गुरुवार, 17 अक्तूबर 2013

बाड़मेर सरहद के सेकड़ो अल्पसंख्यक भाजपा में हुए शामिल ,मानवेन्द्र की बड़ी सभा आयोजित



अल्पसंख्यकों को भाजपा से डराने की जरुरत नहीं। मानवेन्द्र सिंह


सरहद के सेकड़ो अल्पसंख्यक भाजपा में हुए शामिल ,मानवेन्द्र की बड़ी सभा आयोजित

बाड़मेर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा की अब कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा से डराना छोड़ दे। भाजपा से डरने की जरुरत नहीं ,भाजपा आपकी हमराही हें जो आपके सपनो को साकार करेगी। मानवेन्द्र सिंह शिव विधानसभा क्षेत्र के मापुरी गाँव में उनके सम्मान में आयोजित दावत ए खास के बाद सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की अभी दो दिन पहले मुस्लिम धर्म गुरु द्वारा कांग्रेस को स्पष्ट कहा गया की भाजपा का डर अब न बताये। उन्होंने कहा अब समय आ गया हें सरहद के रखवाले अल्पसंख्यक भाजपा की मुख्यधारा से जुड़े और विकास की राह पर चले। उन्होंने कहा की भाजपा का में सांसद रहा। अल्पसंख्यकों को कोई परेशानी किसी प्रकार की नहीं हुई ,उन्होंने कहा की भाजपा कांग्रेस नहीं हें। हम कथनी करनी में फर्क नहीं रखते।अल्पसंख्यक बाहुल्य गाँवों का विकास भाजपा के समय ही हुआ। उन्होंने कहा की समय बदल रहा हें बदलते समय की नब्ज पहचानना जरुरी हें यह वक्त निकल गया तो अल्पसंख्यक वर्ग फिर पचास साल पिछड़ जाएगा। मानवेन्द्र सिंह का अल्पसंख्यक वर्ग के सेकड़ो लोगो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक हरी सिंह सोढा ने कहा की कांग्रेस ने अल्पसंख्यको को हमेशा वोट बेंक के रूप में इस्तेमाल किया। सरहद के गाँव आज भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित हें। उन्होंने कहा की सरहद के गाँवो में रोड हें उस पर डामर नहीं ,स्कूल हे अध्यापक नहीं ,अस्पताल हे डॉक्टर नहीं ,बिजलीघर हें लाइनमैन नहीं। कैसे विकास होता। उन्होंने कहा की सरहद दो बूंद पानी के लिए आज भी तरस रहा हें। इदिरा गाँधी नहर गडरा तक लाने की योजना भाजपा राज में लाये थे कांग्रेस सांप की तरह उस पर कुंडली मार के बैठी हें। डी ऍन पी का मुद्दा गौण हो गया। इस अवसर पर मुराद अली मेहर ने कहा की में बदलाव आ रहा हें अल्पसंख्यक भाजपा के साथ जुड़ रहे हें। हमें मानवेन्द्र सिंह पर भरोसा हें। उन्होंने कहा की इस बार कमर कास लो आज आप लोगो को इतनी बड़ी तादाद में यहाँ देख ख़ुशी हो रही हें। इस अवसर पर भाजपा शिव ब्लोक अध्यक्ष गिरधर सिंह कोटडिया ,जालम सिंह रावलोत ,पूर्ण सिंह राजपुरोहित ,जब्बल खान खानियानी ,मापुरी सरपंच अमिन खान ,सफी खान शम्मा ,इशक खान उतरबा ,पवन खान ,सरादीन अजबनी ,उम्मीद खान रानासर ,गाणी खान मठरानी ,आलम खान ,हुसैन खान ,हुकमाराम ,विरमाराम ,काजी खान बादल खान ,हाजी सर्दीन ,हलिम खान ,मलार खान वकील ,नूर मोहम्मद ,सलीम खान ,इमाम खान ,रहमतुल्लाह ,शाकर खान लादूराम ,धेलु खान ,अमिन हामिद ,सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे। आज मापुरी में पांच सौ एक मुस्लिमो ने मानवेन्द्र सिंह में विशवास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए .इससे पूर्व मापुरी सरपंच अमिन खान ने अपने समर्थको के साथ भाजपा में शामिल शामिल हुए। मानवेन्द्र सिंह और हरी सिंह सोढ़ा ने उन्हें मालाये पहना भाजपा में स्वागत किया।

1 टिप्पणी:

  1. hawao k rukh se hi pta chal rha shiv seat per bda toofan aane wala h.koi smet rha h to kisi k liye palakin bichai ja rha...................

    जवाब देंहटाएं