मंगलवार, 27 मई 2014

कोर्ट लिपिक भर्ती में मुख्य आरोपी जज शारदा गिरफ्तार -



राजसमंद। अजमेर में कोर्ट लिपिक भर्ती घोटाला मामले में निलम्बित जिला न्यायाधीश अजय शारदा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो के अतिरिकत पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने शारदा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शारदा को राजसमंद से गिरफ्तार किया है।

Suspended district magistrate Ajay Sharda arrestedउन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने लिपिक भर्ती घोटाले में आरोपी बनाये जाने के बाद शारदा को निलम्बित कर उनका मुख्यालय राजसमंद कर दिया था।

भट्ट ने बताया कि एसीबी ने पिछले गुरूवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में प्रार्थना पत्र पेश कर शारदा को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी थी, इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

शारदा पर किशनगढ की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चतुर्थ श््रेणी कर्मचारियों की भर्ती और तबादले में मनमर्जी व सिफारिश से कार्रवाई करने का आरोप हैं। शारदा पर कोर्ट में लिपिक भर्ती में भी घोटाला करने का आरोप है। एसीबी ने शारदा सहित अन्य लोगों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किये हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें