ग्रुप फॉर पीपुल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग्रुप फॉर पीपुल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 अगस्त 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव परवान चढ़ा जिला कलेक्टर ने महिला बाल बिकास विभाग में लगाये नीम के पोधे

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव परवान चढ़ा

जिला कलेक्टर ने महिला बाल बिकास विभाग में लगाये नीम के पोधे बोले नियमित मोनिटरिंग सिस्टम लागू करे






बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर ने रविवार को नीम महोत्सव का आयोजन मारवाड़ी महासभा और वन मण्डल बाड़मेर के तत्वाधान में महिला बाल विकास विभाग में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य ,महिला बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया।जिला कलेक्टर ने अपने हाथो से नीम का पौधा लगाकर कलेक्टर परिसर में नीम महोत्सव का आगाज़ किया।उप निदेशक सती चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार गोयल,ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा,दुर्जन सिंह गुडिसर,अमित बोहरा ने भी नीम के पोधे लगाए।।पोधो की लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए ,

जिला कलेक्ट: शर्मा ने कहा की ग्रुप का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा हैं।रेगिस्तानी इलाके में नीम का सर्वायल बहुत शानदार हैं।।नीम गुणों की खान हैं औसधिय और पर्यावरण दृष्टि से श्रेष्ट पौधा हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप अधिक से अधिक आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां संचालित करे ,उन्होंने कहा एक साल में बारह हज़ार नीम के पौधे बड़ा लक्ष्य हैं ,ग्रुप की निष्ठां और लग्न इसे पूरा काने में सहायक सिद्ध होगी , उन्होंने कहा की ग्रुप पोधे लगाने के साथ साथ पुनः लगे पोधो की देखभाल करे। उन्होंने कहा टीम गठित कर मोनिटरिंग सिस्टम लागू करे बेहतर परिणाम आएंगे।।उन्होंने कहा प्रशासन और वन विभाग इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेगा।।जिला कलेक्टर ने ग्रुप के एक व्यक्ति एक नीम अभियान की तारीफ करते हुए कहा की इससे आम जन में पेड़ो के प्रति जागरूकता आएगी।।

इस अवसर पर उप निदेशक सती चौधरी ने कहा की महिलाये भावनात्मक रूप से पेड़ो से जुडी हैं।पेड़ो के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के चलते महिलाये पेड़ो के प्रति ज्यादा जागरूक हैं। उन्होंने कहा की नीम महोत्सव एक अनूठा और भागीरथी प्रयास हैं हे,इस रेगिसतानी इलाके के लिए।।उन्होंने प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में नीम रोपित कराने का विश्वास दिलाया।।

ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप नीम महोत्सव श्रंखला बध तरीके से सुरक्षित और चाहर दीवारी में नीम के पौधे लगाने में जुटा ,हैं उन्होंने कहा की ग्रुप लगाए गए पोधो की नियमित जांच करेगा जिससे उनके सरंक्षण के साझा प्रयास को सफलता मिले ,उन्होंने मारवाड़ी महासभा का आभार जताया जिनके कारन बाड़मेर जैसलमेर में नीम महोत्सव का शानदार आगाज़ हुआ ,ग्रुप के पास नीम महोत्सव ग्रामीण इलाको में कराने के लिए ग्रामीणों के निरंतर प्रस्ताव आ रहे हैं ,

इस अवसर पर डॉ लक्ष्यमीनारायण जोशी,संजय शर्मा,अमित बोहरा, महेश पनपलिया,आदिल भाई,रणवीर सिंह भादू,रमेश कड़वासरा,रमेश सिंह इंदा,स्वरुप सिंह भाटी,दिलीप सिंह गोगादेव,ललित छाजेड़,हितेश मूंदड़ा,धीरज गोटी,छगन सिंह चौहान,जय परमार,मगाराम माली,जय श्री खत्री,विपुल दवे, गोगाराम चौधरी,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।।महिला बाल विकास विभाग के देवदत्त छंगाणी, दुर्ग सिंह राठौड,हुकमाराम ,अमृत राठौड़ ,हुकमी चन्द ,नरपत सिंह,नारायण सोनी,भवानी शर्मा गंगाराम सारण ,गिरधर सिंह इंदा ,सुभाष चन्द ,सहित महिला कार्यकर्ताए भी उपस्थित थी ।महिलाओ ने भी समूहिक रूप से नीम के पोधे रोपित किये,जिला कालेकर ने बाड़मेर के पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर लम्बी चर्चा की।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

बाड़मेर नीम महोत्सव में लगने वाले पोधो का जन्मदिन मनेगा अगले साल





बाड़मेर  ग्रुप फॉर पीपुल्स का एक व्यक्ति एक नीम अभियान के तहत हुआ नीम महोत्सव पौधरोपण

नीम महोत्सव में लगने वाले पोधो का जन्मदिन मनेगा अगले साल

बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने शुक्रवार को बारिश के बीच एक व्यक्ति एक नीम अभियान मारवाड़ी महासभा दैनिक भास्कर और वन मण्डल बाड़मेर के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा निम्बानियो की ढाणी में नीम महोत्सव का आयोजन श्रीमती पुष्पा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया।।विद्यालय परिसर में इक्यावन नीम और इतने ही दूसरे पोधे हरियाली तीज पर महिला शिक्षिकाओं ,छात्राओ और ग्रुप सदस्यों ने सामूहिक रूप से रोपित किये।।


विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा चौधरी ,छिन्दरपाल कौर,पन्नी चौधरी ,चंद्रा कुमारी ,लक्ष्मी चौधरी ,,राधामणि एवं ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अनिल सुखानी,अमित बोहरा,रमेश कड़वासरा,महेश पनपालिया,स्वरुप सिंह भाटी ,अशोक राजपुरोहित,छोटू सिंह पंवार,जय परमार,छगन सिंह चौहान,हाकम सिंह भाटी,गोगाराम चौधरी,चौकीदार भगाराम चौधरी ने बालिकाओ के साथ मिलकर नीम के पोधे रोपित किये।।अनुसाशित और पंक्तिबद्ध रूप से लगाये पोधो से छात्राओ ने पोधो से हाथ मिला कर दोस्ती की।।छात्राओ का उत्साह देखते बनता था।।छात्राओ नेबताया की अपने हाथ से पोधे लगाए हे उनकी रोज देखभाल करेंगे।।




ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप के सरंक्षक अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी के सुझाव को अम्ल में लाते हुए जिन जिन स्थानों पर नीम महोत्सव के तहत पोधे लगाये जा रहे हे अगले साल रोपित वाले दिन पर पोधो का जन्मदिन मनाया जाएगा,ताकि पोधो के सरंक्षण और उनके जीवित की स्थति का आंकलन हो सके।।




इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा चौधरी ने कहा की पौधरोपण बरसात के मौसम में आजकल शौकिया हो गया हैं।मगर ग्रुप द्वारा नीम महोत्सव के जरिये एक मिशन और लक्ष्य के साथ बेहतरीन स्थानों पर अभियान के रूप में पौधरोपण कर अनूठा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की पोधे लगना मात्र हल नही इनके सरंक्षण की जिम्मेदारी भी हमे लेनी होगी तभी हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे।।




इस अवसर पर अनिल सुखानी ने कहा की पेड़ व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक साथ देते हैं।बच्चे के जन्म के बाद उसे झूला उपलब्ध कराते हे वो लकड़ी का होता हे और जब इंसान को मृत्यु के बाद जिस अर्थी पे शमशान घाट ले जाते वो लकड़ी की होती हैं।हम अगर अब पेड़ो का महत्त्व समझ नही पाये तो प्रकृति विनास की और अग्रसर होगी।।आज वक्त हर व्यक्ति को एक पेड़ आवश्यक रूप से लगना चाहिए।।




महेश पनपालिया ने नीम महोत्सव को वक़्त की जरुरत बताते हुए इससे आम आदमी को जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने ग्रुप केनीम महोत्सव के तहत एक व्यक्ति एक नीम अभियान की तारीफ करते हुए कहा की इससे आम जन में जागरूकता आएगी।।कार्यक्रम को अमित बोहरा,अशोक राजपुरोहित,रमेश कड़वासरा ने भी संबोधित किया।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

बाड़मेर नीम महोत्सव आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा में

बाड़मेर नीम महोत्सव आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा में


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा एक व्यक्ति एक नीम अभियान के तहत शुक्रवार को मारवाड़ी महासभा और वन  मण्डल बाड़मेर  के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवडिय विद्यालय माडपुरा में आयोजित कर 51 नीम के पोधे रोपित किये जाएंगे।।

नीम महोत्सव के कार्यक्रम प्रभारी रमेश सिंह इंदा ने बताया की राष्ट्रव्यापी नीम महोत्सव के तहत शुक्रवार को ग्यारह बजे आयोजित किया जायेगा।।विद्यालय की प्रभारी पुष्पा चौधरी ने बताया की नीम महोत्सव की तयारी पूर्ण कर ली गयी हैं।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

बाड़मेर में मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रव्यापी नीम महोत्सव का हुआ लंगेरा में आगाज़। ग्रुप फॉर पीपुल्स ने 101 पौधे रोपे सामूहिक रूप से







बाड़मेर में मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रव्यापी नीम महोत्सव का हुआ लंगेरा में आगाज़। ग्रुप फॉर पीपुल्स ने 101 पौधे रोपे सामूहिक रूप से


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर ने मारवाड़ी महासभा के साथ सरहदी जिले बाड़मेर के लंगेरा गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नीम महोत्सव का शानदार आगाज किया ,छात्र छात्राओ ,ग्रामवासियो ,शिक्षको ,शिक्षिकाओ और ग्रुप सदस्यो ने मिल कर एक सौ एक नीम के पौधे उत्साह के साथ लगाए ,बाड़मेर के युवा के आतिथ्य में शुरू किये नीम महोत्सव का विधिवत रोपण मंत्रोचार से किया ,


नीम महोत्सव के आगाज समारोह को संबोधित करते हुए युवा उद्द्यमी आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स और मारवाड़ी महासभा ने बाड़मेर जिले को औसधिय हरा भरा बनाने का जो संकल्प लिया उसकी जितनी सराहना की जाए कम हैं ,नीम महोत्सव अभियान की तारीफ़ करते हुए कहा की इससे बड़ा सामाजिक सरोकार क्या हो सकता हैं ,इस अवसर पर डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,ने कहा की नीम महोत्सव में लगे पोधो के सरंक्षण के लिए कक्षावार कमेटियां बना उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी जायेगी ताकि सौ फीसदी पौधे जिन्दा रहे और पेड़ बने ,उंन्होने अभियान की विस्तृत जानकारी दी ,समारोह को ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ,अमित बोहरा ,जोगेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम का सञ्चालन चन्दन सिंह भाटी ने किया आभार व्यक्त रमेश सिंह इंदा ने किया ,



अतिथियों ने किया नीम महोत्सव का आगाज़

विद्यालय परिसर में ठीक ग्यारह बजे समारोह में आये युवा अतिथियों उद्द्यमी आज़ाद सिंह राठौड़ ,जोगेंद्र सिंह चौहान ,पवन जोशी ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,दुर्जन सिंह गुडिसर ,संजय शर्मा ,लंगेरा सरपंच रंजीत राम ,एस डी एम सी अध्यक्ष हरी सिंह राजपुरोहित ,महेश पनपालिया ,आदिल भाई ,अमित बोहरा ,रमेश सिंह इंदा ,रमेश कड़वासरा ,स्वरुप सिंह भाटी ,अशोक राजपुरोहित ,जगदीश राजपुरोहित ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ,लूणकरण नाहटा ,छगन सिंह चौहान ,हाकम सिंह भाटी ,जसपाल सिंह डाभी ,नरेन्द्र कुमार खत्री ,भोम सिंह बलाई ,सहित ग्रुप सदस्यो ने मिल कर नीम लगाए ,


यहाँ हुआ नीम रोपण
एक सौ विद्यालय केम्पस में समारोह के साथ व्यवस्थित रूप से रोपित किये ,विद्यालय की छात्राओ ,छात्र समूहों ,शिक्षक समूहों ,ग्रामीण समूहों ,ग्रुप समूहों द्वारा अपने अपने जॉन में नीम के पौधे रोपित कर राष्ट्रव्यापी नीम महोत्सव के अभियान को गति दी ,इस विद्यालय में पूर्व में भी ग्रुप द्वारा सात साल पहले नीम के पौधे लगाए गए थे जो अब बड़े पेड़ बन चुके हैं ,करीब बीस नीम के पेड़ विद्यालय परिसर का रूप निखार रहे हैं ,


लंगेरा के ग्रामीणों की सौ फीसदी भागीदारी ,गंवई नाड़ी में नीम लगाने की की मांग

नीम महोत्सव सर्वाधिक उत्साह लंगेरा के ग्रामीणों में देखा गया ,पुरे गांव के लोग पौधे लगाने विद्यालय परिसर में सुबह से इंतज़ार कर रहे थे ,ग्रामीणों ने नीम महोत्सव को संस्कृति से जुड़ा बता कर इसकी ना केवल सराहना की अपितु ग्रामीणों ने नीम के फायदे गिनाने शुरू कर दिए ,ग्रामीणों का उत्साह देखते बन रहा था ,ग्रामीण नीम महोत्सव से प्रभावित होकर गांव के ऐतिहासिक तालाब पे सामूहिक नीम के पौधे लगाने की मांग राखी ,ग्रामीणों ने कहा की आप नीम लगाओ हम उसकी सुरक्षा अपने बच्चो की तरह करेंगे ,

शिक्षको और बच्चो ने पौधे रूप नीम का महत्त्व समझा
करीब चार सौ छात्र छात्राओ ने सामूहिक रूप से नीम के पौधे अपने हाथो से लगा कर काफी खुश नज़र आ रहे थे ,नीम के गुणों का बखान करना भी नही भूल रहे थे। व्यवस्थित रूप से एक ही लाइन में मिल कर पौधे रोपित किये। विद्यालय के समस्त गुरुजनो ने प्रधानाचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी के नेतृत्व में नीम के पौधे रोपित किये ,तो महिला शिक्षिकाओ ने भी नीम रोपित कर अपना दायित्व निभाया

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में

जैसलमेर  ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में 

हर घर के आगे होगा नीम लिया संकल्प ,महिलाओ ने निभाई भागीदारी 


जैसलमेर  सामाजिक  सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने हरियाली अमावश्य पर गफ्फूर भट्टा  को हरा भरा करने के संकल्प के साथ पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में नीम  महोत्सव का आगाज़ किया ,बड़ी संख्या में महिलाओ ने नीम के पौधे लगाकर अपनी भागीदारी , आज प्रथम दिन 51 नीम के पौधे सामूहिक रूप से लगाए गए ,

ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में जाकिर हुसैन ,अशोक भार्गव ,मंगत गिरी ,नटवर माली ,सिकंदर खान ,श्रीमती  भंवरी देवी ,अरुणा बानो ,मीना बानो ,रफीक भाई सहित समस्त वार्ड वासियो ने नीम कर अभियान का आगाज़ किया ,पार्षद पर्वत सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप गफ्फूर भट्टा कच्ची बस्ती में दो हज़ार नीम के पौधे अभियान के तहत लगाएंगे ,हर घर के आगे नीम का पौधा लगेगा ,

सोमवार, 1 अगस्त 2016

एक व्यक्ति एक नीम आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


एक व्यक्ति एक नीम  आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।।मारवाड़ी महासभा के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।

बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ मंगलवार प्रातः साढ़े दस बजे करेंगे।।कार्यक्रम में उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ,माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मूथा ,दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी पवन जोशी ,समाज सेवी आज़ाद सिंह राठौड़ ,जोगेंद्र सिंह चौहान शिरकत करेंगे ,


ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।




मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।




इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।

शनिवार, 30 जुलाई 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।



बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।


मारवाड़ी महासभा और दैनिक भास्कर के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।


बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा और मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ करेंगे।।


ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।


दैनिक भास्कर के बाड़मेर प्रभारी पवन जोशी ने बताया की सामाजिक सरोकार निभाने और आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर नीम महोत्सव को आगे बढ़ने में साथ निभाएगा।।।ताकि पर्यावरण के प्रति आम जन को जागरूक किया जाये।

मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।

इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।।करीब साथ गड्डे आज तैयार किये बाकि एक दिन और श्रमदान कर तैयार करवाएंगे।




नीम महोत्सव को कमिटी का गठन




जिले में वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले नीम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए चालीस सदस्यीय कमिटी का गठन किया जा रहा हैं।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स की कोर कमिटी की बैठक सम्पन,ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा तय हुई ,नीम महोत्सव चलेगा बाड़मेर में

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स की कोर कमिटी की बैठक सम्पन,ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा तय हुई ,नीम महोत्सव चलेगा बाड़मेर में



बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर की कोर कमिटी की बैठक जय नारायण व्यास इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में सम्पन हुई ,बैठक में ग्रुप के नए कार्यक्रमो की रूप रेखा तय की गयी ,तथा ग्रुप के नए नियम एवं विधान पर चर्चा की गयी ,ग्रुप प्राथमिकता ने बाड़मेर जिले में मारवाड़ी महासभा ठाणे के तत्रवधं में नीम महोत्सव के तहत नीम के हज़ारो पौधे लगाएगा


ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप की अहम् कोर कमिटी की बैठक का आयोजन डॉ विकास चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी ,जिसमे वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ने ग्रुप के नियमो और विधान में संसोधन करने की बात कही वः इंद्र प्रकाश पुरोहित ने ग्रुप के कार्यक्रमो में व्यव की पारदर्शिता के बारे में चर्चा की ,डॉ विकास चौधरी ने ग्रुप में प्रवेश के फॉर्मेट में बदलाव की बात कही ,उन्होंने कहा की ग्रुप ने बाड़मेर जैसलमेर में जिस तरह से सेवा कार्य कर एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया हे उसासु ग्रुप के नाम का दुरूपयोग की संभावना रहती हे इसीलिए ग्रुप की सदस्यता के नियम कड़े किये जाये ,अनिल सुखानी ने ग्रुप में कमिटी गति करने का सुझाव दिया तो अखेदान बारहट ने ग्रुप में निष्क्रिय सदस्यो को अंतिम अवसर के बाद ग्रुप की सदस्यता समाप्त करने का सुझाव दिया ,चन्दन सिंह भाटी ने मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में ग्रुप द्वारा शीघ्र बाड़मेर में नीम महोत्सव का आगाज़ करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सरसम्मति से आगामी सप्ताह तक नीम महोत्सव का बाड़मेर शुभारम्भ का निर्णय लिया ,अमित बोहरा ,रमेश कड़वासरा ,रमेश सिंह इंदा ,स्वरुप सिंह भाटी ,छोटू सिंह पंवार ,दिलीप सिंह गोगादेव ,दिग्विजय सिंह चुली ,बाबु भाई शेख ,ने भी विभिन सुझाव रखे शाहिद हुसैन ,मगाराम माली,भी उपस्थित थे




ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप में विभिन कमेटियों के गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने ,ग्रुप में सदस्यता के लिए तीन सदस्यीय कमिटी के गठन ,आय व्यय के ब्यौरा रखने के लिए तीन सदस्यीय कमिटी के गठन का प्रस्ताव सरसम्मति से पारित किया ,

सोमवार, 25 जुलाई 2016

मारवाड़ी महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव आयोजित करेगी भाटी नीम महोत्सव के जिला संयोजक मनोनीत

मारवाड़ी महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव आयोजित करेगी


भाटी नीम महोत्सव के जिला संयोजक मनोनीत


बाड़मेर विश्व के प्रगतिशील मारवाड़ियों की संसथान  मारवाड़ी महासभा बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव के आयोजन ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ शुरू करेगी ,इसके लिए महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष महेश राठी केकड़ीवाल ने चन्दन सिंह भाटी को मारवाड़ी महासभा बाड़मेर का जिला संयोजक मनोनीत किया ,

मारवाड़ी महासभा के महेश राठी ने बताया की रेगिस्तानी बाड़मेर जिले में शुद्ध पर्यावरण के लिए नीम के पेड़ बहुतायत लगाने की आवश्यकता को देखते हुए बाड़मेर जिले में महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ नीम महोत्सव का शुभारम्भ करेगी ,

नवनियुक्त संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की बाड़मेर जिले में महासभा के देश भर में ढाई करोड़ नीम लगने के अभियान की कड़ी  जिले में नीम महोत्सव के आयोजन किये जाएंगे ,इसके लिए विशेष कमिटी का गठन किया जाना हैं ,बाड़मेर जिले से जो भी इस अभियान से जुड़ना चाहे संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं ,उन्होंने बताया की प्रथम चरण की शुरुआत आगामी सप्ताह में की जायेगी ताकि सावन माह में करीब दो हज़ार नीम लग जाए ,

बुधवार, 6 जुलाई 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दी देशमुख को विदाई ग्रुप सामाजिक सरोकार निभाता रहे,साथ काम करते रहेंगे

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दी देशमुख को विदाई ग्रुप सामाजिक सरोकार निभाता रहे,साथ काम करते रहेंगे



बाड़मेर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के नागौर स्थानांतरण पर ग्रुप फॉर पीपुल्स के द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी।इस दौरान ग्रुप की और से परिस देशमुख को साफा पहन सम्मान किया।उन्हें मारवाड़ी पट्टू पहनाकर विदाई दी।ग्रुप सदस्यों द्वारा उनको मालाएं पहना कर विदाई दी।इस अवसर पर देशमुख ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ने अपने निस्वार्थ काम से अपना मुकाम हासिल किया।इस काम को रुकने नही देना।उन्होंने कहा की ग्रुप के साथ जुड़कर अच्छा लगा।लोगो की निस्वार्थ सेवा सबसे बड़ा धर्म हैं।उन्होंने कहा की बाधाएं आये तो विचलित न होकर अपने मिशन में डटे रहना।उन्होंने कहा की शराब दुखान्तिका के समय ग्रुप ने तत्काल जन जागरण के काम में जुट गया।समाज में सकारात्मक कार्यो की आवश्यकता हैं।मैं कहीं भी राहु ग्रुप के साथ जुड़े रह कर कार्य करने की कोशिश करूँगा।।

ग्रुप के मोटिवेटर परिस देशमुख के बेहतरीन कार्यकाल का उल्लेख करते हुए ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप को इस मुकाम तक लाने में परिस देशमुख की मुख्य भागीदारी रही ।आपके मार्गदर्शन अनुसार ग्रुप ने सामाजिक सरोकार अच्छे से निभाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर ग्रुप मोटिवेटर ओ पी उज्जवल,इंद्र प्रकाश पुरोहित,अक्षयदान बारहट,संजय व्यास,दुर्जन सिंह गुडिसर,नरेश देव सारण,रमेश कड़वासरा,रमेश सिंह इंदा,अमित बोहरा,रणवीर सिंह भादू, स्वरुप सिंह भाटी,जसपाल सिंह ,ठाकराराम मेघवाल,जय माली ,मगाराम माली ,शाहिद हुसैन,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।



मंगलवार, 14 जून 2016

बाड़मेर। रक्तदाता दिवस ग्रुप फॉर पीपुल्स रक्तदान शिविर में युवाओं दिखा रक्तदान का जज्बा

बाड़मेर। रक्तदाता दिवस ग्रुप फॉर पीपुल्स रक्तदान शिविर में युवाओं दिखा रक्तदान का जज्बा

रक्तदाता दिवस पर रक्तदान का शतक पूरा किया ग्रुप फॉर पीपुल्स के रतन भवानी ने


बाड़मेर। रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। यह विचार बाड़मेर के रावल रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ने ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा रक्तदाता दिवस पर राजकीय अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त किये।

उन्होंने कहा की अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।




मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह बिष्ट ग्रुप के शिविर में रक्तदान के प्रति युवाओं का जज़्बा देख ख़ुशी हो रही ,हैं यही जागरूकता हैं ,आम लोगो को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करना हमारा दायित्व हैं ,उन्होंने रक्तदान का शतक पूरा करने वाले शतकवीर रतन भवानी को शुभकामनाए देते हुए धन्य हे इनके माता पिता और इनका जज्बा ,आज पुरे राजस्थान के लिए आदर्श रक्तदाता बने ,सौ बार लोगो की जिंदगी बचाना मायने रखता हैं ,उन्होंने ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की इस जज़्बे को ग्रुप फॉर पीपुल्स बनाये रखे ,




प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र भाटिया ने कहा की आज रक्तदान करने बड़ी तादाद में युवाओं का आना संकेत करता हैं की अब रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं ,उन्होंने रतन भवानी को सौ वी बार रक्तदान करने पर बधाई दी ,इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,डॉ हेमराज सोनी ,डॉ महेंद्र चौधरी ,डॉ बी एल मंसूरिया,सहित ग्रुप सदस्य इंद्र प्रकाश पुरोहित,मदन बारूपाल,नरेश देव सारण ,ने व्यक्त किये ,इस अवसर पर सबसे पहले रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ने रक्तदान किया , रतन भवानी ने रक्तदान का शतक पूरा किया ,डॉ महेंद्र चौधरी ने रक्तदान किया ,ग्रुप सदस्य दुर्जन सिंह गुडिसर,रमेश सिंह इंदा,रमेश कड़वासरा,हितेश मूंदड़ा,जय माली,स्वरुप सिंह भाटी,छोटू सिंह पंवार,गोगा चौधरी,नरेंद्र खत्री,दिलीप सिंह कपुरडी,हरचन्द सिंह ,नन्द किशोर खत्री रामसर,ठाकराराम मेघवाल,रविन्द्र चौधरी,दीपक जेलिया, सहित कई युवाओ ने रक्तदान किया,।।


शतकवीर रक्तदाता रतन भवानी का किया सम्मान

सौ वीं बार रक्तदान करने वाले ग्रुप फॉर पीपुल्स के सदस्य रतन भवानी का नागरिक अभिनन्दन किया गया ,रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह बिष्ट ,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र भाटिया ,डॉ हेमराज सोनी डॉ महेंद्र चौधरी ,डॉ बी एल मन्सुरिया ,ने रतन भवानी का साफा पहना ,माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया ,तथा उन्हें प्रसस्ति पात्र देकर सम्मानित किया ,शिविर में रक्तदान करने वाले समस्त रक्तदाताओं को प्रसस्ति पत्र और समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ,

रविवार, 12 जून 2016

बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल हैडक्वार्टर पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने लगाए परिण्डे ग्रुप फॉर पीपुल्स सही मायने में पर्यावरण मित्र। मीणा



बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल हैडक्वार्टर पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने लगाए परिण्डे

ग्रुप फॉर पीपुल्स सही मायने में पर्यावरण मित्र। मीणा



बाड़मेर सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट जी मनोज कुमार मीणा ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स पर्यवरम और मूक पक्षियों का सच्चा मित्र हैं ,पक्षियों के प्रति ग्रुप सदस्यों में दया भाव हे जो बहुत कम लोगो में मिलता हैं ,मीणा ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा सीमा सुरक्षा बल 37 बटालियन मुख्यालय पर पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने के बाद आयोजित , उन्होंने कहा की ग्रुप द्वारा भीषण गर्मी और आंधियो की परवाह किये बिना देश के सुरक्षा प्रहरियों के साथ भारत पाक सीमा पर मूक पक्षियों के लिए बड़ी तादाद में परिंडे लगा पुरे प्रदेश में जीव दया सन्देश दिया ,ग्रुप के परिंदा अभियान अन्य जिलों में प्रेरणा स्रोत बना ,उन्होंने ग्रुप को शुभकामनाए देते हुए कहा की जल्द हम सरहद पर पौधरोपण का कार्य साथ करेंगे ,



इस अवसर पर अतिरिक्त कमांडिंग अफसर ऐ के तिवारी ने कहा की सरहद की हमारी पोस्टो से ग्रुप द्वारा लगाए परिंडों में पक्षियों द्वारा पानी पीते के फोटो आये ,दिल खुस हो गया ,आज के युवाओं में मूक पक्षियों के प्रति दया और सेवा भाव देख प्रसन्नता हुई ,उन्होंने कहा की यह न केवल पुनीत काम हे अपितु हज़ारो पक्षियों को जीवनदान देने का प्रेरक अभियान हैं ,चहके चिड़िया अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की समस्त पोस्टों पर परिण्डे लगना सुखद अनुभूति ,हैं ,उन्होंने मानसून में ग्रुप के साथ वरद स्तर पर पौधरोपण अभियान की इच्छा जताई ,



ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की सीमा सुरक्षा बल के सकारात्मक सहयोग के कारण 218 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के हर पोस्ट पर परिण्डे लग गए ,उन्होंने कहा की ग्रुप सीमा सुरक्षा बल के साथ बड़ी तादाद में पौधरोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहा हैं ,इस वसर पर मदन बारूपाल ,अमित बोहरा ,रमेश कड़वासरा ,रमेश सिंह इंदा ,डॉ हरपाल सिंह राव ,लूणकरण नाहटा ,दिग्विजय सिंह चूली ,मगाराम माली ,ठाकराराम मेघवाल ,अश्विनी रामावत सहित सीमा सुरक्षा ने पुरे परिसर में लगे पेड़ों पर परिण्डे लगाए ,





बुधवार, 8 जून 2016

बाड़मेर सरहद की सीमा चौकिया बनी परिंदो के आसियाने ,चौकियों में बने बर्ड हाउस

बाड़मेर सरहद की सीमा चौकिया बनी परिंदो के आसियाने ,चौकियों में बने बर्ड हाउस

​​चंदन सिंह भाटी
बाड़मेर भारत पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात सीमस सुरक्षा बल की सीमा चौकिया मूक परिंदो के आसियाने बन गए ,हज़ारो की तादाद में बल की चौकियों में लगे पेड़ों पर इनके बसेरे हैं ,परिंदो के रुख को देख कर जवानों ने भी पक्षियो के लिए दाना पानी और छाँव की व्यवस्था करते हैं ,इन पक्षियों में सरहद पार कर पाकिस्तान से आने वाले पक्षी भी शामिल हैं ,सरहद की सबसे दुर्गम अग्रिम चौकी रोहिडी में इन पक्षियों के लिए बकायदा पक्षी घर बनाए गए हैं ताकि इन्हे धुप से बचाया जा सके , प्रजनन भी सुरक्षित हो सके ,


बाड़मेर जिले के दुर्गम सरहदी गांव रोहिडी से दस किलोमीटर दूर रोहिडी फॉरवर्ड चौकी हैं ,पक्षियों की चह चहाहट इस चौकी के आबाद होने का संकेत करती हैं ,हज़ारो चिड़िया इस केम्पस में हैं ,इनकी देखभाल जवां करते हैं ,पक्षियों की सेवा को अपनी दिन चर्या में शामिल कर दिया ,इस चौकी में परिंदो के छोटे छोटे आवास बांस की खप्पचियो से बनाए गए हैं ताकि परिंदे इसमें सुरक्षित रह सके ,


रोहिडी सीमा चौकी के अतिरिक्त कमांडेंट गुलशन कुमार के अनुसार मेरे आने से पूर्व मेरे वरिष्ठ अधिकारी ने मुझे बताया था की इस चौकी पर हज़ारो पक्षी आते हैं उनकी देखभाल जरूर करना ,उनके वाक्य थे की इंसान अपनी जरूरतों के लिए खुद कर सकता हैं मगर इन मूक परिंदो के लिए कोई नहीं करता ,तब से सभी जवां अपनी ड्यूटी टाइम के बाद केम्पस में परिंदो की देखभाल करते हैं ,इन पक्षियों के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं ,जिसमे पक्षी अपना समय गुजरते हैं तो बड़ा शकुन मिलता हैं ,

जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा 218 किमी पर आने वाली सभी पोस्ट पर इस बार ग्रुप फॉर पीपुल्स नामक संसथान ने पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर पक्षियों को सौगात दी हैं ,इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के जवां हेलमेट ,बोतलों को काट कर परिण्डे के रूप में काम ले रहे थे ,कई सीमा चौकियों पर स्टील की कटोरियाँ में पानी भर के रखा जाता था ,मगर इस बार सभी पोस्टों पर परिंडे बांधे जा चुके हैं ,




उन्होंने बताया की परिंदे पर्यावरण के सच्चे प्रहरी कहे जाते है। उन्हें पर्यावरण दूत का भी दर्जा दिया गया है। लेकिन अंधाधुंध शहरीकरण के बीच हमने उनका बसेरा छीन लिया है। अब आसमान में परिंदों के पर फड़फड़ाते है। फिजाओं में उनकी कूक,चींची सुनाई देती है। लेकिन उनके आशियाने को हमने उजाड़ दिया है। या यूं कहे कि हमें फिक्र ही नहीं रही कि हमारी तरह इन परिंदों का भी कोई बसेरा हो। सबसे ज्यादा उन नुकसान घर के आंगन में बरबस फुदकने वाली उस चिड़िया के साथ हुआ जिसे आज भी हाउस स्पैरो यानी घर की चिड़िया कहा जाता है। परिंदों के लिए बसेरा उनके लिए सवेरा होने जैसा ही है।इसी से प्रेरित होकर परिंदो के लिए बसेरे बनाए गए हैं ,'जो घोसला हम बनाकर एक प्रतीक के रूप में इन गौरैयों को देते है। उसे घर के रूप में बदलने की कवायद की सबसे पहली पहल नर गौरैया करता है। वह घोसले में तिनका-घास-फूस सात से आठ दिनों तक लगातार लाता है। इसके बाद उन लाए हुए तिनके-घास-फूस को करीने से संवारने के लिए मादा गौरैया का घोसले में प्रवेश होता है। मादा गौरैया इन बिखरे हुए तिनके को करीने से सजाती-संवारती है और उसे दोनों (नर और मादा गौरैया) के रहने के लिए घर का रूप देती है। अब इस घोसले में दोनों रहने लगते है। जब अंडे देने के बाद मादा गौरेये उसे सेती है और जबतक उसमें से चूजे नहीं निकल जाते , इस दौरान पूरा ख्याल नर गौरैया रखता है। मादा गौरैया घोसले से बाहर नहीं निकलती और उसके खाने-पीने का पूरा बंदोबस्त नर गौरैया ही करता है।' हर घोसला दो गौरैया से गुलजार होता है जिसमें नर और मादा रहते है। अंडे देने उसके सेने का चक्र चलता रहता है इस तरह से गौरैया के परिवार में नए सदस्यों के आगमन का यह सिलसिला चलता रहता है। लेकिन यह सबकुछ आशियाने पर निर्भर करता है। क्योंकि घोसला इनके जीवन में ठीक वही भूमिका निभाता है जो इंसान के जीवन में एक घर का महत्व होता है।परिंदों से जुड़े कुछ अलफाजों को अगर आप ध्यान से सुने तो बड़ा सुकून मिलता है। इन शब्दों में गजब की ताजगी है जो आपको ऊर्जा से भर देती है। जरा गौर कीजिए। फुर्र-फुर्र, फुदकना, चुगना,चीं-चीं,चहचहाहट,चूं-चूं,चुग्गा,कलरव,फड़फडाना,चोंच आदि। एक नन्ही गौरैया आपके घर के दरवाजे के बाहर बैठी है। वो इस आस में बैठी है कि घर का दरवाजा कभी तो खुलेगा। क्या आप घर का दरवाजा खोलेंगे?




तामलोर सीमा चौकी के अतिरिक्त कमांडेंट भूपेंद्र सिंह भाटी कहते हैं 'काम कोई भी मुश्किल नहीं बस आपकी नीयत साफ और हौसले में ताकत होनी चाहिए। आपके हौसले की उड़ान ही इन परिंदों के उड़ान यानी उनके जीवन को जीवंत बनाने और संवारने के काम आएगी।'

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दुर्गम सरहदी गाँवो में लगाए परिण्डे



बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दुर्गम सरहदी गाँवो में लगाए परिण्डे


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने बाड़मेर जिले की भारत पाक सीमा पर बसे दुर्गम सरहदी गाँवो में परिन्दे लगा मूक पक्षियों को राहत देने का प्रयास किया ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा जिले भर में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने का अभियान गत दो माह से संचालित किया जा रहा हैं ,इसी क्रम में दुर्गम सरहदी गाँवो सुंदरा ,रोहिडी ,पांचला ,मोती की बेरी ,पदमडा ,नूरे का टिब्बा सहित दर्जनों गाँवो में ग्रामीणों के सहयोग से पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए ,उन्होंने बताया ग्रुप अध्यक्ष अक्षय दान बारहट ,मदन बारूपाल ,हितेश मूंदड़ा ,तेजमल सिंह सोढ़ा ,चुतर सिंह दोहट ,दलपत सिंह सोढ़ा ने ग्रामीणों के साथ मिल पेड़ों पर और पेयजल योजनाओं के समीप पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे ,

मंगलवार, 7 जून 2016

बाड़मेर 218 किमी लम्बी सरहद पर लगे परिंडे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का चहके चिड़िया अभियान पूर्ण


बाड़मेर 218 किमी लम्बी सरहद पर लगे परिंडे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का चहके चिड़िया अभियान पूर्ण


बाड़मेर जिले की सरहद पर पक्षियों के लिए हुई पानी की व्यवस्था



बाड़मेर भारत पाकिस्तान की बाड़मेर जिले में 218 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थापित सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम और बी ओ पी पर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा चलाये चहके चिड़िया अभियान के तहत परिण्डे लगने का कार्य पूर्ण कर लिया गया ,बाड़मेर जिले की बी के डी से ऍन के टी तक 218 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सरहद की समस्त सीमा चौकियों पर मूक पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए हैं ,


ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा सुन्दर सेक्टर की सीमा ,राणा ,ऍन के टी ,पीराऊ ,रोहिडी फॉरवर्ड ,सुन्दर फॉरवर्ड सहित एक दर्जन सीमा चौकियों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाए गए ,एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से चहके चिड़िया अभियान पूर्ण किया गया ,




रोहिडी फॉरवर्ड सीमा चौकी पर ग्रुप फॉर पीपुल्स सदस्यों चन्दन सिंह भाटी ,अक्षय दान बारहट ,मदन बारूपाल ,हितेश मूंदड़ा ,बाबू भाई देथा ,रोहिडी के सरपंच चुतर सिंह दोहट ,पूर्व सरपंच तेजमल सिंह सोढ़ा ,दलपत सिंह सोढ़ा ने अतिरिक्त कमांडेंट कमांडेंट गुलशन कुमार ,सोमेश चक्रवर्ती ,राजेंद्र कुमार सहित जवानों के साथ पक्षियों के लिए परिंदे लगाए ,वाही सुन्दर फॉरवर्ड पर योगेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जवानों ने परिण्डे बांधे ,पीराऊ ,नूरे का टीला ,सीमा ,राणा ,सहित कई पोस्टो पर अब मूक पक्षी परिंडों में पानी पी सकेंगे ,सरहद पर देश की रक्षा में जुटे जवानों ने परिंडों में दिन में दो बार पानी भरने का नियम बन लिया ,बल के द्वारा लगाए घने पेड़ों की छांव इन पक्षियों के लिए आशियाने बन गए हैं ,जवानों द्वारा पूर्व में अपने स्तर पर हेलमेट ,प्लास्टिक की बोतलें तोड़कर पक्षियों के लिए पानी भरते थे ,मगर अब सभी चौकियों पर मिटटी के परिण्डे लग गए ,




यह पहला अवसर हे जब सीमा की समस्त सीमा चौकियों पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने परिण्डे बांधे ,इससे पहले ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से मुनाबाव ,तामलोर ,गडरा ,बी के डी ,केलनोर की सीमा चौकियों पर परिंदे बांधे गए गए ,सुरक्षा बल के अधिकारियो रविंद्र ठाकुर ,मनोज कुमार मीणा ,भूपेंद्र सिंह भाटी ,जितेन्द्र सिंह बिष्ट ,ने चहके चिड़िया अभियान में सराहनीय सहयोग कर ग्रुप को प्रेरित किया ,









शुक्रवार, 3 जून 2016

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपुल्स के प्रयास लाये रंग ,ग्रुप ने मुख्य्मंत्री और चिकित्सा मंत्री का जताया आभार

ग्रुप फॉर पीपुल्स के प्रयास लाये रंग ,ग्रुप ने मुख्य्मंत्री और चिकित्सा मंत्री का जताया आभार 



जैसलमेर पिछले छ माह स्वे जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय में चिकित्सक लगाने को लेकर संघरश कर रहे ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर के प्रयास रन लाये ,ग्रुप के प्रयासों से जैसलमेर को चौंतीस चिकित्सक मिले जिसमे सात चिकित्सकों ने आज पदभार ग्रहण कर लिया ,ग्रुप ने जवाहर  चिकित्सक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से व्यक्तिगत संपर्क कर मांग की थी ,जिस पर संयुक्त सचिव् आर के गुप्ता ने संयोजक चंदन सिंह भर्ती को दुर्भास पे ग्रुप के प्रयासों पर मुख्यमंत्री की गम्भीरता पे चर्चा की थी तथा जैसलमेर में प्राथमिकता से चिकित्सक जल्द लगाने की बात की थी ,ग्रौपु की और से डॉ महेंद्र सिंह राठोड ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठोड के समक्ष चिकित्सक लगाने की पुरजोर पैरवी की थी ,चिकित्सा मंत्री डॉ रजेब्दर सिंह राठोड के गत माह जैसलमेर दौरे के दौरान ग्रुप सदस्यों ने चिकित्सा मंत्री से विशेष मुलाकात कर चिकित्सकों की मांग राखी थी व्ही ग्रुप ने महहमिम राजयपाल कल्याण सिंह के जैसलमेर दौरे पर भी विशेष मुलाकात कर चिकित्सक लगाने की पैरवी की थी ,जिला कलेकर विश्व मोहन ाशर्मा के माध्यम से ग्रुप ने राज्य सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया ,जैसलमेर में चिकित्सक लगाने को लेकर ग्रुप ने मुख्यमंत्री ,राजयपाल और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया 

सोमवार, 30 मई 2016

ग्रुप फॉर पीपुल्स ने सरंक्षक पुलिस अधीक्षक की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया





ग्रुप फॉर पीपुल्स ने सरंक्षक पुलिस अधीक्षक की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया

बाड़मेर सामाजिक सरोकार से जुड़े ग्रुप फॉर पीपुल्स के सदस्यों ने आज ग्रुप सरंक्षक पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख की शादी की सालगिरह का जश्न उनके घर जाकर मनाया ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रुप सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के निवास जाकर उनको शादी की सालगिरह की बधाई और शुभकामनाए दी ,ग्रुप सदस्यों ने देशमुख से सालगिरह का केक कटवाया ,उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी ,परिस देशमुख ने कहा की ग्रुप उनका परिवार हे ,जिस तरह सामजिक सरोकार निभा सेवा कार्य कर रहा हैं उन्हें बड़ी ख़ुशी होती हैं ,उन्होंने ग्रुप के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी व्यापक। ग्रुप सदस्यों इंद्र प्रकाश पुरोहित ,अक्षयदांन बारहट ,नरेश देव सारण ,संजय शर्मा ,दुर्जन सिंह गुडिसर ,सफी खान तामलियार ,रमेश सिंह इंदा ,छोटू सिंह पंवार ,स्वरुप सिंह भाटी ,बाबू भाई शेख ,शाहिद हुसैन सहित ने देशमुख का माल्यार्पण कर मुंह मीठा करा शुभकामनाएं दी ,

शनिवार, 28 मई 2016

बाड़मेर धार्मिक प्रतिष्ठानों के बांधे परिण्डे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का अभियान जारी


बाड़मेर धार्मिक प्रतिष्ठानों के बांधे परिण्डे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का अभियान जारी

मूक पक्षियों को मिली राहत ,बाड़मेर में सबसे बड़े आशियानों पर परिंडे लगे


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मूक पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए आरम्भ किये चहके चिड़िया परिंडे अभियान के तहत शनिवार को ग्रुप सदस्यों ने बाड़मेर शहर में पक्षियों के सबसे बड़े आसियाने सुजेश्वर पहाड़ी की घने पेड़ों से भरी तलहटी में परिंदे बांधे ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप मेम्बर्स इंद्र प्रकाश पुरोहित ,संजय शर्मा ,मदन बारूपाल , जैसलमेर ग्रुप सदस्य रवि टिलवानी ,दुर्जन सिंह गुडिसर ,रमेश सिंह इंदा ,छोटू सिंह पंवार ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ,धीरज गोटी ,पार्षद दिलीप सिंह गोगादेव ,बैंक प्रबंधक विजय कुमार ,नवीन राठोड ,,दक्ष्याणी मंदिर समिति अध्यक्ष वासुदेव जोशी ,पूर्व पार्षद मोहन लाल जीनगर ने रातानाडा गणेश मंदिर ,शिव मंदिर ,महालक्ष्मी मंदिर ,माँ दक्ष्याणी मंदिर परिसर ,सांई धाम गौशाला ,सुजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नव विवाहित दम्पति के हाथों परिंडे बंधवाए ,ग्रुप सदस्यों ने सघन पेड़ों पर परिंडे बाँध पक्षियों को राहत प्रदान की।

ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य इंद्र प्रकाश पुरोहित ने हर इंसान में जीवो के प्रति दया भाव होना चाहिए ,ग्रुप के द्वारा परिंडे अभियान आगाज़ करने के बाद पक्षियों के प्रति जबरदस्त चेतना आई ,कई संघठन परिंडे लगाने को आगे आये ,संजय शर्मा ने कहा की ग्रुप के कार्य देख मन प्रस्सन हो गया ,उन्होंने कहा की ईश्वर ने हमे मानव जीवन दिया हैं ,इस जीवन को थोड़ा जरुरत मन्दो के लिए लगा सेवा करे आत्मसंतुष्टि मिलेगी ,

ग्रुप के नेक कार्यो के लिए संजय शर्मा ,नरपत दान भादरेश ,महावीर सिंह इंद्रोई ,अभियंता वीर चंद सोनी ,सरपंच सिंघोड़िया हनुमान राम बेनीवाल ,बायतु भोपजी सरपंच कॉमरेड खेताराम चौधरी ने परिंडे लगाने में सहयोग राशि भेंट की ,

रविवार, 22 मई 2016

बाड़मेर अस्सी फीसदी अग्रिम पोस्टो पर बांधे ग्रुप फॉर पीपुल्स ने परिंडे ,चहकने लगी चिड़िया


बाड़मेर सरहद पर चहके चिड़िया के तहत केलनोर सहित दर्जन पोस्टो पर परिंडे बांधे ग्रुप फॉर पीपुल्स ने

बाड़मेर 
अस्सी फीसदी अग्रिम पोस्टो पर बांधे ग्रुप फॉर पीपुल्स ने परिंडे ,चहकने लगी चिड़िया







बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स के सरहद पर चहके चिड़िया अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से भारत पाक सीमा पर स्थित अस्सी फीसदी अग्रिम पोस्टो पर परिंडे बांध भीषण गर्मी में पक्षियों को रहत प्रदान की,वैशाखी पूर्णिमा के दिन शनिवार को आग उगलती गर्मी और लू के थपेड़ो के बीच ग्रुप सदस्यों ने जवानों और अधिकारीयों के साथ मिल एक दर्जन अग्रिम पोस्टो पर परिण्डे बांधे ,परिन्दों के लिए भामाशाह अभियंता वीर चंद सोनी और यातायात निरीक्षक रमेश चावड़ा ने सहयोग दिया।




ग्रुप फॉर पीपुल्स के सदस्यों ने शनिवार को सीमावर्ती केलनोर अग्रिम पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो और जवानों के साथ प्रत्येक पेड़ पर परिंडे बाँध उनमे पानी भरा। जवानों ने प्रतिदिन परिंडों में पानी डालने का नियम बनाने की शपथ ली। केलनोर पोस्ट पर काफी तादाद में राष्ट्रिय पक्षी मोर और रंग बिरंगे पक्षी अपना आसियाना बनाए हुए हैं ,




ग्रुप द्वारा गत एक माह से सरहद की अग्रिम पोस्टो पर मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगने का अभियान चलाया जा रहा हैं ,जिसके जिसके चलते अस्सी फीसदी अग्रिम पोस्टो पर ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल के सानिध्य में परिंदे लगा दिए ,शेष रहे सुंदरा बेल्ट में आगामी दिनों में परिंदे लगाए जायेंगे।




ग्रुप द्वारा शनिवार को स्वरूप का तला ,समेलों का तला ,हुर्रो का तल्ला ,ऍन आर के टी ,नवा तला ,आज़ाद पोस्ट सहित दर्जन भर पोस्टो पर परिंडे लगाए ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी के नेतृत्व में मदन बारूपाल ,रमेश सिंह इंदा,स्वरुप सिंह भाटी ,बाबू भाई शेख ,दिग्विजय सिंह चूली ,ठाकराराम मेघवाल ,विक्रम मन्सुरिया ,शेराराम चौधरी ने पुनीत कार्य को अंजाम दिया ,

सोमवार, 25 अप्रैल 2016

अनूठी पहल ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर के सदस्यों की।ग्रुप सदस्य के हुई बेटी तो पुरे ग्रुप ने मनाई ख़ुशी।दादा दादी को बधाई देने पहुंचा ग्रुप।।



अनूठी पहल ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर के सदस्यों की।ग्रुप सदस्य के हुई बेटी तो पुरे ग्रुप ने मनाई ख़ुशी।दादा दादी को बधाई देने पहुंचा ग्रुप।।



जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार का प्रतिक बनता जा रहा ग्रुप फॉर पीपुल्स ने चन्द समय में जैसलमेर में युवाओ की सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर कई अनूठी पहल की ।आज ग्रुप सदस्य अनिमेष भाटिया के पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई।।जेसे ही यह खबर ग्रुप फॉर पीपुल्स के सदस्यों को लगी।अनिमेष और उनके माता पिता को बधाइयों का ताँता लगा दिया।बिटिया के जन्म की ख़ुशी का इजहार सभी ग्रुप सदस्यों ने समूहिक रूप से अनिमेष के घर जाकर उनके माता पिता को बधाइयाँ दी व्ही बिटिया के जन्म की ख़ुशी थाली बजाकर बांटी।।ग्रुप सदस्यों ने बिटिया के जन्म की ख़ुशी बेटो से बढ़कर मनाई वो भी बिटिया के दादा दादी के साथ ।पुरे परिवार के साथ ।बदलते परिवेश में युवाओ की सोच में इस तरह के बदलाव को लोगो ने सकारात्मक लेते हुए ग्रुप की सोच की प्रसंशा की।।परिवार में बेटी के जन्म पर पहली बार सामूहिक बधाई मिलने से खुशिया दुगुनी हो गयी।BNT@##