सोमवार, 26 मई 2014

प्रधानमंत्री मोदी ने जसवंत सिंह को भेजा पत्र, जताया सम्मान -



जयपुर। भाजपा से बागी होकर बाड़मेर से चुनाव लड़े जसवंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर उनके प्रति सम्मान जताया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

PM Narendra Modi writes letter to jaswant Singhमोदी के इस पत्र के बाद संभावना जताई जा रही है कि जसवंत सिंह को सरकार में पद मिल सकता है या फिर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया जा सकता है। जसवंत सिंह के करीबी लोगों ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की है। हालांकि,इस बारे में जसवंत सिंह से देर रात तक सम्पर्क नहीं हो सका।

जसवंत सिंह केन्द्र में विदेश, रक्षा और वित्त मंत्री रह चुके हैं और लाल कृष्ण आडवाणी से उनके अच्छे सम्बन्ध भी हैं। पिछले दिनों ही जसवंत सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी और नए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। जसवंत सिंह बाड़मेर से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे।

जसवंत सिंह को तो पार्टी ने छह वष्ाü के लिए निष्कासित किया ही साथ ही उनके पुत्र विधायक मानवेन्द्र सिंह को भी पार्टी से निलम्बित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक जसवंत सिंह अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित है और वे दिल्ली में लगातार बड़े नेताओं के सम्पर्क में हैं। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें