रविवार, 25 मई 2014

दुल्हन ने थप्पड़, परिजनों ने जूते से किया स्वागत



कोरबा। प्रेमिका को छोड़कर दूसरी युवती के गले में वरमाला डालना एक युवक को मंहगा पड़ा। शादी के मंडप में पहुंचकर प्रेमिका ने प्रेमी को कई थप्पड़ जड़ दिया।

bride beaten a groom girlfriend on marriage 
जब तक बराती-घराती कुछ समझ पाते प्रेमिका ने प्रेमी के गले से वरमाला को खींचकर तोड़ दिया। प्रेमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी।

दूल्हे को पकड़कर थाने में बैठाया गया। वहीं, दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दी। रातभर थाना में हंगामा होता रहा। बांकीमोंगरा निवासी मनोहर दास वैष्णव की पुत्री सुस्मिता की शादी ग्राम सेमीपाली उरगा निवासी संजय बैरागी के साथ तय हुई थी।

शुक्रवार की शाम मनोहर के घर बारात आई। वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया था। आगे की रश्म अदा की जा रही थी, इसी बीच प्रमिला नाम की एक महिला शादी के मंडप में आ पहुंची।

महिला ने दूल्हा संजय को थप्पड़ जड़ दिया। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने लगी। मामले की सूचना बांकीमोंगरा थाना को दी गई। दुल्हन सुस्मिता ने भी दूल्हा संजय संग ब्याह रचाने से मना कर दिया।

परिजनों ने भी दूल्हे को जूते से जमकर पिटाई की। वधु पक्ष के लोग वर पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रातभर थाने में हंगामा मचाया।

दूल्हा सहित सात पर जुर्म दर्ज : बांकीमोगरा थाना प्रभारी गोपाल वैश्य, ने बताया कि इस मामले मे दुल्हा संजय, इसके पिता मोहन दास, मां पूर्णिमा बाई, भाई राजू, रामदास, बाबा वैष्णव और पून्ना बाई के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और मानहानि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई हो
ऎसे व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी। संजय और उनके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

दुल्हन, जिससे संजय शादी कर रहा था
संजय के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। अब भरोसा तोड़ रहे रहा है, इसलिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रेमिका, जिसको संजय ने शादी का आश्वासन दिया था

प्रेमिका को अपने घर में रखने को तैयार हूं। प्रमिला पहले से शादीशुदा है। इसका अपने पति के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं।
संजय, आरोपी -

मोदी मैजिक: एशिया में रूपया सबसे मतबूत करंसी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अगुआई में नई सरकार से अर्थव्यवस्था के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीदों के बीच डॉलर के मुकाबले रूपए ने जोरदार तेजी पकड़ी और एशिया प्रशांत की अन्य मुद्रओं से काफी आगे निकल गई।
rupee best performing Asia Pacific currency in 2014  
वर्ष 2014 की शुरूआत में 5.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ ही रूपया इंडोनेशिया के रूपैया और न्यूजीलैंड के डालर सहित एशिया, प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों की मुद्राओं को पछाड़कर आगे निकल गया।

गत कारोबारी दिवस शुकवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में रूपया ग्यारह महीने के उच्चतम स्तर 58.52 रूपए प्रति डालर पर पहुंच गया। देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने से इस वर्ष की शरूआत में 61.8 रूपए प्रति डालर के स्तर पर रहा रूपया छह महीने से कम समय में ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए 327 पैसे मजबूत हुआ है।

अगस्त 2013 में यह अब तक सबसे न्यूनतम स्तर 68.80 रूपए प्रति डालर के स्तर पर आ गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक सोलहवें लोकसभा चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम से देश में स्थिर सरकार के गठन और सुधार कार्यक्रमों के लागू होने की उम्मीद में विदेशी संस्थागत निवेश पांच अरब डालर से लेकर 20 अरब डालर तक पहंुचने का अनुमान है।

इसके मद्देनजर वित्त वर्ष 2014.15 में डालर के मुकाबले रूपया के 57 से 61 रूपए प्रति डालर के बीच रहने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई बैंक के शोध समूह की रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल करने में भारतीय मुद्रा रूपया के बाद 4.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ इंडोनेशियाई रूपैया 3.75 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड डालर और 3.5 प्रतिशत के साथ आस्ट्रेलियाई डलर का स्थान है।

इसके अलावा डालर के मुकाबले 1.6 प्रतिशत के साथ फिलिपींसपेसो 0.5 प्रतिशत के साथ थाइलैंड का बाट और सिंगापुर के डालर का स्थान है। इस वर्ष हांगकांग की मुद्रा में कोई बदलाव नहीं देखा गया। -

इस व्रत से बढ़ता है पति पत्नी और प्रेमियों का प्रेम



हिन्दू धर्म में कामदेव को प्रेम का देवता माना गया है। यही मनुष्य के हृदय के बस कर काम और प्रेम भावना को बढ़ते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रखना चाहते हैं उन्हें चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन काम देव और उनकी पत्नी रति के साथ शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

anang trayodashi vrat katha  
शास्त्रों में इस दिन को अनंग त्रयोदशी कहा गया है। इस संदर्भ में एक बड़ी ही रोचक कथा है।

इसके बाद कामदेव की पत्नी विलाप करने लगी। इससे भगवान शिव ने कहा कि तुम्हारे पति कामदेव का सिर्फ शरीर खत्म हुआ है वह अब भी बिना अंग के यानी अनंग रहकर तुम्हारे साथ रहेंगे और तुम दोनों मनुष्य के हृदय में प्रवेश करके काम और प्रेम बढ़ाने का काम करोगे जिससे सृष्टि चक्र चलता रहेगा।

इसी समय शिव जी ने कामदेव और रति को आशीर्वाद दिया कि जो व्यक्ति चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन कामदेव और रति के साथ शिव और पार्वती की पूजा करेगा उसने दांपत्य जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

निधिवन का रहस्य, क्या सच में रास रचाने आते हैं रात में राधा कृष्ण?


रास रचाने आते हैं हर रात राधा कृष्ण
धार्मिक नगरी वृन्दावन में निधिवन एक अत्यन्त पवित्र, रहस्यमयी धार्मिक स्थान है। मान्यता है कि निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा आज भी अर्द्धरात्रि के बाद रास रचाते हैं। रास के बाद निधिवन परिसर में स्थापित रंग महल में शयन करते हैं। रंग महल में आज भी प्रसाद (माखन मिश्री) प्रतिदिन रखा जाता है।

रास रचाने आते हैं हर रात राधा कृष्ण  
शयन के लिए पलंग लगाया जाता है। सुबह बिस्तरों के देखने से प्रतीत होता है कि यहां निश्चित ही कोई रात्रि विश्राम करने आया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया है। लगभग दो ढ़ाई एकड़ क्षेत्रफल में फैले निधिवन के वृक्षों की खासियत यह है कि इनमें से किसी भी वृक्ष के तने सीधे नहीं मिलेंगे तथा इन वृक्षों की डालियां नीचे की ओर झुकी तथा आपस में गुंथी हुई प्रतीत हाते हैं।

निधिवन परिसर में ही संगीत सम्राट एवं धुपद के जनक श्री स्वामी हरिदास जी की जीवित समाधि, रंग महल, बांके बिहारी जी का प्राकट्य स्थल, राधारानी बंशी चोर आदि दर्शनीय स्थान है। निधिवन दर्शन के दौरान वृन्दावन के पंडे-पुजारी, गाईड द्वारा निधिवन के बारे में जो जानकारी दी जाती है, उसके अनुसार निधिवन में प्रतिदिन रात्रि में होने वाली श्रीकृष्ण की रासलीला को देखने वाला अंधा, गूंगा, बहरा, पागल और उन्मादी हो जाता है ताकि वह इस रासलीला के बारे में किसी को बता ना सके।
1 of 5

शनिवार, 24 मई 2014

मोदी कैबिनेट में सुषमा स्वराज को जगह मिलना मुश्किल! -

नई दिल्लीआम चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद आगामी सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में करीब 50 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि राजनाथ के कैबिनेट में शामिल होने पर पार्टी की कमान किसे सौंपी जाए, इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं में अभी तक आम सहमति नहीं बन सकी है और विचार-विमर्श का दौर जारी है।
narendra modis cabinet to have at least 50 ministers 
राजनाथ के कैबिनेट में जाने पर भाजपा अध्यक्ष के रूप में संघ की पहली पंसद नितिन गडकरी हैं, लेकिन मोदी गडकरी को फिर से अध्यक्ष बनाने पर सहमत नहीं हैं। गडकरी खुद भी अध्यक्ष बनने के बजाय कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं। सूत्र बताते हैं कि मोदी नहीं चाहते हैं कि राजनाथ फिलहाल अध्यक्ष पद छोड़ें। मोदी का मानना है कि कुछ ही महीनों के बाद कई महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऎसी स्थिति में राजनाथ का अध्यक्ष पद छोड़ना और नए अध्यक्ष की नई टीम के नेतृत्व में चुनाव लड़ना पार्टी के हित मे नहीं होगा।

मोदी फिलहाल उनके और राजनाथ के मध्य बने "विनिंग कॉम्बिनेशन" को "डिस्टर्ब" नहीं करना चाहते हैं। संघ सूत्र बताते हैं कि संघ के शीष्ाü नेतृत्व ने राजनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने या अध्यक्ष बने रहने को लेकर अंतिम निर्णय राजनाथ और मोदी पर छोड़ दिया है।

मंत्रिमंडल को फाइनल टच दे रहे मोदी

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने शनिवार को बताया किइस बार भाजपा के 12-14 तथा राष्र्टीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक -एक तथा अकाली दल की सुखविंदर कौर के मंत्री बनने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इस सम्बन्ध में फार्मूले तैयार किए जा रहे हैं जिससे राजग में शामिल पार्टियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सके और मंत्री बनाने को लेकर एकरूपता रहे।

राज्यों को उचित प्रतिधित्व पर जोर

भाजपा में राज्यों को भी मंत्रिमंडल के गठन में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर बातचीत की जा रही है। मोदी ने शुक्रवार को भी भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं से बातचीत की थी। इसके अलावा राजग गठबंधन में शामिल प्रमुख दलों के नेताओं से भी उनकी बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार तेलुगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडु को भी मंत्रिमंडल मे शामिल किया जा सकता है। हालांकि नायडू को लेकर भाजपा के अंदर विरोध की खबरें हैं लेकिन सरकार की मजबूती के लिए उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

कट सकता है सुषमा स्वराज का पत्ता

सूत्रों का कहा है कि रक्षा मंत्रालय के लिए लॉबिंग कर रहीं सुषमा स्वराज का पत्ता कट सकता है। स्वराज ने लगातार मोदी का विरोध किया था, मोदी खेमा स्वराज को बड़ा मंत्रालय देने पर कतई राजी नहीं होगा और कम महत्वपूर्ण मंत्रालय पर स्वराज खुद नहीं मानेंगी। चर्चा है कि स्वराज की जगह मध्यप्रदेश के उज्जैन से नौ बार सांसद चुनी गई सुमित्रा महाजन को मोदी कैबिनेट में ले सकते हैं।

मोदी और राजनाथ से मिलने वालों का तांता

सरकार बनाने की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओंं ने मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और मोदी के निकट सहयोगी अमित शाह ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले गुजरात भवन में मोदी से भेंट की, शाह बाद में पार्टी अध्यक्ष से भी मिले। राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने की जोरदार संभावना के कारण नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है।

वरिष्ठ नेता एम वेंकया नायडू तथा उमा भारती ने भी मोदी से बातचीत की। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा के बीच इसके नेता रामदास अठावले ने भी मनोनीत प्रधानमंत्री से भेंट की। भाजपा अध्यक्ष के आवास पर भी लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। भाजपा सांसद मेनका गंाधी, उदित राज तथा पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने उन से भेंट की। भाजपा के महासचिव राम लाल ने भी पार्टी प्रमुख से मुलाकात की।


कश्मीर पर मोदी की नजर

राजनीतिकरू प से संवेदनशील जम्मू कश्मीर से कम से कम एकमंत्री बनना तय माना जा रहा था क्योंकि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान लद्दाख को स्वायत्तशासी क्षेत्र बनाने से लेकर अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए जनमत तैयार करने जैसे अनेक वादे किए थे।

इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी यह राज्य भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अनुच्छेद 370 हटाने के लिए विधानसभा में दो तिहाई बहुमत जरूरी है। आम चुनाव में मिशन 272 के बाद अब राज्य में मिशन 44 के लिए पार्टी ने कमर कस ली है।

पार्टी ने राज्य में पहली बार अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए तीन सीटें हासिल की हैं। इसलिए राज्य की जनता की आकांक्षा को पूरा करने के लिए दूसरे चरण में ही सही यहां से कम से कम एक मंत्री बनना तय माना जा रहा है। 

बाड़मेर,लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन, भाटी ने जताया शोक

बाड़मेर,लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन, भाटी ने जताया शोक

बाड़मेर राजस्थानी भाषा की साहित्यकार पद्म श्री लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत के निधन पर राजस्थानी भाषा मान्यता संघरश समिति बाड़मेर ने संवेदना व्यक्त की हैं ,समिति के सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ने बताया की पद्म श्री लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का शनिवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया।

समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ,जिला पाटवी रिडमल सिंह दांता ,उपाध्यक्ष इन्दर प्रकाश पुरोहित ,डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ,भीखदान चरण ,महेश दादानी ,नरेश देव सारण ,दीप सिंह रणधा ,किशोर सिंह कानोड़ ,अनिल सुखानी ,भंवर लाल जैलिया ,असरफ अली ख़िलजी ,अल्लाह बक्स नोहडी ,प्रकाश चंद विश्नोई ने चूंडावत के निधन पर गहरा शोक जताया है।उन्होंने बताया की लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का जन्म 24 जून 1916 को मेवाड़ में हुआ था। चूंडावत 1962 से 1971 तक राजस्थान विधानसभा की सदस्य रह चुकी है। चूंडावत 1972 से 1978 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी है। राजस्थानी साहित्य में योगदान के लिए चूंडावत को 1984 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

मसाज पार्लर पर वेश्यावृत्ति का धंधा, 5 गिरफ्तार



जयपुर। जयपुर के प्रताप नगर इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मसाज पार्लर पर डीसीपी ईस्ट की स्पेशल पुलिस टीम ने दबिश दी। प्रताप नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Sex racket busted in Jaipur, 5 arrestedगिरफ्तार शारदा आयुर स्पा एंड सैलून मालिक ओमप्रकाश सेन सांगानेर के कपूरावाला, चांदनी यादव मूलत: अलवर हाल प्रताप नगर सेक्टर 29, मीना वर्मा मूलत: दौसा हाल सांगानेर स्थित बैरवा कॉलोनी, ग्राहक ओमप्रकाश शर्मा वाटिका और विष्णु कुमार महाजन बरकत नगर निवासी है।

डीसीपी ईस्ट टीम के चंद्रप्रकाश, विजय सिंह, सुरज्ञान व हरदयाल को मुखबिर से पार्लर में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश सेन मसाज के नाम पर ग्राहकों से 1500 रूपए वसूलता है। आरोपी वेश्यावृत्ति के लिए 500 रू. अलग से वसूलता था।

बाड़मेर कलक्टर को अवमानना नोटिस जारी



वाद अनुसंधान अधिकारी को निर्वाचन रेकर्ड नही देने का मामला
बाड़मेर कलक्टर को अ
वमानना नोटिस जारी


बाड़मेर, 24 मई। यहां की एक अदालत ने फौजदारी प्रकरण मे अनुसंधान अधिकारी को एक वार्ड पंच का निर्वाचन रिकाॅर्ड कोर्ट आॅर्डर के बावजूद नही उपलब्ध करवाने के मामले मे प्रस्तुत अवमानना याचिका पर जिला कलक्टर बाड़मेर को नोटिस जारी किए हैं। अवमानना याचिका एडवोकेट सज्जनसिंह भाटी ने दायर की थी।
एडवोकेट के मुताबिक बायतु थाने मे दर्ज सीआर नंबर 116/13 मे अभियुक्त बनाये गये एक वार्ड पंच के निर्वायन का रिकाॅर्ड अनुसंधान के लिए पुलिस को मुहैया करवाने का आदेष यहां के न्यायिक मजिस्टरेट ने दिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिवादी सज्जनसिंह को डबल लाॅक मे निर्वाचन रिकाॅर्ड होने की दलील देते हुए रेकर्ड देने से मना कर दिया था।
इस प्रकरण मे कोर्ट आॅर्डर के बाद रेकर्ड नही देने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बाड़मेर को सज्जनसिंह की अवमानना याचिका पर नोटिस जारी कर सुनवाई 22 जून मुर्कर की हैं।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे सोनिया और राहुल



Sonia, Rahul Gandhi to Attend Narendra Modi`s Swearing-Inनई दिल्ली। सोमवार 26 मई को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यध सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा संसदीय पार्टी द्वारा मोदी को नेता चुने जाने के कुछ घंटों के बाद 20 मई को सोनिया गांधी ने मोदी को बधाई दी थी। सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन की भूमिका भी निभा रही हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। दस साल सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। 543 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में मात्र 44 सीटें ही आई।

मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सार्क देशों के सभी प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है। - 

शर्त हारने पर मर्द को झेलना पड़ा बच्चा पैदा करने का दर्द! -



लंदन। क्या कोई मर्द बच्चा पैदा करने का दर्द झेल सकता है, लेकिन यह सच है। हाल ही में शर्त हारने पर एक मर्द को बच्चा पैदा करने के दौरान होने वाले दर्द को सहन करने की सजा सुनाई गई जिसें उसें सहन करना पड़ा।

इतना ही नहीं बल्कि टॉम इवेन नाम के इस मर्द द्वारा बच्चा पैदा करने के दर्द को एफएम रेडियो पर लाइव भी किया गया जिसें सैंकड़ों लोगों ने सुना और हैरान रह गए।

Man Strapped To Childbirth Simulatorएक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल के मुताबिक टॉम ने एक एफएम रेडियो स्टेशन की ओर से आयोजित शो में कंटेस्टेंट के तौर पर भाग लिया था। इसमें इसमें शर्त यह थी कि हारने पर उसें बच्चा पैदा करने का दर्द सहन करना पड़ेगा। लेकिन दुर्भाग्यवश वह कंटेस्ट हार गया और फिर हुआ दर्द का सिलसिला।

कंटेस्ट हारने वाले इस श्ख्स को चाइल्डबर्थ सिम्यूलेटर लगाकर बच्च पैदा करने पर होने वाला दर्द दिया गया है। जैसे ही इस मर्द को दर्द होनो शुरू हुआ यह चिल्लाने लगा। इसके बाद एफएम पर इसें लाइव कर दिया गया जिसें सुनने वाले भी हैरान रह गए।

लेकिन बच्चा पैदा करने वले दर्द को सहन करने वाले इस टॉम इवेन का कहना था कि उसने इसें एंजॉय किया और यह दर्द उस दर्द के सामने कुछ भी नहीं हो हकीकत में एक औरत बच्चा पैदा करने वक्त सहन करती है - 

भारतीय जादूगरी के महानायक जादूगर शिव कुमार के विचित्र कारनामे







स्टंटमैन शिव कुमार की  हैरत भरी जादुई दुनिया
भारतीय जादूगरी के महानायक  जादूगर शिव कुमार के  विचित्र कारनामे



दुनिया विचित्रताओं से भरी पड़ी है और •ुछ लोग एैसे भी होते है जिन्हे अजब- गजब •रतबो •ो •र दिखाने •ी सन• सिर पर हर पल सवार सा होता है और वे •ुछ एैसा •र गुजरते है जिन्हे देख •र लगता है •ि हम खुली ऑखो से जागृत अवस्था मे भी •ोई सुन्दर सा सपना देख रहे है या •िसी सपनो •ी विचित्र दूनिया में आ गए हो। एैसा ही ए• अदभुत फन•ार स्टंटमैन व जादूगर शिव •ुमार भारत •ी धरा पर मौजूद है जिसे अजब- गजब •रतबो •ा शहंशाह •हा जाता है।
राजस्थान •े अलवर जिला •े मुण्डावर तहसील •े ग्राम रामबास •े वासी शिव •ुमार आज पूरे विश्व में अपने •रतबो •े लिए चर्चित हो चू•े हैं और इन्हे भारत •ा डेविड •ॉपरफील्ड •े रुप में भी जाना जाता है। महज सात साल •ी उम्र से ही अपनी ए• अलग जादुई दुनिया बसा लेने वाले शिव •ुमार •ो तब घर परिवार •े लोग नालाय• बच्चा •हा •रते थे पर आज उसी नालाय• बच्चे •ी •रतबो ने एैसी शोहरत और सफलता दे दी है •ि दूर दराज •े परिचित भी शिव •ुमार •ेा अपना बताने में गर्व महसूस •रता है।शिव •ुमार •ी माने तो उन्हे खुद य•ीन न था •ि जूनून •ी हद त• पहॅुच चु•ी उन•ी प्रयोगो •ी फितरत उन्हे ए• स्टार बना देगी।
शिव •ुमार बताते है •ि उन्होने ए• महात्मा •ो नंगे पैर आग पर चलते देख•र इस •दर प्रभावित हुए •ि अगले ही दिन से उस खतरना• •रतब •ो •र दिखाने •ो वेचैन रहने लगे। •ोई गुरु नही, •ोई प्रोत्साह• नही पर दिल में जुनून •ी एैसा •रना है।चुप•े से आधी रात में ए• जगह आग जलाई और •ूद पड़े धध•ती हुई ज्वाला मे। •पड़ो में आग लग गई और वे झुलस •र रह गये पर हिम्मत न हारा और वे •ुछ अंतराल पर बार-बार आग पर चलने •ा प्रयोग •रते रहे और अब आग से खेलना उन•ा शगल बन चू•ा है। वे न सिर्फ आग पर चलते है,वल्•ि लोहे •ी गर्म सरिया •ो जीभ से चाट-चाट •र ठंडा •र देने मे भी इन्हे महारत हासिल है। दर्श•ो से मिलने वाली तालियों •ी भूख एैसी होती है •ि इन्सान क्या से क्या •र गुजरता है।आम आदमी जहां गद्वेदार बिस्तरो पर सोता है वही शिव •ुमार •ांटो •ी सेज पर •ई-•ई दिनों त• सो जाते है।
34 वर्षीय शिव •ुमार •े खतरना• स्टंट •ी दुनिया में अनगिनत •रतब शामिल है और आज त• दुनिया •ा •ोई भी स्टंट •ला•ार इतना स्टंट शो नही •र पाया है। शारीरि• और मानसि• शक्ति •ा बेजोड़ प्रदर्शन •रते हुए 1996 में उन्होने अपने बालो से ए• भरे हुए ट्र• •ो खिंच डाला और फिर तो इस •रतब •ा सै•ड़ो बार प्रदर्शन •र विभिन्न सामाजि• •ार्यो •े लिए धन ए•त्रित •रने •ा सिलसिला शुरु हो गया। शिव •ुमार अपने स्टंट शो में दर्जनो •रतब दिखाते है। अपने सिने पर से ट्र• चलवाने •ा •रतब दर्श•ो •े रोंगटे खड़े •र देता है पर शिव •ुमार •े लिए यह सब समाजसेवा और दर्श•ो •े मनोरंजन •े लिए •िया गया महज मौत से •िए गए संघर्ष से ए• जीत है। खुद •ो दर्द पहुॅचा •र दूसरो •ो आनंदित •रना वा•ई •ठिन नही, •ठिनतम •ाम है जिसे शिव •ुमार जैसा महान •ला•ार ही •र स•ता है। अपने शरीर •ो ब्लेड से चीर •र लहुलूहान होने •े बाद उसमे नम• मिर्च •ा बुरादा डाल •र भी मुस्•ुराने •ी •ला शिव •ुमार ने बचपन में ही सीख ली थी और •ई-•ई दिनो त• लगातार स्टंट •रते हुए शिव •ुमार ने देश पर जब भी •ोई विपदा आई तो विभिन्न राहत •ोषो •े लिए अपने इन्ही •रतबो से चैरिटी •े लाखो रुपये जुटा •र मानवता •ी सेवा •ी। शिव •ुमार ए• ओर जहां स्टंट •रतबो •े लिए पूरी दुनिया में जाने पहचाने जाते है,वही ए• जादूगर •े रुप में भी सुपर स्टार शो मैन •ा मु•ाम हासिल •र चु•े है। सफलता और शोहरत •ो अपनी दासी बना चु•े जादूगर शिव •ुमार अपने 5० महिला-पुरुष सह•र्मियो •ला•ारो •ी विशाल टीम •े साथ सालो भर देश-विदेश •े भव्य रंगमंचो पर निरंतर प्रदर्शन •रते रहते है। विश्व स्तरीय जादू प्रतियोगिताओं मे •ई बार प्रथम स्थान प्राप्त •र चु•े शिव •ुमार अब त• सै•ड़ो बार सामाजि• संस्थओं द्वारा सम्मानित •िए जा चु•े है। इन•े विशाल जादुई •ाफिले मे 50 टन •ा भारी साजो-सामान भी शामिल है। अपने दो घंटे •े शो मे लडक़ी •ो हवा मे उड़ाने, लडक़े •ो बिजली •े आरा से खुलेआम दो टु•ड़ा •ाट •र अलग अलग •र देने,मिस्र •ी ममी •ो जीवित •र हवा मे उड़ाने,खाली हाथ रुपयो •ी बरसात •र देने,चलते हुए पंखे से आर-पार नि•लने,•ामरुप •ी जादूगरनियों •ो मंच पर प्रस्तुत •रने,इच्छाधारी नागिन •ा पल पल में रुप बदलने, लडक़ी •ो तलवार •ी नों• पर सुला •र लडक़ी •े पेट से तलवार आर-पार •र देने,•ांच खाने जैसे हैरतंगेज •रतब पूरी उत्•ृष्टता व भव्यता •े साथ दिखा •र दुनियां •े लाखों लोगो •ो अपने सम्मोहन जाल में ज•ड़ चु•े तिलिस्मी दुनिया •े बेताज बादशाह शिव •ुमार •हते है •ि यह सब भारत •ी प्राचीनतम •ला है पर इसे यहां प्रोत्साहन नही मिल रहा, जब•ि विदेशो इसे हर तरी•े से वहां •ी सर•ारे प्रोत्साहित •र रही है। फिर भी शिव •ुमार आशावान है •ि मैजि• अ•ादमी •ी स्थापना •े बाद भारतीय जादूगरी भी नवीन शिखरो •ा स्र्पश •रेगा। वे जादू अ•ादमी •ी स्थापना •े लिए पूरी शिद्धत •े साथ प्रयास •र रहे है।

राजस्थान रत्न लेखिका लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन -



जयपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थानी लेखिका पद्मश्री लक्ष्मीकुमारी चूंडावत का शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थी। चूंडावत का रविवार को लालकोठी स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। चूंडावत के निधन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने गहरा दुख जताया हैं।

Renowed Rajasthani writer lakshmi kumari chundawat dies at age of 98राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने राजस्थानी साहित्य, लोक जीवन एवं रीति रिवाजों को अपने लेखन के माध्यम से नई ऊंचाइयां प्रदान की। साहित्य एवं सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शकित प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधायक से राजस्थान रत्न तक
चूंडावत 1962, 1967 और 1980 के चुनाव में भीलवाड़ा के भीम से विधायक बनी। साल 1971 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। इसके बाद 1972 में राज्यसभा सदस्य चुनी गई। चूंडावत को 1984 में पद्मश््री अलंकरण से विभूषित किया गया था। वह हिन्दी और राजस्थानी की विख्यात साहित्यकार थी। 2012 में उन्हें राजस्थान रत्न से भी नवाजा गया। उन्हें वर्ष 1965 में उनके साहित्य पर सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार तथा राजस्थानी पुस्तक पर मारवाड़ी सम्मेलन का प्रथम पुरस्कार मिला। चूंडावत ने राजस्थानी भाषा में कई किताबें लिखीं। इसके तहत उन्होंने राजस्थानी लोककथाओं को संकलित किया और फिर इन्हें प्रकाशित किया।

चूंडावत की लिखी किताबें
मुमल, देवनारायण बगड़ावत महागाथा, राजस्थान के रीति-रिवाज, अंतरध्वनि, लेनिन री जीवनी, हिंदुकुश के उस पार

शाजिया इल्मी और जी आर गोपीनाथ का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, केजरीवाल पर साधा निशाना



नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का जादू खत्म होता जा रहा है। एक समय था इस पार्टी में शामिल होने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। दिल्ली विधान सभा चुनाव से लोकसभा चुनाव समाप्त होते होते इस पार्टी को बाय बाय कहने वालों की कतार लग गई है। इस कतार में AAP की संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी और जी आर गोपीनाथ भी शामिल हो गए हैं।

शाजिया इल्मी और जी आर गोपीनाथ का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, केजरीवाल पर साधा निशानाशाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शाजिया के अलावा भारत में सस्ती विमान सेवा की शुरुआत करने वाले जी आर गोपीनाथ ने भी आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।

शाजिया ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद शाजिया ने मीडिया से कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा, मैं दूखी मन से पार्टी छोड़ी रही हूं और काफी सोचने के बाद पार्टी से इस्तीफा दिया। पार्टी में कई गलतियां हैं और पार्टी गलत दिशा में जा रही हैं। केजरीवाल स्वराज का पालन नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल खुद स्वराज की नीति नहीं मान रहे हैं। केजरीवाल करीबियों से जकड़े हैं। अरविंद पार्टी में लोकतंत्र लागू नहीं कर पा रहे हैं।

शाजिया ने कहा कि पार्टी में मुझे जानबूझकर दरकिनार किया गया है। मैंने अलग आवाज उठाई, इसलिए मुझे किनारा किया। शाजिया ने केजरीवाल पर उंगली उठाते हुए कहा कि जेल के तमाशे से कुछ नहीं होगा। केजरीवाल को बेल बॉन्ड भरना चाहिए था। शाजिया ने पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि सनसनी के लिए धरना देना गलत है। शाजिया ने कहा कि केजरीवाल को कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए लेकिन वे कुछ लोगों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा, गाजियाबाद से चुनाव लड़ने से नराजगी की बात अफवाह है।

गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव में उतरी थीं। वह इस सीट से हार गयीं थी। वह आप से उसकी स्थापना के समय से ही जुड़ी रही हैं। लोकप्रिय अल्पसंख्यक चेहरा समझी जाने वाली शाजिया आर के पुरम से दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हार गई थीं।

भारत में कम कीमत के हवाई यातायात में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जीआर गोपीनाथ पार्टी नेतृत्व में बढ़ते मतभेद का हवाला देते हुए आज आम आदमी पार्टी छोड़ दी और अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली की आलोचना की।

आप के कर्नाटक के संयोजक पृथ्वी रेड्डी को भेजे संदेश में उन्होंने कहा, मैं पार्टी नेतृत्व के साथ बढ़ते मतभेदों तथा इसके रास्ते से भटकने के कारण तत्काल प्रभाव से आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहूंगा। इस साल जनवरी में आप में शामिल हुए गोपीनाथ ने कहा कि उन्होंने मीडिया में भी अपने ज्यादातर नजरिए रखे हैं और पार्टी को भविष्य के कार्यों के लिए अच्छा करने की शुभकामनाएं दीं।

संपर्क किए जाने पर गोपीनाथ ने फ्रांस के तुलूस से फोन पर इस गतिविधि की पुष्टि की। तुलूस में ही विमानन कंपनी एयरबस का मुख्यालय है।

विरोधः सरबजीत के परिवार ने पूछा- क्या अब शरीफ हो गए हैं नवाज शरीफ?


नई दिल्ली. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने की पुष्टि कर दी गई है। लेकिन, इसके साथ ही पाकिस्‍तान की सत्‍ताधारी पार्टी पीएमएल-एन की नेता शीरी रहमान ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत को पाकिस्‍तान के साथ बातचीत तो करनी होगी और हर मसले पर करनी होगी। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि वह समझती हैं कि शपथ ग्रहण के तत्‍काल बाद हर मुद्दे पर ठोस बातचीत नहीं हो सकती, लेकिन शुरुआती बातचीत तो हो ही सकती है। वहीं, सरबजीत सिंह के परिवार ने नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने का विरोध किया है। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कहा है, 'क्या नवाज शरीफ अब शरीफ हो गए हैं? या वे रहमान मलिक जिन्हें हम शैतान मलिक कहते थे, उनकी तरह ही हैं? हर हिंदुस्तानी को नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में
बुलाने का विरोध करना चाहिए।'

विरोधः सरबजीत के परिवार ने पूछा- क्या अब शरीफ हो गए हैं नवाज शरीफ?नवाज शरीफ के भारत आने को लेकर क्या है पाकिस्तान का रुख
शुक्रवार को पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री ने इस्‍लामाबाद में संवाददाताओं को बताया था कि शरीफ इस बारे में फैसला अंतिम वक्‍त में लेंगे और इसकी घोषणा सोमवार को हो सकती है। लेकिन, शनिवार को ही शरीफ के आने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि कर दी गई। माना जाता है कि शरीफ ने ऐसा दो कारणों से किया।

1. हेरात (अफगानिस्‍तान) में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के बाद का घटनाक्रम। यह हमला ऐसे समय हुआ जब अफगान राष्‍ट्रपति को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत आना था। आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए बदनाम पाकिस्‍तान को भी इसके लिए न्‍योता भेज कर भारत ने एक सकारात्‍मक पहल की थी। हमले के बाद ऐसा संदेश गया कि इसके पीछे कहीं न कहीं पाकिस्‍तान की भागीदारी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'इस हमले से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अफगानिस्‍तान की शांति, स्थिरता, सुरक्षा को इसकी सीमा के पार चल रही आतंकवादी गतिविधियों से खतरा है।' ऐसे में पाकिस्‍तान अगर मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्‍योता ठुकराता तो इसका गलत संदेश जाता और अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर पाकिस्‍तान घिर सकता था।

 2. निमंत्रण पर फैसला लेने में देरी को लेकर पाकिस्‍तान सरकार की साख खराब हो रही थी। भारतीय मीडिया में लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि शरीफ सेना की हरी झंडी के आधार पर ही अंतिम फैसला लेंगे। पाकिस्‍तान नहीं चाहता था कि यह संदेश जाए कि नवाज शरीफ सरकार पर सेना की पकड़ इस हद तक है।

3. पाकिस्‍तान में एक बड़ा तबका नवाज शरीफ के भारत आने के खिलाफ था। इसमें उनके कुछ सहयोगी भी शामिल थे। उनके एक सहयोगी ने यह बयान भी दिया था कि हमें देखना होगा कि नवाज शरीफ केवल तस्‍वीरें खिंचवाने के लिए जाएंगे या कुछ ठोस करके आएंगे। ऐसे में शरीफ इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाना चाहते थे कि अगर वह शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने जाएं तो उन्‍हें भारतीय प्रधानमंत्री से बातचीत का भी मौका मिले। भारत की ओर से ऐसे संकेत मिलने के बाद उनके लिए फैसला लेना निश्चित रूप से आसान हो गया। 27 मई को शरीफ और मोदी की मुलाकात होगी। इस मुलाकात में क्‍या होगा, यह अलग चर्चा का विषय हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इस मुलाकात में कोई गंभीर बात नहीं होनी चाहिए।

शरीफ से जुड़ी कुछ बातें
1. कारगिल युद्ध के बाद पहली बार भारत आएंगे नवाज शरीफ
2. जब तत्‍काली भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस लेकर लाहौर गए थे, तब वहां के प्रधानमंत्री शरीफ ही थे। और, सौहार्द बढ़ाने वाली इस घटना के कुछ समय बाद ही उन्‍हीं के कार्यकाल में कारगिल हमला हो गया था।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मे आएंगे नवाज शरीफ



नई दिल्ली। लंबे जद्दोजहद के बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ प्रधानमंत्री नियुक्त नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह 26 मई को सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ एक छोटा दल भी होगा।

Nawaz Sharif will attend Narendra Modi`s swearing-inनरेन्द्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सार्क सदस्य देशों को उनके दूतावासों के जरिए निमंत्रण पत्र भेजा था। पाकिस्तान को छोड़ अन्य देशों ने समारोह में आने की पुष्टि कर दी थी।

हालांकि शनिवार सुबह, पाकिस्तान ने आखिरकार समारोह मे आने की पुष्टि कर दी। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद नवाज मोदी के साथ अगले दिन 27 मई को द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगें।

नवाज शरीफ के साथ आने वाले दल में उनके सलाहकार सरताज अजीज भी होंगे।

इससे पहले, शुक्रवार रात पाकिस्तान पीएमओ ने ईमेल के जरिए भारत के एक मीडिया हाउस को पुष्टि करते हुए कहा था कि वह मोदी के शपथ ग्रहंण समारोह मे शामिल होंगे।

इससे पूर्व पाकिस्तान के फॉरेन ऑफिस ने भी शरीफ को भारत जाने की सलाह दी थी और पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली में विपक्ष के नेता खुर्शीद अहमद शाह भी शरीफ से गुजारिश कर चुके हैं कि उन्हें भारत का न्योता मंजूर करना चाहिए। शरीफ की बेटी मर्यम नवाज शरीफ भी भारतीय सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाने के पक्ष में है।


गौरतलब है कि 26 मई को राष्ट्रपति भवन में मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके चलते भारत ने सार्क देशों के प्रमुखों को न्योता दिया है। इनमें अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद कर्जाई, मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजापक्षा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और बांग्लादेश के पार्लियामेंट के स्पीकर शिरिन शर्मिन चौधरी शामिल हैं। 

शुक्रवार, 23 मई 2014

मां और बेटी के साथ दो भाइयों ने करा रेप



बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली क्षेत्र में मां बेटी के साथ दो भाइयों ने बलात्कार किया। पीडिता ने इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

mother and minor daughter raped by two brother in uttar pradesh 
रिपोर्ट के मुताबिक त्रिलोकी नाम के युवक ने गत 17 मई को 12 वर्षीय बच्ची क ा यौन उत्पीडन किया और 20 मई को उसके बड़े भाई मौनी ने लड़की के घर में घुसकर उसकी मां का बलात्कार किया।

मां अपनी बेटी के साथ रहती हैं जबकि उसके पति और पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती रद्द कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़- मंगल



राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती रद्द कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़- मंगल
 


बाड़मेर। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल ने कहा कि राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी की भर्ती रद्द करके बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करेगा। राज्य सरकार नई भर्तीयां निकालने की बजाय पूर्ववर्ती सरकार की भर्तीयां रद्द कर रही है। सरकार ने हजारों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
छात्र संघ पूर्व महासचिव मदन मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार अपना फैसला वापिस लेकर लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती बहाल करे। महासचिव चैनाराम डूडी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सारे राजस्थान में आन्दोलन करेगा। उपाध्यक्ष रुगाराम सेजू ने कहा कि सुशासन के नाम पर राज्य सरकार ने बेरोजगारों का अपमान किया है। हम इस फैसले का कड़ा विरोध करते है।
कार्यक्रम में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल, उपाध्यक्ष रुगाराम सेजू, पन्नाराम भील, कोषाध्यक्ष जयराम धनाऊ, महासचिव चैनाराम डूडी पूर्व छात्र संघ महासचिव मदन मेघवाल, पुखराज मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




--

सांसद चैधरी आज शिव व जैसलमेर की धन्यवाद यात्रा पर

सांसद चैधरी आज शिव व जैसलमेर की धन्यवाद यात्रा पर

दिल्ली - 23 मई :- नव निर्वाचित सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी ने आज शिव व जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं द्वारा दिए गए अपार प्यार एंव सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेगें। सांसद सुबह 10.00 बजे अग्रवाल समाज सभा भवन में पार्टी पदाधिकारीयो की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव मे की पार्टी पधाकारीयो द्वारा की गई अपार मेहनत के लिए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करेगे तथपश्चात सांसद चैधरी 3.00 बजे उपखण्ड मुख्यालय शिव, 3.30 बजे फतेहगढ, 4.00 बजे सांकडा 4.30 बजे देवीकोट क्षेत्र का दोरा कर आम जन को लोकसभा चुनाव मे दिये गए अपार सहयोग के लिए धन्यवाद देगे तथपश्चात 5.00 बजे जैसलमेर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर धन्यवाद अर्पीत करेगंे।

बाड़मेर कपुरडी के पास अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

बाड़मेर कपुरडी के पास अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त
 

बाड़मेर जिला पुलिस ने आज कपुरडी के पास अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा जिसमे 511 कार्टन शराब के थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग ने बताया की नरपतसिंह स.उ.नि. पुलिस थाना ग्रामीण मय पुलिस पार्टी द्वारा सरहद कपूरडी में एक बिना नम्बरी वोल्वो ट्रक में परिवहन की जा रही अवैध व बिना लाईसेन्स की 511 कार्टन अग्रेजी शराब जब्त की जाकर मुलजिम हनुष पुत्र लूणाराम जाट निवासी खडीन के विरूद्व विरूद्व पुलिस थाना ग्रामीण पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

बाड़मेर झगड़ा बुझाने गए वृद्ध की लाठी से पीट पीट कर की हत्या


बाड़मेर झगड़ा बुझाने गए वृद्ध की लाठी से पीट पीट कर की हत्या
 


बाड़मेर कहा जाता है कि भलाई करने
का जमाना ही नही है। भलाई करने के बदले
में बालोतरा क्षेत्र के एक बुजुर्ग को जान
गवानी पड़ी हैं। मामला क्षेत्र के टापरा गंाव
का हैं। टापरा मे एक बुजुर्ग की उसके
ही पड़ोसी ने लाठियो से पीटकर
हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक अपने
पड़ोसी ओर उसकी पत्नी के
बीच हो रहै झगड़े में बीच बचाव करने गया था।
उस दोरान पत्नी से झगड़ा कर रहै आरोपी ने
मृतक पर लाठियो से वार कियाा जिससे उसकी मोत हो गई।
जानकारी मिलने पर बालोतरा पुलिस मोके पर
पहुची ओर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव
को परिजनो को सुपुर्द किया। थानाधिकारी सुखराम विश्रोई ने
बताया कि आरोपी नरसिंगाराम पुत्र मानाराम कलबी ने
बुजुर्ग गुणेशाराम पुत्र भल्लाराम की लाठियो से
पीटकर हत्या कर दी । पुलिस ने मृतक के
भतीजे की रिपोर्ट कर मामला दर्ज किया ओर
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।