मंगलवार, 2 अगस्त 2016

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में

जैसलमेर  ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में 

हर घर के आगे होगा नीम लिया संकल्प ,महिलाओ ने निभाई भागीदारी 


जैसलमेर  सामाजिक  सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने हरियाली अमावश्य पर गफ्फूर भट्टा  को हरा भरा करने के संकल्प के साथ पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में नीम  महोत्सव का आगाज़ किया ,बड़ी संख्या में महिलाओ ने नीम के पौधे लगाकर अपनी भागीदारी , आज प्रथम दिन 51 नीम के पौधे सामूहिक रूप से लगाए गए ,

ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में जाकिर हुसैन ,अशोक भार्गव ,मंगत गिरी ,नटवर माली ,सिकंदर खान ,श्रीमती  भंवरी देवी ,अरुणा बानो ,मीना बानो ,रफीक भाई सहित समस्त वार्ड वासियो ने नीम कर अभियान का आगाज़ किया ,पार्षद पर्वत सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप गफ्फूर भट्टा कच्ची बस्ती में दो हज़ार नीम के पौधे अभियान के तहत लगाएंगे ,हर घर के आगे नीम का पौधा लगेगा ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें