मंगलवार, 7 जून 2016

बाड़मेर 218 किमी लम्बी सरहद पर लगे परिंडे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का चहके चिड़िया अभियान पूर्ण


बाड़मेर 218 किमी लम्बी सरहद पर लगे परिंडे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स का चहके चिड़िया अभियान पूर्ण


बाड़मेर जिले की सरहद पर पक्षियों के लिए हुई पानी की व्यवस्था



बाड़मेर भारत पाकिस्तान की बाड़मेर जिले में 218 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थापित सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम और बी ओ पी पर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा चलाये चहके चिड़िया अभियान के तहत परिण्डे लगने का कार्य पूर्ण कर लिया गया ,बाड़मेर जिले की बी के डी से ऍन के टी तक 218 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सरहद की समस्त सीमा चौकियों पर मूक पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए हैं ,


ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा सुन्दर सेक्टर की सीमा ,राणा ,ऍन के टी ,पीराऊ ,रोहिडी फॉरवर्ड ,सुन्दर फॉरवर्ड सहित एक दर्जन सीमा चौकियों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाए गए ,एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से चहके चिड़िया अभियान पूर्ण किया गया ,




रोहिडी फॉरवर्ड सीमा चौकी पर ग्रुप फॉर पीपुल्स सदस्यों चन्दन सिंह भाटी ,अक्षय दान बारहट ,मदन बारूपाल ,हितेश मूंदड़ा ,बाबू भाई देथा ,रोहिडी के सरपंच चुतर सिंह दोहट ,पूर्व सरपंच तेजमल सिंह सोढ़ा ,दलपत सिंह सोढ़ा ने अतिरिक्त कमांडेंट कमांडेंट गुलशन कुमार ,सोमेश चक्रवर्ती ,राजेंद्र कुमार सहित जवानों के साथ पक्षियों के लिए परिंदे लगाए ,वाही सुन्दर फॉरवर्ड पर योगेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जवानों ने परिण्डे बांधे ,पीराऊ ,नूरे का टीला ,सीमा ,राणा ,सहित कई पोस्टो पर अब मूक पक्षी परिंडों में पानी पी सकेंगे ,सरहद पर देश की रक्षा में जुटे जवानों ने परिंडों में दिन में दो बार पानी भरने का नियम बन लिया ,बल के द्वारा लगाए घने पेड़ों की छांव इन पक्षियों के लिए आशियाने बन गए हैं ,जवानों द्वारा पूर्व में अपने स्तर पर हेलमेट ,प्लास्टिक की बोतलें तोड़कर पक्षियों के लिए पानी भरते थे ,मगर अब सभी चौकियों पर मिटटी के परिण्डे लग गए ,




यह पहला अवसर हे जब सीमा की समस्त सीमा चौकियों पर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने परिण्डे बांधे ,इससे पहले ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से मुनाबाव ,तामलोर ,गडरा ,बी के डी ,केलनोर की सीमा चौकियों पर परिंदे बांधे गए गए ,सुरक्षा बल के अधिकारियो रविंद्र ठाकुर ,मनोज कुमार मीणा ,भूपेंद्र सिंह भाटी ,जितेन्द्र सिंह बिष्ट ,ने चहके चिड़िया अभियान में सराहनीय सहयोग कर ग्रुप को प्रेरित किया ,









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें