सोमवार, 26 मई 2014

नरेन्द्र मोदी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बन गए



नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी ने सोमवार शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी ने हिंदी में शपथ ली।

मोदी पाएंगे 1.60 लाख सैलरी! जानिए कितनी सैलरी पाते हैं सार्क देशों के प्रमुख
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे। नवाज शरीफ ने निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सार्क के अन्य देशों के प्रमुखों से हाथ मिलाया। मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरूशरण कौर के साथ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण पहुंचे।

उन्होंने मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मौजूद हैं। मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और पुत्र के साथ मौजूद हैं।

मोदी ने अपनी टीम तैयार कर ली है। मोदी की कैबिनेट में कुल 45 मंत्री होंगे। इनमें से 24 कैबिनेट,11 राज्य मंत्री और 10 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) होंगे। मंत्रियों के नामों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी गई है। समाचार चैनलों के मुताबिक राजनाथ सिंह को गृह,अरूण जेटली को वित्त और सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। सदानंद गौड़ा रेल मंत्री होंगे। नितिन गडकरी को भूतल परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। रविशंकर प्रसाद को तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास सूचना प्रसारण,दूरसंचार एवं कानून मंत्रालय का जिम्मेदारी होगी।

शपथ ग्रहण समारोह में 4000 मेहमान होंगे शामिल

शाम छह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में करीब 4000 हजार मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार सार्क देशों के प्रमुखों को बुलाया गया है। समारोह में 150 देशों के राजदूतावास के प्रमुख और उनके निजी सहायक और साथी इसमें शरीक होंगे, जो राष्ट्रपति और नए प्रधानमंत्री के अतिथि होंगे। नई दिल्ली स्थित दूतावास व उच्चायुक्तों ने शामिल होने की रजामंदी दे दी है।

नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शपथ दिलवाएंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इनके अलावा कई पार्टियों के नेता और हर राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपालों को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया है।


परिजनों को नहीं बुलाया
मो दी अपने परिवार को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। शायद यही कारण है किसी परिजन को नहीं बुलाया। पत्नी जसोदा बेन आने की इच्छुक थीं लेकिन रविवार रात तक न्योता नहीं मिला। मोदी की मां, चार भाई व एक बहन भी नहीं आएंगे। तर्क दिया, परिवार बहुत बड़ा है, जगह कम, किस को छोड़ते।


नाश्ते में राजभोग
मेहमानों के नाश्ते का मेन्यू तैयार है, डिनर का मेन्यू फाइनल नहीं। डिनर में सार्क देशों की स्पेशल डिश शामिल होंगी। नाश्ते में इमरती, रसगुल्ले, राजभोग, संदेश, ढोकला, खांडवी, वेज हरियाली कबाब, कटलेट होंगे।

तैयारी और बंदोबस्त के इंतजाम
-20 सीट मोदी के निजी अतिथियों के लिए आरक्षित।
-मोदी के निजी अतिथि राष्ट्रपति के मेहमानों के साथ बैठेंगे
-निवर्तमान पीएम मनमोहन सिंह व मंत्रिमंडल साथियों को भी बुलाया
-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज, मनमोहन भी होंगे शामिल
-गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई खराब सेहत के नहीं आ पाएंगे पर ईश्वर से दुआ मांगी है कि मोदी देश का नाम दुनिया में रोशन करें।

चाक-चौबंद सुरक्षा
-एंटी एयरक्राफ्ट गन, स्नाइपर्स और कमांडो राष्ट्रपति भवन पर नजर रखेंगे।
-सीआरपीएफ, आरएएफ, एनएसजी और स्पेशल सेल के जवान तैनात रहेंगे।
-भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र की हवाई सुरक्षा व्यवस्था की है।
-राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगे रहेंगे।
-समारोह स्थल के ऊपर "नो फ्लाइंग जोन" घोषित किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री

1.नरेन्द्र मोदी: रक्षा मंत्रालय
2.राजनाथ सिंह: गृह मंत्रालय
3.अरूण जेटली: वित्त मंत्रालय
4.सुषमा स्वराज: विदेश मंत्रालय
5.नीतिन गडकरी: भूतल परिवहन मंत्रालय, शिपिंग
6.वैंकेया नायडू:
7.हर्ष वर्घन:
8.सदानन्द गौड़ा: रेल मंत्री
9.राम विलास पासवान: उपभोक्ता मामलात मंत्री
10.गोपीनाथ मुंडे: ग्रामीण विकास मंत्री
11.कलराज मिश्र:
12.मेनका गांधी:
13.अनंत कुमार:
14.रवि शंकर प्रसाद: कानून, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
15.अशोक गडपति राजू:
16.अनंत गीते:
17.हरसिमरत कौर: खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
18.नरेन्द्र सिंह तोमर:
19.जेविल ओरान:
20.थावरचंद गहलोत:
21.स्मृति ईरानी:
22.उमा भारती:
23.नजमा हेपतुल्ला: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
24.राधामोहन सिंह: कृषि मंत्री


राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

जनरल वीके सिंह: विदेश और पूर्वोत्तर मामलात मंत्री
संतोष गंगवार
श्रीपद नाईक
धर्मेन्द्र प्रधान
सर्वानन्द सोनवाल
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
जितेन्द्र सिंह: अंतरिक्ष मामलात मंत्री
निर्मला सीतारमन
राव इन्द्रजीत

राज्य मंत्री

जीएम सिद्धेश्वरा
मनोज सिन्हा
उपेन्द्र कुशवाहा
राधाकृष्णन पी
किरन रिजुजु
कृष्णपाल गुर्जर
संजीव कुमार
मनसुखभाई वसावा
राव साहेब धानवे
विष्णुदेव
सुदर्शन भगत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें