रविवार, 27 नवंबर 2016

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल  पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया

पटियाला। नाभा की मेक्सिमम जेल में सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमलावर खालिस्तानी आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह, नीटू दयोल, विक्रमजीत बिक्का और अमन सिंह टोडा को छुड़ा ले गए। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का मुखिया बताया जा रहा है। पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाभा सहित पूरे जिले में मुख्य मार्गों की नाका बंदी कर दी गई है आैर पुलिस ने जेल व इसके आसपास के इलाके को घेर लिया है।



खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स का कथित मुखिया सहित छह लाेगों काे छुड़ाया

इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके काे घेर लिया है। हथियारबंद लोगों के हमले में हवलदार जगमीत सिंह व अवतार सिंह घायल हुए हैं। हमलावर हवलदार जसविंदर सिंह की एसएलआर भी छीनकर ले गए हैं। हमलावार फ़ोर्टूनर अौर वरना कार में सवार होकर आए थे।



हमलावरों ने की 100 राउंड फायरिंग

बताया जाता है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 100 राउंड फायर किया। जेल के सुरक्षाकर्मी और वहां तैनात पुलिसकर्मी जब तक संभल पाते हमलावरों सभी कैदियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गए। मिंटू के साथ फरार हुए पांचों कैदी पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बताए जाते हैं। विक्की गाेंडर जालंधर का गैंगस्टर रह चुका है। गोंडर एक गैंगस्टर सुक्खा खालौन की सरेआम हत्या के आरोप है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से अधिक थे हमलावर

दूसरी ओर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थे। वे पुलिस की वर्दी में थे और इसमें से कई की वर्दी पर एएसआइ का नेम प्लेट और फीती लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और जेल में घुस गए।



हमले के बारे में जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी।

सुखबीर ने डीजीपी और उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल राज्य के डीजीपी सुरेश्ा अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी पूरे हालत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सुखबीर बादल ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं और भगाए गए आतंकियों और हमलावारों को तुरंत दबोचने को कहा है।

उधर, दिल्ली में पीएमओ मामले के केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय हो गई हैं। पूरे मामले पर पैनी नजर रखी जा रह है। केंद्र सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरा सहयोग दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जेल में जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए। पूरे इलाके और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। जेल का गेट बंद कर कैदी की गिनती की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हवलदार जगमीत सिंह के मुंह पर चाकू से वार किया गया है वो घायल है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी नाभा जेल पहुंच गए हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान जेल पहुंच गए और डीजीपी (जेल) भी वहां आ रहे हैं।



घटना की सूचना मिलने के बाद जेल पहुंचे अधिकारी।

हाई सिक्याेरिटी जेल है नाभा जेल, कहा जाता है मेक्सिमम जेल

जेल पंजाब का हाई सिक्याेरिटी जेल माना जाता है और इसे पंजाब का सुरक्षित जेल कहा जाता है। इसी लिए इसे मेक्सिमम जेल कहा जाता है। इसमें दुर्दांत आंतकियों और गैंगस्टरों को रखा जाता है। पंजाब में आतंकवादियों को इसी जेल में रखा जाता था। अभी यहां कई दुर्दांत आतंकी बंद हैं। इनमें पंजाब कं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा व बलवंत सिंह राजोआणा सहित कई आतंकी बंद हैं।


इस जेल को पंजाब में सबसे अधिक सुरक्षा हाेने के बावजूद इस तरह की घटना से कई सवाल उठ गए हैं। राज्य में अन्य जेलों की सुरक्षा भी बेहद कड़ी कर दी गई है।

2014 में दिल्ली में पकड़ा गया था मिंटू

नाभा जेल से छुड़ाया गया आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स (केएलएफ) की चीफ है। कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोपी 47 वर्षीय मिंटू को नवंबर 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब पुलिस के अनुसार हरमिंदर 2010 में यूरोप में भी जा चुका है। 2013 में उसने पाकिस्तान छोड़ा था। यूरोप दौरे में उसने इटली, बेल्जियम, जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की थी। खलिस्तान लिबरेशन फोर्स फंड जुटाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने में आगे रहा है।



जेल पर हमले के बाद सर्च अभियान चलाती पंजाब पुलिस।

आतंकियों काे पकड़ने के चक्कर में पुलिस ने दो महिलाओ को गोली मारी

नाभा जेल ब्रेक के पटियाला के समाना थाने इलाक़े में गांव धर्मेरि में लगाए गए नाका पर एक कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने डरकर कार नाके से लेकर भगा लिया। जवाब में एसएचओ के गनमैन ने कार पर फायरिंग कर दी। इससे रास्ते से गुज़र रही दो महिलाओं काे गोलियां गईं। दोेनों को अस्पताल ले जाया गया है।

हरियाणा सीमा सील



घटना के बाद पटियाला से जुड़ी हरियाणा की सीमा सील कर दी गई है। पुलिस को शक है कि हमलावर और छुड़ाए आतंकी हरियाणा की ओर भागे हैं। पंजाब से कैथल और अन्य जिलों के क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें