शनिवार, 6 अप्रैल 2013

कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सीची हें भाजपा



भाजपा का स्थापना दिवस मनाया


कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सीची हें भाजपा

बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार शाम को स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य और वेद वल्लभ शास्त्री ,गोविन्द जी खत्री और आसुलाल बोथरा के विशेष आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया .इस अवसर पर मेजर मानवेन्द्र सिंह ने कहा की भाजपा अनुशासित पार्टी हें ,कार्यकर्ताओ का हमेशा मान सम्मान किया जता हें उन्होंने कहा की आज प्रदेश अध्यक्षा वसुंधरा राजे सुराज संकल्प यात्रा के जरिये आम जनता के बीच जाकर जनता से रूबरू हो रही हें ,उन्होंने कहा की कार्यकर्ता अगले दो माह तक सुराज यात्रा के बाड़मेर में सफलता सुनिश्चित करने में जुट जाए ,उन्होंने कहा की भाजपा देश हित को सर्वोपरि मानती हें ,कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सींची पार्टी हें ,कार्यकर्ता की हर बात को ऊपर तक पहुँचाया जाएगा ,उन्होंने स्पष्ट कहा की कार्यकर्ता भाजपा में विशवास रखे इसे सहारे हम आगे बढ़ पायेंगे ,इस अवसर पर मौलाना अब्दुल करीम ने कहा की आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने में कार्यकर्ताओ की अहम् भूमिका रहेगी अभी से कमर कास ले ,प्रियंका चौधरी ने कहा की भाजपा किसानो के हितो को सकारात्मक तरीके से सोचती हें आम जनता की पार्टी हें ,उन्होंने कहा भाजपा जनता के सुख दुःख में हमेश शरीक होती हें ,इस अवसर पर स्वरुप सिंह राठोड ने कहा की जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा देश भक्ति की मिशल रही हें ,कैलाश बेनीवाल ने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा हें इस अंतर को समझने का समय आ गया हें ,इस अवसर पर रूप सिंह राठोड ,असरफ अली ,म्रदुरेखा चौधरी ,अमिता चौधरी ,राम सिंह बोथिय ,तरुण कागा ,आदुराम मेघवाल ,,बलराम प्रजापत सहित कई नेताओ ने संबोधन दिया कार्यकर्ताओ ने आकाश गुंजायमान कर दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें