बुधवार, 6 जुलाई 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दी देशमुख को विदाई ग्रुप सामाजिक सरोकार निभाता रहे,साथ काम करते रहेंगे

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने दी देशमुख को विदाई ग्रुप सामाजिक सरोकार निभाता रहे,साथ काम करते रहेंगे



बाड़मेर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के नागौर स्थानांतरण पर ग्रुप फॉर पीपुल्स के द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी।इस दौरान ग्रुप की और से परिस देशमुख को साफा पहन सम्मान किया।उन्हें मारवाड़ी पट्टू पहनाकर विदाई दी।ग्रुप सदस्यों द्वारा उनको मालाएं पहना कर विदाई दी।इस अवसर पर देशमुख ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ने अपने निस्वार्थ काम से अपना मुकाम हासिल किया।इस काम को रुकने नही देना।उन्होंने कहा की ग्रुप के साथ जुड़कर अच्छा लगा।लोगो की निस्वार्थ सेवा सबसे बड़ा धर्म हैं।उन्होंने कहा की बाधाएं आये तो विचलित न होकर अपने मिशन में डटे रहना।उन्होंने कहा की शराब दुखान्तिका के समय ग्रुप ने तत्काल जन जागरण के काम में जुट गया।समाज में सकारात्मक कार्यो की आवश्यकता हैं।मैं कहीं भी राहु ग्रुप के साथ जुड़े रह कर कार्य करने की कोशिश करूँगा।।

ग्रुप के मोटिवेटर परिस देशमुख के बेहतरीन कार्यकाल का उल्लेख करते हुए ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप को इस मुकाम तक लाने में परिस देशमुख की मुख्य भागीदारी रही ।आपके मार्गदर्शन अनुसार ग्रुप ने सामाजिक सरोकार अच्छे से निभाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर ग्रुप मोटिवेटर ओ पी उज्जवल,इंद्र प्रकाश पुरोहित,अक्षयदान बारहट,संजय व्यास,दुर्जन सिंह गुडिसर,नरेश देव सारण,रमेश कड़वासरा,रमेश सिंह इंदा,अमित बोहरा,रणवीर सिंह भादू, स्वरुप सिंह भाटी,जसपाल सिंह ,ठाकराराम मेघवाल,जय माली ,मगाराम माली ,शाहिद हुसैन,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें