शनिवार, 26 नवंबर 2016

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल ने वस्त्र बैंक की शुरुआत कर वस्त्र और कम्बल बांटे

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल ने वस्त्र बैंक की शुरुआत कर वस्त्र और कम्बल बांटे












बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल और महिला विंग की सदस्यो ने ग्रुप के वस्त्र बैंक का शुभारम्भ कच्ची बस्ती मोती नगर में जरूरतमन्द परिवारों को वस्त्र और सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरित किये ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की शहर की गमनं कच्ची बस्ती मोती नगर में कोई दो परिवार गाडोलिया लोहारों के रहते हैं ,आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर  परिवारों को ग्रुप की महिला सदस्यो और पुरुष सदस्यो ने संबल प्रदान करते हुए कम्बल और आवश्यक वस्त्रो का वितरण किया ,बाड़मेर, में पहली बार वस्त्र बैंक की स्थापना ग्रुप द्वारा की गयी हैं जिसमे घर घर से वस्त्र एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये जाने हैं ,जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र मिलने के बाद चेहरे खिल उठे ,उन्हें सर्दी से बचने के लिए आवश्यक गर्म कम्बल दिए गए तो बच्चो के नंगे तन को कपड़ो से ढक गया ,इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा ,रणवीर सिंह भादू ,महेश पनपालिया ,हितेश मूंदड़ा ,छगन सिंह चौहान ,सुरेश डाभी ,महेन्द्र सिंह तेजमालता ,उत्तमाराम सहित महिला विंग की सह संयोजिका श्रीमती ज्योति पनपालिया ,जाग्रति छंगाणी ,तरुणा ,सुचित्रा छंगाणी ,श्रीमती गायत्री सहित कई महिला सदस्य उपस्थित थी ,

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह

बेटे की हत्या के बाद पिता ने ऐसे लिया था बदला, देख कांप गई लोगों की रूह
इंदौर।बेटे के अपहरण और हत्या के बदले हत्या करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जिला कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। बता दें कि आरोपी डॉक्टर के 13 साल के बेटे की एक शख्स ने सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। बेटे की हत्या होने पर डॉक्टर ने आरोपी के भतीजे को बहुत दर्दनाक मौत दी थी।ऐसी है सनसनीखेज मर्डर की कहानी...

 
ऊपर टंगा था प्रेमी, पलंग पर थी प्रेमिका, दरवाजा खुलते ही ऐसा था नजाराबोगी को प्रणाम और आंखें नम, ऐसा था हादसे के बाद पटना जा रही ट्रेन का नजारापत्नी से की खास जगह पर टैटू बनवाने की जिद, नहीं मानी तो किया ये हाल




- मामला दिसंबर 2015 का है। जब डकाच्या के मेडिकल स्टोर संचालक अशोक मिश्रा के बेटे कार्तिक(13) का 2 दिसंबर की रात अपहरण हो गया था।

- अपहर्ताओं ने पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। दो दिन बाद कार्तिक का शव महेश्वर में नर्मदा नदी में मिला था।

- कार्तिक नौवीं कक्षा में था और सत्यसाईं चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने जाता था।




कार से ले गए थे बेटे का शव, अकेले किया था अंतिम संस्कार

- बेटे की मौत के बाद अशोक और उनके परिवार को गांववालों से नफरत हो गई थी। उन्होंने बेटे के अंतिम संस्कार में गांव के किसी भी व्यक्ति को शामिल होने नहीं दिया था।

- पति-पत्नी और बेटी अपनी कार में शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे और पिता ने अकेले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं मां कार में बैठे-बैठे बेहोश हो गई थी।

- पुलिस ने कार्तिक का कत्ल करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक अशोक की दुकान के सामने मेडिकल स्टोर संचालित करता था। वहीं दूसरा पानी बतासे बेचता था।

- अशोक को बेटे की हत्या के मामले में डॉ. कैलाश कोठारी पर शक था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोठारी से पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला था।

- पुलिस ने भले ही कार्तिक हत्याकांड में डॉ. कोठारी को क्लीनचिट दे दी थी, लेकिन अशोक अभी भी अपने बेटे की हत्या का जिम्मेदार उन्हें ही मानता था।

- इसीलिए उसने डॉ. कोठारी के बेटे को गोलियों से भून दिया। जब गांव के लोगों ने उसे पकड़ा तो उसने कहा कि मेरे बेटे की मौत पर मुझे भी इतनी ही पीड़ा हुई थी।




मई 2016 में पिता ने लिया बेटे की मौत का बदला

- 15 मई को कार्तिक के पिता अशोक मिश्रा ने डॉ. कैलाशचंद्र कोठारी के 26 साल के बेटे पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी।

- प्रत्यक्षदर्शी 50 वर्षीय डॉ. कोठारी ने बताया कि मेरे क्लिनिक के बाहर ही बेटे का पंकज मेडिकल स्टोर है।

- अशोक के सिर पर किस कदर खून सवार था इसका पता इसी बात से चलता है कि वह लोडेड दो पिस्टल के साथ अलग से कारतूस भी लाया था।

- मैं दिन में क्लिनिक पर ही था तभी गोलियां चलने की आवाज आई। बाहर आया तो देखा पंकज खून से लथपथ फर्श पर गिर पड़ा था।

- सामने ही हेलमेट लगाया एक व्यक्ति था। उसके हाथ में पिस्टल थी।

- उसने मुझसे कहा- तुमने मेरे बेटे को मारा था ना... अब मेरा कलेजा ठंडा हुआ। तब समझ आया कि यह अशोक मिश्रा है।




गिरने के बाद भी चलाता रहा गोली

- सुभाष चौधरी ने बताया कि अशोक डॉ. कैलाश कोठारी और बेटे पंकज को मारने के लिए पूरी तैयारी से आया था।

- पंकज को मारने के बाद वह डॉ. कोठारी को भी मारना चाहता था। डकाच्या के सुनील चौधरी घटना के कुछ देर पहले इलाज करवाने पहुंचे थे।

- सुनील ने बताया जब मैं क्लीनिक पहुंचा तो पंकज वहां बैठा था, लेकिन डॉक्टर नहीं थे।

- थोड़ी देर बाद डॉक्टर पहुंचे और मेरा चेकअप कर मुझे सलाइन चढ़ाने का कहा।

- पंकज को दवाई की पर्ची देकर मुझे भीतर जाकर लेटने को कहा और वे पीछे की तरफ चले गए।

- मैं जाकर लेटा ही था कि अचानक धमाके जैसी आवाज आई। मुझे लगा कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ है या फिर डीपी उड़ी होगी।

- मैं आवाज सुनकर बाहर आया तो मेरे होश उड़ गए। पंकज खून से लथपथ पड़ा था। अशोक पिस्टल लेकर खड़ा था।

- उसने दूसरी पिस्टल निकालकर डॉक्टर पर तानी। डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़ा और छीनाछपटी करने लगे।

- मैंने भी अशोक को पकड़ लिया तो वह काबू में आया। पुलिस ने अशोक से दो पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस जब्त किए। मौके पर सात गोली के चले हुए खोल मिले।

अशोक बोला- मैंने उसके बेटे को छीन लिया

- गांववालों ने अशोक को पकड़ा तो वह चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा मेरा बदला पूरा हो गया। अब मेरे साथ कुछ भी हो जाए मुझे उसकी परवाह नहीं।

- उसने कहा- इसी डॉक्टर ने मेरे बेटे को मुझसे छीना था, मैंने उसके बेटे को छीन लिया। मैं इसकी तैयारी एक महीने से कर रहा था।

- जब अशोक से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा- मेरी पत्नी और बेटी रोज रोती हैं। मैं उन्हें देख नहीं पा रहा था।

शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब

शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब
शादी के दिन गर्लफ्रेंड संग भागा दूल्‍हा, दुल्‍हन ने दिया ये बोल्ड जवाब

आगरा.यहां शादी के दिन एक दुल्‍हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन कार की डि‍मांड पूरी नहीं होने पर दूल्‍हा फरार हो गया। हालांकि, लड़की के चाचा का कहना है लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर से भाग गया है। एएसपी अनुराग वत्‍स ने कहा, पीड़ि‍त पक्ष की शि‍कायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दूल्‍हे के फरार होने के बाद लड़की ने दिया ये जवाब

- मोनिका का कहना है, अच्‍छा हुआ जो समय रहते लालची लोगों की असलियत सामने आ गई, नहीं तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाती।

- वहीं, पिता का कहना है कि लड़के के फरार होने पर समाज में हमारी बदनामी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ हमें सुकून भी है कि ऐसे लोगों के घर हमारी बेटी नहीं गई। ऐसे लोगों को जरूर सजा मिलनी चाहिए।

शादी से पहले ही पूरा दहेज मांग लिया गया

- आगरा के गणेश नगर निवासी मोनिका की शादी 24 नवंबर को राजपुर चुंगी के पिंटू से तय हुई थी।

- लड़की के पिता ने बताया, लड़के वालों से 8 लाख की शादी का वादा हुआ था, जिसे पूरा भी किया गया। शादी से पहले ही पूरा दहेज मांग लिया गया था।

- नोटबंदी होने पर पूरे खानदान ने घंटों लाइन में लग कर नोट बदलवाए।

- स्टेट बैंक में लाइन लगने के दौरान पुलिस की लाठि‍यां तक खानी पड़ी थी, तब जाकर शादी की तैयारियां हो पाई थी और अभी भी लोगों का उधार है।

- फर्नीचर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन पहले ही उनके घर दे दी गई थी और 21 को लग्न टीका के दौरान अपाचे गाड़ी और एक लाख नकद, जिसमें 50 हजार नए और 50 हजार पुराने नोट दिए गए।

- 23 नवंबर को अचानक लड़के के परिजनों ने कार की डि‍मांड की और कहा, कार नहीं दोगे तो लड़का शादी नहीं करेगा।

- अचानक दूल्हा घर से फरार हो गया और दुल्हन इंतजार करती रह गई।

- चाचा प्रमोद ने बताया, जानकारी मिली है कि पिंटू के अपने साथ काम करने वाली एक लड़की के साथ संबंध थे।

- 23 नवंबर को लड़की ने उसके घर जाकर हंगामा किया, जिसके बाद दूल्हा घर से फरार हो गया।

- लड़के के फरार होने के बाद उसके परिजनों ने चुपचाप उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ताजगंज थाना में दर्ज करा दी।

- इसके बाद हमनें थाना न्यू आगरा में दूल्हे और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

- इसके बाद से मामला खत्म करने के लिए लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

लड़का बोला- गर्लफ्रेंड के डर से भागा




- आरोपी दूल्हे ने शुक्रवार को थाना न्यू आगरा में सरेंडर कर दिया है।

- दूल्हे ने बताया, पिछले 3 साल से ऑफि‍स में साथ काम करने वाली एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा था।

- लग्न टीके के दिन जब गर्लफ्रेंड ने घर आकर हंगामा किया तो डर के कारण मैं उसके साथ भाग गया।

- एसओ शैलेश कुमार के मुताबिक, आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में जेल भेजा जा रहा है।

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर फोकस, हैप्पीनेस कोशंट पर चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में सीएम कार्यालय में गुरुवार से शुरू हुई कलक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को कानून-व्यवस्था पर फोकस रहा। शनिवार को आठ कलेक्टर, सात संभागीय आयुक्त और पांच विभागों के प्रमुख सचिवों ने प्रजेंटेशन दिए। वहीं जिले और संभागों के मुद्दों पर सीएम ने मंत्रियों-अधिकारियों व कलेक्टर्स के साथ चर्चा की। जानिए किस-किस के हुए प्रजेंटेशन ...

- कॉन्फ्रेंस में आईजी-कमिश्नर ने प्रजेंटेशन दिया।

- वहीं पुलिस अधीक्षकों ने जिलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

- प्रजेंटेशन में हैप्पीनेस कोशंट पर भी चर्चा हुई। कैसे कार्यालयों में भी काम का माहौल अच्छा किया जाए।

- इस पर आए सुझावों पर सरकार नीतिगत निर्णय लेगी।

सभी मंत्री समय पर पहुंचे

- कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को सभी मंत्री समय पर पहुंचे।

- कुछ मंत्री गुरुवार को देर से पहुंचे थे। इस पर सीएम वसुंधरा राजे ने नाराजगी जताई थी।

अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद

जैसलमेर. अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद
अक्षय कुमार ने शहीद के घर किया फोन, पत्नी को दी 9 लाख रुपए की मदद

जैसलमेर. एक्टर अक्षय कुमार ने असम के उल्फा उग्रवादियों के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए जवान नरपत सिंह के परिवार को 9 लाख रुपए की मदद दी है। शुक्रवार को उन्होंने शहीद के घर फोन किया और शहीद की पत्नी से बात करके उन्हें सांत्वना भी दी। शहीद के भाई आईदान सिंह तथा भोमसिंह ने यह जानकारी दी है। 19 नवंबर को शहीद हुए थे नरपत...

- नरपत सिंह 19 नवंबर की सुबह असम में तिनसुकिया के पेनगिरी एरिया में एडम ड्यूटी के लिए गाड़ियां लेकर बटालियन एरिया जा रहे थे।

- रास्ते में उग्रवादियों ने हमला बोल दिया तथा जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। उसके बाद उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

- नरपत सिंह ने इलाके से अपने वाहन को बाहर निकाला तथा जवाबी फायरिंग की।

- इस दौरान एक गोली उनके कंधे पर लगी। उग्रवादियों ने आरपीजी फायर किया जिसके टुकड़े उनके शरीर में घुस गए।

- उग्रवादी घने कोहरे और जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। नरपत को मौके पर ही फर्स्टएड दिया गया और प्लेन से मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण वे रास्ते में ही शहीद हो गए।

शहीद की पत्नी से क्या हुई अक्षय की बात

- शुक्रवार को अक्षय ने शहीद के भाई आईदान सिंह को फोन किया। उन्होंने आईदान सिंह और शहीद की पत्नी से बात की।पढ़ें dainikbhaskar.com को मिले अक्षयकुमार के शहीद के परिजनों से बातचीत के कुछ अंश...

अक्षय- हैलो, मैं बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बात कर रहा हूं।

शहीद की पत्नी- जी!

अक्षय- आपके पति व शहीद नरपत सिंह के बारें में मीडिया से जानकारी मिली, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं।

शहीद की पत्नी - (रूआंसे स्वर में झुंझलाती आवाज में) जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद, इस दुखद घड़ी में आपने हमारे परिवार को सहयोग दिया।

अक्षय- नहीं जी, इसमें कोई धन्यवाद जैसी बात नहीं हैं, यह तो मेरा फर्ज है।

शहीद की पत्नी- जी

अक्षय- हम रील लाइफ के हीरो हैं लेकिन नरपत सिंहजी जैसे शहीद वाकई रीयल लाइफ हीरो होते हैं। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। भविष्य में भी आपके परिवार से जुड़े रहने की कोशिश करूंगा।

अंतिम संस्कार के दौरान शहीद का बेटा बोला था- पापा को जलाओ मत, दर्द होगा

- सोमवार 21 नवंबर को शहीद का जैसलमेर में अंतिम संस्कार हुआ था। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया था।

- नरपत सिंह के बेटे फूल सिंह को जब पिता को आग देने के लिए कहा गया तो वह बोला- 'पापा को मत जलाओ, उन्हें दर्द होगा।'

बेटा बोला, आज पापा घर आ रहे हैं क्या?

- शहीद नरपत सिंह के बेटे फूल सिंह को अपने पिता की शहादत का पता नहीं था।

- रविवार रात को नरपत सिंह की बॉडी जैसलमेर में उनके घर आई।

- घर पर लोगों को आता देख फूल सिंह ने चाचा से पूछा- ‘मेरे पापा आज घर आ रहे हैं?

शहीद के पिता और चाचा भी थे आर्मी में

- शहीद के बुजुर्ग पिता सवाई सिंह और चाचा तने सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वहीं एक और चाचा दलपत सिंह ने 10 गार्ड भारतीय सेना के लिए सेवाएं दी थीं।

- शहीद की मां उदय कंवर हाउसवाइफ हैं। पत्नी भंवर कंवर घर के काम करने के अलावा बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देती हैं।

- शहीद के 4 बच्चे हैं जिनमें से 1 लड़का और 3 लड़कियां है। बेटा फूल सिंह फलसूण्ड के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा है।

- रिटायर्ड हवलदार तने सिंह ने कहा- 'देश सेवा का जज्बा हमारी रगों में दौड़ता है।'

प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड

प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड
प्यार की सजा मौत ! खाप पंचायत के तुगलगी फरमान से युवक ने किया सुसाइड

छोटा उदेपुर। छोटाउदेपुर तहसील के खजुरिया गांव के प्रेमी युगल समाज के डर से घर से भाग गए थे। किंतु युवती के परिवार वालों ने दोनों को खोज लिया। इसके बाद दोनों को पंचायत को सौंप दिया। इस पर पंचायत ने प्रेमी संतोष राठवा को यह फरमान सुनाया कि वह युवती के परिवार वालों को एक लाख 70 हजार रुपए चुकाए। इतनी बड़ी रकम संतोष के पास नहीं थी, इसलिए उसने सुसाइड करने में ही अपनी भलाई समझी। फांसी लगाकर किया सुसाइड…

पहले समझौता करने पर दी हत्या की धमकी फिर खाते में ‌~5 लाख जमा कराने का फरमानसरकार का नोटबंदी का फैसला तुगलकी फरमान: निलय डागानिगम का नया फरमान जारी 12 घंटे तक कटेगी बिजली

फरमान सुनाकर पंचायत ने संतोष को कार्यालय में ही बंद कर दिया था। इससे वहां रखे वायर से संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी संतोष के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। अभी यह जांच करनी है कि युवक पर किसी प्रकार का अत्याचार तो नहीं किया गया है।

तुगलगी फरमान सुनाने वाला तीसरा गांव

पहले छोटा उदेपुर तहसील का देवडिया, फिर बोडेली तहसील का मानीबेली और अब खजुरिया गांव की खाप पंचायत का मामला सामने आया है। आज के डिजीटल युग में भी राज्य के कई गांव में इस प्रकार के फरमान जारी किए जाते हैं।

बाड़मेर पुलिस अफीम ,अफिम का दुध व अफिम बिक्री के 75000 रूपये रोकड़ सहित मोटरसाईकल जब्त व मुलजिम गिरफ्तार



बाड़मेर पुलिस अफीम ,अफिम का दुध व अफिम बिक्री के 75000 रूपये रोकड़ सहित मोटरसाईकल जब्त व मुलजिम गिरफ्तार

डाॅ. गगनदीप सिगंला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा मादक पदार्थो के विरूद्ध द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व वृताधिकारी वृत बालोदतरा के निर्देशन में दिनांक 25.11.2016 को श्री पुष्पेन्द्र वर्मा थानाधिकारी बालोतरा मय पुलिस पार्टी क्रमषः सजना बेनीवाल उ.नि, दलीपसिंह स0उ0नि0, कानि0 सतीश 616, कानि0 विद्याधरसिंह 454, कानि0 चेतनराम 909, कानि0 उदयसिंह 1002 द्वारा मूंगड़ा रोड़ सर्कल के पास, बालोतरा में नाकाबन्दी के दौराने एक शक्स मोटरसाईकिल पर सवार होकर कस्बा बालोतरा से मुंगड़ा सर्कल की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसने आगे पुलिस पार्टी बावर्दी जाब्ता को देखकर हड़बड़ाकर अपनी मोटरसाईकिल बिना नम्बरी वापस बालोतरा की ओर घुमाकर भागने लगा। तभी थानाधिकारी मय जाब्ता को संदेह होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पीछा कर उस शक्स को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम गौतम कुमार पुत्र सांवलराम जाति माली उम्र 28 वर्ष पैशा व्यापार निवासी बोरावास, तिलवाड़ा होना बताया। संदिग्ध गौतम कुमार की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से अवैध 50 ग्राम अफीम का दुध व 280 ग्राम निर्मित अफीम तथा अफीम बिक्री के 75000/- रूपये बरामद होने पर मुलजिम गौतम कुमार को गिरफ्तार कर अवैध अफीम का दुध, निर्मित अफीम, अफीम बिक्री के नकद रूपये तथा मोटरसाईकिल को जब्त कर प्रकरण संख्या 492 दिनांक 25.11.2016 धारा 8/17,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजिबद्ध करने मे सफलता प्राप्त की गई।

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये

गर्लफ्रेंड संग पति कर रहा था अय्याशी, पत्नी ने कमरे की कुंडी बंद कर किया ये
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के मुरैना में नौकरी के नाम पर एक शादीशुदा शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशियां करता था। इसकी खबर जब दिल्ली में रहने वाली उसकी पत्नी को लगी तो उसने शहर आकर चुपचाप मामले की तहकीकात की। इस दौरान उसने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में जाते देखा। इसके बाद महिला ने पति को सबक सिखाने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। जानिए क्या सबक सिखाया पति को...

- पति के दूसरी महिला के साथ रहने की सूचना पर दिल्ली से आई पत्नी ने पति की जासूसी की।

- उसे पता चला कि पति दूसरी महिला के साथ कमरे में है तो कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी।

- इसके बाद डायल-100 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिला ने कुंडी खोली और अंदर जाकर पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी।

दोनों पक्षों के बयान लिए गए




- पुलिसकर्मी जैसे-तैसे बीच-बचाव करते हुए उन्हें थाने में ले गए। थाने में दोनों दोनों पक्षों के बयान लिए गए।

- घटना बुधवार को देर रात की है। तब तक मामले में दोनों तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ

5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ
5 बच्चों की मां के 20 साल के लड़के से थे संबंध, पति ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ

रांची.राजधानी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पति ने महिला को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ये कदम उठाया। बताया जाता है कि महिला 5 बच्चों की मां थी और उसके घर के पास में ही रहने वाले 20 साल के लड़के से नाजायज रिश्ते थे। पति ने ऐसे पकड़ा था रंगेहाथ...

महिला के भाइयों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

-रांची के गौस नगर में रहने वाले एनुल ने अपनी पत्नी कौसर का गला चाकू से काट डाला और मौके से फरार हो गया।

- घटना रात की थी, इसलिए किसी को पता नहीं चल पाया। अगली सुबह जब महिला के बच्चों ने देखा तो आसपास के लोगों और अपने मामा को घटना की जानकारी दी।

- लोगों ने महिला को रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन काफी खून बहने के कारण उसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

- मृतका के भाइयों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई थी।

रशीद की भी जान लेना चाहता है आरोपी पति

- आरोपी एनुल ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद से भागा-भागा फिर रहा था।

- कौसर के भाइयों ने उसे पीटा, जिससे उसकी बाईं आंख के पास ज्यादा चोटें आईं हैं।

- उसने कहा कि अगर रशीद को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, तो जेल से निकलने के बाद वह उसे भी मार डालेगा।

लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान

लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान
लिव इन में रह रहे लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, खुद भी ऐसे दे दी जान

रांची (झारखंड)। यहां के लालपुर इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने सोमवार की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खुद फांसी लगा ली। ये दोनों पिछले एक साल से यहां रह रहे थे। लड़की को टॉर्चर करता था युवक...




- लालपुर थाने की पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह लड़की के परिजन जब उससे मिलने घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिली।

- लड़की के पिता ने बताया कि वे लोग दरवाजा नॉक कर रहे थे। तभी अंदर से लड़के की आवाज आई कि थोड़ा वेट कीजिए, दरवाजा खोलता हूं। इसके कुछ देर बाद आवाजें आनी बंद हो गई।

- फिर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि लड़के ने फांसी लगा ली है और लड़की की लाश नीचे जमीन पर पड़ी हुई है।

- इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।

एक साल से किराए के मकान में रह रहा था कपल

- पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम अरविंद कुल्लू था, जो गुमला जिले का रहने वाला था। लड़की निशि थी, जो खूंटी जिले की रहने वाली थी। दोनों यहां एक किराए के मकान में पिछले एक साल से रह रहे थे।

- लड़की के परिजनों ने बताया कि निशि पिस्का मोड़ इलाके में नर्सिंग की पढ़ाई करती थी। लड़का प्लंबर का काम करता था।

- लड़के ने शुरू में लड़की को बताया था कि वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और वो साथ रहने लगे। साथ रहते मालूम चला कि लड़का तो प्लंबर है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। दोनों में मारपीट भी होने लगी।

नहीं दे रहा था गर्लफ्रेंड को उसके सर्टिफिकेट्स

- इस दौरान लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के सारे सर्टिफिकेट्स रख लिए। लड़की के बार-बार मांग जाने पर भी वो सर्टिफिकेट्स को वापस नहीं कर रहा था। लड़की इससे काफी परेशान थी। लड़की के परिजनों ने रविवार की शाम दोनों को समझाया भी था। प्यार से रहने की सीख भी दी थी।




- पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर चीजों को देखने से लगता है कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का क्रूरतापूर्ण तरीके से मर्डर किया है। उसे पहले जमकर फिर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

- घर की दीवार पर हर ओर खून के निशान हैं। अंत में तावे से लड़की के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। फिर खुद भी फांसी लगाकर मर गया।

बेटे का गला काटा, पत्नी के सीने में घोंपा पेचकस, लिखा- 'बेहद प्यार करता हूं'

बेटे का गला काटा, पत्नी के सीने में घोंपा पेचकस, लिखा- 'बेहद प्यार करता हूं'

बेटे का गला काटा, पत्नी के सीने में घोंपा पेचकस, लिखा- 'बेहद प्यार करता हूं'
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। यहां एक चिटफंड कंपनी में काम करने वाले शख्स ने अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। मौके से एक चिट्ठी बरामद हुई जिसमें आरोपी ने खुद को काफी कर्ज में डूबा हुआ बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लिखा- "मैं अपनी पत्नी और बेटे से बेहद प्यार करता हूं लेकिन आज मजबूरी में ये कदम उठा रहा हूं।" सोमवार को उसने सरेंडर भी कर दिया। पत्नी के सीने पर पेचकस से वार...

- पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

- पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप गुप्ता (40) ने पत्नी अंजू गुप्ता और बेटे प्रतीक के चेहरे बांधने के बाद उन पर धारदार हथियार से वार किया।

- डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक का गला चार इंच कटा हुआ है, सिर धड़ से बस लटका हुआ था।

- अंजू का भी गला कटा हुआ है उसके सीने पर 8-10 बार पेचकश से वार किया गया है। दोनों की नसें भी काटी गई हैं।

दिन भर अंजान रहे लोग

- घटना को अंजाम देकर संदीप फरार हो गया था। मामला रात को तब सामने आया जब परिवार में कोई हलचल नहीं दिखी।

- संदीप की मां मीरादेवी गुप्ता (65) एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है और पड़ोस में रहती है।

- उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके बेटे-बहुओं का फोन नहीं लग रहा है।

- शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ताला तोड़कर अंदर घुसने पर खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें मिलीं।

घूमकर आया, फिर किया सरेंडर

- शनिवार को वारदात के बाद घर के दरवाजे में ताला जड़कर वह घूमने के लिए वाल्टेयर चला गया।

- सोमवार को महासमुंद लौटकर उसने कोतवाली में खुद को सरेंडर किया।

- संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी अंजू परिवार की कर्जमुक्त जिंदगी चाहती थी।

- चिटफंड का काम बंद हो जाने के बाद ढाई लाख के कर्ज से उबर पाना उसके लिए संभव नहीं दिख रहा था।

- पत्नी की इच्छा को लेकर रोज-रोज विवाद होता था और इससे बचने के लिए उसने ठान लिया था कि पत्नी को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा।

- शनिवार को हुए विवाद के बाद अंजू काे गला दबाकर मारने की कोशिश की। नाकाम रहा तो पेपर कटर की तेज धार से हमला कर दिया।

- इससे अंजू जमीन पर गिर गई, लेकिन मौत नहीं हुई ये सोचकर उसके सीने पर लंबे पेंचकस से कई वार किए।

- बेटा तकलीफ की जिंदगी न बसर करे, यह सोचकर उसने उसी कटर से बेटे का भी गला काट दिया।

- उसकी मौत को पुख्ता करने बेटे के भी हाथ की नस काट डाली।

हुई थी लव-मैरिज

- आरोपी ने इंटरकास्ट मैरिज किया था। उसकी पत्नी सिकलिन बीमारी से पीड़ित थी।

- बताया गया कि इलाज में 4 से 5 हजार रुपए हर माह खर्च होता था।

- इसके अलावा आरोपी के पास आए दिन लोग तगादे के लिए पहुंचते थे। इसके चलते आरोपी हमेशा घर से नदारद रहता था।

7 दिन में 90 साल की महिला से 2 बार रेप, मामला देख पुलिस भी दंग

7 दिन में 90 साल की महिला से 2 बार रेप, मामला देख पुलिस भी दंग

7 दिन में 90 साल की महिला से 2 बार रेप, मामला देख पुलिस भी दंग
हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ि‍ता की बहू के मुताबिक, लड़के ने पिछले एक सप्‍ताह में दो बार रेप किया। पीड़ि‍त परिवार जब यह मामला लेकर थाने पहुंचा तो शि‍कायत देख पुलिस भी दंग रह गई। एसओ केएल सिंह के मुताबिक, तहरीर के अाधार पर आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया गया है।25 साल है आरोपी की उम्र, 7 दिन में 2 बार किया रेप

- मामला हमीरपुर जिले के कजियाना थानाक्षेत्र का है।

- 90 साल की कुंती देवी (बदला नाम) शुक्रवार की रात अपने घर में सो रही थी। करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला आलोक नशे में धुत्त होकर घर में घुस आया।

- उसने महिला को सोते समय दबोच लिया और रेप किया। चिल्लाने पर पड़ोसी जमा हो गए।

- मौके से भाग रहे आरोपी को पड़ोसियों ने धर-दबोचा और जमकर धुनाई की। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

- तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हवालात में बंद आरोपी अब मुंह छिपाते नजर आ रहा है।




क्या कहते हैं परिजन




- पीड़ि‍ता की बहू के मुताबिक, आलोक ने एक हफ्ते पहले भी रात में घुसकर सास के साथ रेप किया था, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी।

- इस बार भी उसने घर में घुसकर दोबार रेप किया, लेकिन पकड़ा गया।

क्या कहती है कोतवाली पुलिस

- कोतवाली पुलिस का कहना है, घटना की तहरीर मिल गई है। पीड़ि‍ता का मेडिकल टेस्‍ट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।

- उम्र दराज बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात से पुलिस वाले भी दंग है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाथरूम में नहाने गई बहू का ससुर ने पकड़ा हाथ, बोला- बिस्तर पर चलो

बाथरूम में नहाने गई बहू का ससुर ने पकड़ा हाथ, बोला- बिस्तर पर चलो
बाथरूम में नहाने गई बहू का ससुर ने पकड़ा हाथ, बोला- बिस्तर पर चलो

झांसी.यूपी के झांसी में एक वकील अपनी ही बहू से कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश कर चुका है। हद तो तब हो गई जब बहू बाथरूम में नहाने गई थी, तो पीछे से ससुर अंदर घुस गया और जोर से हाथ पकड़कर बोला- 'बिस्तर पर चलो, आज तो तुम्हें मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना ही पड़ेगा।' जब वो चिल्‍लाई तो उसके पति और सास ने पहुंचकर उसकी लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। पति आए दिन करता था पिटाई...

- झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली मोहनी (बदला हुआ नाम) ने बताया, मायके में मम्मी-पापा के अलावा एक भाई है।

- घर में आय का स्रोत परचून की दुकान है, दुकान मेरी मां चलाती हैं।

- उसकी मां ने बताया, मोहनी की शादी झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिशंकर से तय कर दी थी।

- इसी साल 16 अप्रैल को धूमधाम से मोहनी और हरिशंकर की शादी करा दी गई। एक महीने तक सब ठीक चलता रहा।

- उसके बाद मेरी बेटी को हरिशंकर परेशान करने लगा और दहेज में एक कार और रुपयों की मांग करने लगा।

- जब हमने देने से मना किया तो वो आए दिन उसे पीटता था।

करता था अजीब हरकतें

- मां कहती है कि जब बेटी के पति से मारपीट करने का कारण पूछा जाता था, तो कहता था कि मेरे सामने कोई खड़ा है, वो मुझे बुला रहा है।

- कोई मेरा पीछा करता है और दिन भर अपने रूम में सोता रहता था।

- जब बेटी रूम में जाती तो उससे दूर-दूर भागता था।

फिजिकल रिलेशन बनाने की करता था डिमांड

- पीड़िता के मुताबिक, जब पति मुझसे दूर-दूर रहने लगे तो मेरे ससुर मुझपर गलत निगाह रखने लगे।

- ससुर कई बार मेरे बिस्तर तक भी पहुंच चुके थे और दो बार बाथरूम के अंदर पहले भी घुस चुके हैं।

- जब मैं ये सब अपने पति से कहती थी तो वो उल्टा मुझे ही मारने लगते थे।

- बीते 16 नवंबर को जब मैं नहाने गई तो वो मेरी बाथरूम में घुस आए।

- बाथरूम के अंदर ही उन्‍होंने मेरा जोर से हाथ पकड़ लिया और फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड करने लगे।

- जब मैंने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी तो पति और सास भी मौके पर आ गए।

- वो लोग ससुर से कुछ भी कहने के बजाय मुझे ही लात-घूंसों से पीटने लगे।

डाल दिया था केरोसिन ऑयल

- इसी बीच ससुर ने मुझ पर केरोसिन ऑयल डाल दिया और मुझे घसीटते हुए किचेन की तरफ ले जाने लगे।

- मैंने ससुर को धक्का दिया और घर से बाहर सड़क पर निकल आई।

- पड़ोसियों ने मेरे मायके वालों को फोन किया तो मेरा भाई पहुंच गया और हम पुलिस के पास आ गए।

इन वजहों से पहले भी बदनाम रह चुका है ये परिवार

- पीड़िता ने बताया कि मेरे ससुराल में मेरी शादी से पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।

- मेरे ससुर की पहली पत्नी की कैसे मौत हुई है, इस पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है।

- ससुर की पहली पत्नी का बेटा कई सालों से घर छोड़कर अपने परिवार के साथ दूसरी जगह रह रहा है।

- मेरी शादी से पहले मेरे देवर की शादी हो गई थी, उसकी पत्नी को इसी साल 15 जनवरी को जलाकर मार डाला गया था और उसका पोस्टमॉर्टम करवाए बगैर अंतिम संस्कार करवा दिया गया था।

- अब मेरे ससुर ने मेरे ऊपर केरोसिन ऑयल डालकर जलाने की कोशिश की। मेरी सास और मेरे पति ने उसका पूरा साथ दिया।




क्‍या कहती है पुलिस?

- सीपरी बाजार थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

- आरोपियों पर 323, 498A और 506 धाराएं लगाई गई हैं।

- अब जांच में पीड़िता के बयान के अनुसार अन्य धाराएं भी दर्ज हो सकती हैं।

PAK के 16वें आर्मी चीफ होंगे कमर बाजवा, कश्मीर पर लंबे तजुर्बे के कारण चुने गए

PAK के 16वें आर्मी चीफ होंगे कमर बाजवा, कश्मीर पर लंबे तजुर्बे के कारण चुने गए

PAK के 16वें आर्मी चीफ होंगे कमर बाजवा, कश्मीर पर लंबे तजुर्बे के कारण चुने गए
इस्लामाबाद.लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। जिओ न्यूज के मुताबिक पाक पीएम नवाज शरीफ ने कमर बाजवा को आर्मी चीफ के पद पर अप्वाइंट कर दिया है। बाजवा को कश्मीर मसले पर लंबा अनुभव है और उनके चयन का भी यही आधार माना जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल महमूद हयात को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के हेड थे बाजवा...




- कमर बाजवा अभी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के इंस्पेक्टर जनरल थे। राहिल शरीफ भी आर्मी चीफ बनने से पहले इस पोस्ट पर रह चुके हैं।

- बाजवा ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कॉर्प-10 का भी नेतृत्व किया है।

- कांगों में पीस मिशन के दौरान भी ब्रिगेडियर रहते हुए बाजवा ने अपनी सेवाएं दीं।

बलोच रेजिमेंट से है ताल्लुक

- कमर बाजवा को कश्मीर और उत्तरी इलाकों के मसलों की खासी समझ है। खासतौर पर कश्मीर इश्यू को लेकर उनका अनुभव पाकिस्तान के काफी काम आएगा।

- इसके अलावा बलोच रेजिमेंट का होेने की वजह से उत्तरी इलाके की समस्याओं से निपटने में भी काफी मदद मिलेगी

जिन्दगी में नया करने की ठाने -ललित गर्ग-



जिन्दगी में नया करने की ठाने -ललित गर्ग-
एक अच्छा, सफल एवं सार्थक जीवन के लिये जरूरी है अच्छी आदतें। अच्छी आदतों वालों व्यक्ति सहज ही अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति बन जाता है। बुरी आदतों वाला व्यक्ति खुद-ब-खुद बुरे चरित्र का व्यक्ति बन जाता है। अच्छे और बुरे का मापदण्ड यह है कि जो परिणाम में अच्छा या बुरा हो, वही चीज, विचार या व्यक्ति अच्छा या बुरा होते हैं। मेरे या आपके अथवा किसी के भी द्वारा किसी भी चीज, विचार या व्यक्ति को अच्छा या बुरा कहने पर वह अच्छा या बुरा नहीं होता। क्योंकि सबका अपना-अपना नजरिया होता है। इसलिये यजुर्वेद में की गयी अच्छे होने की यह कामना हर व्यक्ति के लिए काम्य है जिसमें कहा गया है कि ‘‘देवजन मुझे पवित्र करें, मन से सुसंगत बुद्धि मुझे पवित्र करें, विश्व के सभी प्राणी मुझे पवित्र करें, अग्नि मुझे पवित्र करे।’’हर व्यक्ति अच्छा ही बनना चाहता है, फिर क्या कारण है कि दुनिया में बुराइयां पनप रही है। व्यक्ति हिंसक एवं क्रूर होता जा रहा है। भ्रष्टाचार एवं कालाबाजारी बढ़ती जा रही है।

कुरुक्षेत्र के मैदान में हम कौरवों और पाण्डवों के बीच हुए युद्ध का हाल महाभारत में पढ़ते हैं। उसे पढ़कर हमारा मन रोमांचित हो उठता है, किन्तु क्या हम कभी यह भी अनुभव करते हैं कि असली कुरुक्षेत्र का मैदान हमारे अंतर में विद्यमान है। कुरुक्षेत्र की लड़ाई तो कुछ दिनों में समाप्त हो गई थी, लेकिन हमारे भीतर की लड़ाई सतत चलती है, कभी समाप्त नहीं होती।

मानव के अंदर दो प्रकार की मानसिकताएं काम करती हैं। एक सद् दूसरी असद्। दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। सद् मानसिकता मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने को प्रेरित करती है, असद् मानसिकता उसे कुमार्ग पर चलने को प्रोत्साहित करती है। सद् सोच कहती है, सच्चाई के रास्ते पर चलो, भले ही तुम्हें कितने ही कष्ट क्यों न उठाने पड़ें। असद् सोच कहती है कि वह रास्ता तो कांटों से भरा है। वैसे रास्ते पर चलने पर तुम्हारे पैर लहूलुहान होंगे। मिलेगा क्या? जरा दूसरे रास्ते पर चल कर देखो, कितनी सफलता मिलती है। जब कभी भले और बुरे के बीच निर्णय करने का अवसर आता है तो आपने देखा होगा कि मन में कितना संघर्ष चलता है। उस तर्क-युद्ध में जो जीत जाता है, आदमी उसी के इशारे पर चल पड़ता है। असल में आदमी अपने भीतर के युद्ध से किसी निर्णय की बजाय द्वंद्व कर स्थिति में ही पहुंचता है।

इसी कारण हम बहुत बार अपने द्वारा लिए गए निर्णय, संजोए गए सपने और स्वीकृत प्रतिज्ञा से स्खलित हो जाते हैं, क्योंकि हम औरों जैसा बनना और होना चाहते हैं। हम भूल जाते हैं कि औरों जैसा बनने मंे प्रतिस्पर्धा, संघर्ष, दुःख, अशांति व तनाव के सिवाय कुछ नहीं मिलने वाला है। इसीलिए महापुरुष सिर्फ अपने जैसा बनाना चाहते हैं। हजरत मुहम्मद पैगम्बर की यह शिक्षा सतत स्मृति में रखनी चाहिए- ‘‘अच्छा काम करने की मन में आए तो तुम्हें सोचना चाहिए कि तुम्हारी जिंदगी अगले क्षण समाप्त हो सकती है। अतः काम तुरंत शुरू कर दो। इसके विपरीत अगर बुरे कामों का विचार आए तो सोचो कि मैं अभी वर्षों जीने वाला हूं। बाद में कभी भी उस काम को पूरा कर लूंगा।’’ इसलिये जब यह मनुष्य जीवन मिला है तो चलना तो होगा ही है, लेकिन मानवता का तकाजा है कि वह सही रास्ते पर चले। यह तब संभव हो सकता है, जबकि व्यक्ति अपनी वृत्तियों पर अंकुश रखे और मन की चंचलता के वशीभूत न हो।

अक्सर देखा गया है कि हम विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते पिछड़ जाते हैं, क्योंकि हमारी सोच अंधविश्वासों, अर्थशून्य परम्पराओं, भ्रान्त धारणाओं और सैद्धान्तिक आग्रहों से बंधी होती है। जबकि सफलता के शिखर पर आरोहण करने वाले कहीं किसी से बंधकर नहीं चलते, क्योंकि बंधा व्यक्तित्व उधारा, अमौलिक और जूठा जीवन जी सकता है किन्तु अपनी जिन्दगी में कभी क्रांतिकारी एवं मौलिक पथ नहीं अपना सकता जबकि महानता का दूसरा नाम मौलिकता है और जीवन जीने का तरीका भी मौलिक होना चाहिए। जैसाकि ग्रोचो माक्र्स ने कहा कि हर सुबह जब मैं अपनी आंखे खोलता हूं तो अपने आप से कहता हूं कि आज मुझमें स्वयं को खुश या उदास रखने का सामथ्र्य है न कि घटनाओं में। मैं इस बात को चुन सकता हूं कि यह क्या होगी। कल तो जा चुका है, कल अभी आया नहीं है। मेरे पास केवल एक दिन है, आज तथा मैं दिन भर प्रसन्न रहूंगा।’

हमारे चिन्तन का विषय है कि जब हम खुली आंखों से सही-सही देख न पाएं तो समझना चाहिए कि यह अंधेरा बाहर नहीं, हमारे भीतर ही कहीं घुसपैठ किये बैठा है और अध्यात्म जगत के अनुभवी एवं दक्ष लोग अपने भीतर देखने का, प्रकाश में होने की शिक्षा देते हैं, वे ऐसी शिक्षा के द्वारा अंधेरों की उम्र कम करते हैं। इसीलिये महात्मा गांधी ने कहा कि ‘आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक सागर की तरह है, यदि सागर की कुछ बूंदे खराब हैं तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता है।’

जीवन के उतार और चढ़ाव का क्रम चलता रहता है, हृास और विकास जीवन का अभिन्न अंग है, अंधकार और प्रकाश भी जीवन से ही जुड़ा है। इसीलिये प्रार्थना हमेशा प्रकाश की, विकास की और आरोहण की जाती है। उतार, हृास और अंधकार स्वभाव नहीं, विभाव हैं। ये प्रतीक हैं हमारी वैयक्तिक दुर्बलताओं के, अपाहिज सपनों और संकल्पों के। निराश, निष्क्रिय, निरुद्देश्य जीवनशैली के। स्वीकृत अर्थशून्य आग्रही सोच के। जीवन मूल्यों के प्रति टूटती निष्ठा के। सकारात्मक चिंतन, कर्म और आचरण के अभावों के। मैरी क्यूरी ने कहा कि ‘हममें से जीवन किसी के लिए भी सरल नहीं है। लेकिन इससे क्या? हम में अडिगता होनी चाहिए तथा इससे भी अधिक अपने में विश्वास होना चाहिए। हमें यह विश्वास होना चाहिए कि हम सभी में कुछ-न-कुछ विशेषता है तथा इसे अवश्य ही प्राप्त किया जाना चाहिए।’

हम जिसकी आकांक्षा करते हैं और जिसे पाने के लिए अंतिम सांस तक भटकते हैं, महापुरुष उन्हें बोझ समझकर छोड़ देते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि अति-महत्वाकांक्षा और अनावश्यक संग्रह की लालसा का अंतिम परिणाम दुःख ही होता है। विलियम फ्रेडरिक हाल्से, जूनियर ने कहा कि इस दुनिया में कोई भी महान व्यक्ति नहीं है, केवल महान चुनौतियां ही हैं, जिनका सामान्य व्यक्ति उठ कर सामना करते हैं।”

हम उस समय बहुत बौने बन जाते हैं जब सुख-दुःख के परिणामों का जिम्मेदार ईश्वर को या अन्य किन्हीं निमित्तों को मान बैठते हैं। स्वयं की सुरक्षा में औरों की दोषी ठहराकर कुछ समय के लिए बचा जा सकता है किन्तु सचाई यह है कि हर प्राणी स्वयं सुख-दुःख का कत्र्ता, भोक्ता और संहर्ता है। तभी तो सफल एवं कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोग कर्म-क्षेत्र से भागते नहीं, वे पुरुषार्थ और विवेक के हाथों से कर्म की भाग्यलिपि बदलते हैं।

हमारा मन बहुत होशियार है। हम जब औरों के बीच अपनी योग्यता से व्यक्तित्व को नयी पहचान नहीं दे सकते, तब हमारा आहत मन दूसरों की बुराइयों को देख खुश होता है ताकि स्वयं की कुरूपताएं उसे सामान्य-सी नजर आएं। सफल व्यक्ति न अपनी गलती को नजरन्दाज करते हैं और न औरों की गलतियों को प्रोत्साहन देते हैं, क्योंकि चिनगारी भले ही छोटी क्यों न हो, आग बन जला सकती है।

जिन लोगों ने नया इतिहास रचा है, उन्होंने मन को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है, क्योंकि जब मन काबू में आ जाता है तो बुद्धि स्वतः ही हमारे वश में हो जाती है। तब भले-बुरे के बीच भटकना नहीं पड़ता। निर्मल बुद्धि की आंखों पर से चश्मा उतर जाता है। उसे अच्छा-ही-अच्छा दिखाई देता है। उसके स्पंदनों का प्रभाव सारे वातावरण पर पड़ता है। जिस प्रकार किसी देवालय के भीतर का वातावरण पावन-पवित्र होता है, उसी प्रकार निर्मल बुद्धि से व्यक्ति के चारों ओर पवित्रता फैल जाती है। हमारे सामने भगवान महावीर तथा गांधीजी के दृष्टांत हैं। उनका स्वयं का जीवन महकता था और उनके चारों ओर महक व्याप्त रहती थी। निर्मल बुद्धि प्रकाश की भांति होती है जिसके पास अंधकार फटक नहीं पाता। सेसील एम. स्प्रिंगर ने कहा कि ‘सबसे बड़ी बात है कि स्वयं को चुनौती दें। आप स्वयं पर हैरान होंगे कि आप में इतना बल या सामर्थ्य है, तथा आप इतना कुछ कर सकते हैं।’

मनुष्य के भीतर जो अमृत-घट विद्यमान है, वही आनंद का स्रोत है और वही सफलता की सीढ़ी भी है। वहीं से सच्ची आवाज आती है, उस आवाज को सुनना चाहिए। उस पर से मेल का आवरण हटा कि उसका मुंह अनावृत्त हो जाता है, जिसके फलस्वरूप जीवन दुःख, निराशा एवं अविश्वास से मुक्त होकर सुख, आशा एवं विश्वास से ओतप्रोत हो जाता है और ऐसा ही जीवन नये पद्चिन्ह स्थापित करता है, कीर्तिमान के स्वस्तिक उकेरता है। प्रेषकः-

(ललित गर्ग)

ई-253, सरस्वती कंुज अपार्टमेंट

25 आई॰ पी॰ एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली-92

फोनः 22727486, 9811051133

श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज सामूहिक विवाह 12 दिसम्बर को

बाड़मेर श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज सामूहिक विवाह 12 दिसम्बर को

बाड़मेर- अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति की ओर से आगामी 12 दिसम्बर को क्षेत्र के रामदेवरा में द्वितीय सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।सामूहिक विवाह के सफल आयोजन को लेकर बाड़मेर व् आसपास के स्वर्णकार बन्धुओ से सम्पर्क कर उन्हें कार्यक्रम में पहुचने का न्योता दिया जा रहा हे । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पांच जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। समिति के मार्ग दर्शक मण्डल के सदस्य मेवाराम सोनी ने बताया कि गत वर्ष समिति का गठन कर 25 जुलाई को प्रथम सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रामदेवरा में आयोजित किया गया था।श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज बाड़मेर के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ने बताया की सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष प्रेम सोनी फलोदी के नेतृत्व में द्वितीय सामुहिक विवाह को लेकर गत पांच माह से तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसम्बर को रामदेवरा में सामूहिक विवाह आयोजित होगा। समिति के शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान दो दिनों तक विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 11 दिसम्बर को शाम साढ़े छह बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें स्वर्णकार समाज के कई ख्यातनाम कवि शिरकत करेंगे वही रात्रि साढ़े आठ बजे महिला संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें महिला मंडल सोजत सिटी व फलोदी की ओर से गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 12 दिसम्बर को विनायक स्थापना, वर-वधू बंदोली, पाणीग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह व विदाई समारोह आयोजित होगा।शिव प्रकाश सोनी ने बताया की सामूहिक विवाह कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के लोग शिरकत करेंगे।शिव प्रकाश सोनी ने कहा की इस तरह के आयोजनों से समाज में ना सिर्फ फिजूल खर्चो से छुटकारा मिलेगा बल्कि समाज में फेली कुरीतियो से भी बचा जा सकेगा व् इस तरह के आयोजनों से एक मंच एक स्थान पर अलग अलग जगहों से आने वाले समाज के लोगो का एक दूसरे से परिचय होगा नई मुलाकाते होगी और होंगे सम्बन्ध, और सम्बन्ध होंगे मजबूत ।

ये पांच जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि सामुहिक विवाह में पांच जोड़ों का पंजीयन किया गया है, जिसमें अनिलकुमार सोइंतरा व ममता समदड़ी, मनोज कुमार अहमदाबाद व खुशबु जोधपुर, सुरेशकुमार आहोर व रिंकु कुमारी बालेसर, विकास जोधपुर व कंचन जोधपुर तथा राणुलाल बाड़मेर व वर्षाकुमारी अहमदाबाद परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तेयारिया कर ली गई हे वही सामूहिक विवाह समिति की टीम के लोग अपनी पूरी मेहनत व् लग्न से कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुटे हे और प्रयासरत हे की अधिक से अधिक अलग अलग गावो व् शहरों में पहुच समाज के लोगो को कार्यक्रम में आने के लिए आमन्त्रित करे ।बाड़मेर समाज के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ने भी बाड़मेर समाज के लोगो से रामदेवरा में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो को पहुचने का सन्देश दिया हे ।

बाड़मेर, मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2017 आज बूथ लेवल पर जुड़वा सकेंगे मतदाता सूचियांे मंे नाम

बाड़मेर, मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2017
आज बूथ लेवल पर जुड़वा सकेंगे मतदाता सूचियांे मंे नाम


बाड़मेर, 26 नवंबर। मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण संक्षिप्त कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले भर मंे बूथ लेवल पर मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाए एवं संशोधित करवाए जा सकेंगे। इसके लिए बीएलओ प्रत्येक बूथ पर उपस्थित रहेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि विशेष तिथियां 27 नवंबर एवं 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से 6 बजे तक सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपतियां प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पंजीकरण से वंचित मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु दावा एवं मतदाता सूची में नाम हटाने तथा नाम संशोधन के लिए अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र 6, 7, 8 में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने बताया कि दावे एवं आपतियां पेश करने की तिथि 9 दिसम्बर, 2016 तक रहेगी। मतदाता सूचियों से संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करना एवं सत्यापन करने का कार्य 3 दिसम्बर को किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 27 नवम्बर एवं 4 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
बिश्नोई ने बताया कि भारत का कोई भी नागरिक अपना आवेदन ऑन लाईन राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एन.वी.एस.पी.) ूूूण् बमवतंरंेजींदण्दपबण्पद पर कर सकता है। उन्होने अपील की है कि एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पंजीकरण से वंचित मतदाताओ से अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने, मतदाता सूची में नाम हटाने तथा नाम संशोधन के लिए उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।

बाड़मेर अंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का संकल्प



बाड़मेर
अंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का संकल्प

संविधान दिवस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई समेत गणमान्य नागरिकांे ने अंबेडकर प्रतिमा को किया माल्यार्पण


बाड़मेर

द्वितीय संविधान दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर अम्बेेडकर जयन्ति समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न गणमान्य नागरिकांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने डाॅ.भीमराव अंबेडकर सर्किल पर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डा.अंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय पर डा.भीमराव अंबेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, डाॅ.भीमराव अंबेडकर समारोह समिति के संयोजक ताराचंद गोसाई, ताराचंद जाटोल, पूर्व संयोजक छगनलाल जाटोल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, समिति भैरोसिंह फुलवारिया, सीओ स्काउट गाइड ज्योतिरानी महात्मा, केवलचंद बृजवाल, प्रवक्ता सुरेश जाटोल, पार्षद श्याम पुरी, प्रेम परिहार, त्रिलोक सेजू, तिलाराम पन्नू,जटिया समाज के अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, पार्षद किशन बडारिया, सुनिल शर्मा, लक्ष्मण टाक, आनंद थोरी, हरीश जाटोल, राकेश कुलदीप, जगदीश गोसाई, जटिया समाज कोषाध्यक्ष भोमाराम फुलवारिया, लक्ष्मण कुर्डिया, किशन फुलवारिया, राजेश चैधरी, प्रियंका चैहान, हितेश सोनी, जोगाराम हूड्डा समेत कई गणमान्य नागरिकांे ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने संविधान दिवस के बारे मंे जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

फोटो संलग्न है।

01 व 02




संविधान से मिली भारतीय लोकतंत्र को मजबूतीःचैधरी

द्वितीय संविधान दिवस पर बाड़मेर जिले मंे हुए कई आयोजन

बाड़मेर

संविधान की बदौलत भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिली है। भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र का उदाहरण कई मर्तबा विश्व पटल पर दिया जाता है। राष्ट्र के विकास के लिए संविधान का आदर करने के साथ इसके प्रावधानों की गंभीरता से पालन करने की जरूरत है। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर डाॅ.भीमराव अंबेडकर समारोह समिति की ओर से स्थानीय महेश पब्लिक स्कूल मंे आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी ने कहा कि डाॅ.भीमराव अंबेडकर के निर्देशन मंे भारतीय संविधान के महान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित उन महान विभूतियों की याद दिलाता है, जिन्होंने कठोर परिश्रम से लोकतंत्र की पवित्र भावना के अनुरूप संविधान बनाया। उन्हांेने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में संविधान को 26 नवंबर 1949 को पूर्ण कर देश को समर्पित किया। भारतीय संविधान सभा ने इसी दिन इसको अपनाया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के साथ लागू किया गया। उन्हांेने कहा कि भारत सरकार ने नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रति वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया। गत वर्ष भारतीय संविधान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के योगदान का सम्मान करते हुए उनकी 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर, 2015 को पहली बार ‘संविधान दिवस’ पूरे देश ने मनाया गया। सांसद चैधरी ने इस दौरान भारतीय संविधान के विविध पहलूआंे से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा है, इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 2 दिन बाद इसे प्रभाव में लाया गया। उन्हांेने कहा कि भारत में 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। समिति के ताराचंद गोसाई ने कहा कि भारतीय संविधान को दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधान में से एक है, क्योंकि यह हर किसी को समानता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को तैयार करने में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे अहम योगदान रहा है। उन्हें भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। इस दौरान ताराचंद जाटोल ने कहा कि डाॅ.भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है। वहीं कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। समारोह के अंत मंे कार्यक्रम प्रभारी सुरेश जाटोल ने आभार व्यक्त किया।

इन्होने भी किया सम्बोधित-इस अवसर पर समाजसेवी छगनलाल जाटोल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, भैरोसिंह फुलवारिया, समाजसेवी बालाराम गोदारा, लक्ष्मण बडेरा, प्रेमाराम सियाग, भेराराम जांगिड़, ने संविधान के विविध पहलूआंे पर प्रकाश डाला।

सांसद चैधरी ने किया पौधारोपणः इस दौरान संकवधान दिवस पर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी ने महेश पब्लिक स्कूल के परिसर मंे पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्हांेने कहा कि आमजन अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण मंे महत्ती भूमिका अदा करें।

ये रहे मौजुद-इस दौरान सीओ स्काउट गाइड ज्योतिरानी महात्मा, प्रेम परिहार, तिलाराम पन्नू, सुनील शर्मा, लक्ष्मण टाक, आनंद थोरी, हरीश जाटोल, राकेश कुलदीप, रेंजर कमला, धापू एवं केशर कंवर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे कुलदीप, सपना एवं बसंती को सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी एवं अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन मंे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड तथा महेश पब्लिक स्कूल का सराहनीय सहयोग रहा।

:बाड़मेर- 6 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलम्बित, 1 का निरस्त

:बाड़मेर- 6 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलम्बित, 1 का निरस्त


बाड़मेर रामनिवास, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान-जयपुर द्वारा बाड़मेर भ्रमण के पष्चात् विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देष दिये गये निर्देषों की पालना में पोष मषीन से हुए वितरण कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 7 उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान एक भी ट्रांजेक्षन पोष मषीन के माध्यम नही किया है। उक्त उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा की गयी अनियमितता के विरूद्ध निम्नांकित 6 उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलम्बित किये जाकर विभागीय प्रकरण दर्ज किये गये तथा 1 उचित मूल्य दुकान को निरस्त किया गया:-
क्र.सं. उचित मूल्य दुकानदार वितरण केन्द्र तहसील
1 श्री मोटाराम पुत्र श्री दुदाराम पीपराली गुड़ामालानी
2 श्री खीयाराम पुत्र श्री नगाराम गादेवी गुड़ामालानी
3 श्री लक्ष्मणराम पुत्र श्री आदूराम पनावड़ा बायतू
4 श्री पीराराम पुत्र श्री देराजराम सेतराउ रामसर
5 श्री जसाराम पुत्र श्री दुर्गाराम उडासर धोरीमना
6 श्री गोतम कुमार पुत्र श्री रिखबदास कवास बाड़मेर
7 अस्थाई परंहसा सह. उप. भण्डार लि वार्ड संख्या 36 द्वितीय बाड़मेर शहर


शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

पानीपत में स्पिनिंग मिल मेंं भीषण आग, 12 जिंदा जले और कई झुलसे -

पानीपत में स्पिनिंग मिल मेंं भीषण आग, 12 जिंदा जले और कई झुलसे - 
पानीपत। शहर के पास स्थित कुराड़ गांव में स्थित स्पिनिंग मिल में अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी मेंं काम कर 12 लोग जिंदा जल गए। इनमें कई लोगों की फैक्टरी में ही मौत हो गई और कई ने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। कई और लोगों की हालत नाजुक है। अाग लगने से 30-32 लाेग अंदर फंस गए। इनमें करीब 10-12 लोगों को बाहर निकाला गया। ये सभी झुलसे हुए थे। कई लोग फैक्टरी में ही जिंदा जल गए। झुलसे लोगों को शहर के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस अभी सात लोगाें की मौत की ही पुष्टि कर

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गईं अौर अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मारे गए और झुलसे लोगों में अधिकतर बिहार और पश्चिम बंगाल के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। उनके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मरने वालों में पानीपत जिले के कुराड़ और सनौली भी दो लोग शामिल हैं। सिविल अस्पताल और फैक्टरी के बाहर कोहराम मचा हुआ है।

गांव कुराड़ में धागे की फैक्टरी में राेज की तरह काम हो रहा था। अचानक शाम करीब पौने पांच बजे फैक्टरी में आग लग गई। आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते और बाहर भाग पाते वे आग से घिर गए।



अस्पताल में भर्ती फैक्टरी से निकाले गए लोग।

तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई अौर कई अग्निशमन गाडि़यां वहां पहुंच गईं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वे सभी झुलस गए थे। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर थी। उनको पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई श्रमिक फैक्टरी में ही जिंदा जल गए। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने के कारणाें का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है।

रोड पर कुराड़ गांव है। गांव में एवी स्पीनर्स के नाम से स्पीनिंग मिल है। मिल में शाम 4.30 बजे कामकाज चल रहा था। अचानक बत्ती गुल हो गई। थोड़ी देर बाद जैसे ही बिजली आई शार्ट सर्किट से अचानक फैक्टरी में आग लग गई। लपटे तेजी से पूरी फैक्टरी में फैल गर्इ।



झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते कर्मचारी।

बताया जा रहा है कि उस समय 32 श्रमिक काम कर रहे थे। काफी संख्या में श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची। कंपनी के महाप्रबंधक को हिरासत में लेकर शवों की पहचान कराने के लिए सिविल अस्पताल ले गई। फैक्टरी के मालिक अजय व विजय गुप्ता पानीपत में गांधी मंडी के पास रहते हैं। देर शाम तक पांच दमकल गाडि़यां आग पर काबू पाने में जुटी है।

मालिक अजय व विजय गुप्ता फैक्टरी पर नहीं बैठते हैं। उनका बेटा गौरव देखभाल करता है। फैक्टरी में दो शिफ्टों में कार्य होता है। एक शिफ्ट में 22 श्रमिक काम करते हैं। बिहार व पश्िचम बंगाल के कुल 60 श्रमिक इसमें कार्य करते हैं। यह ओपन हैंड धागा बनाने की फैक्टरी थी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में एक ही गेट है। साथ में लगती फैक्टरी की दीवार जेसीबी से तोड़ कर राहत व बचाव किया गया और शवों को निकाला गया।