शनिवार, 6 अप्रैल 2013

मानवेन्द्र सिंह का बाड़मेर पहुँचाने पर भव्य स्वागत

मानवेन्द्र सिंह का बाड़मेर पहुँचाने पर भव्य स्वागत 




कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओ से लाद दिया




बाड़मेर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित होने के बाद पहली बार बाड़मेर प्रवास पर पहुंचे पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया हज़ारो की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जसदर धाम पर मानवेन्द्र सिंह को फूल मालो से लाद दिया।मानवेन्द्र सिंह सड़क मार्ग से शाम पांच बजे जस्दर फांटे पर पहुंचे जहां भाजपा के हज़ारो कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई देते हुए फूल मलो से लाद दिया .भाजपा के स्वरुप सिंह राठोड ,आदुराम मेघवाल ,कैलाश बेनीवाल ,सज्जन राज मेहता ,वीर सिंह भाटी ,तेजदान देथा ,अब्दुल करीम ,रघुवीर सिंह सोढ़ा ,असरफ अली ,डूंगर सिंह महेचा ,स्वरुप सिंह उन्डू ,राम सिंह बोथिया ,रशीद खान धरेजा ,रोशन खान गागरिया ,,मौलवी नवाब खान ,राजेंद्र सिंह भिन्याद ,रमेश सिंह इन्दा ,महेंद्र पुरोहित ,भोम सिंह बलाई ,महावीर सिंह चुली ,स्वरुप सिंह उन्डू ,गिरधर सिंह कोटडिया ,इश्वर सिंह कोटडिया , नरपत सिंह पुरोहित ,सहित हज़ारो की तादाद में कार्यकर्ता जस्दर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया इससे पहले मानवेन्द्र सिंह का बायतु ,कवास ,उत्तरलाई में कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया ,मानवेन्द्र सिंह ने स्वागत के बाद जस्दर धाम जाकर देवताओ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत की कामना की ,मानवेन्द्र सिंह के स्वागत के बाद कार्यकर्ताओ ने वाहनों के काफिले के साथ अगुवाई करते हुए उन्हें सर्किट हाउस तक लाये जंहा भाजपा के वरिष्ठ नेताओ तथा जनसंघ के संस्थापक सदस्यों द्वारा मानवेन्द्र सिंह का अभिनन्दन किया गया ,इस अवसर पर रूप सिंह राठोड ,भाजपा जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह ,तरुण राय कागा ,प्रियंका चौधरी ,कप्तान हीर सिंह भाटी ,वेड वल्लभ शाश्त्री ,आसुलाल बोथरा ,म्रदु रेखा चौधरी ,साले मोहम्मद सलारिया , अमिता चौधरी , सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने मानवेन्द्र सिंह का अभिनन्दन किया ,इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय दो सौ शहरी युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की . मानवेन्द्र सिंह ने बाबू शेख ,कृष्णा कुमार जैन सहित सभी को माल पहन कर भाजपा में स्वागत किया ,कार्यक्रम का सञ्चालन रघुवीर सिंह तामलोर ने किया .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें