सोमवार, 26 मई 2014

थार एक्सप्रेस के दो पाक यात्रियों की मौत


थार एक्सप्रेस के दो पाक यात्रियों की मौत
 

बाड़मेर भारत-पाक के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस में दो यात्रियों की मौत हो गई। रविवार को पाक से भारत आ रही महिला यात्री की मुनाबाव में मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर भारत से पाक जा रही एक महिला ने जीरो पॉइंट पर दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं की मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है दोनों महिलाएं उम्रदराज थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई।
जीआरपी थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि पाक के सिंध सूबे के खिपरो गांव का भील परिवार के 29 सदस्य दल पाक से भारत की यात्रा पर आ रहे थे। जिसमें एक 90 वर्षीय महिला कस्तुरी पत्नी बीरबल राम जाति भील निवासी सांगड़ा की मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह 7:15 बजे उस महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पाक की बजाय भारत के जोधपुर जाने की इच्छा जाहिर की। रेलवे ने थार एक्सप्रेस से ही शव को जोधपुर रवाना किया। इसी तरह सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भारत से पाक जा रही एक और महिला की मुनाबाव में करीब तीन बजे तबीयत खराब हो गई जिसका मुनाबाव में प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद थार से पाक जाते समय जीरो पॉइंट पर महिला की मौत हो गई। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें