मानवेन्द्र सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानवेन्द्र सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 अक्तूबर 2018

*बड़ी खबर.....13 अक्टूबर को मानवेन्द्र सिंह हज़ारो समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे

*बड़ी खबर.....13 अक्टूबर को मानवेन्द्र सिंह हज़ारो समर्थकों के साथ दिल्ली में  कांग्रेस में शामिल होंगे

*पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह जसोल के पुत्र और पूर्व सांसद शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह जसोल 13 अक्टूबर को अपने हज़ारो समर्थकों के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे..।स्वाभिमान रैली के बाद कियस लगाए जा रहे थे कि मानवेन्द्र सिंह किधर जाएंगे।विरोधी लगातार सक्रिय हो रहे थे।।यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था कि मानवेन्द्र सिंह श्राद्ध पक्ष खत्म होने का ििनतज़रे करेंगे और नवरात्रि में वोन्ग्रेस जॉइन करेंगे।।दिल्ली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता उपस्थित हेंगे।


रविवार, 23 अप्रैल 2017

बाड़मेर प्रायोजित कार्यकर्ता करते है मानवेन्द्र सिंह का विरोध,बात पहुंची प्रदेश अध्यक्ष के पास,जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यक्रमो की सूचना नही देते मानवेन्द्र सिंह को।



बाड़मेर  प्रायोजित कार्यकर्ता करते है मानवेन्द्र सिंह का विरोध,बात पहुंची प्रदेश अध्यक्ष   के पास,जिला संगठन पार्टी कार्यक्रमो की सूचना नही देते मानवेन्द्र सिंह को।


बाड़मेर बाड़मेर भाजपा जिला प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ के पहली बार के बाड़मेर दौरे के साथ भाजपा की अंदरूनी कलह उर वर्चस्व को लड़ाई फिर सामने आई,पूर्व बैठकों की भांति चन्द प्रायोजित कार्यकर्ताओ ने शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह पर निशाना साध जिला संघठन के प्रति अपनी वफादारी निभाने का असफल प्रयास किया।सूत्रानुसार प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी प्रदेश स्तर की तमाम बैठकों और कार्यक्रमो की सूचना शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को देते है ।वही विधायक फल की बैठकों की सूचनस उनके पास आती है।वो बैठकों में भाग भी लेते हैं।मगर जिला संगठन द्वारा शिव विधायक को स्थानीय पार्टी कार्यक्रमो और बैठकों की कोई सूचना नही देते।वर्चस्व की राजनीति में पार्टी हित की बजाय स्वार्थ की राजनीति सामने आने पर प्रभारी को सच्चाई पता चली।हर बैठक में शिव के पूर्व विधायक के खास मने जाने वाले कार्यकर्ता द्वारा एक ही प्रश्न हर बार उठाया जाता हैं।वही पूर्व नियोजित कार्यकर्ता मानवेन्द्र सिंह का विरोध करने के उद्देश्य से बुलाये जाते है जबकि विरोध करने वालो में एक बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र का निवाड़ी है।सूत्रों की माने तो मानवेन्द्र सिंह को जिला संगठन वर्तमान और पूर्ण दोनों ने जिला कार्यकरिणी जिसमे विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य होते है मानवेन्द्र सिंह को जानबूझ कर शामिल नही किया।शिव विधायक को नीचा दिखाने के हथकंडे अपनाए जाते हैं।जिला संगठन जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ को अनदेखा कर निजी व्यक्तियों को संगठन में तवज्जो देते है ऐसे आरोप आज की बैठक में जिला अध्यक्ष पर लगे।पार्षदों ने भी असंतोष जाहिर किया कि सभापति कांग्रेस का है भाजपा का एक धड़ा उसकी ढाल बना हुआ है।भाजपा पार्षदों के काम नही होते।बैठक में जिला संगठन में उभरी धड़ेबाजी और असंतोष को गंभीरता से लिया गया।सूत्रानुसार प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को पूरे घटनाक्रम और शिव विधायक के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर रिपोर्ट की गई।जिसे परनामी ने गंभीरता से लिया।।जिला प्रभारी ने शिव विधानसभा क्षेत्र को छोड़ बाकी सभी विधायकों को मंडल अध्यक्षो के नाम दो दिन में देने के निर्देश दिए हैं।शिव के बारे में उन्होंने कहा वो संबंधित विधायक से नाम ले लेंगे।आने वाले दिनों में बाड़मेर भाजपा में फिर घमासान होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।मानवेन्द्र सिंह को लेकर पिछली बार हुई जिला स्तरीय बैठक में इन्ही लोगो ने यही सवाल जिला अध्यक्ष से दोहराए थे।।

बुधवार, 17 अगस्त 2016

मानवेन्द्र सिंह की मीटिंगों में उपस्तिथि भर से अफसरों को राहत।।सब योजनाओ पे बात करने लगे।।





मानवेन्द्र सिंह की मीटिंगों में उपस्तिथि भर से अफसरों को राहत।।सब योजनाओ पे बात करने लगे।।



बाड़मेर कहना अतिशयोक्ति ही होगा की बाड़मेर जिला प्रशासन की ग्रामीण विकास या जिला परिषद की अब तक हुई बैठको में कभी सार्थक चर्चा जनप्रतिनिधियो ने नही की।।जन प्रतिनिधि गाँव और गांव वालो के विकास और विकास योजनाओ के क्रियान्वयन पर बोलने की बजाय कुछ अधिकारियो को टारगेट कर उन्हें बेइज्जत करने मात्र उद्देश्य रह गया था।जिन बैठको में सांसद ,विधायक उपस्थित होने वाले होते पहले से तय होता की किस अधिकारी पर आज फोकस रहेगा।।ग्रामीण विकास योजनाओ में लूट मची हैं जल स्वावलम्बन के नाम पर अधिकारी पैसा बटोर रहे हैं। करोडो रुपयो की स्वीकृतिया जारी हैं।धरातल पर एक काम नजर नही आता।।सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम में जिस तरह प्रदेश स्तर का घोटाला हुआ उससे योजनाओ के क्रियान्वयन और जिला प्रशासन की कार्य क्षमता पर भी प्रश्न उठे।साथ ही जिला परिषद के लेखाकार देवपाल मीणा द्वारा किये टेंडर घोटाले में साफ़ साफ उसे बचाना ,साबित करता हे दाल पूरी काली थी।।


ऐसे में पिछली दो मीटिंगों में शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह भी उपस्थित हुए।।जिला प्रशासन को भी लगा कोई मीटिंग हो रही हैं। इन मीटिंगों में योजनाओ की क्रिनवयन्ति और गुणवत्ता पे सार्थक चर्चा हुई।टांका निर्माण के रूप में एक और भरष्टाचार का जिन बाहर निकल।मानवेन्द्र सिंह के साथ सभी जन प्रतिनिधियों ने पहली बार एक स्वर में टांका निर्माण में अलग अलग योजनाओ में स्वीकृति राशि के अंतर पर प्रश्न उठाया।जो टांका 45 हजार में बन जाता हे उस पर अधिकारी तीन लाख रुपये लूटा रहे हैं।सरकारी योजनाओ का सही क्रियान्वयन और मोनिटरिंग हो जाए तो आम आदमी को इसका लाभ मिलना तय हैं।चूँकि मानवेन्द्र सिंह का राजनितिक कद और व्यक्तित्व इतना हे की कोई भी जन प्रतिनिधि जो चाहे उनका राजनितिक प्रतिद्वंदी हो उनका सम्मान जरूर करता हैं। बेवजह अधिकारियो पर दबाव बनाने की बजाय उन्हें सही और सार्थक काम करने का कहते हैं कभी तबादलो की धमकी नही देते।।अधिकारियो को पूरा सम्मान देते हैं।मगर सरकारी गाइड लाइन या गलत करने वालो को बख्शते भी नही।उनकी उपस्थिति भर से सरकारी बैठको में स्टेंडर्ड नजर आया।।अगर प्रभारी मंत्री की पिछली बैठक याद हो ।विधायक तरुण कागा रूठे थे।।तो जिन बैठको में सांसद होते उसमे तय होता CMHO आज टारगेट हैं।यही होता।।जन प्रतिनिधि चाहे तो योजनाओ की एकदम सही क्रियांवती हो सकति हैं।आवश्यक्ता हे बैठको में जनता के लिए सरकारी अधिकारियो खास कर विकास अधिकारियो पर दबाव बने।।क्योंकि विकास अधिकारी विशुद्ध राजनीती स्पोर्ट पद हैं हर विकास अधिकारी किसी न किसी मंत्री का खास हैं।ऐसे में उनके द्वारा ज्यादा परवाह नही की जाती।।इन पर लगाम कस जाए तो आम जन को राहत मिल सकती हे।।बहरहाल सरकारी योजनाओ पर पहली बार सार्थक चर्चा बाड़मेर की जनता के लिए शुभ संकेत हैं। इससे नक्कारा और भरष्ट कार्मिको पर दबाव बनेगा निसंदेह।।।मानवेन्द्र की उपस्तिथि से क्षेत्र के दूसरे विधायको को मोरल स्पोर्ट मिला।।

शनिवार, 25 जून 2016

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने आज रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाक़ात की

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने आज रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाक़ात की

दिल्ली शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने आज रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाक़ात की।।रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ मुनाब जोधपुर डेमो ट्रैन मालानी के नए कोच लगाने व् बाड़मेर देहली सुपर फ़ास्ट ट्रैन व् साउथ भारत के लिये नई ट्रैन शुरू करनी की मांग राखी मंत्री जी तत्काल शुरू करने का भरोसा दिया

शनिवार, 23 जनवरी 2016

बाड़मेर बायतु से नही निकलेगा हाई वे। मानवेन्द्र सिंह के प्रयास लाये रंग

मानवेन्द्र सिंह के प्रयास लाये रंग 
बायतु कस्बे से नही निकलेगा हाईवे
शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह के साथ केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की टीम ने फिर से मौका देखा 

बाड़मेर। बायतु कस्बे से प्रस्तावित हाईवे अब कस्बे के बीच से नहीं निकलेगा। शनिवार को केन्द्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशो के बाद मंत्रालय की एक टीम ने शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह के साथ प्रस्तावित हाइर्व का मौका मुआयना किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभाविवत लोगो से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने बायतु कस्बे के बीच से प्रस्तावित हाईवे के बजाय दुसरे विकल्पों पर गौर कर उन्हें क्रियान्वित करने पर सहमति जताई।

गौरतलब है कि पिछले लम्बे समय से बायतु के लोग कस्बे के बीच से निकलने वाले हाईवे को लेकर विरोध जता रहे है। विरोध की वजह वर्तमान में प्रस्तावित हाईवे के लिए, जो कि कस्बे के मध्य से होकर गुजरेगा, के कारण सैकड़ो निजी और सावर्जनिक संपतियों को नुकसान हो रहा था। इसी कारण कस्बें के लोग पिछले लम्बे समय से इस हाईवे का विरोध कर रहे थे। इस मामलें को लेकर कई बार कस्बें में बंद का आयोजन किया जा चुका है।

लोगों के विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए हाल ही में शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें लोगों की भावनाओं से अवगत कराते हुए इस मामलें में अन्य विकल्पों पर गौर करने के निवेदन किया। मानवेन्द्रसिंह के सुझावों पर गौर करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने मानवेन्द्रसिंह की मौजुदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर उन्हें शिव विधायक के प्रस्ताव के अनुसार पुनः मौका मुआयना करने के निर्देश प्रदान किए।

केन्द्रीय मंत्री के निर्देशों के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री पाडी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक दल ने बायतु पहुंचकर प्रस्तावित हाईवे का पुनः मौका मुआयना किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारी वीरेन्द्रसिंह, बायतु उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चैधरी के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व बायतु प्रधान सिमरथाराम चैधरी, सरपंच भंवरलाल, समाजसेवी रणजीत चैधरी, महावीर जीनगर, बायतु व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग और व्यापारी मौजुद रहे। 

शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की मौजुदगी में दल के सदस्यों ने मौके पर लोगों से मुलाकार कर उनकी आपत्तियां जानी। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में हाईवे के लिए उनकी संपतियों को नुकसान ना पहुंचाने की बात कही। लोगों की पीड़ा को समझते हुए अधिकारियों ने उनके समक्ष दो विकल्प रखे। अधिकारियों ने कहा कि मौजुदा प्रस्ताव में कस्बे से निकलने वाले हाइवे को 100 मीटर चैड़ा करने बजाया 60 से 70 फीट चैड़ा किया जा सकता है, जिससे संपति को आंशिक नुकसान पहुंचेगा। 

अधिकारियों ने दुसरे विकल्प के तौर पर बाईपास का प्रस्ताव लोगों के सामने रखा। अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट रूप समझाते हुए कहा कि यदि स्थानीय लोगों बाईपास पर सहमति जताते हुए स्वेच्छा से अपनी जमीन देने को तैयार हो तो इस कार्य का निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को उनकी जमीन का बाजार भाव से मुआवजा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के दल की रवानगी के बाद बायतु उपखंड अधिकारी वीरेंद्रसिंह ने शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की मौजुदगी में पूर्व प्रधान सिमरथाराम, बायतु सरपंच भंवरलाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित कई स्थानीय लोगों के साथ इस मामलें पर चर्चा की। उपखण्ड अधिकारी ने शिव विधायक के बाईपास के प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि इससे वर्तमान में संपति को होने वाले नुकसान से बचने के साथ ही बाईपास का निमार्ण भविष्य के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होगा। पूर्व प्रधान सिमरथाराम, बायतु सरपंच भंवरलाल और व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इस प्रयास के लिए शिव विधायक के प्रयासों के लिए आभार जताया। पूर्व प्रधान सिमरथाराम ने शिव विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होनें लोगों की वास्तविक समस्या को समझते हुए उसके समाधान का बेहतर विकल्प निकाला है। उन्होनें कहा कि कस्बें को वर्तमान स्वरूप को बचाने और लोगों को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए बाईपास को विकल्प बेहतर और इसके लिए वे स्थानीय लोगों से समझाईश कर इस दिशा में शीघ्र से शीघ्र कार्य शुरू करवाने के लिए हरसंभव मदद और प्रयास करेगें।

क्या है दो विकल्प:
1. पहले प्रस्ताव में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने कस्बे से निकलने वाले हाइवे के वर्तमान स्वरूप में परिर्वतन कर उसे 100 मीटर चैड़ा करने बजाय 60 से 70 फीट तक चैड़ा करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई, जिससे संपति को कम से कम नुकसान पहुंचेगा। 
2. दुसरे प्रस्ताव में प्रस्तावित हाइर्व को कस्बे के मध्य से निकालने के बजाय बाईपास के विकल्प पर विचार करने पर सहमति जताई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बाईपास के विकल्प का सराहा और उसी पर अपनी सहमति दी।

मंगलवार, 22 जुलाई 2014

मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया


मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया

बाड़मेर राज्य विधानसभा को सुचारू चलने के लिए तथा जान हिट के मुद्दो को विधानसभा में रखने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दाल की बैठक आहूत की गयी ,बैठक में बाड़मेर जिले शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने भी शिरकत की ,विधायक दल की बैठक में राज्य के विभिन क्षेत्रो के मुद्दो पर चर्चा हुई साथ ही बजट सत्र को लेकर व्यापक चर्चा की गयी ,बैठक में जिले के समस्त भाजपा विधायक मौजूद थे।

मंगलवार, 8 जुलाई 2014

मानवेन्द्र सिंह ने की जनसुनवाई,जनता की समस्याओ का हाथो हाथ निस्तारण

मानवेन्द्र सिंह ने की जनसुनवाई ,जनता की समस्याओ का हाथो हाथ निस्तारण



रामसर को मिला चिकित्सक ,पेयजल योजनाए की शुरू


बाड़मेर शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को रामसर और गडरा रोड में आम जान की समस्याओ को सुना और अधिकांस समस्याओ का हाथो हाथ निस्तारण किया ,जनसुनवाई में जहा लम्बे समय से चिकित्सक की मांग कर रहे रामसर वाशियो को चिकितसक मिला वाही पेयजल की समस्या की मार झेल रहे ग्रामीणो को पेयजय योजना तत्काल शुरू करा राहत पहुंचाई ,जनसुनवाई में उप खंड अधिकारी मोहन सिंह राजपुरोहित ,तहसीलदार रामसर ,तहसीलदार शिव ,जलदाय विभाग ,बिजली विभाग ,महिला बल विकास विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ,

विधायक मानवेन्द्र सिंह ने रामसर में जनसुनवाई की शुरुआत की ,अपनी समस्याए लेकर सेकड़ो ग्रामीण उम्मीदों सुनवाई में पहुंचे ,रामसर के लोगो ने एक स्वर में लम्बे समय से चिकित्सक की पोस्ट खली होने से हो रही परेशानी के मदीनजर चिकित्सक लगाने की मांग राखी ,जनसुनवाई में आई चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर एक चिकित्सक की नियुक्ति तत्काल रामसर कर लोगो को राहत पहुंचाई। ग्रामीणो ने आसपास के गाँवो में पेयजल की समस्या मुखर की जिस पर जलदाय विभाग के अधिकारियो के दखल के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल की ,


ग्रामीणो ने सहकारी समितियों में भुगतान में भाई भतीजावाद करने और ग्रामीणो को करने की शिकायत सामने राखी जिस पर शिव विधायक ने कहा की मामला गंभीर हे ,आम जनता को फायदा देने के लिए समितिया बानी हे यदि भुगतंब नहीं रहा हे तो इस मामले को विधानसभा तक ले जायेंगे ,ग्रामीणो ने सडको के प्रस्ताव भी दिए जिन्हे तकमीना बना कर प्रस्ताव पेश करने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को शिव विधायक ने दिए ,मानवेन्द्र सिंह ने आम दिलाया की जनता का काम हर हाल में होगा ,जनता को रहत उनका लक्ष्य हैं ,उन्होंने शीघ्र राष्ट्रीय मरू उद्यान क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाको में छूट मिलने का विश्वास दिलाया ,गडरा और रामसर क्षेत्र के ग्रामीणो ने क्षेत्र में अकाल के हालातो के मद्देनज़र काम संख्या में पशु शिविर खोलने की शिकायत की साथ ही खुले हुए शिविरो में चारे की आपूर्ति नहीं होने की बात राखी ,जिस पर उप मोहन सिंह राजपुरोहित ने आवश्यकता वाले स्थानो पर पशु शिविर खोलने के प्रस्ताव दो दिन में राज्य सरकार भेजने ,जनसुनवाई में करीब पौने तीन सौ समस्याए ग्रामीणो ने राखी जिसमे तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याए दीर्घकालीन होने के कारन सम्बंधित विभाओ के अधिकारियो को सुपुर्द कर एक सप्ताह में समस्याए निपने के निर्देश शिव विधायक ने दिए ,

--

गुरुवार, 3 जुलाई 2014

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह 8 जुलाई को रामसर और गडरारोड़ में करेंगे जन सुनवाई



मानवेन्द्र सिंह रामसर और गडरारोड़ में करेंगे जन सुनवाई



बाड़मेर, 03 जुलाई।शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह 8 जुलाई को विधानसभा क्षैत्र शिव के उपखण्ड रामसर व तहसील मुख्यालय गडरारोड़ मंे जिला व ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से रूबरू होकर जन सुनवाई करेगे।

विधायक मानवेन्द्रसिह के निजी सचिव रामसिह ने बताया कि शिव विधायक 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे रामसर उपखण्ड पर तहसील के बैठक हाॅल में रामसर तहसील के समस्त गांवो के ग्रामीणों की जन सुनवाई कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से समस्या निस्तारण करने के लिए निर्देशित करेगे। इसी तरह विधायक दोपहर 2.30 बजे गडरारोड़ तहसील में सीमावर्ती क्षैत्र के गांवो के ग्रामीणों की जन सुनवाई कर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियो को पाबंद करेगे।


विधायक की जन सुनवाई के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों एवं नर्मदा परियोजना से संबंधित अधिशाषी अभियंता के साथ जन सुनवाई करेगे। इसमे सीमावर्ती क्षैत्र की पेयजल बिजली सडक, चिकित्सा, चारा, विद्यालयो मे अध्यापकों की कमी आदि समस्या की सुनवाई कि जावेगी। इस जन सुनवाई मे तहसील स्तर के ग्रामीण अपनी समस्याओं के साथ बैठक स्तर पर उपस्थित होवे। इसके साथ ही नर्मदा परियोजना की समीक्षा कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित करेगे।

शनिवार, 1 फ़रवरी 2014

बाड़मेर डोडा पोस्त का संकट मानवेन्द्र सिंह ने लगाया केंद्र कम पटटे जारी करने का आरोप

कम पैदवार व् पट्टो के कारन डोडा पोस्त  का संकट
मानवेन्द्र सिंह ने लगाया केंद्र कम पटटे जारी करने का आरोप
शिव विधायक ने कि अधिक पटटे जारी करने की माग

बाड़मेर जिले में पिछले कई दिनों से डोडा पोस कमी के चलते डोडाधारी को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है जब इस मामले में कुछ दिन पहले ही डोड़धारियो ने शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को रुबरु कराया तो सिंह ने सरकार से बारे में जानकारी मागी तो कई चोक्का देने वाली बात सामने आई है दरसल पिछले पाच सालो से केन्द्र सरकार ने पटटे जारी करने में कमी करती जा रही है जिसके चलते इन दिनों डोडो पोस्ट की कमी हो रही है
सिंह के अनुसार डोडा पोस्ट की कमी इस वर्ष चल रही है इसका मुख्य़ कारण डोडा पोस्ट की कम पैदावार होना है क्योकि वर्ष 2011-12 में चितोडगढ़ व प्रतापगढ़ जिले के अंदर कुल 20,372 कास्तकारो को 9 ,491.30 हेक्टरय इलाके में डोडा पोस्ट की खेती करने के लिए भारत सरकार की और से पटे जारी किये गए थे लेकिन वर्ष 2012 -13 में मात्र 18351 कस्तकरो को 2445. 40 हेक्टेयर में ही डोडा पोस्ट की खेती करने के पटटे जारी किये गए इस कारण जो उत्पादन वर्ष 2011 -12 तक हुआ करता था उसका 25 फीसदी ही डोडा पोस्ट 2012 -13 उत्पादन हुआ इस तरह पिछले पाच सालो में लागतार डोडा पोस्ट की खेती में गिरावट आ रही है जिसके चलते आज यह हालात बने है और खास तोर से मारवाड़ के डोड़धारियो के साथ अन्याय हो रहा है जिसकी जिमेदार लिए केद्र सरकार है
इस पुरे मामले में मानवेन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार को ख़त लिख कर यह माग की है कि डोडा पोस्ट की खेती करने के पटटे नए जारी किये जाए ताकि आने वाले समय में इस तरह के हालात फिर से न बने सिंह के अनुसार विपक्ष की और से यह बात भी फैलाई जा रही है कि वसुंधरा सरकार ने डोडा पोस्ट देना कम कर दिया है जबकि इस डोडा पोस्ट के मामले का राज्य सरकार से कोई भी लेना देना नहीं है

शनिवार, 11 जनवरी 2014

मानवेन्द्र सिंह कल से तीन दिवसीय दौरे पर


मानवेन्द्र सिंह कल से तीन दिवसीय दौरे पर

बाड़मेर:-11 जनवरी  शिव विधायक एंव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मानवेन्द्र सिंह सोमवार से तीन दिवसीय यात्रा पर अपने विधानसभा क्षैत्र शिव के विभिन्न गांवों को दोैरा कर ग्रामीणों की जनसमस्या सुनुगें।

विधायक मानवेन्द्र सिंह के निजी सचिव रामसिंह ने बताया कि विधायक मानवेन्द्र सिंह 13 जनवरी को 12 बजे सेलाउ मेें सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेगें ।उसके बाद 1बजे भोजाारिया, 3बजे आरबी की गफन 4बजे शौभाला 0 5बजे केलनोर ग्रांम पंचायतों मुख्यालयों पर आम ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी जन समस्या सुनुगें व विधानसभा चुनाव में विजय बनाने पर ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित करेगें ।

इसी तरह विधायक 14 जनवरी को प्रात: 11 बजे खबडाला, 12बजे बन्धड़ा,1बजे गिराब,2.30बजे आसाड़ी,3.30बजे चेतरोड़ी 4.30बजे हरसाणी,5.30बजे खारची एंव 6.30बजे बालेवा ग्रांम पंचायतों का दौरा कर आम ग्रामीणों से रूबरू होगें ।

विधायक 15 जनवरी को 11बजे जलदाय एंव बिजली,सड़क विभाग के जिले स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा कर प्रत्येक गांव तक पानी सड़क व बिजली की सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान करेगें । इसी दिन 1बजे बिशाला में कि्रकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेगें ।

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

मानवेन्द्र सिंह अव्यवस्थाओ को एक सप्ताह में सुधारने के दिए निर्देश ,अस्पताल का किया निरिक्षण



मानवेन्द्र सिंह ने राजकीय अस्पताल का किया निरिक्षण

अव्यवस्थाओ को एक सप्ताह में सुधारने के दिए  निर्देश


बाड़मेर नवनिर्वाचित विधायक मानवेन्द्र सिंह ने सोमवार शाम को राजकीय अस्प्ताल का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान अव्यवस्था को देख मानवेन्द्र सिंह ने नाराजगी जताई। मानवेन्द्र सिंह ने अस्प्ताल परिसर सहित वार्डो का भी निरिक्षण कर मरीजो कि कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मरीजो को फल भी वितरित किये। मानवेन्द्र ने निरिक्षण के बाद बताया कि अस्प्ताल में अव्यवस्था का बोल बाल हें। एक सप्ताह में व्यवस्थाए सुधारने कि हिदायत दी हें ,एक सप्ताह बाद फिर देखेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्प्ताल में मरीजो कि देखभाल सही तरीके से होनी चाहिए ,उन्होंने निशुल्क दवा वितरण केन्द्रो पर दवाईयो कि उपलब्धता कि जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्प्ताल परिसर को साफ़ और स्वच्छ रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में चिकित्सको कि कमी को जल्द भरा जायेगा उन्होंने कहा कि पैसो कि मकमी नहीं हें ,चिकित्सक और स्टाफ अपनी जिम्मेदारी से काम करे।

सोमवार, 9 दिसंबर 2013

सरहद के नए सुलतान मानवेन्द्र सिंह

सरहद के नए सुलतान मानवेन्द्र सिंह





बाड़मेर विधानसभा चुनावो के परिणाम आने के साथ ही सरहदी जिलो बाड़मेर जैसलमेर में जिस तरह कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हुआ हें उनमे एक नए नेता के रूप में कर्नल मानवेन्द्र सिंह सरहद के सुल्तान के रूप में उदीयमान हुए हें। मुस्लिम बाहुल्य बाड़मेर जैसलमेर जिलो कि राजनीती में मुस्लिमो के नेताओ के रूप में गाज़ी फ़क़ीर ,अब्दुल हादी और अमिन खान का वाटचासव रहा मगर इस बार मुस्लिमो ने मानवेन्द्र सिंह को अपना नेता मान बाड़मेर जैसलमेर में भाजपा को खुलकर समर्थन दिया। मानवेन्द्र सिंह को शिव में मुस्लिम समाज ने अप्रत्यासित समर्थन दिया जिसके चलते उन्होंने अमिन खान को बड़े अंतराल से हराया। बाड़मेर जैसलमेर के सिंधी मुस्लिम जसवंत सिंह परिवार के मुरीद हें ,इस परिवार के प्रति उनकी अपणायत देखते बनती हें।


मानवेन्द्र सिंह के चुनाव प्रचार कि कमान भी सिंधी मुस्लिम नेताओ ने थाम राखी थी मुराद अली मेहर ,सफी खान तामलियर ,जब्बल खान ,हसन खान गगरिया ,एडवोकेट मलार खान उनके सारथि बने। मुस्लिमो ने ना केवल मानवेन्द्र सिंह बल्कि उनके समर्थक मुस्लिमो ने जैसलमेर में भाजपा प्रत्यासी छोटू सिंह भाटी ,पोकरण में शैतान सिंह राठोड ,चौहटन में तरुण कागा को भरपूर समर्थन देकर जिताया ,मानवेन्द्र सिंह को अमूमन बीस फीसदी मत मुस्लिमो के मिलते आये हें मगर इस बार चालीस फीसदी मत मुस्लिमो के मिले। जिस तरह मुस्लिमो ने उन्हें समर्थन दिया वो परिणामो से साफ़ हो गया। अलबता भाजपा का शासन होगा पांच साल तक मानवेन्द्र सिंह अल्पसंख्यको के विकास के लिए क्या कदम उठाते हें यह देखने वाली बात होगी ,

मुस्लिमो ने नाकारा अमिन खान का नेतृत्व। । अल्पसंख्यक नेता के रूप में अमिन खान का वर्चस्व बाड़मेर जिले कि राजनीती में चार दसक से हें ,उनका वर्चस्व मानवेन्द्र सिंह ने तोड़ा ,सरहद के मुस्लिम बाहुल्य इन विधानसभा क्षेत्रो में मुस्लिम धर्म गुरु गाज़ी फ़क़ीर ,हुसैन फ़क़ीर ,अमिन खान का जादू नहीं चला




मानवेन्द्र सिंह के विजय जुलुस में जिस प्रकार अल्पसंख्यक समुदाय उम्दा उससे साफ़ लगा कि सरहद के नए सुल्तान कि ताज़पोशी भी हो गयी ,




नरेंद्र मोदी के लिए एक आदर्श। . आगामी लोक सभा चुनावो में नरेंद्र मोदी मानवेन्द्र सिंह को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत कर मुस्लिम समाज के सामने रख सकते हें कि सरहद पर भी मुस्लिम हिन्दू नेता का नेतृत्व स्वीकार कर उनमे विश्वास व्यक्त करते हें , अल्पसंख्यको कि हिमायती हें।




मैंने सांसद रहते हुए और बाद में भी राजनीती में सक्रीय रहते हुए अल्पसंख्यको के विकास के काम प्राथमिकता से किये हें ,इस समाज का मुझे पूरा समर्थन और स्नेह मिला हें ,यह मेरे लिए गौरव कि बात हें। मेरे पास इस समाज के विकास कि कई योजनाए हे जिस पर काम करेंगे। नरेंद्र मोदी के प्रति इन समुदाय में गज़ब का विश्वास हें।

गुरुवार, 28 नवंबर 2013

शिव विधानसभा क्षेत्र। … अमिन खान का राजनितिक केरियर दांव पर ,राजनितिक दुश्मनो के सहारे

शिव विधानसभा क्षेत्र। … अमिन खान  राजनितिक दुश्मनो के सहारे अपनी प्रतिष्ठा बचने कि जुगत में 

मानवेन्द्र सिंह कि  जाट मुस्लिम और अनुसूचित जाती मतों में सेंधमारी 


पाकिस्‍तान के सरहद से सटी शिव विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। शिव विधानसभा क्षेत्र पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस के अमीन खां व भाजपा के मानवेन्द्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि चुनाव मैदान में आठ प्रत्याशी हैं। मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच है। यहां दोनों पार्टियों के नेता पूरी तरह से सक्रिय हैं। जातीय समीकरणों की जोड़ तोड़ की कवायद जारी है। सरहद की कई सीटों पर पाकिस्‍तान की भी नजर है। सीमा के उस पार लोग राजस्‍थान में अपने रिश्‍तेदारों के लिए वोट मांग रहे हैं। राजस्‍थान के गांव के हजारों लोगों की रिश्‍तेदारी सीमा के उस पार है। जिसके कारण पाकिस्‍तान से भी लोग लगातार अपने रिश्‍तेदारों को संबंधित प्रत्‍याशी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

कांग्रेस एससी,एसटी व जाट वोटों के ध्रुवीकरण में जुटी है तो भाजपा सेंध लगाने की जुगाड़ में है। अमीन खां बीते पांच साल में करवाए विकास कार्यों के बूते तो मानवेन्द्र क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वोट मांग रहे हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में एससी, एसटी व जाटों के वोट हार जीत का फैसला कर सकते हैं। इसलिए दोनों पार्टियां दो वर्गों पर फोकस करते हुए रिझाने का प्रयास कर रही है।आखिर ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो जोड़ तोड़ की राजनीति का सिलसिला दिन ब दिन जारी है। क्षेत्र में अभी तक दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी सभा नहीं हुई है। अभी तक जिला स्तर के नेता ही दमखम दिखा रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला है। दोनों दिग्गज नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। एससी व जाट वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए दोनों प्रत्याशियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

अमिन खान दुश्मनो को गले लगाया। । अमिन खान के लम्बे समय से कर्नल सोनाराम चौधरी और मुस्लिम धर्म गुरु गाज़ी फैक्लीर से कड़वे रिश्ते थे ,ऽमिन खान ने कर्नल सोनाराम को संसदीय चुनावो में बुरी तरह हराया था और मानवेन्द्र सिंह को खुला समर्थन देकर जिताया। अमिन और कर्नल के बीच छतीस का आंकड़ा था। उधर जैसलमेर के गाज़ी फ़क़ीर अमिन को फूटी आँख नहीं सुहाते थे ,मगर अमिन के सामने मानवेन्द्र से मैदान में यतर्न के साथ अमिन के परंपरागत जाट ,मुस्लिम और अनुसूचित जाती के मतों का ध्रुवीकरण मानवेन्द्र के पक्ष में होते देख जमीं खिसक गई ,अमिन को जाट मतदाताओ का समर्थन लेने के लिए कर्नल सोनाराम और मुस्लिम के लिए गाज़ी फ़क़ीर कि शरण में जाना पड़ा वाही अनुसूचित जाती के मत रोकने के लिए रूपाराम धंदे को बुलाया। अमिन खान को खुद पर भरोसा रहा नहीं ,दुश्मनो के सहारे अपनी प्रतिष्ठा बचने कि जगत में हें। 


पूर्व सांसद और भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह कहते हैं कि पांच साल तक सांसद रहा तो जनता के बीच रहकर सेवा की है। छत्तीस कौम के कार्य किए। कांग्रेस के राज में क्षेत्र का विकास ठप रहा। बीते साठ साल से शिव क्षेत्र पिछड़ा रहा। नहरी पानी, डीएनपी सरीखी समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास चाहता हूं।

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हो?


सरहदी गांवों में डीएनपी की समस्या। पेयजल समस्या व आधारभूत सुविधाओं का अभाव। तहसील मुख्यालयों पर सरकारी कॉलेज, स्कूलों व अस्पतालों में कार्मिकों के रिक्त पद, नई इंडस्ट्री व खनिजों की रॉयल्टी शामिल है।

विधायक बने तो क्या करेंगे?


डीएनपी समस्या का हल पहली प्राथमिकता रहेगी। समूचे क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए इंदिरा गांधी व नर्मदा नहर का पानी पहुंचाना। किसानों को क्रॉप कटिंग आधारित फसल बीमा का लाभ। अल्पसंख्यक व एससी,एसटी वर्ग के उत्थान के लिए विशेष योजना स्वीकृत करवाएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अमीन खां कहते हैं कि पांच साल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाया है। पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए बाड़मेर लिफ्ट केनाल का पानी पहुंचाया। नर्मदा नहर का प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाया है। पीएचसी को सीएचसी, स्कूल क्रमोन्नत, सड़क, बिजली सरीखी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया है। इसलिए जनता मुझे एक बार फिर मौका देगी।

आप क्षेत्र की क्या समस्याएं मानते हैं?

क्षेत्र में कॉलेज नहीं है। इस वजह से युवाओं को उच्च अध्ययन के लिए पलायन करना पड़ रहा है। डीएनपी की वजह से सरहदी गांवों का विकास बाधित है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है।

विधायक बने तो क्या प्रयास करेंगे?

डीएनपी की समस्या का समाधान, अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करवाना, उपखंड मुख्यालय पर कॉलेज स्वीकृत करवाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्लान तैयार करेंगे। जिससे आम जनता को राहत मिल सके।


शिव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 50 वोटर व 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। 389 मतदान केंद्र, 117945 पुरुष मतदाता और 103082 महिला मतदाता इस सीट की खासियत हैं।


फ्लैश बैक

गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी अमीन खां ने भाजपा प्रत्याशी जालमसिंह रावलोत को 29860 वोटों से पराजित किया। अमीन खां को 75787 व रावलोत को 45927 वोट मिले थे

रविवार, 24 नवंबर 2013

मानवेन्द्र सिंह का सरहदी क्षेत्र में परचम ,सरहद पार पर गूंजा नमो नमो












मानवेन्द्र सिंह का सरहदी क्षेत्र में परचम


लोगो का हुजूम उमड़ा ,सरहद पार पर गूंजा नमो नमो



बाड़मेर पाकिस्तान सर सटे बाड़मेर जिले के गडरा क्षेत्र में शिव से भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ने अपनी लोक प्रियता से परचम लहर दिया। उनकी सरहदी गाँवों में आयोजि जन सभाओ में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगो ने मानवेन्द्र ,वसुंधरा और मोदी के समर्थन में जोरदार नारे लगा कर तीन किलो मीटर दूर पाकिस्तान को सचेत कर दिया


मानवेन्द्र सिंह ने आज गडरा ,तामलोर ,जसिंधर भुनी ,जैसिंधर स्टेसन ,तिरमोही ,नौपत ,भुनी ,खड़ीं ,मालाना सहित दर्जन भर गाँवों का दौरा कर जन सभाओ का आयोजन किया ,गदरा में आयोजित जन सभाओ में छतीस कॉम के लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा लोग घरो कि छतो पर बैठकर मानवेन्द्र सिंह को देखने कि उत्सुकता को रोक नहीं पाये ,मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य गडरा रोड तक इंदिरा गांधी लिफ्ट केनाल का पानी लाना और रामसर तक नर्मदा पानी लाना ताकि सदियो से पेयजल संकट से जूझ रही जनता को निजात मिले। उन्होंने कहा कि शिव में इंदिरा गांधी नहर और नर्मदा का संगम उनका लक्ष्य हें ,इसके लिए भाजपा कि राज्य और केंद्र में सरकार आना जरुरी हें ,एक दिसंबर को इस उत्साह से मतदान भाजपा के पक्ष में करे ,उन्होंने कहा कि सरहदी क्षेत्र का जीवन बहुत कठिन हें ,उन्होंने कहा कि मेरा जीवन आपकी सेवा और विकास के लिए हें ,उन्होंने कहा कि थार एक्सप्रेस का बाड़मेर में ठहराव ,नेशनल हाई वे के नियमो में बदलाव करना भी उनकी प्राथमिकता हें ,बाड़मेर के अल्पसंखयको सहित अन्य शरणार्थी परिवारो को इसका लाभ मिले।


इस अवसर पर मौलाना अलाना शाह ,मुराद अली मेहर ,हरी सिंह सोढा पूर्व विधायक ,दशरथ मेघवाल ,हिन्दू सिंह सोढा ,जुगत सिंह सोढा ,सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे। मानवेन्द्र सिंह कि सभाओ में लोगो का उत्साह छलक रहा था ,सभाओ में वसुंधरा राजे और नरेंन्द्र मोदी के जोर दार नारे लग रहे थे ,बाड़मेर जिले के अंतिम गाँव अकली में भी मानवेंद्र का जोरदार स्वागत हुआ। मुनाबाव ,सजनानी ,पिथाकर आदि छोटे छोटे गाँवो में मानवेन्द्र ने आम जन से संपर्क कर भाजपा को जितने कि अपील कि।

शनिवार, 23 नवंबर 2013

शिव में भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को मिला जाट समाज का खुला समर्थन

शिव में भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को मिला जाट समाज का खुला समर्थन

जाट राजपूत राजनितिक इतिहास रचेंगे। । मानवेन्द्र सिंह


चन्दन सिंह भाटी

बाड़मेर जिले कि सर्वाधिक चर्चित विधानसभा सीट शिव से भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को शनिवार को शिव के जाट समाज के मतदाताओ ने खुले समर्थन का ऐलान रामसर के श्री रामदान चौधरी छात्रावास में आयोजित पंचायत में किया गया। पंचायत में कद्दावर जाट नेता पूर्व राजस्व ंमंत्री गंगाराम चौधरी कि पोती और बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी डॉ प्रियंका चौधरी ,शिव प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ,पूर्व विधायक हरी सिंह सोढा ,डॉ जालम सिंह रावलोत ,नवल किशोर गोदारा ,हेमंत गोदारा ,पूनम चंद चौधर ,बाल सिंह खड़ीं रंजीत चौधरी ,सहित जात समाज के हज़ारो कि तादाद में लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय हें बाड़मेर प्रत्यासी डॉ प्रियंका चौधरी को राजपूत समाज ने खुला समर्थन किया हें। अब जाट समाज भी खुल कर मानवेन्द्र सिंह के समतर्थं में आगे आया और आज समाज कि पंचायत कर समर्थन का एलान किया।


इस सभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आज वाकई बाड़मेर कि राजनीती में नया अध्याय जुड़ा हें ,राजनितिक प्रतविद्वंदी माने जेन वाले जाट राजपूत एक हो गए ,यह ऐतिहासिक निर्णय हें। जाट राजपूत मिलकर राजनीती में नया इतिहास रचेंगे ,उन्होंने कहा कि हमारे लिए आपसी विशवास बहाल रखन महत्वपूर्ण हें ,उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए वो सदैव तत्पर रहेंगे ,मानवेन्द्र ने जाट राजपूत एकता को बेमिसाल बताया तथा भाजपा के लिए ख़ास बताया। इस अवसर पर डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि बाड़मेर में मुझे राजपूतो का पूरा समर्थन मिल रहा हें ,मानवेन्द्र सिंह मेरे बड़े भाई हें जाट समाज ने उन्हें अपना समर्थन देकर राजनितिक में नै सोच को जन्म दिया जो बाड़मेर कि राजनीती का इतिहास बनेगी ,उन्होंने कहा कि जाट समाज मानवेन्द्र सिंह को जितने के लिए रत दिन एक कर दे ,उन्होंने कहा कि राजनीती सेवा का माध्यम हे इसमे निजी स्वार्थो को कोई स्थान नहीं हें। डॉ प्रियंका ने आह्वान किया कि जिस तरह से राजपूत उन्हें खुल कर समर्थन दे रहे हें उसी प्रकार मानवेन्द्र जी को जितने ने लग जाए।


उल्लेखनीय हें शिव विधानसभा क्षेत्र में जाटो के बतीस हज़ार वोट हें जो निर्णायक हें ,अब तक कांग्रेस के परंपरागत वोट माने जेन वाले जाट वोटो में भाजपा ने बड़ी सेंध लगाई हें।


सभा को जाट नेताओ ,समाज के मौजिज लोगो के साथ पूर्व विधायक डॉ जालम सिंह रावलोत ,हरी सिंह सोढा ,रंजीत चौधरी ,नवल किशोर गोदारा ,हेमंत गोदारा ,पूनम चंद चौधरी सहित कई नेताओ ने सम्बोधित किया।

शनिवार, 16 नवंबर 2013

कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया मानवेन्द्र सिंह

कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गाँवो में सभाओ का आयोजन कर भाजपा कि जितने कि बात कही ,गूंगा में आयोजित सभा में मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुषाण से लोग ट्रस्ट हो गए हें ,इस शासन से अब छूटकर चाहते हें ,उन्होंने कहा कि लोग भाजपा कि और सुशासन कि उम्मीदे लगाये बेठे हें ,उन्होंने कहा कि राज्य और देश बदलाव के दौर में हें वसुंधरा राजे के सुशान को लोग आज भी याद करते हें ,उन्होंने कहा कि सुआशासन लाना हें ,विकास कि बात नहीं करके दिखाना हें उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी के हितो का पूरा ध्यान रखा ,उन्होंने कहा कि शिव को इंदिरा गांधी नाहिर से और गदरा रामसर को नर्मदा नहर से जोड़ने का काम हमारी प्राथमिकता हें ,साथ ही क्षेत्र के किसानो कि पुरे समय बिजली उपलब्ध हो इसके प्रयास किये जायेंगे। डॉ जालम सिंह रावलोत ने कहा कि अमिन खान को हराना हमारा प्रथम लक्ष्य हें उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिव का विकास किया मगर गत पांच सालो में शिव के विकास कार्य रुक गए ,उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताए.
मानवेन्द्र सिंह ने आज गूंगा ,चक गूंगा हड़वेचा । हड़वा ,भँवरसर ,नेगराड़ा ,स्वामी का गाँव ,आंतरा ,बरसिंघा ,झांपली ,मेगे का गांव ,काने का गाँव ,हाथी सिंह का गांव ,भियाड आदी गाँवो का दौरा कर जन संपर्क सभाओ का आयोजन किया। उनके साथ ,मुरार सिंह ,जालम सिंह रावलोत ,रंजीत चौधरी ,बलराम प्रजापत ,ब्रिज मोहन कुमावत ,जीवनदान ,देरावर सिंह ,जालम सिंह ,गिरधर सिंह कोटडिया थे। ,

गुरुवार, 17 अक्तूबर 2013

बाड़मेर सरहद के सेकड़ो अल्पसंख्यक भाजपा में हुए शामिल ,मानवेन्द्र की बड़ी सभा आयोजित



अल्पसंख्यकों को भाजपा से डराने की जरुरत नहीं। मानवेन्द्र सिंह


सरहद के सेकड़ो अल्पसंख्यक भाजपा में हुए शामिल ,मानवेन्द्र की बड़ी सभा आयोजित

बाड़मेर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा की अब कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा से डराना छोड़ दे। भाजपा से डरने की जरुरत नहीं ,भाजपा आपकी हमराही हें जो आपके सपनो को साकार करेगी। मानवेन्द्र सिंह शिव विधानसभा क्षेत्र के मापुरी गाँव में उनके सम्मान में आयोजित दावत ए खास के बाद सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की अभी दो दिन पहले मुस्लिम धर्म गुरु द्वारा कांग्रेस को स्पष्ट कहा गया की भाजपा का डर अब न बताये। उन्होंने कहा अब समय आ गया हें सरहद के रखवाले अल्पसंख्यक भाजपा की मुख्यधारा से जुड़े और विकास की राह पर चले। उन्होंने कहा की भाजपा का में सांसद रहा। अल्पसंख्यकों को कोई परेशानी किसी प्रकार की नहीं हुई ,उन्होंने कहा की भाजपा कांग्रेस नहीं हें। हम कथनी करनी में फर्क नहीं रखते।अल्पसंख्यक बाहुल्य गाँवों का विकास भाजपा के समय ही हुआ। उन्होंने कहा की समय बदल रहा हें बदलते समय की नब्ज पहचानना जरुरी हें यह वक्त निकल गया तो अल्पसंख्यक वर्ग फिर पचास साल पिछड़ जाएगा। मानवेन्द्र सिंह का अल्पसंख्यक वर्ग के सेकड़ो लोगो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक हरी सिंह सोढा ने कहा की कांग्रेस ने अल्पसंख्यको को हमेशा वोट बेंक के रूप में इस्तेमाल किया। सरहद के गाँव आज भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित हें। उन्होंने कहा की सरहद के गाँवो में रोड हें उस पर डामर नहीं ,स्कूल हे अध्यापक नहीं ,अस्पताल हे डॉक्टर नहीं ,बिजलीघर हें लाइनमैन नहीं। कैसे विकास होता। उन्होंने कहा की सरहद दो बूंद पानी के लिए आज भी तरस रहा हें। इदिरा गाँधी नहर गडरा तक लाने की योजना भाजपा राज में लाये थे कांग्रेस सांप की तरह उस पर कुंडली मार के बैठी हें। डी ऍन पी का मुद्दा गौण हो गया। इस अवसर पर मुराद अली मेहर ने कहा की में बदलाव आ रहा हें अल्पसंख्यक भाजपा के साथ जुड़ रहे हें। हमें मानवेन्द्र सिंह पर भरोसा हें। उन्होंने कहा की इस बार कमर कास लो आज आप लोगो को इतनी बड़ी तादाद में यहाँ देख ख़ुशी हो रही हें। इस अवसर पर भाजपा शिव ब्लोक अध्यक्ष गिरधर सिंह कोटडिया ,जालम सिंह रावलोत ,पूर्ण सिंह राजपुरोहित ,जब्बल खान खानियानी ,मापुरी सरपंच अमिन खान ,सफी खान शम्मा ,इशक खान उतरबा ,पवन खान ,सरादीन अजबनी ,उम्मीद खान रानासर ,गाणी खान मठरानी ,आलम खान ,हुसैन खान ,हुकमाराम ,विरमाराम ,काजी खान बादल खान ,हाजी सर्दीन ,हलिम खान ,मलार खान वकील ,नूर मोहम्मद ,सलीम खान ,इमाम खान ,रहमतुल्लाह ,शाकर खान लादूराम ,धेलु खान ,अमिन हामिद ,सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे। आज मापुरी में पांच सौ एक मुस्लिमो ने मानवेन्द्र सिंह में विशवास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए .इससे पूर्व मापुरी सरपंच अमिन खान ने अपने समर्थको के साथ भाजपा में शामिल शामिल हुए। मानवेन्द्र सिंह और हरी सिंह सोढ़ा ने उन्हें मालाये पहना भाजपा में स्वागत किया।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

सिवाना के विकाश में सरकार ने भेदभाव किया ..मानवेन्द्र सिंह

सुराज यात्रा को लेकर मानवेन्द्र का सिवान दौरा

सिवाना के विकाश में सरकार ने भेदभाव किया ..मानवेन्द्र सिंह


बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व संसद मानवेन्द्र सिंह ने आगामी जून माह में प्रदेशाध्यक्षा वसुंधरा राजे की प्रस्तावित सुराज संकल्प यात्रा की सफलता करने के से सिवान के भरका दौरा कर जन सभे ली .तथा लोगो से सुराज यात्रा में शामिल होने काआह्वान किया .मानवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जेठानत्री ,समदडी ,अजीत,रानिदेशिपुरा ,रामपुर ,सिलोर आदी दर्जन भर गाँवो में जन सभाओ के माध्यमसे सुराज लाने का आह्वान किया ,उनके साथ सिवाना विधायक कान सिंह कोटडी,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मूल सिंह भायल , मोर्चा के जिला अध्यक्ष हमीरसिंह भायल बाबू सिंह राजपुरोहित ,सोहन सिंह भायल ,टीकम सिंह राजपुरोहितराम सिंह करनोत ,पदम् सिंह देवड़ा ,हडवंत सिंह सरपंच रामपुर ,हरवंश
प्रसाद ,संदीप सांखला ,लक्षमण सिंह कोटड़ी सहित भाजपा के पदाधिकारी थे .जनसभाओ को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की सिवाना ने गतचुनावों में बाड़मेर की लाश बचने वाली सीट हें ,इस बार रिकोर्ड मतों से यहसीट भाजपा के खाते में जाए ऐसी व्यवस्था करे ,उन्होंने कहा की वसुंधराराजे के समय जो कार्य आरम्भ हुए वो आज भी अधूरे पड़े हें ,उन्होंने राज्यकी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया की सिवान की अनदेखी महज इसीलिए की हे कीयंहा से भाजपा के विधायक हें ,मानवेन्द्र सिंह ने कहा की सिवाना की जनता अशोक गहलोत जी से इसका जवाब मांगेगी ,उन्होंने कहा की सिवाना में वसुंधराराजे की सरकार के समय पेयजल योजना उममेद सागर योजना का शुभारम्भ किया थाकाम प्रगति पर था मगर राज्य सरकार ने भेदभाव करते हुए बजट का आवंटन तकनहीं किया ,मानवेन्द्र सिंह ने कहा की जनता गहलोत सरकार के निक्कमेपन सेऊब चुकी हें ,महज घोशनाए कर जनता के सामने झूठ की दीवारे खडी की जा रहीहें जो चुनावो के वक्त ढह जाएगी ,मानवेन्द्र ने कहा की लोग आज भी वसुंधराराजे के को करते हें ,मानवेन्द्र ने कहा की कांग्रेस ने किसानो के साथधोखा किया हें ,किसानो के हितो के साथ कुठाराघात किया तथा युवाओ को भी
सरकार नई भर्ती के नाम धोखा दे रही हें ,सिवाना विधायक कान सिंह कोटड़ीने कहा की सुराज यात्रा से सिवान से से ज्यादा लोग , उन्होंने कहा कीवसुंधरा सरकार आएगी तथा सिवाना में विकास की गंगा बहेगी उन्होंने जनता कोविक्श्वास दिलाया की सिवान के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी .सभाओ कोमूल सिंह भायल हमीर सिंह भायल ,बाबु सिंह राजपुरोहित आदी ने भी संबोधित किया .
--

शनिवार, 6 अप्रैल 2013

मानवेन्द्र सिंह का बाड़मेर पहुँचाने पर भव्य स्वागत

मानवेन्द्र सिंह का बाड़मेर पहुँचाने पर भव्य स्वागत 




कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओ से लाद दिया




बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित होने के बाद पहली बार बाड़मेर प्रवास पर पहुंचे पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया हज़ारो की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जसदर धाम पर मानवेन्द्र सिंह को फूल मालो से लाद दिया।मानवेन्द्र सिंह सड़क मार्ग से शाम पांच बजे जस्दर फांटे पर पहुंचे जहां भाजपा के हज़ारो कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई देते हुए फूल मलो से लाद दिया .भाजपा के स्वरुप सिंह राठोड ,आदुराम मेघवाल ,कैलाश बेनीवाल ,सज्जन राज मेहता ,वीर सिंह भाटी ,तेजदान देथा ,अब्दुल करीम ,रघुवीर सिंह सोढ़ा ,असरफ अली ,डूंगर सिंह महेचा ,स्वरुप सिंह उन्डू ,राम सिंह बोथिया ,रशीद खान धरेजा ,रोशन खान गागरिया ,,मौलवी नवाब खान ,राजेंद्र सिंह भिन्याद ,रमेश सिंह इन्दा ,महेंद्र पुरोहित ,भोम सिंह बलाई ,महावीर सिंह चुली ,स्वरुप सिंह उन्डू ,गिरधर सिंह कोटडिया ,इश्वर सिंह कोटडिया , नरपत सिंह पुरोहित ,सहित हज़ारो की तादाद में कार्यकर्ता जस्दर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया इससे पहले मानवेन्द्र सिंह का बायतु ,कवास ,उत्तरलाई में कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया ,मानवेन्द्र सिंह ने स्वागत के बाद जस्दर धाम जाकर देवताओ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत की कामना की ,मानवेन्द्र सिंह के स्वागत के बाद कार्यकर्ताओ ने वाहनों के काफिले के साथ अगुवाई करते हुए उन्हें सर्किट हाउस तक लाये जंहा भाजपा के वरिष्ठ नेताओ तथा जनसंघ के संस्थापक सदस्यों द्वारा मानवेन्द्र सिंह का अभिनन्दन किया गया ,इस अवसर पर रूप सिंह राठोड ,भाजपा जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह ,तरुण राय कागा ,प्रियंका चौधरी ,कप्तान हीर सिंह भाटी ,वेड वल्लभ शाश्त्री ,आसुलाल बोथरा ,म्रदु रेखा चौधरी ,साले मोहम्मद सलारिया , अमिता चौधरी , सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने मानवेन्द्र सिंह का अभिनन्दन किया ,इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय दो सौ शहरी युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की . मानवेन्द्र सिंह ने बाबू शेख ,कृष्णा कुमार जैन सहित सभी को माल पहन कर भाजपा में स्वागत किया ,कार्यक्रम का सञ्चालन रघुवीर सिंह तामलोर ने किया .

कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सीची हें भाजपा



भाजपा का स्थापना दिवस मनाया


कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सीची हें भाजपा

बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार शाम को स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य और वेद वल्लभ शास्त्री ,गोविन्द जी खत्री और आसुलाल बोथरा के विशेष आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया .इस अवसर पर मेजर मानवेन्द्र सिंह ने कहा की भाजपा अनुशासित पार्टी हें ,कार्यकर्ताओ का हमेशा मान सम्मान किया जता हें उन्होंने कहा की आज प्रदेश अध्यक्षा वसुंधरा राजे सुराज संकल्प यात्रा के जरिये आम जनता के बीच जाकर जनता से रूबरू हो रही हें ,उन्होंने कहा की कार्यकर्ता अगले दो माह तक सुराज यात्रा के बाड़मेर में सफलता सुनिश्चित करने में जुट जाए ,उन्होंने कहा की भाजपा देश हित को सर्वोपरि मानती हें ,कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सींची पार्टी हें ,कार्यकर्ता की हर बात को ऊपर तक पहुँचाया जाएगा ,उन्होंने स्पष्ट कहा की कार्यकर्ता भाजपा में विशवास रखे इसे सहारे हम आगे बढ़ पायेंगे ,इस अवसर पर मौलाना अब्दुल करीम ने कहा की आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने में कार्यकर्ताओ की अहम् भूमिका रहेगी अभी से कमर कास ले ,प्रियंका चौधरी ने कहा की भाजपा किसानो के हितो को सकारात्मक तरीके से सोचती हें आम जनता की पार्टी हें ,उन्होंने कहा भाजपा जनता के सुख दुःख में हमेश शरीक होती हें ,इस अवसर पर स्वरुप सिंह राठोड ने कहा की जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा देश भक्ति की मिशल रही हें ,कैलाश बेनीवाल ने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा हें इस अंतर को समझने का समय आ गया हें ,इस अवसर पर रूप सिंह राठोड ,असरफ अली ,म्रदुरेखा चौधरी ,अमिता चौधरी ,राम सिंह बोथिय ,तरुण कागा ,आदुराम मेघवाल ,,बलराम प्रजापत सहित कई नेताओ ने संबोधन दिया कार्यकर्ताओ ने आकाश गुंजायमान कर दिया