शुक्रवार, 23 मई 2014

राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती रद्द कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़- मंगल



राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती रद्द कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़- मंगल
 


बाड़मेर। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल ने कहा कि राज्य सरकार ने लिपिक द्वितीय श्रेणी की भर्ती रद्द करके बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करेगा। राज्य सरकार नई भर्तीयां निकालने की बजाय पूर्ववर्ती सरकार की भर्तीयां रद्द कर रही है। सरकार ने हजारों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
छात्र संघ पूर्व महासचिव मदन मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार अपना फैसला वापिस लेकर लिपिक द्वितीय श्रेणी भर्ती बहाल करे। महासचिव चैनाराम डूडी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सारे राजस्थान में आन्दोलन करेगा। उपाध्यक्ष रुगाराम सेजू ने कहा कि सुशासन के नाम पर राज्य सरकार ने बेरोजगारों का अपमान किया है। हम इस फैसले का कड़ा विरोध करते है।
कार्यक्रम में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल, उपाध्यक्ष रुगाराम सेजू, पन्नाराम भील, कोषाध्यक्ष जयराम धनाऊ, महासचिव चैनाराम डूडी पूर्व छात्र संघ महासचिव मदन मेघवाल, पुखराज मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




--

1 टिप्पणी:

  1. भाजपा की सर्कार ने आते ही कर्मचारी विरोधी रव्सिया (रुख) अपना लिया।
    सबसे पहला आदेश स्टेशनरी भत्ता ₹ 250/- प्रति माह जो मिल रहा था बंद कर दिया।
    दूसरा आदेश पदोन्नति के लिए 2013 में सर्जित 26,000 पद समाप्त कर दिए जिन्हें गहलोत सर्कार ने दिए थे।
    तीसरा आदेश लिपिकों की भारती रोक दी।
    इस तानाशाह्ही को रोक जाना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं