तैयार है, डिनर का मेन्यू फाइनल नहीं। डिनर में सार्क देशों की स्पेशल डिश शामिल होंगी। नाश्ते में इमरती, रसगुल्ले, राजभोग, संदेश, ढोकला, खांडवी, वेज हरियाली कबाब, कटलेट होंगे।

तैयारी और बंदोबस्त के इंतजाम
-20 सीट मोदी के निजी अतिथियों के लिए आरक्षित।
-मोदी के निजी अतिथि राष्ट्रपति के मेहमानों के साथ बैठेंगे
-निवर्तमान पीएम मनमोहन सिंह व मंत्रिमंडल साथियों को भी बुलाया
-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज, मनमोहन भी होंगे शामिल
-गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई खराब सेहत के नहीं आ पाएंगे पर ईश्वर से दुआ मांगी है कि मोदी देश का नाम दुनिया में रोशन करें।

चाक-चौबंद सुरक्षा
-एंटी एयरक्राफ्ट गन, स्नाइपर्स और कमांडो राष्ट्रपति भवन पर नजर रखेंगे।
-सीआरपीएफ, आरएएफ, एनएसजी और स्पेशल सेल के जवान तैनात रहेंगे।
-भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र की हवाई सुरक्षा व्यवस्था की है।
-राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगे रहेंगे।
-समारोह स्थल के ऊपर "नो फ्लाइंग जोन" घोषित किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री

1.नरेन्द्र मोदी: रक्षा मंत्रालय
2.राजनाथ सिंह: गृह मंत्रालय
3.अरूण जेटली: वित्त मंत्रालय
4.सुषमा स्वराज: विदेश मंत्रालय
5.नीतिन गडकरी: भूतल परिवहन मंत्रालय, शिपिंग
6.वैंकेया नायडू:
7.हर्ष वर्घन:
8.सदानन्द गौड़ा: रेल मंत्री
9.राम विलास पासवान: उपभोक्ता मामलात मंत्री
10.गोपीनाथ मुंडे: ग्रामीण विकास मंत्री
11.कलराज मिश्र:
12.मेनका गांधी:
13.अनंत कुमार:
14.रवि शंकर प्रसाद: कानून, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
15.अशोक गडपति राजू:
16.अनंत गीते:
17.हरसिमरत कौर: खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
18.नरेन्द्र सिंह तोमर:
19.जेविल ओरान:
20.थावरचंद गहलोत:
21.स्मृति ईरानी:
22.उमा भारती:
23.नजमा हेपतुल्ला: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
24.राधामोहन सिंह: कृषि मंत्री


राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

जनरल वीके सिंह: विदेश और पूर्वोत्तर मामलात मंत्री
संतोष गंगवार
श्रीपद नाईक
धर्मेन्द्र प्रधान
सर्वानन्द सोनवाल
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
जितेन्द्र सिंह: अंतरिक्ष मामलात मंत्री
निर्मला सीतारमन
राव इन्द्रजीत

राज्य मंत्री

जीएम सिद्धेश्वरा
मनोज सिन्हा
उपेन्द्र कुशवाहा
राधाकृष्णन पी
किरन रिजुजु
कृष्णपाल गुर्जर
संजीव कुमार
मनसुखभाई वसावा
राव साहेब धानवे
विष्णुदेव
सुदर्शन भगत

नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्दांजलि





नई दिल्ली। नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आज के इस खास दिन की शुरुआत मोदी ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देकर की। मोदी आज सुबह गुजरात भवन से सीधे राजघाट पहुंचे और उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी। मोदी के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल रहे। बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।

 
अब तक के सबसे बड़ शपथग्रहण समारोह में तीन हजार मेहमान शामिल होंगे। जिसमें पाकिस्तान समेत कई देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल हैं। मोदी के साथ 30 से ज्यादा कैबिनेट और राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे। गुजरात भवन में आज भी बीजेपी नेताओं से मुलाकात का दौर चलेगा। इसी दौरान मोदी अपनी कैबिनेट को अंतिम रूप देंगे। कैबिनेट पर मुहर लगते ही मंत्रियों की लिस्ट राष्ट्रपति भवन भेजी जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह के मेहमानों के लिए राष्ट्रपति भवन दोपहर 3 बजे से खुल जाएगा। आमंत्रित राष्ट्राध्यक्षों और वीवीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला करीब 5 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे के आसपास राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। सभी राष्ट्राध्यक्ष 5-5 मिनट के अंतराल पर राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह शाम साढ़े 5 बजे शुरू हो जाएगा। नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के सदस्य शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में मेहमानों की टी-पार्टी होगी। राष्ट्रपति आमंत्रित राष्ट्राध्यक्षों को रात्रिभोज देंगे।

जैसलमेर व जालोर ने जीते मैच

जैसलमेर व जालोर ने जीते मैच
जैसलमेर  आरसीए क¢ तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंडर क्रिक¢ट प्रतियोगिता रविवार से
स्वर्णनगरी में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता क¢ तहत रविवार को जैसलमेर व
सिरा¢ही क¢ मध्य मैच खेला गया। वहीं दूसर¢ मैदान में जालोर व झुंझनु की
टीमों का मुकाबला हुआ।

डीसीए क¢ प्रवक्ता विनर शर्मा ने बताया कि सलेक्टर चंद्रकांत बोधा, मैच रैफरी
अजितसिंह व राजीव शर्मा, आरसीए क¢ उपाध्यक्ष विमल शर्मा, डीसीए क¢ उपाध्यक्ष
प्रेमप्रकाश व्यास, कृष्णगोपाल सोनी, मदनसिंह सहित अन्य पदाधिकारी
उपस्थित थे। पहले मैदान में खेले गए मैच में टाॅस जीतकर सिरा¢ही की टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जैसलमेर क¢ लोक¢न्द्र चैहान की घातक गेंदबाजी
क¢ सामने सिरा¢ही की टीम मात्र 83 रनों पर ही आॅलआउट हा¢ गई। सर्वाधिक
44 रन चिराग ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जैसलमेर की टीम ने सुदर्शन क¢
33 व सुनील बिश्नोई क¢ 34 रनों की मदद से सात विक¢ट से जीत हासिल की।
लोक¢न्द्र चैहान को मैन आफ दी मैच से नवाजा गया। उन्ह¢ं हस्ताक्षरित गेंद
ी ेंट की गई।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच जालोर व झुंझनु क¢ बीच खेला गया। टाॅसजीतकर
जालोर ने बेटिंग करते हुए 177 रन बनाए। जिसमें 66 रन रवि कुमार तथा 27
समरजीत ने बनाए। प्रदीप सैनी ने 3 तथा हर्ष दिक्षित ने 2 विक¢ट लिए। झुंझनु
की टीम 137 रनों पर ही आॅल आउट हा¢ गई। मनदीपसिंह ने 27 तथा सुमित
गिल ने 19 रन बनाए। विक्रम सुथार ने 3 तथा ंवरलाल ने 2 विक¢ट लिए। 

बाड़मेर पाक जाने की फिराक में युवक गिरफ्तार

बाड़मेर पाक जाने की फिराक में युवक गिरफ्तार 



बाड़मेर. भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट बीएसएफ ने रविवार सुबह पाक जाने की फिराक में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ 99 बटालियन के कंपनी कमांडर चेतन व जी ब्रांच के सुरेश सहल ने बॉर्डर पेट्रोलिंग के लिए जाते वक्त सरहदी गडरारोड के बांडासर-32आर के बीच तारबंदी की ओर जाते हुए युवक को पकड़ा। प्रारम्भिक पूछताछ में युवक ने स्वयं का नाम सूरज कुमार जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सीसु नगर जिला हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) का होना बताया है। युवक से पूछताछ के बाद गडरा पुलिस को सौंप दिया। जहां पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूछताछ की, जिसमें युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सोमवार को बाड़मेर में युवक से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त पूछताछ करेंगी।
 

थार एक्सप्रेस के दो पाक यात्रियों की मौत


थार एक्सप्रेस के दो पाक यात्रियों की मौत
 

बाड़मेर भारत-पाक के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस में दो यात्रियों की मौत हो गई। रविवार को पाक से भारत आ रही महिला यात्री की मुनाबाव में मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर भारत से पाक जा रही एक महिला ने जीरो पॉइंट पर दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं की मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है दोनों महिलाएं उम्रदराज थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई।
जीआरपी थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि पाक के सिंध सूबे के खिपरो गांव का भील परिवार के 29 सदस्य दल पाक से भारत की यात्रा पर आ रहे थे। जिसमें एक 90 वर्षीय महिला कस्तुरी पत्नी बीरबल राम जाति भील निवासी सांगड़ा की मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह 7:15 बजे उस महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पाक की बजाय भारत के जोधपुर जाने की इच्छा जाहिर की। रेलवे ने थार एक्सप्रेस से ही शव को जोधपुर रवाना किया। इसी तरह सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भारत से पाक जा रही एक और महिला की मुनाबाव में करीब तीन बजे तबीयत खराब हो गई जिसका मुनाबाव में प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद थार से पाक जाते समय जीरो पॉइंट पर महिला की मौत हो गई। 





बाड़मेर मोबाइल पर बात कर रहा था वृद्ध, बिजली गिरने से मौत


बाड़मेर मोबाइल पर बात कर रहा था वृद्ध, बिजली गिरने से मौत




  बाड़मेर  कल्याणपुर क्षेत्र के सिमरखिया पुरोहितान गांव के पनुओ की ढाणी (मुकनपुरा) के पास शनिवार रात्रि को हुई बूंदाबांदी के दौरान एक वृद्ध के मोबाइल पर बात करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोबाइल पूरी तरह जल गया और पार्ट्स आसपास में बिखर गए। हादसे के बाद पूरी रात शव मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
 

जानकारी के अनुसार रमजान खां (५७) पुत्र मीर मोहम्मद निवासी पनुओ की ढाणी हर रोज की तरह साथूनी गांव में मजदूरी के लिए गया हुआ था। देर शाम को मजदूरी से लौटते वक्त गांव के पास आते ही बूंदाबांदी के दौरान उसने परिजनों से मोबाइल पर संपर्क साधा और बातचीत कर रहा था। इस दरम्यान आकाशीय बिजली उस पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों को मौका स्थिति पता नहीं होने से परिजन पूरी रात वृद्ध की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन वृद्ध रमजान खां का कही पता नहीं चला। सुबह के समय वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने वृद्ध का शव देखा और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी को गहरा सदमा लगने से बेहोश हो गई।
 

ढांढ़स बंधाने पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण
 

घटना की सूचना मिलतेे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए सांत्वना दी। जानकारी मिलने पर सरपंच रहीम खां, पूर्व सरपंच फाजल खां, श्रवणसिंह सिमरखिया, अमीन खां, बक्शे खां, आशीन खां, राजूराम, इब्राहीम खां, इसे खां, गजेंद्रकरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
:

जोधपुर के नेताओं की राजनीति का शिकार जैसलमेर एयरपोर्ट : कर्नल


जोधपुर के नेताओं की राजनीति का शिकार जैसलमेर एयरपोर्ट : कर्नल
जैसलमेर



बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसलमेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकारों को और भी प्रयास करने की जरूरत है। एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसलमेर का सिविल एयरपोर्ट काफी समय पहले बनकर तैयार है लेकिन जोधपुर के बड़े नेताओं की राजनीति का शिकार हो रखा है। उन्होंने कहा कि मैं उन नेताओं का नाम तो नहीं बताऊंगा लेकिन ये वे नेता है जिनका पर्यटन व्यवसाय से जुड़ाव है। कर्नल ने कहा कि जोधपुर के नेता नहीं चाहते कि जैसलमेर में एयरपोर्ट शुरू हो, उनको पता है कि जैसलमेर एयरपोर्ट शुरू हो गया तो उनकी दुकानें बंद हो जाएगी। सांसद चौधरी ने कहा कि लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केन्द्र सरकार से इस संबंध में चर्चा कर शीघ्र ही एयरपोर्ट को चालू करवा दिया जाएगा।
कुछ लोगों की आदतें खराब और कुछ कंपनियों ने भ्रष्टाचार किया : जैसलमेर में विंड मील व सौर ऊर्जा संयंत्रों के संबंध में कर्नल ने कहा कि यहां बिजली उत्पादन की भरपूर क्षमता है। विंड मील और सौर ऊर्जा प्लांट में आने वाली दिक्कतों की वजह कुछ स्थानीय लोगों की आदतें खराब होना और कुछ हद तक कंपनी भी जिम्मेदार है। शुरूआत में कंपनी ने यहां प्रभावशाली लोगों को पैसे देकर भ्रष्टाचार किया। जिससे अब ग्रामीण क्षेत्रों में पंखों के आसपास जमीन वाले परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जमीन आवंटन आदि की नई नीति बनाएगी जिससे समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
जैसलमेर व बाड़मेर के अच्छे दिन आ गए हैं : कर्नल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसलमेर बाड़मेर के अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जैसलमेर व बाड़मेर के विकास की रहेगी। खासतौर पर यहां बिजली व पानी की समस्या है उसके स्थाई समाधान के प्रयास होंगे। नहरी व बारानी भूमि आवंटन के भी प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किए जाएंगे। दोनों ही जिलों के सभी विधायक और मैं मिलकर काम करेंगे।
किसी को वापस बीजेपी में लेने के संबंध में मुझे पता नहीं है : जसवंतसिंह के वापस बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कर्नल चौधरी ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं तो छोटा कार्यकर्ता हूं। जसवंतसिंह को वापस लेना राजनाथसिंह और नरेन्द्र मोदी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि जसवंतसिंह ने राजनाथसिंह व मुख्यमंत्री राजे के बारे में चुनावों के दौरान बहुत कुछ कहा था, जो कि उन्हें शोभा नहीं देता है। जसवंत सिंह ने जो बैनर लगाया था उसमें भी राजनाथसिंह, नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो नहीं था और केवल लालकृष्ण आडवाणी व अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो था।
  

रविवार, 25 मई 2014

"टेट खत्म करने की कार्रवाई शुरू, शिक्षा पाठयक्रम में भी होगा बदलाव"





अजमेर। राजस्थान में युवाओं को रोजगार सुलभ कराने के लिए राजस्थान शिक्षक परीक्षा "टेट" समाप्त करने एवं पाठयक्रमों में गैर कांग्रेसी राजनीतिक व्यक्तित्व वाले महापुरूषों की जीवनी शामिल करने सहित अन्य उपायों पर ठोस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

rajasthan govt starts process to dissolve rtet 
शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने रविवार को पुष्कर दौरे के दौरान बताया कि केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने देश में टेट को अनिवार्य कर दिया था जिसके कारण बेरोजगारों को रोजगार मिलने में कठिनाई हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार शीघ्र ही केन्द्र सरकार से टेट की अनिवार्यता समाप्त करने का आग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि टेट परीक्षा की अनिवार्यता खत्म नहीं होने तक राज्य सरकार ने वर्तमान में होने वाली दो परीक्षाओं की जगह एक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

पाठयक्रम में होंगे अटल, देसाई और मोदी

राज्य सरकार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठयक्रमों में अब पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरणसिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित पाठयक्रमों को शामिल करने का निर्णय किया है। इस संबंध में शीघ्र ही प्ररूप तैयार किए जाएंगे।

बोर्ड की अंक प्रणाली सुधारने की कवायद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अंक प्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान पद्धति के कारण शिक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षार्थियोें की तुलना में परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही बोर्ड के अधिकारियों का एक दल पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश आदि का दौरा कर वहां की अंक प्रणाली का अध्ययन करेंगे। और उसके बाद गुणदोष के आधार पर राजस्थान में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

व्यापार नहीं बनेगा शिक्षकों का तबादला

शिक्षकों की तबादला नीति में परिवर्तन का जिक्र करते हुए सराफ ने कहा कि अब राज्य में तबादलों को व्यापार नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राजनीतिक कारणों से शिक्षकों में तबादले किए थे उसको दुरस्त किया जाएगा और अगले साल तक शिक्षक तबादला नीति बना ली जाएगी उसके बाद नीति के अनुसार ही शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।

"पहली बार होगा जनता का अपना बजट"

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पहली बार आने वाले बजट में आमजन के सुझावों का समावेश कर जनता की उम्मीदों एवं जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब कोई राज्य सरकार बजट की तैयारी के सिलसिले में जनता से सीधे जुड़कर इस प्रकार सुझाव मांग रही है।
rajasthan cm raje starts budget exercise 
वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री होने के साथ ही वित्त मंत्री भी हैं। वह जनता से मिल रहे सुझावों के आधार पर आगामी जुलाई में विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करेंगी।

आम तौर पर ऎसा होता है कि जब देश के किसी भी राज्य की कोई सरकार अपना बजट बनाती है तो उससे पहले अन्य प्रक्रियाओं के साथ ही किसानों, व्यापारियों, उद्योग एवं गैर सरकारी संगठनों से जुडे गिने चुने प्रतिनिधियों से चर्चा एवं बैठकें करती है।

इन क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि अपनी अपेक्षाएं सरकार को बताते हैं लेकिन बजट को जनोन्मुखी बनाने की यह कवायद कई बार सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह जाती है। इस बार लीक से हटकर राजस्थान में बजट तैयार करने की कवायद चल पड़ी है।

वित्त विभाग ने जनता से सुझाव लेने के लिए अपनी वेबसाइट पर विशेष्ा लिंक बनाया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति निर्धारित शब्दों में बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकता है। जो भी व्यक्ति बजट में अपने सुझाव देना चाहे उसे वेबसाइट पर जाकर एप्लीके शन पर अपना नाम, पता, ईमेल आदि दर्ज करवाने होेंगे। इस एप्लीकेशन पर राजस्व तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही बजट को लेकर लोग अन्य सुझाव दे सकते हैं।

वित्त विभाग इन सुझावों को संबंधित विभागों को भेजेगा। इस लिंक के गत 22 मई को सक्रिय होने के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों लोगों ने अपने सुझाव दर्ज कराना शुरू कर दिया है। वित्त विभाग ने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आगामी 10 जून तक की समय सीमा निर्धारित की है। राजे ने अपने चुनाव घोषणा पत्र "सुराज संकल्प" में कियेवादे को पूरा करते हुए बजट तैयार करने की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की है।

शरीफ को दुलारी बेटी ने मनाया भारत दौरे के लिए, जानिए कौन हैं मरियम

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत आने की पुष्टि जब शनिवार को आधिकारिक तौर पर हो गई तो उनकी बेटी मरियम शरीफ ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की। मरियम ने आशा जताई कि भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते नई और शांतिपूर्ण दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस बारे में मरियम ने ट्वीट किया था, 'क्‍यों भारत और पाकिस्‍तान अतीत के कैदी बने रहें? दोनों को आपसी दुश्‍मनी भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए।' आखिर मरियम की इस खुशी का राज क्‍या था?

शरीफ को दुलारी बेटी ने मनाया भारत दौरे के लिए, जानिए कौन हैं मरियम 
दरअसल, शरीफ की भारत यात्रा को पक्‍का कराने में जिन लोगों का अहम योगदान रहा है, उनमें शरीफ की बेटी और पाकिस्‍तान की सत्‍तारूढ़ पार्टी पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरियम नवाज शरीफ का भी अहम योगदान रहा है। मरियम ने भारत के न्‍यौते को सकारात्‍मक पहल बताते हुए अपने पिता से इसे मंजूर कर लेने को कहा था। और आखिर में मरियम की बात पूरी हो गई।

पाकिस्‍तान की राजनीति में मरियम को एक उभरते हुए मजबूत नेता के तौर पर देखा जाता है। खुद नवाज की पार्टी पीएमएल (एन) में उनका कद काफी बड़ा माना जाता है। 

शहीद हेमराज की पत्‍नी ने कहा: मेरे पति का सिर लौटाएं या माफी मांगें नवाज शरीफ

नई दिल्‍ली. देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधों का साया छा गया है। एक तरफ जहां तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता ने इस कार्यक्रम का बहिष्‍कार करने का फैसला किया है, वहीं ऐसी खबरें हैं कि भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी शिवसेना के संभावित मंत्री पाक पीएम के आने के विरोध में शपथ लेने से इनकार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव के शामिल होने पर शिवसेना रविवार शाम तक फैसला करेगी। उधर, सीमा पर पाक सेना की बर्बरता के शिकार हुए शहीद हेमराज की पत्‍नी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में पाक पीएम नवाज शरीफ को बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है।

शहीद हेमराज की पत्‍नी ने कहा: मेरे पति का सिर लौटाएं या माफी मांगें नवाज शरीफ 
अनशन करेंगी धर्मवती
नवाज को बुलावा भेजे जाने की निंदा करते हुए हेमराज की पत्‍नी ने रविवार को मांग की कि पाक को उनके पति का सिर लौटाना चाहिए। हेमराज की पत्‍नी धर्मवती सोमवार से अनशन करने की योजना भी बना रही हैं। उनका कहना है कि शरीफ के भारत में रहने तक वह अनशन पर रहेंगी। उन्होंने कहा, 'शरीफ को या तो मेरे पति का सिर वापस लाना चाहिए या उन्‍हें सार्वजनिक तौर पर पाक सेना द्वारा मेरे पति का सिर काटे जाने की घटना की निंदा करनी चाहिए।'

'मैंने बीजेपी को वोट दिया था'
बता दें कि पिछले साल 8 जनवरी को घाटी के पूंछ सेक्‍टर में लांस नायक हेमराज की हत्‍या कर दी गई थी। हेमराज की पत्‍नी ने आगे कहा, 'मोदी को शरीफ को नहीं बुलाना चाहिए था। मोदी ने मथुरा में दिए गए भाषण में इस मामले में मनमोहन सरकार द्वारा कदम न उठाने को लेकर उनकी आलोचना की थी और पाक को चुनौती भी दी थी। मैंने बीजेपी को वोट दिया था।' हेमराज की पत्‍नी ने यह भी कहा, 'शरीफ को बुलाए जाना एक सैनिक की शहादत का अपमान है। जनरल वी के सिंह ने उस समय कहा था क‍ि बदला लिया जाएगा।'

नवाज शरीफ के भारत आने पर शिवसेना का विरोध, मोदी के शपथग्रहण समारोह में शिवसेना के शामिल होने पर सस्पेंस



मुंबई : एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल शिवसेना ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के 26 मई को नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का विरोध किया है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के सांसद मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। शिवसेना कोटे के मंत्री नवाज शरीफ के सामने शपथ नहीं ले सकते लेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज (रविवार) शाम तक पार्टी का रूख तय करेंगे।

नवाज शरीफ के भारत आने पर शिवसेना का विरोध, मोदी के शपथग्रहण समारोह में शिवसेना के शामिल होने पर सस्पेंसइससे पहले शिवसेना नवाज शरीफ को न्योता देने का विरोध कर चुकी है। शिवसेना पाकिस्तान के भारत में आतंकवाद प्रायोजित करने के खिलाफ काफी मुखर रही है। हालांकि शनिवार को शरीफ द्वारा मोदी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का निमंत्रण स्वीकार करने पर शिवसेना की टिप्पणी पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

इस सप्ताह के शुरू में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि नई सरकार को पाकिस्तान के प्रति जैसे को तैसा नीति अपनानी चाहिए। मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने के लिए गत मंगलवार को राजधानी दिल्ली में राजग बैठक में ठाकरे ने कहा था कि यदि पाकिस्तान देश में कोई संकट खड़ा करता है तो भारत को उसे सबक सिखाना चाहिए।

उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी के इस रूख में कोई परिवर्तन नहीं आया है कि पाकिस्तान द्वारा देश में हमले जारी रखने तक भारत को उसके साथ कोई क्रिकेट संबंध नहीं रखना चाहिए।

शिवसेना ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मुंबई में क्रिकेट खेलने से रोक दिया था जिसके चलते मैचों को अन्य शहरों में स्थानांतरित करना पड़ा था। शिवसेना के नई लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह मोदी सरकार में कुछ मंत्रिपदों की उम्मीद कर रही है।