सोमवार, 1 अगस्त 2016

एक व्यक्ति एक नीम आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


एक व्यक्ति एक नीम  आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।।मारवाड़ी महासभा के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।

बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ मंगलवार प्रातः साढ़े दस बजे करेंगे।।कार्यक्रम में उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ,माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मूथा ,दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी पवन जोशी ,समाज सेवी आज़ाद सिंह राठौड़ ,जोगेंद्र सिंह चौहान शिरकत करेंगे ,


ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।




मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।




इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें