सोमवार, 7 जनवरी 2013

महाराष्ट्र : धुले में संघर्ष के दौरान पुलिस गोलीबारी में चार मरे, 176 घायल

मुम्बई: महाराष्ट्र के धुले में रविवार को दो समुदायों में संघर्ष के बाद भीड़ पर पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 176 अन्य घायल हो गए जिनमें अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। घायलों में 63 स्थानीय लोग व 113 पुलिसकर्मी शामिल हैं।महाराष्ट्र : धुले में संघर्ष के दौरान पुलिस गोलीबारी में चार मरे, 176 घायल
एक होटल में छोटी-मोटी बात को लेकर हिंसा शुरू हो गई जो माचिबाजार और माधवपुरा इलाके में फैल गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार की रात बताया कि माधवपुरा इलाके में दो गुटों में हिंसक संघर्ष छिड़ जाने के बाद पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें 4 व्यक्तियों की जान चली गई।

अधिकारी के अनुसार हिंसा में 48 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी समेत दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा कि संघर्ष की वजह चार लोगों के समूह द्वारा होटल के बिल का भुगतान नहीं करना है। जब होटल के कर्मचारियों ने उन्हें पीट दिया तब वे चले गए और बड़ी संख्या में लोगों को लेकर आए। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं गृहमंत्री आरआर पाटिल ने शांति की अपील की है।

1 टिप्पणी: