रविवार, 27 नवंबर 2016

नई दिल्ली मन की बात: कालाधन रखने वालों को PM मोदी की चेतावनी- गरीबों का न करें इस्तेमाल, होगी सख्त कार्रवाई



नई दिल्ली मन की बात: कालाधन रखने वालों को PM मोदी की चेतावनी- गरीबों का न करें इस्तेमाल, होगी सख्त कार्रवाई
मन की बात: कालाधन रखने वालों को PM मोदी की चेतावनी- गरीबों का न करें इस्तेमाल, होगी सख्त कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद पीएम का यह पहला कार्यक्रम था। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग अभी काले धन को सफेद करने में लगे हैं। उन्होंने काला धन रखने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधरना नहीं सुधरना आपकी मर्जी है, लेकिन गरीबों का इस्तेमाल न करें। गरीबों के खाते में पैसे डालने वालों पर कार्रवाई होगी।










मन की बात कार्यक्रम के 26वें संस्करण में मोदी ने सैनिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने जिस अनूठे अंदाज में दिवाली जवानों को समर्पित की, इसका असर जवानों के चेहरे पर अभिव्यक्त होता था। उन्होंने कहा कि कोई भी उत्सव हो, जवानों को हम किसी न किसी रूप में जरूर याद करें। जब सारा राष्ट्र सेना के साथ खड़ा होता है तो सेना की ताकत 125 करोड़ गुना बढ़ जाती है।










पीएम ने जम्मू-कश्मीर के बच्चों के बारे में कहा, 95 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि हमारे बच्चे शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य के लिए कृतसंकल्प हैं।










उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर पीएम ने कहा कि ये एक सामान्य फैसला नहीं था, कठिनाई भर फैसला है। इससे हमारा देश सोने की तरह हर प्रकार से तप कर, निखर कर आगे निकलेगा। 70 साल से हम जिन बीमारियों को झेल रहे हैं, उनसे मुक्ति का अभियान सरल नहीं। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस महायज्ञ में परिश्रम व पुरुषार्थ करने वाले साथियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।










आपकी कठिनाइयों को मैं समझता हूं, भ्रमित करने के प्रयास चल रहे हैं, फिर भी देशहित की इस बात को आपने स्वीकार किया है। कुछ लोग अपने पैसे बचाने के लिए गरीबों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।










उन्होंने बुआई के बारे में कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में काफी मात्रा में बुआई बढ़ी है, कठिनाइयों के बीच भी किसान ने रास्ते खोजे हैं। मुश्किलों के बाद भी बुआई में बढ़ोतरी हुई है, इसके लिए मैं किसानों को बधाई देता हूं। मैं अपने छोटे व्यापारी भाइयों-बहनों से कहना चाहता हूं कि मौका है, आप भी डिजिटल दुनिया में प्रवेश कर लीजिए। हमारा गांव, हमारा किसान ये हमारे देश की अर्थव्यवस्था की एक मजबूत धुरी हैं।










उन्होंने कैशलेस सोसाइटी के बारे में कहा, ये ठीक है कि शत-प्रतिशत कैशलैस सोसाइटी संभव नहीं होती, लेकिन क्यों न लेस कैश सोसाइटी की शुरुआत करें। मैं मजदूर भाइयों-बहनों को इस योजना में भागीदार बनने के लिए विशेष आग्रह करता हूं। मुझे आपकी मदद चाहिए और विश्वास है कि देश के करोड़ों नौजवान यह काम करेंगे, आज से ही संकल्प लीजिए कि आप कैशलैस इकोनॉमी का हिस्सा बनेंगे।

नर्इ दिल्ली।मोदी विरोधी पति को तलाक देने को भी तैयार है ये महिला, बोलीं-आप सबके लिए अकेले लड़ रहे हैं PM मोदी



नर्इ दिल्ली।मोदी विरोधी पति को तलाक देने को भी तैयार है ये महिला, बोलीं-आप सबके लिए अकेले लड़ रहे हैं PM मोदी
मोदी विरोधी पति को तलाक देने को भी तैयार है ये महिला, बोलीं-आप सबके लिए अकेले लड़ रहे हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोट बंदी के फैसले के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ के लिए ये फैसला कालेधन के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक है तो कुछ लोगों को ये फैसला रास नहीं आ रहा है। साेशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह पीएम मोदी का समर्थन करते हुए अपने पति को तलाक तक देने के लिए तैयार हैं।




इस वीडियो में ये महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए कहती है कि मोदीजी के लिए मैं अपने पति को भी तलाक देने के लिए तैयार हूं। महिला की बात के समर्थन में वहां पर मौजूद लोग भी तालियां बजाते हैं। वीडियो में महिला बताती हैं कि उनके पति मोदी विरोधी हैं। महिला का नाम रश्मि जैन बताया जा रहा है।




वीडियो में महिला कहती है कि जो बंदा बिना किसी लालच के काम कर रहा है। आप में से कितने बिना लालच के काम करना चाहेंगे। मेरे को ये बता दो। कोर्इ नहीं करना चाहता। आपने क्या किया? यहां जितने लोग खड़े हैं उन्होंने देश के लिए क्या किया एक जना बता दो। मोदी जी हर एटीएम में पैसा डालने जाएंगे। बैंक वाले गड़बड़ कर रहे हैं तो आप लड़ों हक के लिए।




महिला कहती है कि आप सबके लिए एक अकेला मोदी लड़ रहा है। अगर एक लाख पर सत्तर हजार मिल रहा है तो ये बैंक वाले गड़बड़ कर रहे हैं ना। एक दिन आप जाआे सीमा पर लड़ने पानी नहीं मिलता खाना नहीं मिलता। आपके बच्चे सेना में है लड़ रहे हैं आैर जान दे रहे हैं।

जमशेदपुर।17 साल की मौसेरी बहन से शादी के लिए 47 साल के बैंक मैनेजर ने करार्इ पत्नी आैर बेटे की हत्या



जमशेदपुर।17 साल की मौसेरी बहन से शादी के लिए 47 साल के बैंक मैनेजर ने करार्इ पत्नी आैर बेटे की हत्या
17 साल की मौसेरी बहन से शादी के लिए 47 साल के बैंक मैनेजर ने करार्इ पत्नी आैर बेटे की हत्या

झारखंड के जमशेदपुर में एक बैंक मैनेजर की पत्नी आैर उनके चार साल के बेटे की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्यारा कोर्इ आैर नहीं बल्कि खुद बैंक मैनेजर निकला है। आरोपी अपनी मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था, इसीलिए उसने अपनी पत्नी आैर बेटे की हत्या करवा दी।




डिमना रोड स्थित डी चौधरी मधुसूदन काॅम्प्लेक्स में एक मां-बेटे की हत्या की खबर जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया। इंडियन आेवरसीज बैंक के मैनेजर शशि कुमार की पत्नी मंजू (35) आैर उनके बेटे द्विज (4) की 17 नवम्बर को हत्या कर दी गर्इ थी। पुलिस ने उनके फ्लैट से दोनों लाशों को बरामद किया आैर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उससे पूछताछ की आैर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने बताया है कि घटना का मास्टरमाइंड खुद शशि कुमार था।




पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय शशि कुमार का उसकी गुजरात में रहने वाली 17 वर्षीय मौसेरी बहन से करीब डेढ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मौसेरी बहन से रिश्ते के बारे में शशिकुमार के परिवार को कोर्इ जानकारी नहीं है। यहां तक की मंजू काे भी इस बारे में पता नहीं था।




पुलिस ने बताया कि शशिकुमार ने करीब दो महीने पहले ही हत्या की साजिश रच दी थी। इसे अंजाम देने के लिए मोहन शर्मा आैर मुकेश शर्मा को पांच लाख रुपए दिए थे। पुलिस के अनुसार, शशिकुमार ने बेटे द्विज को पत्नी की जिद के बाद गुवाहाटी में गोद लिया था। यही कारण था कि वह उसे भी पसंद नहीं करता था।




शशिकुमार ये जानता था कि उसकी पत्नी से उसे कोर्इ संतान नहीं हो सकती थी इसी कारण से उसने अपनी मौसेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाया था।

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल  पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल में सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमलावर खालिस्तानी आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह, नीटू दयोल, विक्रमजीत बिक्का और अमन सिंह टोडा को छुड़ा ले गए। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का मुखिया बताया जा रहा है। पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाभा सहित पूरे जिले में मुख्य मार्गों की नाका बंदी कर दी गई है आैर पुलिस ने जेल व इसके आसपास के इलाके को घेर लिया है।



खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स का कथित मुखिया सहित छह लाेगों काे छुड़ाया

इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके काे घेर लिया है। हथियारबंद लोगों के हमले में हवलदार जगमीत सिंह व अवतार सिंह घायल हुए हैं। हमलावर हवलदार जसविंदर सिंह की एसएलआर भी छीनकर ले गए हैं। हमलावार फ़ोर्टूनर अौर वरना कार में सवार होकर आए थे।



हमलावरों ने की 100 राउंड फायरिंग

बताया जाता है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 100 राउंड फायर किया। जेल के सुरक्षाकर्मी और वहां तैनात पुलिसकर्मी जब तक संभल पाते हमलावरों सभी कैदियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गए। मिंटू के साथ फरार हुए पांचों कैदी पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बताए जाते हैं। विक्की गाेंडर जालंधर का गैंगस्टर रह चुका है। गोंडर एक गैंगस्टर सुक्खा खालौन की सरेआम हत्या के आरोप है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से अधिक थे हमलावर

दूसरी ओर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थे। वे पुलिस की वर्दी में थे और इसमें से कई की वर्दी पर एएसआइ का नेम प्लेट और फीती लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और जेल में घुस गए।



हमले के बारे में जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी।

सुखबीर ने डीजीपी और उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल राज्य के डीजीपी सुरेश्ा अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी पूरे हालत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सुखबीर बादल ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं और भगाए गए आतंकियों और हमलावारों को तुरंत दबोचने को कहा है।

उधर, दिल्ली में पीएमओ मामले के केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय हो गई हैं। पूरे मामले पर पैनी नजर रखी जा रह है। केंद्र सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरा सहयोग दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जेल में जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए। पूरे इलाके और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। जेल का गेट बंद कर कैदी की गिनती की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हवलदार जगमीत सिंह के मुंह पर चाकू से वार किया गया है वो घायल है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी नाभा जेल पहुंच गए हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान जेल पहुंच गए और डीजीपी (जेल) भी वहां आ रहे हैं।



घटना की सूचना मिलने के बाद जेल पहुंचे अधिकारी।

हाई सिक्याेरिटी जेल है नाभा जेल, कहा जाता है मेक्सिमम जेल

जेल पंजाब का हाई सिक्याेरिटी जेल माना जाता है और इसे पंजाब का सुरक्षित जेल कहा जाता है। इसी लिए इसे मेक्सिमम जेल कहा जाता है। इसमें दुर्दांत आंतकियों और गैंगस्टरों को रखा जाता है। पंजाब में आतंकवादियों को इसी जेल में रखा जाता था। अभी यहां कई दुर्दांत आतंकी बंद हैं। इनमें पंजाब कं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा व बलवंत सिंह राजोआणा सहित कई आतंकी बंद हैं।


इस जेल को पंजाब में सबसे अधिक सुरक्षा हाेने के बावजूद इस तरह की घटना से कई सवाल उठ गए हैं। राज्य में अन्य जेलों की सुरक्षा भी बेहद कड़ी कर दी गई है।

2014 में दिल्ली में पकड़ा गया था मिंटू

नाभा जेल से छुड़ाया गया आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स (केएलएफ) की चीफ है। कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोपी 47 वर्षीय मिंटू को नवंबर 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब पुलिस के अनुसार हरमिंदर 2010 में यूरोप में भी जा चुका है। 2013 में उसने पाकिस्तान छोड़ा था। यूरोप दौरे में उसने इटली, बेल्जियम, जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की थी। खलिस्तान लिबरेशन फोर्स फंड जुटाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने में आगे रहा है।



जेल पर हमले के बाद सर्च अभियान चलाती पंजाब पुलिस।

आतंकियों काे पकड़ने के चक्कर में पुलिस ने दो महिलाओ को गोली मारी

नाभा जेल ब्रेक के पटियाला के समाना थाने इलाक़े में गांव धर्मेरि में लगाए गए नाका पर एक कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने डरकर कार नाके से लेकर भगा लिया। जवाब में एसएचओ के गनमैन ने कार पर फायरिंग कर दी। इससे रास्ते से गुज़र रही दो महिलाओं काे गोलियां गईं। दोेनों को अस्पताल ले जाया गया है।

हरियाणा सीमा सील



घटना के बाद पटियाला से जुड़ी हरियाणा की सीमा सील कर दी गई है। पुलिस को शक है कि हमलावर और छुड़ाए आतंकी हरियाणा की ओर भागे हैं। पंजाब से कैथल और अन्य जिलों के क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री राजे ने पाली एवं झालावाड़ कलक्टर को किया सम्मानित



मुख्यमंत्री राजे ने पाली एवं झालावाड़ कलक्टर को किया सम्मानित
जयपुर।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कलेक्टर-एसपी कान्फ्रेंस के दौरान ‘न्याय आपके द्वार‘ अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान पर रहे पाली जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम एवं दूसरे स्थान पर रहे झालावाड़ जिले के कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को सम्मानित किया। श्रीमती राजे ने उनके प्रयासों की सराहना की। सफलता की कहानियों पर छपी किताब का विमोचन मुख्यमंत्री ने ‘न्याय आपके द्वार‘ अभियान की सफलता का कहानियों पर छपी किताब का विमोचन किया। इस किताब में अभियान के दौरान आमजन को मिली राहत एवं वषोर्ं से अटके राजस्व सम्बन्धी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण से जुड़ी कहानियां शामिल की गई हैं।

शनिवार, 26 नवंबर 2016

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल ने वस्त्र बैंक की शुरुआत कर वस्त्र और कम्बल बांटे

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल ने वस्त्र बैंक की शुरुआत कर वस्त्र और कम्बल बांटे












बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल और महिला विंग की सदस्यो ने ग्रुप के वस्त्र बैंक का शुभारम्भ कच्ची बस्ती मोती नगर में जरूरतमन्द परिवारों को वस्त्र और सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरित किये ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की शहर की गमनं कच्ची बस्ती मोती नगर में कोई दो परिवार गाडोलिया लोहारों के रहते हैं ,आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर  परिवारों को ग्रुप की महिला सदस्यो और पुरुष सदस्यो ने संबल प्रदान करते हुए कम्बल और आवश्यक वस्त्रो का वितरण किया ,बाड़मेर, में पहली बार वस्त्र बैंक की स्थापना ग्रुप द्वारा की गयी हैं जिसमे घर घर से वस्त्र एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये जाने हैं ,जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र मिलने के बाद चेहरे खिल उठे ,उन्हें सर्दी से बचने के लिए आवश्यक गर्म कम्बल दिए गए तो बच्चो के नंगे तन को कपड़ो से ढक गया ,इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा ,रणवीर सिंह भादू ,महेश पनपालिया ,हितेश मूंदड़ा ,छगन सिंह चौहान ,सुरेश डाभी ,महेन्द्र सिंह तेजमालता ,उत्तमाराम सहित महिला विंग की सह संयोजिका श्रीमती ज्योति पनपालिया ,जाग्रति छंगाणी ,तरुणा ,सुचित्रा छंगाणी ,श्रीमती गायत्री सहित कई महिला सदस्य उपस्थित थी ,

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह
इंदौर।बेटे के अपहरण और हत्या के बदले हत्या करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जिला कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। बता दें कि आरोपी डॉक्टर के 13 साल के बेटे की एक शख्स ने सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। बेटे की हत्या होने पर डॉक्टर ने आरोपी के भतीजे को बहुत दर्दनाक मौत दी थी।ऐसी है सनसनीखेज मर्डर की कहानी...

 
ऊपर टंगा था प्रेमी, पलंग पर थी प्रेमिका, दरवाजा खुलते ही ऐसा था नजाराबोगी को प्रणाम और आंखें नम, ऐसा था हादसे के बाद पटना जा रही ट्रेन का नजारापत्नी से की खास जगह पर टैटू बनवाने की जिद, नहीं मानी तो किया ये हाल




- मामला दिसंबर 2015 का है। जब डकाच्या के मेडिकल स्टोर संचालक अशोक मिश्रा के बेटे कार्तिक(13) का 2 दिसंबर की रात अपहरण हो गया था।

- अपहर्ताओं ने पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। दो दिन बाद कार्तिक का शव महेश्वर में नर्मदा नदी में मिला था।

- कार्तिक नौवीं कक्षा में था और सत्यसाईं चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने जाता था।




कार से ले गए थे बेटे का शव, अकेले किया था अंतिम संस्कार

- बेटे की मौत के बाद अशोक और उनके परिवार को गांववालों से नफरत हो गई थी। उन्होंने बेटे के अंतिम संस्कार में गांव के किसी भी व्यक्ति को शामिल होने नहीं दिया था।

- पति-पत्नी और बेटी अपनी कार में शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे और पिता ने अकेले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं मां कार में बैठे-बैठे बेहोश हो गई थी।

- पुलिस ने कार्तिक का कत्ल करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक अशोक की दुकान के सामने मेडिकल स्टोर संचालित करता था। वहीं दूसरा पानी बतासे बेचता था।

- अशोक को बेटे की हत्या के मामले में डॉ. कैलाश कोठारी पर शक था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोठारी से पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला था।

- पुलिस ने भले ही कार्तिक हत्याकांड में डॉ. कोठारी को क्लीनचिट दे दी थी, लेकिन अशोक अभी भी अपने बेटे की हत्या का जिम्मेदार उन्हें ही मानता था।

- इसीलिए उसने डॉ. कोठारी के बेटे को गोलियों से भून दिया। जब गांव के लोगों ने उसे पकड़ा तो उसने कहा कि मेरे बेटे की मौत पर मुझे भी इतनी ही पीड़ा हुई थी।




मई 2016 में पिता ने लिया बेटे की मौत का बदला

- 15 मई को कार्तिक के पिता अशोक मिश्रा ने डॉ. कैलाशचंद्र कोठारी के 26 साल के बेटे पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी।

- प्रत्यक्षदर्शी 50 वर्षीय डॉ. कोठारी ने बताया कि मेरे क्लिनिक के बाहर ही बेटे का पंकज मेडिकल स्टोर है।

- अशोक के सिर पर किस कदर खून सवार था इसका पता इसी बात से चलता है कि वह लोडेड दो पिस्टल के साथ अलग से कारतूस भी लाया था।

- मैं दिन में क्लिनिक पर ही था तभी गोलियां चलने की आवाज आई। बाहर आया तो देखा पंकज खून से लथपथ फर्श पर गिर पड़ा था।

- सामने ही हेलमेट लगाया एक व्यक्ति था। उसके हाथ में पिस्टल थी।

- उसने मुझसे कहा- तुमने मेरे बेटे को मारा था ना... अब मेरा कलेजा ठंडा हुआ। तब समझ आया कि यह अशोक मिश्रा है।




गिरने के बाद भी चलाता रहा गोली

- सुभाष चौधरी ने बताया कि अशोक डॉ. कैलाश कोठारी और बेटे पंकज को मारने के लिए पूरी तैयारी से आया था।

- पंकज को मारने के बाद वह डॉ. कोठारी को भी मारना चाहता था। डकाच्या के सुनील चौधरी घटना के कुछ देर पहले इलाज करवाने पहुंचे थे।

- सुनील ने बताया जब मैं क्लीनिक पहुंचा तो पंकज वहां बैठा था, लेकिन डॉक्टर नहीं थे।

- थोड़ी देर बाद डॉक्टर पहुंचे और मेरा चेकअप कर मुझे सलाइन चढ़ाने का कहा।

- पंकज को दवाई की पर्ची देकर मुझे भीतर जाकर लेटने को कहा और वे पीछे की तरफ चले गए।

- मैं जाकर लेटा ही था कि अचानक धमाके जैसी आवाज आई। मुझे लगा कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ है या फिर डीपी उड़ी होगी।

- मैं आवाज सुनकर बाहर आया तो मेरे होश उड़ गए। पंकज खून से लथपथ पड़ा था। अशोक पिस्टल लेकर खड़ा था।

- उसने दूसरी पिस्टल निकालकर डॉक्टर पर तानी। डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़ा और छीनाछपटी करने लगे।

- मैंने भी अशोक को पकड़ लिया तो वह काबू में आया। पुलिस ने अशोक से दो पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस जब्त किए। मौके पर सात गोली के चले हुए खोल मिले।

अशोक बोला- मैंने उसके बेटे को छीन लिया

- गांववालों ने अशोक को पकड़ा तो वह चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा मेरा बदला पूरा हो गया। अब मेरे साथ कुछ भी हो जाए मुझे उसकी परवाह नहीं।

- उसने कहा- इसी डॉक्टर ने मेरे बेटे को मुझसे छीना था, मैंने उसके बेटे को छीन लिया। मैं इसकी तैयारी एक महीने से कर रहा था।

- जब अशोक से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा- मेरी पत्नी और बेटी रोज रोती हैं। मैं उन्हें देख नहीं पा रहा था।

शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब

शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब
शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब

आगरा.यहां शादी के दिन एक दुल्‍हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन कार की डि‍मांड पूरी नहीं होने पर दूल्‍हा फरार हो गया। हालांकि, लड़की के चाचा का कहना है लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर से भाग गया है। एएसपी अनुराग वत्‍स ने कहा, पीड़ि‍त पक्ष की शि‍कायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दूल्‍हे के फरार होने के बाद लड़की ने दिया ये जवाब

- मोनिका का कहना है, अच्‍छा हुआ जो समय रहते लालची लोगों की असलियत सामने आ गई, नहीं तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाती।

- वहीं, पिता का कहना है कि लड़के के फरार होने पर समाज में हमारी बदनामी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ हमें सुकून भी है कि ऐसे लोगों के घर हमारी बेटी नहीं गई। ऐसे लोगों को जरूर सजा मिलनी चाहिए।

शादी से पहले ही पूरा दहेज मांग लिया गया

- आगरा के गणेश नगर निवासी मोनिका की शादी 24 नवंबर को राजपुर चुंगी के पिंटू से तय हुई थी।

- लड़की के पिता ने बताया, लड़के वालों से 8 लाख की शादी का वादा हुआ था, जिसे पूरा भी किया गया। शादी से पहले ही पूरा दहेज मांग लिया गया था।

- नोटबंदी होने पर पूरे खानदान ने घंटों लाइन में लग कर नोट बदलवाए।

- स्टेट बैंक में लाइन लगने के दौरान पुलिस की लाठि‍यां तक खानी पड़ी थी, तब जाकर शादी की तैयारियां हो पाई थी और अभी भी लोगों का उधार है।

- फर्नीचर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन पहले ही उनके घर दे दी गई थी और 21 को लग्न टीका के दौरान अपाचे गाड़ी और एक लाख नकद, जिसमें 50 हजार नए और 50 हजार पुराने नोट दिए गए।

- 23 नवंबर को अचानक लड़के के परिजनों ने कार की डि‍मांड की और कहा, कार नहीं दोगे तो लड़का शादी नहीं करेगा।

- अचानक दूल्हा घर से फरार हो गया और दुल्हन इंतजार करती रह गई।

- चाचा प्रमोद ने बताया, जानकारी मिली है कि पिंटू के अपने साथ काम करने वाली एक लड़की के साथ संबंध थे।

- 23 नवंबर को लड़की ने उसके घर जाकर हंगामा किया, जिसके बाद दूल्हा घर से फरार हो गया।

- लड़के के फरार होने के बाद उसके परिजनों ने चुपचाप उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ताजगंज थाना में दर्ज करा दी।

- इसके बाद हमनें थाना न्यू आगरा में दूल्हे और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

- इसके बाद से मामला खत्म करने के लिए लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

लड़का बोला- गर्लफ्रेंड के डर से भागा




- आरोपी दूल्हे ने शुक्रवार को थाना न्यू आगरा में सरेंडर कर दिया है।

- दूल्हे ने बताया, पिछले 3 साल से ऑफि‍स में साथ काम करने वाली एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा था।

- लग्न टीके के दिन जब गर्लफ्रेंड ने घर आकर हंगामा किया तो डर के कारण मैं उसके साथ भाग गया।

- एसओ शैलेश कुमार के मुताबिक, आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में जेल भेजा जा रहा है।

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में सीएम कार्यालय में गुरुवार से शुरू हुई कलक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को कानून-व्यवस्था पर फोकस रहा। शनिवार को आठ कलेक्टर, सात संभागीय आयुक्त और पांच विभागों के प्रमुख सचिवों ने प्रजेंटेशन दिए। वहीं जिले और संभागों के मुद्दों पर सीएम ने मंत्रियों-अधिकारियों व कलेक्टर्स के साथ चर्चा की। जानिए किस-किस के हुए प्रजेंटेशन ...

- कॉन्फ्रेंस में आईजी-कमिश्नर ने प्रजेंटेशन दिया।

- वहीं पुलिस अधीक्षकों ने जिलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

- प्रजेंटेशन में हैप्पीनेस कोशंट पर भी चर्चा हुई। कैसे कार्यालयों में भी काम का माहौल अच्छा किया जाए।

- इस पर आए सुझावों पर सरकार नीतिगत निर्णय लेगी।

सभी मंत्री समय पर पहुंचे

- कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को सभी मंत्री समय पर पहुंचे।

- कुछ मंत्री गुरुवार को देर से पहुंचे थे। इस पर सीएम वसुंधरा राजे ने नाराजगी जताई थी।

अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद

जैसलमेर. अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद
अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद

जैसलमेर. एक्टर अक्षय कुमार ने असम के उल्फा उग्रवादियों के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए जवान नरपत सिंह के परिवार को 9 लाख रुपए की मदद दी है। शुक्रवार को उन्होंने शहीद के घर फोन किया और शहीद की पत्नी से बात करके उन्हें सांत्वना भी दी। शहीद के भाई आईदान सिंह तथा भोमसिंह ने यह जानकारी दी है। 19 नवंबर को शहीद हुए थे नरपत...

- नरपत सिंह 19 नवंबर की सुबह असम में तिनसुकिया के पेनगिरी एरिया में एडम ड्यूटी के लिए गाड़ियां लेकर बटालियन एरिया जा रहे थे।

- रास्ते में उग्रवादियों ने हमला बोल दिया तथा जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। उसके बाद उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

- नरपत सिंह ने इलाके से अपने वाहन को बाहर निकाला तथा जवाबी फायरिंग की।

- इस दौरान एक गोली उनके कंधे पर लगी। उग्रवादियों ने आरपीजी फायर किया जिसके टुकड़े उनके शरीर में घुस गए।

- उग्रवादी घने कोहरे और जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। नरपत को मौके पर ही फर्स्टएड दिया गया और प्लेन से मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण वे रास्ते में ही शहीद हो गए।

शहीद की पत्नी से क्या हुई अक्षय की बात

- शुक्रवार को अक्षय ने शहीद के भाई आईदान सिंह को फोन किया। उन्होंने आईदान सिंह और शहीद की पत्नी से बात की।पढ़ें dainikbhaskar.com को मिले अक्षयकुमार के शहीद के परिजनों से बातचीत के कुछ अंश...

अक्षय- हैलो, मैं बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बात कर रहा हूं।

शहीद की पत्नी- जी!

अक्षय- आपके पति व शहीद नरपत सिंह के बारें में मीडिया से जानकारी मिली, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं।

शहीद की पत्नी - (रूआंसे स्वर में झुंझलाती आवाज में) जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद, इस दुखद घड़ी में आपने हमारे परिवार को सहयोग दिया।

अक्षय- नहीं जी, इसमें कोई धन्यवाद जैसी बात नहीं हैं, यह तो मेरा फर्ज है।

शहीद की पत्नी- जी

अक्षय- हम रील लाइफ के हीरो हैं लेकिन नरपत सिंहजी जैसे शहीद वाकई रीयल लाइफ हीरो होते हैं। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। भविष्य में भी आपके परिवार से जुड़े रहने की कोशिश करूंगा।

अंतिम संस्कार के दौरान शहीद का बेटा बोला था- पापा को जलाओ मत, दर्द होगा

- सोमवार 21 नवंबर को शहीद का जैसलमेर में अंतिम संस्कार हुआ था। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया था।

- नरपत सिंह के बेटे फूल सिंह को जब पिता को आग देने के लिए कहा गया तो वह बोला- 'पापा को मत जलाओ, उन्हें दर्द होगा।'

बेटा बोला, आज पापा घर आ रहे हैं क्या?

- शहीद नरपत सिंह के बेटे फूल सिंह को अपने पिता की शहादत का पता नहीं था।

- रविवार रात को नरपत सिंह की बॉडी जैसलमेर में उनके घर आई।

- घर पर लोगों को आता देख फूल सिंह ने चाचा से पूछा- ‘मेरे पापा आज घर आ रहे हैं?

शहीद के पिता और चाचा भी थे आर्मी में

- शहीद के बुजुर्ग पिता सवाई सिंह और चाचा तने सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वहीं एक और चाचा दलपत सिंह ने 10 गार्ड भारतीय सेना के लिए सेवाएं दी थीं।

- शहीद की मां उदय कंवर हाउसवाइफ हैं। पत्नी भंवर कंवर घर के काम करने के अलावा बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देती हैं।

- शहीद के 4 बच्चे हैं जिनमें से 1 लड़का और 3 लड़कियां है। बेटा फूल सिंह फलसूण्ड के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा है।

- रिटायर्ड हवलदार तने सिंह ने कहा- 'देश सेवा का जज्बा हमारी रगों में दौड़ता है।'

प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड

प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड
प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड

छोटा उदेपुर। छोटाउदेपुर तहसील के खजुरिया गांव के प्रेमी युगल समाज के डर से घर से भाग गए थे। किंतु युवती के परिवार वालों ने दोनों को खोज लिया। इसके बाद दोनों को पंचायत को सौंप दिया। इस पर पंचायत ने प्रेमी संतोष राठवा को यह फरमान सुनाया कि वह युवती के परिवार वालों को एक लाख 70 हजार रुपए चुकाए। इतनी बड़ी रकम संतोष के पास नहीं थी, इसलिए उसने सुसाइड करने में ही अपनी भलाई समझी। फांसी लगाकर किया सुसाइड…

पहले समझौता करने पर दी हत्या की धमकी फिर खाते में ‌~5 लाख जमा कराने का फरमानसरकार का नोटबंदी का फैसला तुगलकी फरमान: निलय डागानिगम का नया फरमान जारी 12 घंटे तक कटेगी बिजली

फरमान सुनाकर पंचायत ने संतोष को कार्यालय में ही बंद कर दिया था। इससे वहां रखे वायर से संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी संतोष के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। अभी यह जांच करनी है कि युवक पर किसी प्रकार का अत्याचार तो नहीं किया गया है।

तुगलगी फरमान सुनाने वाला तीसरा गांव

पहले छोटा उदेपुर तहसील का देवडिया, फिर बोडेली तहसील का मानीबेली और अब खजुरिया गांव की खाप पंचायत का मामला सामने आया है। आज के डिजीटल युग में भी राज्य के कई गांव में इस प्रकार के फरमान जारी किए जाते हैं।

बाड़मेर पुलिस अफीम ,अफिम का दुध व अफिम बिक्री के 75000 रूपये रोकड़ सहित मोटरसाईकल जब्त व मुलजिम गिरफ्तार



बाड़मेर पुलिस अफीम ,अफिम का दुध व अफिम बिक्री के 75000 रूपये रोकड़ सहित मोटरसाईकल जब्त व मुलजिम गिरफ्तार

डाॅ. गगनदीप सिगंला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा मादक पदार्थो के विरूद्ध द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व वृताधिकारी वृत बालोदतरा के निर्देशन में दिनांक 25.11.2016 को श्री पुष्पेन्द्र वर्मा थानाधिकारी बालोतरा मय पुलिस पार्टी क्रमषः सजना बेनीवाल उ.नि, दलीपसिंह स0उ0नि0, कानि0 सतीश 616, कानि0 विद्याधरसिंह 454, कानि0 चेतनराम 909, कानि0 उदयसिंह 1002 द्वारा मूंगड़ा रोड़ सर्कल के पास, बालोतरा में नाकाबन्दी के दौराने एक शक्स मोटरसाईकिल पर सवार होकर कस्बा बालोतरा से मुंगड़ा सर्कल की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसने आगे पुलिस पार्टी बावर्दी जाब्ता को देखकर हड़बड़ाकर अपनी मोटरसाईकिल बिना नम्बरी वापस बालोतरा की ओर घुमाकर भागने लगा। तभी थानाधिकारी मय जाब्ता को संदेह होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पीछा कर उस शक्स को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम गौतम कुमार पुत्र सांवलराम जाति माली उम्र 28 वर्ष पैशा व्यापार निवासी बोरावास, तिलवाड़ा होना बताया। संदिग्ध गौतम कुमार की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से अवैध 50 ग्राम अफीम का दुध व 280 ग्राम निर्मित अफीम तथा अफीम बिक्री के 75000/- रूपये बरामद होने पर मुलजिम गौतम कुमार को गिरफ्तार कर अवैध अफीम का दुध, निर्मित अफीम, अफीम बिक्री के नकद रूपये तथा मोटरसाईकिल को जब्त कर प्रकरण संख्या 492 दिनांक 25.11.2016 धारा 8/17,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजिबद्ध करने मे सफलता प्राप्त की गई।

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के मुरैना में नौकरी के नाम पर एक शादीशुदा शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशियां करता था। इसकी खबर जब दिल्ली में रहने वाली उसकी पत्नी को लगी तो उसने शहर आकर चुपचाप मामले की तहकीकात की। इस दौरान उसने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में जाते देखा। इसके बाद महिला ने पति को सबक सिखाने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। जानिए क्या सबक सिखाया पति को...

- पति के दूसरी महिला के साथ रहने की सूचना पर दिल्ली से आई पत्नी ने पति की जासूसी की।

- उसे पता चला कि पति दूसरी महिला के साथ कमरे में है तो कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी।

- इसके बाद डायल-100 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिला ने कुंडी खोली और अंदर जाकर पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी।

दोनों पक्षों के बयान लिए गए




- पुलिसकर्मी जैसे-तैसे बीच-बचाव करते हुए उन्हें थाने में ले गए। थाने में दोनों दोनों पक्षों के बयान लिए गए।

- घटना बुधवार को देर रात की है। तब तक मामले में दोनों तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ

5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ
5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ

रांची.राजधानी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पति ने महिला को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ये कदम उठाया। बताया जाता है कि महिला 5 बच्चों की मां थी और उसके घर के पास में ही रहने वाले 20 साल के लड़के से नाजायज रिश्ते थे। पति ने ऐसे पकड़ा था रंगेहाथ...

महिला के भाइयों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

-रांची के गौस नगर में रहने वाले एनुल ने अपनी पत्नी कौसर का गला चाकू से काट डाला और मौके से फरार हो गया।

- घटना रात की थी, इसलिए किसी को पता नहीं चल पाया। अगली सुबह जब महिला के बच्चों ने देखा तो आसपास के लोगों और अपने मामा को घटना की जानकारी दी।

- लोगों ने महिला को रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन काफी खून बहने के कारण उसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

- मृतका के भाइयों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई थी।

रशीद की भी जान लेना चाहता है आरोपी पति

- आरोपी एनुल ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद से भागा-भागा फिर रहा था।

- कौसर के भाइयों ने उसे पीटा, जिससे उसकी बाईं आंख के पास ज्यादा चोटें आईं हैं।

- उसने कहा कि अगर रशीद को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, तो जेल से निकलने के बाद वह उसे भी मार डालेगा।

लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान

लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान
लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान

रांची (झारखंड)। यहां के लालपुर इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने सोमवार की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खुद फांसी लगा ली। ये दोनों पिछले एक साल से यहां रह रहे थे। लड़की को टॉर्चर करता था युवक...




- लालपुर थाने की पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह लड़की के परिजन जब उससे मिलने घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिली।

- लड़की के पिता ने बताया कि वे लोग दरवाजा नॉक कर रहे थे। तभी अंदर से लड़के की आवाज आई कि थोड़ा वेट कीजिए, दरवाजा खोलता हूं। इसके कुछ देर बाद आवाजें आनी बंद हो गई।

- फिर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि लड़के ने फांसी लगा ली है और लड़की की लाश नीचे जमीन पर पड़ी हुई है।

- इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।

एक साल से किराए के मकान में रह रहा था कपल

- पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम अरविंद कुल्लू था, जो गुमला जिले का रहने वाला था। लड़की निशि थी, जो खूंटी जिले की रहने वाली थी। दोनों यहां एक किराए के मकान में पिछले एक साल से रह रहे थे।

- लड़की के परिजनों ने बताया कि निशि पिस्का मोड़ इलाके में नर्सिंग की पढ़ाई करती थी। लड़का प्लंबर का काम करता था।

- लड़के ने शुरू में लड़की को बताया था कि वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और वो साथ रहने लगे। साथ रहते मालूम चला कि लड़का तो प्लंबर है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। दोनों में मारपीट भी होने लगी।

नहीं दे रहा था गर्लफ्रेंड को उसके सर्टिफिकेट्स

- इस दौरान लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के सारे सर्टिफिकेट्स रख लिए। लड़की के बार-बार मांग जाने पर भी वो सर्टिफिकेट्स को वापस नहीं कर रहा था। लड़की इससे काफी परेशान थी। लड़की के परिजनों ने रविवार की शाम दोनों को समझाया भी था। प्यार से रहने की सीख भी दी थी।




- पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर चीजों को देखने से लगता है कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का क्रूरतापूर्ण तरीके से मर्डर किया है। उसे पहले जमकर फिर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

- घर की दीवार पर हर ओर खून के निशान हैं। अंत में तावे से लड़की के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। फिर खुद भी फांसी लगाकर मर गया।