शनिवार, 16 नवंबर 2013

कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया मानवेन्द्र सिंह

कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गाँवो में सभाओ का आयोजन कर भाजपा कि जितने कि बात कही ,गूंगा में आयोजित सभा में मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुषाण से लोग ट्रस्ट हो गए हें ,इस शासन से अब छूटकर चाहते हें ,उन्होंने कहा कि लोग भाजपा कि और सुशासन कि उम्मीदे लगाये बेठे हें ,उन्होंने कहा कि राज्य और देश बदलाव के दौर में हें वसुंधरा राजे के सुशान को लोग आज भी याद करते हें ,उन्होंने कहा कि सुआशासन लाना हें ,विकास कि बात नहीं करके दिखाना हें उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी के हितो का पूरा ध्यान रखा ,उन्होंने कहा कि शिव को इंदिरा गांधी नाहिर से और गदरा रामसर को नर्मदा नहर से जोड़ने का काम हमारी प्राथमिकता हें ,साथ ही क्षेत्र के किसानो कि पुरे समय बिजली उपलब्ध हो इसके प्रयास किये जायेंगे। डॉ जालम सिंह रावलोत ने कहा कि अमिन खान को हराना हमारा प्रथम लक्ष्य हें उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिव का विकास किया मगर गत पांच सालो में शिव के विकास कार्य रुक गए ,उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताए.
मानवेन्द्र सिंह ने आज गूंगा ,चक गूंगा हड़वेचा । हड़वा ,भँवरसर ,नेगराड़ा ,स्वामी का गाँव ,आंतरा ,बरसिंघा ,झांपली ,मेगे का गांव ,काने का गाँव ,हाथी सिंह का गांव ,भियाड आदी गाँवो का दौरा कर जन संपर्क सभाओ का आयोजन किया। उनके साथ ,मुरार सिंह ,जालम सिंह रावलोत ,रंजीत चौधरी ,बलराम प्रजापत ,ब्रिज मोहन कुमावत ,जीवनदान ,देरावर सिंह ,जालम सिंह ,गिरधर सिंह कोटडिया थे। ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें