मंगलवार, 6 नवंबर 2018

7 नंवबर से हो रहा है मंगल का राशि परिवर्तन, इन चार राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा अपार घन लाभ।

🌸🌸👉🏻👉🏻🌷🌷✍🏻✍🏻🌹🌹🙏🏻🙏🏻
जानिए 7 नवम्बर 2018 को मंगल के राशि परिवर्तन का क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव --
🌸🌸👉🏻👉🏻🌷🌷✍🏻✍🏻🌹🌹
7 नंवबर से हो रहा है मंगल का राशि परिवर्तन, इन चार राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा अपार घन लाभ।

पंडित विशाल दयानन्द शास्त्री



🌸🌸👉🏻👉🏻🌷🌷✍🏻✍🏻🌹🌹

जानिए मंगल ग्रह का महत्व---
प्रिय मित्रों/पाठकों, नवग्रहों में मंगल को उच्च स्थान प्राप्त है साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी मंगल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को लाल ग्रह के रूप में भी कहा जाता हैं।ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल को क्रूर और ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है। यह जातक के मन और बुद्धि को तेज़ करने वाला ग्रह है। इसके प्रभाव से मनुष्य अपने जीवन यात्रा में साहसी कार्य को अंजाम देता है, क्योंकि मंगल ग्रह साहस का कारक है। पौराणिक ग्रंथों में मंगल को भूमि पुत्र कहा गया है, इसलिए मंगल को भौम के नाम से भी जाना जाता है।

ज्योतिष में मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। मंगल सूर्य, चंद्रमा तथा बृहस्पति के मित्र हैं तो बुध और केतु के साथ इनका शत्रुवत संबंध है। शुक्र और शनि के साथ इनका संबंध तटस्थ है। पण्डित दयानन्द शास्त्री बताते हैं कि मंगल, मकर राशि में उच्च के होते हैं तो कर्क राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। मंगल दोष से पीड़ित जातक को अपने वैवाहिक जीवन में कष्टों से लेकर दरिद्रता जैसे दु:ख उठाने पड़ते हैं।

मंगल एक्शन का नाम है। यह हमारा निर्णय है, यह हमारी प्रेरणा है। मंगल ग्रह सैन्य सैनिकों, योद्धाओं, अचल संपत्ति डीलरों को बनाता है। बिल्डर्स, व्यापारियों, प्रसिद्ध सर्जन और खिलाड़ियों की कुंडली में अच्छा मंगल होता है। ज्योतिर्विद पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार हमारे जीवन में मंगल ग्रह संबंधों के मामले में छोटे भाई–बहन और सभी तरह के ब्लड रिलेशन का प्रतिनिधित्व करता है। यह जुनून है, एक व्यक्ति के भीतर की कामेच्छा है। यह एक लड़की की कुंडली में एक प्रेमी है। मंगल को वैदिक ज्योतिष में सौर मंडल का रक्षा मंत्री माना जाता है। मंगल ग्रह विस्फोट और अत्यधिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। यह दुर्घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार होता है। पृथ्वी पर यह दुर्घटनाओं और युद्धों के लिए ज़िम्मेदार है। सभी हथियार, फटाके, विस्फोटक मंगल ग्रह के अधीन आते हैं।
🌺🌺✍🏻✍🏻🌸🌸👉🏻👉🏻🙏🏻🙏🏻🌹🌹
जानिए मंगल ग्रह की विशेषताएं--
मंगल ग्रह को बृहस्पति, सूर्य और चंद्रमा का साथ पसंद है। लेकिन, इसे शनि, राहु और केतु के साथ रहना नापसंद है। तो क्या होता है जब यह मंगल ग्रह वक्री हो जाता है? एेसी स्थिति में मंगल बाहरी दुनिया की अपेक्षा आंतरिक दुनिया के निर्णय अधिक लेने लगता है। यह समय शरीर की इंजीनियरिंग के साथ ही आत्मा की इंजीनियरिंग का भी होता है। यही वह समय है जहां अतीत के अनुभव आपको कुछ समय बैठकर सोचने–समझने के लिए विवश करते हैं।

आप अपने कर्मों, बिजनेस और रिलेशनशिप की एनालिसिस करते हैं। यदि आप एक नए रिश्ते से शुरू करने के लिए तैयार हैं तो आप इस अवधि के दौरान नई प्रेरणा और अभिनव विचारों से युक्त नये प्रोफेशन, बिजनेस और कार्मिक पैटर्न से रूबरू होंगे।
🌺🌺✍🏻✍🏻🌷🌷👉🏻👉🏻🌸🌸🌹🌹
आने वाला समय कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री बताते है कि 7 नवंबर 2018 (बुधवार) को मंगल मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए काफी अच्छा समय आने वाला है। पंडित दयानन्द शास्त्री जी बताते है कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

भूमिपुत्र मंगल का कुंभ राशि में गोचर 12 राशियों अलग-अलग तरीके से प्रभाव डालेगा।

जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा मंगल का प्रभाव....

💐💐💐💐💐💐💐
मेष राशि

पंडित दयानन्द शास्त्री जी बताते है कि मेष राशि में मंगल एकादश भाव में होगा। यहां मंगल लग्नेश व अष्टमेश होता है। ये शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का योग बनाता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
वृषभ राशि

वृषभ राशि में मंगल दशम भाव में होगा। वृषभ राशि में मंगल सप्तमेश एवं व्ययेश होने के कारण द्वितीय मारकेश है। फलत: यह अशुभ फलदायी होगा। जातक को संतान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि जातक नौकरी की तलाश में है, तो यह समय शुभ होगा। उपाय हेतु मंगल चंडिका स्त्रोत पढ़ें, लाभ होगा।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
मिथुन राशि

इस राशि में मंगल नवम भाव में होगा। यहां मंगल षष्ठेश व लाभेश होने के कारण अशुभ फलदायक है। इस समय जातक का स्वास्थ खराब हो सकता है लेकिन बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल अष्टम भाव में रहेगा। यहां मंगल लाभ स्थान में होगा। इस समय जातक को कानूनी रुप से सफलता मिलने के संकेत मिल रहे है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
सिंह राशि

सिंह राशि में मंगल सप्तम भाव में होगा। यहां मंगल केंद्र और त्रिकोण दोनों का स्वामी है। ऐसे में जातक के विवाह जीवन में कलह हो सकती है। शांति के लिए हनुमान जी की पूजा करें।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
कन्या राशि

कन्या राशि में मंगल षष्ठ भाव में होगा। यहां यह तृतीयेश एवं अष्टमेश होने से परम पापी है। कन्या राशि के जातकों के लिए यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। जातक को कोर्ट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
तुला राशि

तुला राशि में मंगल पंचम स्थान में होगा। तुला लग्न में मंगल द्वितीयेश एवं सप्तमेश होने से मुख्य मारक ग्रह हैं। जातक को संतान की ओर से दुःख प्राप्त होगा |
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में मंगल चतुर्थ भाव में होगा। यहां मंगल लग्नेश एवं षष्ठेश है। लेकिन लग्नेश होते हुए भी यह पापी है। यदि कुंडली में मंगल बली है, तो शुभ फल देगा अन्यथा अशुभ फल देगा। यदि इस राशि के जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह इनके लिए शुभ समय है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
धनु राशि

धनु राशि में मंगल तृतीय भाव में होगा। धनु राशि में मंगल पंचमेश व खर्चेश है। मंगल खर्चेश होते हुए भी शुभ योग प्रदाता है, क्योंकि यह गुरु का मित्र है। बच्चों से लाभ होगा।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के द्वितीय भाव में मंगल उपस्थित होगा। मकर राशि में मंगल चतुर्थेश या लाभेश होने से अशुभ है। ऐसे में संतान की ओर से सतर्क रहें। मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दोपहर के समय बच्चों में चना - गुड़ आदि बांटे, लाभ होगा।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के प्रथम भाव में उपस्थित होगा। कुम्भ राशि में मंगल तृतीयेश एवं राज्येश है। कुम्भ राशि में मंगल शुभ एवं अशुभ दोनों फल देता है। विवाह में अचानक से रुकावट या विलंब होने संभावना है।
🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
मीन राशि
मीन राशि में यह मंगल द्वादश भाव में होगा। मीन राशि में मंगल धनेश एवं भावेश दोनों है। यहां मंगल शुभ फल दायी है। लेकिन जातक के विवाह में विलम्ब हो सकता है। विवाह विलम्ब की स्थिति में जातक घट विवाह करें, लाभ होगा।

🌷🌷✍🏻✍🏻🌺🌺👉🏻👉🏻🌸🌸🙏🏻🙏🏻🌹🌹
💐💐💐👍👍👍💐💐👌👌👌
यह होगा वर्ष 2019 से 2025 तक मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव--

मंगल गोचर 2019

मंगल गोचर मीन से मेष

06 फरवरी 2019 (बुध) 00:10

मंगल गोचर मेष से वृषभ

22 मार्च 2019 (शुक्र) 15:29

मंगल गोचर वृषभ से मिथुन

07 मई 2019 (मंगल) 07:19

मंगल गोचर मिथुन से कर्क

22 जून 2019 (शनि) 23:48

मंगल गोचर कर्क से सिंह

09 अगस्त 2019 (शुक्र) 05:12

मंगल गोचर सिंह से कन्या

25 सितम्बर 2019 (बुध) 06:58

मंगल गोचर कन्या से तुला

10 नवंबर 2019 (रवि) 14:49

मंगल गोचर तुला से वृश्चिक

25 दिसंबर 2019 (बुध) 21:53





मंगल गोचर 2020

मंगल गोचर वृश्चिक से धनु

08 फरवरी 2020 (शनि) 04:14

मंगल गोचर धनु से मकर

22 मार्च 2020 (रवि) 15:03

मंगल गोचर मकर से कुंभ

04 मई 2020 (सोम) 21:04

मंगल गोचर कुंभ से मीन

18 जून 2020 (गुरु) 20:40

मंगल गोचर मीन से मेष

16 अगस्त 2020 (रवि) 19:21

मंगल गोचर मेष से मीन

04 अक्टूबर 2020 (रवि) 09:10

मंगल गोचर मीन से मेष

24 दिसंबर 2020 (गुरु) 11:00





मंगल गोचर 2021

मंगल गोचर मेष से वृषभ

 22 फरवरी 2021 (सोम) 05:04

मंगल गोचर वृषभ से मिथुन

 14 अप्रैल 2021 (बुध) 01:41

मंगल गोचर मिथुन से कर्क

 02 जून 2021 (बुध) 07:18

मंगल गोचर कर्क से सिंह

 20 जुलाई 2021 (मंगल) 18:19

मंगल गोचर सिंह से कन्या

 06 सितम्बर 2021 (सोम) 04:22

मंगल गोचर कन्या से तुला

 22 अक्टूबर 2021 (शुक्र) 02:26

मंगल गोचर तुला से वृश्चिक

 05 दिसंबर 2021 (रवि) 06:21





मंगल गोचर 2022

मंगल गोचर वृश्चिक से धनु

 16 जनवरी 2022 (रवि) 16:51

मंगल गोचर धनु से मकर

 26 फरवरी 2022 (शनि) 16:09

मंगल गोचर मकर से कुंभ

 07 अप्रैल 2022 (गुरु) 15:36

मंगल गोचर कुंभ से मीन

 17 मई 2022 (मंगल) 09:52

मंगल गोचर मीन से मेष

 27 जून 2022 (सोम) 06:00

मंगल गोचर मेष से वृषभ

 10 अगस्त 2022 (बुध) 21:33

मंगल गोचर वृषभ से मिथुन

 16 अक्टूबर 2022 (रवि) 07:50

मंगल गोचर मिथुन से वृषभ

 13 नवंबर 2022 (रवि) 19:40





मंगल गोचर 2023

मंगल गोचर वृषभ से मिथुन

 13 मार्च 2023 (सोम) 05:33

मंगल गोचर मिथुन से कर्क

 10 मई 2023 (बुध) 14:13

मंगल गोचर कर्क से सिंह

 01 जुलाई 2023 (शनि) 02:38

मंगल गोचर सिंह से कन्या

 18 अगस्त 2023 (शुक्र) 16:13

मंगल गोचर कन्या से तुला

 03 अक्टूबर 2023 (मंगल) 18:17

मंगल गोचर तुला से वृश्चिक

 16 नवंबर 2023 (गुरु) 11:04

मंगल गोचर वृश्चिक से धनु

 28 दिसंबर 2023 (गुरु) 00:37

मंगल गोचर 2024

मंगल गोचर धनु से मकर

05 फरवरी 2024 (सोम) 21:57

मंगल गोचर मकर से कुंभ

15 मार्च 2024 (शुक्र) 18:22

मंगल गोचर कुंभ से मीन

23 अप्रैल 2024 (मंगल) 08:53

मंगल गोचर मीन से मेष

01 जून 2024 (शनि) 15:52

मंगल गोचर मेष से वृषभ

12 जुलाई 2024 (शुक्र) 19:13

मंगल गोचर वृषभ से मिथुन

26 अगस्त 2024 (सोम) 15:41

मंगल गोचर मिथुन से कर्क

20 अक्टूबर 2024 (रवि) 14:47



मंगल गोचर 2025

मंगल गोचर कर्क से मिथुन

21 जनवरी 2025 (मंगल) 09:38

मंगल गोचर मिथुन से कर्क

03 अप्रैल 2025 (गुरु) 01:56

मंगल गोचर कर्क से सिंह

07 जून 2025 (शनि) 02:28

मंगल गोचर सिंह से कन्या

28 जुलाई 2025 (सोम) 20:12

मंगल गोचर कन्या से तुला

13 सितम्बर 2025 (शनि) 21:34

मंगल गोचर तुला से वृश्चिक

27 अक्टूबर 2025 (सोम) 15:54

मंगल गोचर वृश्चिक से धनु

07 दिसंबर 2025 (रवि) 20:27

बाड़मेर। चुनाव से पहले एसपी का नहीं हुआ तबादला तो पत्रकार और उनके परिजन करेगे मतदान का बहिष्कार , मतदान और मतगणना की कवरेज नहीं करने का ऐलान

बाड़मेर। चुनाव से पहले एसपी का नहीं हुआ तबादला तो पत्रकार और उनके परिजन करेगे मतदान का बहिष्कार ,  मतदान और मतगणना की कवरेज नहीं करने का ऐलान 



जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कर एसपी को हटाने की मांग की




बाड़मेर। सैकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को उजागर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रेमदान देथा पर बाड़मेर पुलिस की तानाशाहीपूर्ण की गई। कार्यवाही के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है । इस मामले को लेकर पत्रकार काली पट्टी बांधकर पुलिस का विरोध कर है। वही सोमवार को पत्रकारों ने जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कर एसपी मनीष अग्रवाल को हटाने की मांग की । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एसपी को नहीं हटाया गया तो सभी पत्रकार और उनके परिजन आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेगे ओर साथ ही मतदान ओर मतगणना की कवरेज नही करने की घोषणा की ।

Image may contain: 10 people, including Premdan Charan, people sitting


एसपी मनीष अग्रवाल जब से बाड़मेर आये है तब से लगातार अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सिपाहियों को टॉरगेट कर प्रताड़ित करने के साथ उन पर द्वेष ओर तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही किये जा रहे है जिससे पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है । सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे हमले की कड़े शब्दों में निदा की ओर कहा कि कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले पर दमनचक्र किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


गौरतलब है कि 2 नवंबर को पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देश पर कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़े में आए ओर वरिष्ठ पत्रकार प्रेमदान देथासे उनका मोबाइल छीनकर लिया। सार्वजनिक स्थान पर जबरदस्ती पकड़कर धक्का-मुक्की कर अपहरण करने की नीयत से बिना नंबरी कार में जबरदस्ती डालकर गैरकानूनी रूप से अगवा कर सदर थाने ले गए। वहां उन्हें करीब 1 घंटा गैर कानूनी रूप से हिरासत में भी रखा जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया।


इससे पूर्व भी बाड़मेर एसपी मनीष अग्रवाल ने पटना से व्हाट्सएप पर मिले एक वारंट के आधार पर बाड़मेर के वरिष्ठ पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार कर पटना भेज दिया था। वहीं बाड़मेर के पप्पू बृजवाल को भी बाड़मेर पुलिस ने निशाना बनाया था। इससे एसपी की नीयत में खोट साफ नजर आता है। एसपी अग्रवाल पहले भी कई गंभीर आरोपो में विवादित रहे चुके हैं।


*Breaking news* *जैसलमेर* बिजली विभाग का एक्स ई एन रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*Breaking news*

*जैसलमेर* बिजली विभाग का एक्स ई एन रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*एसीबी जैसलमेर की ट्रेप कार्यवाही*
*जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता शकरलाल सुखाड़िया परिवादी श्री भोमसिंह से 15000 रुपये की रिश्व्त लेते हुए जैसलमेर एसीबी टीम dy sp श्री अनिल पुरोहित मय टीम जेठाराम हैं कानि, बलूदान*
*चारण,दुर्गसिंह भाटी,चंपालाल कुमावत,शिवप्रताप विश्नोई, संग्राम सिंह देवल, नरेंद्र सिंह चारण , किशना राम विश्नोई, महिला कानि0 बबरी,शेराराम, मुकेश शर्मा LDC व दो स्वतंत्र गवाह के उनके सरकारी आवास पर रंगे हाथों किया गया ट्रेप*।

सोमवार, 5 नवंबर 2018

पूर्व सीएम गहलोत के लिए गृहक्षेत्र की जोधपुर शहर व सूरसागर सीट बनी चुनौती

पूर्व सीएम गहलोत के लिए गृहक्षेत्र की जोधपुर शहर व सूरसागर सीट बनी चुनौती
पूर्व सीएम गहलोत के लिए गृहक्षेत्र की जोधपुर शहर व सूरसागर सीट बनी चुनौती
चुनावी रण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं. दो बार सीएम रह चुके गहलोत पर गत दो बार से उनके खुद के गृहनगर जोधपुर में बीजेपी भारी पड़ रही है. खासकर जोधपुर शहर की दो सीटें गहलोत के लिए चुनौती बनी हुई हैं.इस बार गहलोत एक बार फिर से कमर कसकर इन सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने के लिए जुटे हैं.

कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत के लिए अपने गृहनगर जोधपुर शहर की दो विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना चुनौती बना हुआ है. लाख जतन करने के बावजूद गत दो बार से गहलोत जोधपुर शहर और सूरसागर विधानसभा सीट पर अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनाव से नहीं जीता पा रहे हैं. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बावजूद ये दोनों सीटें कांग्रेस के हाथ से फिसल गई. पिछले चुनाव में तो जोधपुर जिले की दस सीटों में से कांग्रेस महज एक सीट गहलोत के क्षेत्र सरदारपुरा से ही जीत पाई थी.गहलोत गाहे-बगाहे जोधपुर के लोगों के सामने अपनी इस टीस को कई बार जता भी चुके हैं. अब एक बार फिर चुनाव आ गए हैं और दोनों सीटों पर हमेशा की तरह प्रत्याशी का चयन गहलोत ही करेंगे. ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसे प्रत्याशी का चयन करने की है जो यहां से जीत हासिल कर उनकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगा सके. फिलहाल गहलोत ने अपने पत्ते खोले नहीं हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता इस बात का दावा करते नहीं थकते कि इस बार जोधपुर में कांग्रेस की ही जीत होगी.

कुमारी शैलजा पर लगा 3.5 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप, पोस्टर वायरल

कुमारी शैलजा पर लगा 3.5 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप, पोस्टर वायरल
राजस्थान विधानसभा चुनाव टिकट बंटवारे में स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख कुमारी शैलजा पर 3.5 करोड़ रुपये में टिकट बेचने के आरोप लगे हैं. कांग्रेस मुख्यालय के टॉयलेट में सोमवार को चस्पा मिले एक पोस्टर में शैलजा पर फलौदी टिकट को 3.5 करोड़ में बेचने का आरोप लगाया गया है. इस पोस्टर में शैलजा के साथ एक अन्य महिला का फोटो भी छपा है. पोस्टर के अनुसार इस सीट पर विजयलक्ष्मी विश्नोई को 3.5 करोड़ में कांग्रेस का टिकट बेचा गया है.

kumari shailja, phalodi ticket
बता दें कि कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया हुआ है. पार्टी ने जून महीने में ही विभिन्न राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन करते हुए शैलजा को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने शैलजा की नियुक्ति की अधिकारी घोषणा की थी.कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाते हुए ललितेश त्रिपाठी और शाकिर सनादि को बतौर सदस्य नियुक्त किया था. विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी का अहम रोल रहता है और इसी लिहाज से चुनाव से छह महीने पहले ही इस कमेटी का गठन कर दिया गया था.

*सिंगल पैनल सूची पर राहुल गांधी हुए नाराज,अब युवाओ और महिलाओ को तहरीज*


*सिंगल पैनल सूची पर राहुल गांधी हुए नाराज,अब युवाओ और महिलाओ को तहरीज*


*टिकटों के वितरण पर ही कांग्रेस की जीत रहेगी निर्भर,टिकट वितरण में थोड़ी चूक भाजपा का रास्ता खोलेगी*

*अगले माह होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस अतिउत्साह में है जीत को लेकर। अतिउत्साह में टिकट वितरण में एक भूल भी भारी पड़ सकती है कांग्रेस को। कांग्रेस में टिकट फाइनल करने में मगजमारी हो रही है।।धरातल स्तर पर कांग्रेस ने जिताऊँ उम्मीदवारों का विश्लेषण किये बगैर एंटी इंकमबेसी को सर्वे सर्वा मां जीत पक्की मांन ली जबकि सामाजिक और जातिगत समीकरण यहां महत्वपूर्ण है।बाड़मेर जेसलमेर से कांग्रेस को जितना है तो टिकट वितरण में न केवल सावधानी बरतनी होगी बल्कि जातिगत समीकरण भी ध्यान में रखने होंगे

राजस्थान की प्रभारी कुमारी शैलजा पर टिकट बेचने के आरोप लगने शुरू हो गए है।वैसे में कांग्रेस को सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार पर ही दाव खेलना होगा।।।हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये मानवेन्द्र सिंह भी राजपूतो के साथ अन्य समाजो को संतुष्ट करना चाहेंगे।।बाडमेर जेसलमेर लोकसभा क्षेत्र में दो राजपूतो की टिकट बनती है।।दो टिकट देने पर ही मानवेन्द्र सिंह का प्रभाव अन्य सीट पर दिखेगा।।मानवेन्द्र सिंह के आने के बाद काँग्रेस की स्थतियो में बदलाव आया है।।दोनो जिलो में टिकट वितरण में उनकी भूमिका को वजन देना होगा।।सही उम्मीदवार का चुनाव चुनोतिपुरन है।।।बाड़मेर बिधानसभा क्षेत्र से मेवाराम जैन के साथ आज़ाद सिंह राठौड़ की तगड़ी दावेदारी रही है।।।शिव में अमीन खान इस बार प्रभावी रहेंगे।।तीसरा मोर्चा यहां से उदाराम मेघवाल को उतार रहा है जो जाट दलित गठबंधन को बात कर रहे है।।।जो उम्मीदवार दलित वोट लेने की क्षमता रखेगा वही प्रभावी रहेगा । बायतु में भाजपा कैलाश चौधरी, कांग्रेस हरीश चौधरी को उतार रही है तो तीसरा मोर्चा भी यहां से उम्मीदवार उतारने में लगा है।।जाट वोट दो या तीन भागों में बंटाते है तो यहां अन्य जातियों के वोटर निर्णायक होंगे।।गुड़ामालानी में हेमाराम चौधरी पेटफेक्ट उम्मीदवार है भाजपा के पास उनका कोई तोड़ भी नही।।पचपदरा से पूर्व बिधायक मदन प्रजापत के खिलाफ कार्यकर्ता पूर्व में बगावत कर चुके है।।मदन प्रजापत का लगभग पूरे क्षेत्र में विरोध है।।उनका नाम जमीनी मामलों में भी उछला।।कॉन्ग्रेस को यहां नया चेहरा जीत दिला सकता है।।मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी चित्रा सिंह पचपदरा के लिए परफेक्ट प्रत्यासी है।उन्हें स्वजातीय मतदाताओं के साथ 36 कौम का समर्थन हासिल है हालांकि मानवेन्द्र सिंह ने अपने परिवार से किसी के चुनाव में उतरने से इनकार किया है फिर भी पार्टी को चित्रा सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए मानवेन्द्र सिंह पर दबाव बनाना चाहिए।।चित्रा सिंह पचपदरा से लड़ते है तो सिवाणा, बायतु,गुडा की सीट पर प्रभाव पड़ेगा। मदन प्रजापत बीते कल की बात हो गई।।कार्यकर्ताओ की आखरी पसन्द भी नही।।इधर सिवाणा में राजपुरोहित या कलबी को टिकट दी जाकर समीकरण साध सकते है।।चौहटन विधानसभा क्षेत्र से इस बार कोई प्रभावी उम्मीदवारी सामने नही आई।।जो आई बो कांग्रेस को जीत नही दिला सकते।।यहां दलित वर्ग के प्रभावी नेता को उतारा जा सकता है। जजेसलमेर में गत बार रूपाराम धनदे को टिकट देकर मौका दिया पर वो कम अंतर से हार गए।सामान्य सीट पर अब राजपूत प्रबल दावेदारी कर रहे है।।यहां राजपूत कांग्रेस के विधायक अनेक बार रहे है।।इस बार भी सुनीता भाटी और राजपरिवार की महारानी रासेश्वरी राज्य लक्ष्मी दावेदारी जता रही है।।महारानी रासेश्वरी राज्य लक्ष्मी ने तो सपना चुनाव प्रचार भी आरम्भ कर कर दिया।।ग्रामीण क्षेत्रो में युवराज चैतन्यराज सिंह को राजपूत समाज हाथों हाथ ले रहे है।।यह संकेत है कांग्रेस के लिए। कांग्रेस भाजपा के खिलजी बने माहौल को अगर जीत समझ रही है तो यह उनकी भूल है।।माहौल के अलावा कांग्रेस को जिताऊ और भरोसे के उम्मीदवार भी उतारने होंगे।।एक टिकट भी गलत गई तो कम से कम तीन से चार सीट से हाथ धो बैठेंगे।।आज ही हुई बैठक में प्रभारी सचिवों को वापस बुला दिया।कमिटी में नाराजगी जताई गई थी ये सूची पूर्व में भेजी थी उसी में रद्दोबदल कर वापस भेज दिया।चूंकि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर है मगर वो अपने विश्वस्नीयो के सतत संपर्क में है बात उन तक पहुंची तो हड़कम्प मच गया।।एक बार फिर नए सिरे से उम्मीदवारी पर चर्चा होगी।मानवेन्द्र सिंह के आने के बाद बदली परिस्थति पर चर्चा के बाद टिकट फाइनल होंगे।।चूरू में सचिन पायलट ने राजेन्द्र राठौड़ का तोड़ बिक्रम सिंह शेखवत के रूप में निकाला पर हुई गड़बड़ के चलते एक माह पूर्व पार्टी में आये पुलिस अधिकारी का पैनल में नाम देख चोंक गए।।ऐसी गड़बड़ियां और जगह भी हुई।।शेखावत का नाम आने के बाद ही राजेन्द्र राठौड़ सीट बदलने का मानस बनाया।।कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बाद फिर मगजमारी होगी ।।

उतार-चढ़ाव भरे जीवन में लिख दी सफलता की कहानी विनोद सिंघवी ने*




*उतार-चढ़ाव भरे जीवन में लिख दी सफलता की कहानी विनोद सिंघवी ने*


जोधपुर. कहते हैं कि सपनों पर किसी का अधिकार नहीं होता। हर आदमी अपने घर-परिवार से लेकर देश-दुनिया के तमाम सपने देखता है। कुछ सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आदमी कोशिश करता है, वहीं कुछ सपने महज ख्वाब बनकर ही रह जाते है। ऐसे ही सपनों के टूटने और उन्हें वापस बुनने के उतार-चढ़ाव भरे जीवन में सफलता की मिसाल पेश की है उद्यमी विनोद सिंघवी ने। शहर के इस युवा उद्यमी ने अपने सपनों को मेहनत व समर्पण की भावना से हकीकत में बदल दिया। विनोद ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के चेयरमैन विनोद सिंघवी का सफ़र 1992 में सड़क पर लोटरी काउंटर से आरम्भ हुआ और अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर विनोद ग्रुप ऑफ़ कम्पनी लोटरी के व्यवसाय में सन 1995-2000 तक में राजस्थान में अग्रिम श्रेणी पर रहाl इसके पश्चात् सरकार द्वारा लोटरी पर पाबन्दी लगाने पर सन 2000 से 2004 तक विनोद ग्रुप द्वारा कई प्रकार के व्यवसाय किये जैसे कि इलेक्ट्रोनिक्स, फाइनेंस, गिफ्ट शॉप, सुपारी आदि, लेकिन सभी में असफलता मिली, इन सब के बावजूद भी विनोद सिंघवी ने हिम्मत नहीं हारी और 2004 में उन्होंने स्माल ब्रोकिंग व्यवसाय के साथ वापस शुरुआत की,  देखते ही देखते विनोद ग्रुप ऑफ़ कंपनी कमोडिटी व्यवसाय में 2007 से 2012 तक राजस्थान के अग्रणी श्रेणी में रहाl इसी दौरान विनोद ग्रुप ने इक्विटी एक्सचेंज की भी सदस्यता प्राप्त कीl अब वर्तमान में विनोद ग्रुप मुख्यत: कमोडिटी, इक्विटी, रियल-स्टेट और होटल्स में सुचारू रूप से कार्य कर रहा हैl जिसके अंतर्गत 144 तथा 40 फ्लैट की आवासीय योजना पूर्ण हो चुकी है, तथा दो होटल्स जोधपूर एव पाली में सिद्धार्थ इंटरनेशनल के नाम से चल रही है, एवं शीघ्र ही एम्स हॉस्पिटल के सामने सिद्धार्थ मॉल का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, तथा अभी वर्तमान में चौखा, जैसलमेर बाईपास पर स्थित 2 लाख Sq.Ft. क्षेत्र में सभी पांच सितारा सुविधायुक्त प्राइवेट क्लब का कार्य भी तेजी से प्रगति पर चल रहा है, विनोद ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज द्वारा अपनी सामाजिक सहभागिता निभाने हेतु सन 2013 में सिद्धार्थ सोशल सर्विस की स्थापना की!

11 नवंबर के बाद ही आएगी भाजपा की सूचि सभी विधानसभा में पुन आवेदन का कार्य पूर्ण ,जावड़ेकर सौंपेंगे रिपोर्ट ९ को

11 नवंबर के बाद ही आएगी भाजपा की सूचि 

सभी विधानसभा में पुन आवेदन का कार्य पूर्ण ,जावड़ेकर सौंपेंगे रिपोर्ट ९ को 




राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा 11 नवंबर से पहले मुमकिन नहीं है। दरअसल, पार्टी के 15 वरिष्ठ नेताओं को संभावित उम्मीदवारों के बारे में जिला मुख्यालय पर फीडबैक लेने का काम सौंपा गया है। साथ ही इसे पार्टी के राज्य इलेक्शन इनचार्ज प्रकाश जावड़ेकर को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है जो बाद में नई दिल्ली में 11 नवंबर को होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (सीईसी) की बैठक में अमित शाह को फीडबैक सौंपेंगे।


एक बीजेपी नेता ने बताया, 'जावड़ेकर और सीएम वसुंधरा राजे सहित पार्टी की राज्य कोर कमिटी अमित शाह के साथ सीईसी मीटिंग में शामिल होगी।' बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं, 2 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन भरने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी।

राजस्थान में बीजेपी के इलेक्शन इनचार्ज प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'इस साल नामांकन प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है। हमारे पास अपने उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने के लिए काफी कम समय बचा है। इसलिए पार्टी जितना जल्दी हो सकेगा सूची फाइनल करेगी।' इससे पहले बुधवार को राज्य की कोर कमिटी ने 96 निर्विरोध उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी लेकिन पार्टी मुखिया अमित शाह ने वरिष्ठ नेताओं को प्रत्येक सीट पर कम से कम 3 संभावितों के नाम देने के लिए कहा है।

एक बीजेपी पदाधिकारी ने कहा, 'अमित शाह पैनल में 2 से 3 नाम चाहते हैं क्योंकि राज्य पैनल द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नाम शाह के अपने आंतरिक सर्वे के साथ मेल नहीं खाते हैं।' 

रविवार, 4 नवंबर 2018

*होटल में प्रेमी युगल ने आत्महत्या की*

*होटल में प्रेमी युगल ने आत्महत्या की*






उदयपुर /उदयपुर के सुखेर थाना इलाके में रविवार को होटल में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतकों के परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.जानकारी के अनुसार सुखेर थाने के सामने होटल मोनिका पैलेस में गत 29 अक्टुबर से युवक-युवती रुके हुए थे. रविवार को उनको होटल का कमरा खाली करना था. दोपहर तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर जब होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों मृत पड़े हुए थे. इस पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर डीएसपी स्वाति शर्मा सहित अन्य आला पुलिस अधिकारी होटल पहुंचे और मौका मुआयना कर दोनों शवों को एमबी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया.

कमरे में मिली शराब की बोतल व विषाक्त पदार्थ का पैकेट
पुलिस ने दोनों मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र और फोन से उनके परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि युवक पाली का रहने वाला था और युवती उदयपुर के सायरा इलाके की रहने वाली थी. दोनों ही पिछले 20 दिनों से घर से गायब थे. पुलिस को होटल के कमरे से शराब की बोतल के साथ ही विषाक्त पदार्थ का पैकेट भी मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

संवंत 2075 बहीखाता एवम् लक्ष्मी पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त :-*

*संवंत 2075 बहीखाता एवम् लक्ष्मी पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त :-*



*धनत्रयोदशी :- सोमवार 05/11/2018*
*सुबह :- 6:36 से 8:00 (अमृत) / 09:24 से 10:47 (शुभ)*
*दोपहर :- 02:59 से 05:46 (लाभ-अमृत)*

*लक्ष्मीपूजन / दीपावली :-*
*बुधवार 07/11/2018*
*सुबह :-06:37 से 09:24* *(लाभ-अमृत) / 10:48 से 12:11(शुभ)*
*दोपहर :- 04:22 से 05:46(लाभ)*
*श्याम:- 07:22 से 10:35(शुभ-अमृत)*

*बलि प्रतिपदा / पाडवा :-*
*गुरुवार 08/11/2018*
*सुबह:- 06:38 से* *08:01(शुभ)*
*दोपहर:- 12:11 से* *02:58(लाभ-अमृत)*
*श्याम:- 04:22 से* *07:22(शुभ-अमृत)*

*आप सभी को दीपावली एवम् नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं .......*

🅱पुलिस जाब्ते के अलावा चुनावों में तैनात होगी सशस्त्र बलों की 650 कंपनियां तैनात*

*🅱पुलिस जाब्ते के अलावा चुनावों में तैनात होगी सशस्त्र बलों की 650 कंपनियां तैनात*

*🅱जयपुर:* प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के 80 हजार जाब्ते के अलावा सशस्त्र बलों की 650 कंपनियां तैनात की जाएगी। इलेक्शन कमीशन आॅफ इंडिया के निर्देश पर गृहमंत्रालय ने इन कंपनियों की तैनातगी के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें अर्द्ध सैनिक बलों की 475 कंपनियां तथा 20 राज्यों से सशस्त्र बलों की 175 कंपनियां बुलाई गई है।

राजस्थान में 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे, वहीं 11 दिसम्बर को मतगणना होगी। प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग खुद विधानसभा चुनावों पर सुरक्षाबंदोस्त पर निगरानी रख रहा है। इधर गृहमंत्रालय ने पहले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की 30 तथा राज्य शस्त्र बलों की 20 कंपनियों मंजूरी दी थी।

इसके बाद राजस्थान पुलिस व चुनाव विभाग के आग्रह पर चुनाव आयोग ने समीक्षा के दौरान सशस्त्र बलों की 600 अतिरिक्त कंपनियों की जरूरत बताई। इसके बाद आयोग ने गृहमंत्रालय को इन कंपनियों की व्यवस्था करने के लिए लिखा। इसके बाद मंत्रालय से इन कंपनियों की तैनातगी की मंजूरी मिली।ऐसे में अब राज्य में चुनावों के दौरान सशस्त्र बलों की 650 कपंनियां तैनात रहेंगी।

पैरा मिलिट्री फोर्स और राज्य सशस्त्र बलों की ज्यादातर कंपनियां एक दिसंबर को आकर मोर्चा संभाल लेंगी। इनमें कुछ कंपनियां मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव कराकर आएंगी, वहीं करीब दस कंपनियां सीधे ही राजस्थान आएंगी। इनमें 675 कंपनियां 7 दिसंबर को मतदान के बाद रवाना हो जाएंगी। वहीं पैरा मिलिट्री फोर्स की 25 कपंनियां सात दिसम्बर को मतदान के बाद 11 दिसम्बर को मतगणना पूरी होने के बाद रवाना होंगी। इनको ईवीएम की सुरक्षा के लिए भी तैनात किया जाएगा।

गृहमंत्रालय ने पैरा मिलिट्री फोर्स और राज्य सशस्त्र बलों की 650 कंपनियों के नियोजन के लिए बीएसएफ आईजी अनिल पालीवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनकी तैनातगी को लेकर राज्य पुलिस या चुनाव आयोग इनसे समन्वय स्थापित करेगें। वहीं पैरा मिलिट्री फोर्स और राज्य सशस्त्र बलों के मुखियों से भी समन्वय किया जा सकेगा।

*🅱इन 50 कंपनियां पहले हो चुकी मंजूर :*
सीआरपीएफ  — 10 कंपनी
सीआईएसएफ — 10 कंपनी
एसएसबी — 5 कंपनी
आरपीएफ — 5 कंपनी
राज्य सशस्त्र बल की 20 कंपनी

*🅱पैरामिलिट्री फोर्स — कहां से कितनी कंपनियां :*
पैरामिलिट्री फोर्स की 475 कंपनियां
सीआरपीएफ  — 134 कंपनी
बीएसएफ — 110 कंपनी
सीआईएसएफ — 103 कंपनी
आईटीबीपी — 42 कपंनी
एसएसबी — 41 कंपनी
आरपीएफ— 45 कंपनी

*🅱स्टेट आर्म्ड फोर्स की 125 कंपनी किस राज्य से कितनी :*
बिहार — 15 
अरुणाचल प्रदेश  — 3
छत्तीसगढ़ — 10
चंडीगढ़  — 3
गोवा — 2
गुजरात — 3
हरियाणा — 5
हिमाचल प्रदेश — 3
झारखंड — 15
मध्यप्रदेश — 10
मणिपुर — 5
मेघालय — 3
नागालैंड — 8
ओडिशा — 5
पंजाब  — 10
सिक्किम  — 5
तमिलनाडू — 5
त्रिपुरा — 8
उत्तरप्रदेश — 4
उत्तराखंड — 3

*🅱इन 25 कंपनियों का जिम्मा मतगणना तक :*
सीआरपीएफ  —  5 कंपनी
बीएसएफ — 5 कंपनी
सीआईएसएफ — 5 कंपनी
आईटीबीपी —5 कपंनी
एसएसबी —5 कंपनी
ईवीएम सुरक्षा, काउंटिंग ड्यूटी व अन्य कार्य में तैनात रहेंगी 

*🅱625 कंपनियां मतदान कराकर रवाना होंगी :*
सीआरपीएफ  — 139 कंपनी
बीएसएफ — 105 कंपनी
सीआईएसएफ — 108 कंपनी
आईटीबीपी — 42 कपंनी
एसएसबी — 41 कंपनी
आरपीएस — 45 कंपनी

*जैसलमेर युवराज चैतन्यराज सिंह ने कालेडूंगर राय मंदिर दर्शन कर किया जनसम्पर्क।* काणोद, श्री मोहनगढ़, पारेवर, भोजराज की ढाणी, तनोट का किया दौरा।

*जैसलमेर युवराज चैतन्यराज सिंह ने कालेडूंगर राय मंदिर दर्शन कर किया जनसम्पर्क।*

काणोद, श्री मोहनगढ़, पारेवर, भोजराज की ढाणी, तनोट का किया दौरा।

युवराज चैतन्यराज सिंह ने कालेडूंगर राय मंदिर दर्शन कर जिले में खुशहाली की कामना की। काणोद गांव में युवराज चैतन्यराज सिंह का शानदार स्वागत किया गया। गांव के मौजिज लोगो ने एक मत हो कर राजपरिवार का समर्थन देने का भरोसा दिलाया। मौजिज लोगों में हुकम सिंह, कोजराज सिंह, जोग सिंह, गोरधन सिंह, मंजूर खान, रसूल खान, गोरधन राम, बबलू सैन मौजूद रहे। मोहनगढ़ गांव में पनोधर राय मंदिर दर्शन के बाद गांव के मौजिज लोगो से मिले और राजपरिवार के समर्थन की अपील की।  मौजिज लोगो में धुड़ सिंह, मुल्तान सिंह, राणीदान सिंह, लक्ष्मण दास, मनोहर सिंह, रिछपाल सिंह, हासम खान, गोपाल जोशी और भी अन्य श्रीमोहनगढ़ ग्राम वासी उपस्थित रहे। पारेवर गांव में सभी ग्राम वासिंयो ने एक मत हो कर राजपरिवार को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। पारेवर के मौजिज लोगों केशर सिंह, हजारी सिंह, कल्याण सिंह, प्रेमसिंह, अभुराम, प्रागाराम सैन, राणाराम अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे। भोजराज की ढाणी में युवराज चैतन्यराज सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया। भोजराज जी ढाणी के समस्त ग्राम वासिंयो ने राजपरिवार के समर्थन का निर्णय लेकर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। मौजिज लोगो में राणसिंह, साहेब सिंह, नेण सिंह, चतुर सिंह, सावळ सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनोहर सिंह और भी कई मौजिज ग्राम वासी उपस्थित थे। युवराज चैतन्यराज सिंह ने तनोट पहुँच कर माँ तनोट राय की पूजा अर्चना की। जैसलमेर युवराज ने हर जगह एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया।

*चूरू ट्रक में भरे 1373 कार्टन अवैध बीयर जब्त*

 *चूरू ट्रक में भरे 1373 कार्टन अवैध बीयर जब्त*


जिला पुलिस अधीक्षक श्री राममूर्ति जोषी के निर्देषन में हो रही लगातार अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान आज दिनांक 04.11.2018 के वक्त 08.36 एएम पर श्री राकेश सांखला उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रतननगर, श्री राधाकृष्ण हैड कानि, श्री मुकेश कुमार कानि, श्री मुकेश कुमार कानि, श्री नवीन कुमार कानि, श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि, श्री सुरेन्द्रसिह कानि ने मुखबीर की ईतला पर मौजा बालरासर आथूणा से 10 चक्का ट्रक नम्बर त्श्र31 ळ। 3954 को जब्त कर ट्रक से ब्ंतसेइमतह मसमचींदज ेजवदह ठममत के 98 कार्टन, ज्नइवतह बसंेेपब ठममत के 95 कार्टन, ज्नइवतह ेजतवदह इममत के 1180 कार्टन जब्त किये। इस प्रकार कुल 1373 कार्टन  बीयर राजस्थान निर्मित जब्त कर पुलिस थाना रतननगर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जब्तशुदा शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये है।

आलेख - 5 नवम्बर 2018, धनतेरस के लिए सबसे बड़ा धन है उत्तम सेहत

आलेख - 5 नवम्बर 2018, धनतेरस के लिए

सबसे बड़ा धन है उत्तम सेहत
- डॉ. दीपक आचार्य
9413306077



आजकल इंसान की सर्वाधिक दौड़ धन की ओर धन संग्रह में लगी हुई। इसमें दो किस्मों के लोग हैं। एक वे हैं जो धर्म एवं नीति संगत कार्यों और स्वयं के पुरुषार्थ से धन संग्रह करते हुए पूरी मस्ती के साथ जीवन जीते हैं। दूसरे प्रकार में वे लोग हैं जिन्हें पुरुषार्थ से कहीं अधिक भरोसा अपनी कुटिल बुद्धि और चातुर्य पर है तथा शुचिताहीन धंधों और बिना मेहनत-मजदूरी किए सब कुछ अपने अधिकार में कर लेने की मनोवृत्ति हावी है।
इन लोगों के लिए धनसंचय के लिए किसी भी प्रकार के अधर्म, अनीति और अन्याय को स्वीकार कर इनके उपयोग मेंं कहीं कोई लाज-शरम नहीं आती। इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ यही है कि चाहे जिस तरह भी हो सके जमीन-जायदाद और सभी प्रकार के संसाधन अपनी हद में होने चाहिएं। ऎसे लोग जिन्दगी भर पराये लोगों की जमीन, जायदाद और अधिकारों को हड़पने में लगे रहते हैं।
इन लोगों के जीवन का मकसद हराम की कमाई करना ही होता है चाहे इसके लिए औरों को कितना ही कष्ट क्यों न दिया जाए।  इनके जीवन में पुरुषार्थ नाम का कोई तत्व शेष नहीं रहता। ये मानते हैं कि जो कुछ इस संसार में है वह पूरा इनका है और जब जाएंगे तब सारा कुछ साथ ले जाएंगे। नहीं ले जा पाएं तो कम से कम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इतना कुछ कर जाएंगे कि वे भी याद रखेंगी।
इन लोगों को यह भ्रम सदैव बना रहता है कि दुनिया में उन्हीं की पूछ होती है जिनके पास बेहिसाब धन-दौलत होती है। अपने आपको ऎसे लोग कितने ही धनवान क्यों न मानें मगर हकीकत यह है कि ये लोग अपार धन-दौलत, भोग-विलासिता के तमाम ऎश्वर्यों, संसाधनों के होते हुए भी कई मामलों में भिखारियों से भी गए गुजरे होते हैं।
इनके पास कहने को धन के नाम पर रुपया-पैसा, चाँदी-सोना और वैभव जरूर होता है लेकिन ये दूसरे सारे पहलुओं में दरिद्री और घटिया किस्म के निर्धन हुआ करते हैं। ऎसे धनी और हरामखोर लोग अपने पास कितना ही संचय क्यों न कर लें मगर प्रसन्नता, मानसिक एवं शारीरिक आरोग्य, सुकूनदायी जिन्दगी से लेकर सभी दृष्टियों से निर्धन होते हैं। इनका पूरा जीवन गोलियों, इंजेक्शनों पर गुजरता है। कई लोग तो रोजाना गोलियाेंं का नाश्ता ही करते हुए लगते हैं। खूब सारे लोग ऎसे हैं जो हमेशा जात-जात की दवाइयां हमेशा अपने साथ रखने को विवश हो गए हैं।
अपार संपदा प्राप्त होने के बाद भी व्यक्ति का चित्त प्रसन्न न हो, लाख कोशिशों के बाद भी चेहरे पर उन्मुक्त खुशी के भाव न आ पाएं, बीमारियां घेर लें, आम आदमी के लायक खाना-पीना भी न कर सकें, मस्ती से सो नहीं पाएं, औरों को दुःखी करते रहें तथा उन सभी प्रकार के आनंद से दूर हो जाएं, जो एक आम आदमी मौज-मस्ती के साथ बिना परिश्रम के पा लेता है, ऎसी स्थिति में इन धनाढ्यों और अपार वैभवशाली लोगों की जिन्दगी भिखारियों से कहाँ अच्छी होती है?  आज कितने लोग ऎसे रह गए हैं जिनके चेहरे पर सहज स्वाभाविक रूप से मुस्कान तैरती रहती है।
जीवन में धन और आरोग्य का सीधा संबंध है जो मनुष्य के समझदार होने से लेकर मरने के बाद तक गूंजता रहता है। जहाँ धन में शुचिता होगी वहाँ आरोग्य अपने आप आ ही जाएगा। और जहाँ धन में पुरुषार्थ और पवित्रता का अभाव रहेगा, वहाँ कोई भी व्यक्ति अपार वैभव सम्पन्न तो कहा जा सकता है लेकिन लक्ष्मीवान और आरोग्यवान कभी नहीं हो सकता।
आरोग्य वहीं रहता है जहाँ लक्ष्मी हो। जहाँ कहीं अलक्ष्मी है, पुरुषार्थहीनता है, हराम की कमाई हो, लोभ-लालच और दबावों से कमाया पैसा आ जाए, वहाँ कभी भी आरोग्य नहीं रह सकता। इसके साथ ही संतोष सबसे बड़ा धन है जिसके आ जाने पर चित्त की उद्विग्नताएं और असीमित कामनाओं का ज्वार समाप्त हो जाता है।
बेहतर जिन्दगी जीने के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है। हम सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि आरोग्य और संतोष का धन पाने के लिए पुरुषार्थ और जीवनशैली के हर पहलू में शुचिता सर्वोपरि है अन्यथा तैयार रहें उन सभी हालातों के लिए जो आजकल अधर्म और अनीति से धन-दौलत पाने वाले भुगत रहे हैं।
धनतेरस एवं भगवान धन्वन्तरि जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ .....

बाड़मेर में पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध, कार्यवाही नही होने तक जारी रहेगा विरोध

बाड़मेर में पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध, कार्यवाही नही होने तक जारी रहेगा विरोध 




बाड़मेर में सैकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल रोक पाने में नाकाम रहे पुलिस प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए मीडिया पर हमला बोलने के मामले पर मीडिया अब विरोध में उतर चुका है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ने शनिवार की रोज काली पट्टी को बांध कर अपना विरोध जताया। पत्रकारों ने जिला पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया है। गौरतलब है कि बाड़मेर पुलिस ने शिक्षक भर्ती में पेपर लीक मामले में मनमानी करते हुए प्रकरण को उजागर करने वाले न्यूज18 राजस्थान के बाड़मेर संवाददाता प्रेमदान देथा को शुक्रवार को जबरन हिरासत में ले लिया था।
बाड़मेर में उल्टा चोर डांटे कोतवाल को कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी नाकामी को छिपाने के लिए शुक्रवार दोपहर को प्रेमदान को जबरन उठा लिया था।पुलिस न्यूज18 राजस्थान के संवाददाता प्रेमदान देथा पर खबर का सोर्स बताने का दबाव बनाया। मनमानी कार्रवाई करने वाली बाड़मेर पुलिस के मुखिया पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल खुद पहले विवादों में रह चुके हैं। अब बाड़मेर के पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ कार्यवाही को लेकर अपना झंडा बुलंद कर दिया है। बाड़मेर के पत्रकारों के मुताबित काली पट्टी बांध कर विरोध का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।