रविवार, 3 सितंबर 2017

ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE

ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE

ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE
मुंबई.देश का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में आज भी हजारों सेक्स वर्कर्स बद से बदतर जिंदगी बिता रही हैं। भले ही अंग्रेजों ने अपने सैनिकों के लिए इस रेड लाइट एरिया को ‘कम्फर्ट जोन’ के रूप में तैयार करवाया था, लेकिन ये जगह सेक्स वर्कर्स के लिए नर्क से कम नहीं हैं। 1980 में अमेरिकी फोटोग्राफर मैरी एलेन मार्क ने कमाठीपुरा की लाइफ को अपने कैमरे में कैद कर उन्हें मिलने वाली प्रताड़नाओं के बारे में बताया था। जानिए क्या दिखाया अमेरिकी फोटोग्राफर ने...
ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE
- मैरी एलेन मार्क ने कमाठीपुरा में खींची फोटोज को 'द केज गर्ल्स ऑफ़ बॉम्बे' नाम दिया था।

- उनकी ये फोटो सीरीज दुनिया भर में बेहद मशहूर हुई थी। जिसे खींचने उन्होंने तीन माह रेड लाइट एरिया में बिताए थे।

- फोटो सीरीज में सेक्स वर्कर्स को होने वाली बीमारियां, अत्याचार और गरीबी को दिखाया गया था।

1980 में कैसे थे रेड लाइट एरिया के हालत...
ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE
-आज की तुलना में 1980 में कमाठीपुरा में बड़ी तादाद में सेक्स वर्कर्स काम किया करती थीं। इनमें से कुछ बार गर्ल्स भी थीं।

-बताया जाता है कि उस वक्त सेक्स वर्कर्स के रिहैबिलिटेशन पर सरकार और एनजीओ सक्रिय नहीं थे।

- लेकिन समय के साथ देश-विदेश के कई एनजीओ यहां आए और कई सेक्स वर्कर्स की लाइफ भी बदली।

- आज कई सेक्स वर्कर्स के बच्चे देश-विदेश में पढ़-लिख रहे हैं, जबकि कुछ वर्कर्स इस बिजनेस को छोड़ चुकी हैं।
ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE
अंडरवर्ल्ड का बड़ा अड्डा...

-बताया जाता है कि 80-90 के दशक में इस इलाके में अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था।

-दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, विक्की गोस्वामी समेत कई बड़े गैंगस्टर्स यहां आते जाते थे।

- जिस कारण यहां देह व्यापार के अलावा ड्रग्स और कई अवैध धंधे पनपने लगे।

अब क्या है स्थिति...
ब्रिटिश सैनिकों के लिए 80 के दशक में बना था कमाठीपुरा, ऐसी थी LIFE
- कमाठीपुरा अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग(मानव तस्करी) का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है।

- बांग्लादेश और अन्य राज्यों से लाई जाने वाली महिलाओं को नशे की लत लगा दी जाती है।

- उन्हें तब तक छोटे अंधेरे कमरे में इंजेक्शन देकर बंद रखा जाता है जब तक उनका विल पावर खत्म न हो जाए।

- जवान दिखने के लिए टैबलेट्स भी दी जाती हैं। इन टैबलेट्स का सेवन न करने पर लड़कियों को बेचैनी होती है।

- एक रात में इन लड़कियों को 5 से 8 कस्टमर्स को परोसा जाता है। यदि लड़कियां सेक्स करने से मना करती है तो उन्हें पीटा जाता है।

शिमला: भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में समाई

शिमला: भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में समाई
PICS: यहां सड़केंं बन जाती हैं तालाब, दरकती हैं पहाड़ियां; जान जोखिम में डालते हैं लोग


चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें सड़क से गुजर रहे 7 वाहन और एक मंदिर का कुछ हिस्सा मलबे में दब गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा शिमला के नजदीक ढली टनल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार तीन लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है। यातायात को संजौली की तरफ मोड़ दिया गया है। इस इलाके में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। यह राजमार्ग प्रदेश के कई पर्यटन केंद्रों को जोड़ता है। इसमें कुफरी, नालधेरा, सेब क्षेत्र जुब्बल, नरकंडा, खड़ापाथर और समूचा किन्नौर जिला शामिल है।

LIVE: राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह शुरू, इन मंत्रियों का हुआ प्रमोशन

LIVE: राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह शुरू, इन मंत्रियों का हुआ प्रमोशन
LIVE: राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह शुरू, इन मंत्रियों का हुआ प्रमोशन

नई दिल्ली (  आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट का तीसरा और संभवत: आखिरी विस्तार हो रहा है। पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा नेता शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं।




इन मंत्रियों का हुआ है प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ




सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली।

बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।

इन नए चेहरों ने ली राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ




नए मंत्रियों में सबसे पहले शिव प्रताप शुक्ल ने शपथ ली। जिसके बाद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्ननथनम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।




इससे पहले सहयोगी दलों की सरकार में भागीदारी को लेकर शनिवार शाम तक असमंजस बना रहा। जदयू और शिवसेना ने स्पष्ट कर दिया कि शनिवार शाम तक उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में मुझे मीडिया से ही जानकारी मिली है। इस पर औपचारिक रूप से मेरी किसी से बात नहीं हुई है। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी कहा कि मैंने इसके बारे में किसी से कुछ नहीं पूछा है। न तो हमें किसी का संदेश मिला है और न ही हमें सत्ता की लालच है। पिछले विस्तार में भी शिवसेना ने कैबिनेट मंत्री का पद नहीं दिए जाने को लेकर विरोध जताया था। हालांकि, उनका एक कैबिनेट मंत्री पहले से सरकार में शामिल है। जदयू से भी आरसीपी सिंह और संतोष कुशवाहा को सरकार में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही थी।




शुक्रवार की रात संघ प्रमुख मोहन भागवत से चर्चा के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को दिनभर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कुछ मंत्रियों के साथ मशविरा किया। रात में उन्होंने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की। बताते हैं कि जिन्हें शामिल होना है, उन्हें शाम के बाद फोन जाने शुरू हुए।




नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किए जाने के साथ ही तीन-चार मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। शुक्रवार को भी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी विचार-विमर्श में जुटे थे। शनिवार शाम गडकरी ने अलग से जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की।




नेता से नौकरशाह तक




शिव प्रताप शुक्ल : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य। आठ वर्षो तक राज्य सरकार में मंत्री रहे हैं। आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे।




अश्विनी कुमार चौबे : बिहार के बक्सर से लोकसभा सदस्य। राज्य सरकार में आठ वर्षो तक मंत्री रहे। जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत।




राजकुमार सिंह : 1975 बैच के पूर्व आइएएस अधिकारी। बिहार के आरा से लोकसभा में। केंद्रीय गृह सचिव और रक्षा उत्पादन सचिव रहे हैं।




वीरेंद्र कुमार : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद। दलित नेता कुमार छह बार सांसद और कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं।




अनंत कुमार हेगड़े : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा में। 28 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनने के बाद लोकसभा में यह पांचवीं पारी है।




हरदीप सिंह पुरी : 1974 बैच के आइएफएस अधिकारी। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों में भारत के राजदूत रहे। हिंदू कॉलेज, दिल्ली में पढ़ाई के समय जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे हैं।




गजेंद्र सिंह शेखावत : जोधपुर, राजस्थान से लोकसभा सदस्य। टेक्नो-सैवी और प्रगतिशील किसान माने जाते हैं। बास्केट बॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।




सत्यपाल सिंह : उत्तर प्रदेश के बागपत से अजीत सिंह को हराकर सांसद बने। 1980 बैच के आइपीएस अधिकारी सिंह मुंबई, पुणे और नागपुर के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।




अल्फोंस कन्ननथनम : 1979 बैच के आइएएस अफसर और केरल के भाजपा नेता। 1989 में उनके डीएम रहते कोट्टायम सौ फीसद साक्षरता वाला देश का पहला शहर बना था।

शनिवार, 2 सितंबर 2017

राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत सहित नो मंत्री होंगे मोदी केबिनेट में शामिल


राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत सहित नो मंत्री होंगे मोदी केबिनेट में शामिल 

नई दिल्ली.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट में तीसरा बड़ा फेरबदल करेंगे। न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक मोदी के कैबिनेट में 9 नए चेहरे शामिल होंगे। ... इनमें बिहार के दिग्‍गज सांसद अश्विनी चौबे भी शामिल हैं। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्‍या पाल सिंह, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, अल्फ़ोंसन... कन्ननधनम और राज कुमार सिंह भी शपथ ले सकते हैं। वहीं इस बारे में मुबंई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्‍यपाल सिंह ने कहा कि उन्‍हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पार्टी और पीएम द्वारा दी गई हर जिम्‍मेदारी के लिए तैयार हूं। ...

  




जालोर, मेगा विधिक चेतना एवं लोककल्याणकारी शिविर रविवार को रामसीन में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति डाॅ. विरेन्द्र कुमार माथुर करेंगे शिरकत



जालोर, मेगा विधिक चेतना एवं लोककल्याणकारी शिविर रविवार को रामसीन में

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति डाॅ. विरेन्द्र कुमार माथुर करेंगे शिरकत

जालोर, 2 सितम्बर। जिला सेवा विधिक प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितम्बर रविवार को रामसीन में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जायगा जिसमे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति व जालोर क्षेत्रा के निरीक्षण न्यायाधीश डाॅ. विरेन्द्र कुमार माथुर उपस्थित रहेंगे। शिविर में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न जनकल्याणाकारी योजनाओं में पात्रा व्यक्तियों को लाभाविन्त किया जायेगा।

जिला एवं सत्रा न्यायाधीश कमलचन्द नाहर ने बताया कि रामसीन उप तहसील मुख्यालय पर 3 सितम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे स्थानीय सुपाश्र्वनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति एवं निरीक्षण न्यायाधीश डा. विरेन्द्र कुमार माथुर उपस्थित रहेंगे। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाकर लोगों को लाभाविन्त किया जायेगा।

जिला कलक्टर एल.एन. सोनी ने बताया कि मेगा विधिक चेतना शिविर में राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं में पात्रा एवं चिन्हित व्यक्तियों को लाभाविन्त किया जायेगा। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष योग्यजनों को ट्राई साईकिले, बैशाखियाॅ, छडी व श्रवण यन्त्रा सहित विभिन्न जरूरत मंद लोगों को पालनहार योजना से लाभाविन्त किया जायेगा । चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा विशेष योग्यजनों की जांच की जाकर प्रमाण पत्रा प्रदान किए जाएंगे। । शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लेबर कार्ड वितरण, विशेष योग्यजन पेंशन एवं पट्टो का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार श्रम कल्याण विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण योजना में श्रमिकों का पंजीयन, अनुजा निमग (एससीडीसी) द्वारा ऋण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नंद घर योजना व खिलौने व अन्य सामग्री वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरण व मिनी किट वितरण, विद्युुत विभाग द्वारा बीपीएल बिजली कनेक्शन एवं एलईडी वितरण, लीड बैंक द्वारा विभिन्न ऋण स्वीकृतियां, चिकित्सा विभाग द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित को बीपीएल कार्ड व मेडिकल टीम द्वारा जनरल चेक, शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं को साईकिल वितरण व लेपटाॅप वितरण, परिवहन विभाग व रोडवेज द्वारा रियायती पास तथा रिपलेक्टर लगाये जाने आदि का कार्य किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न रोगियों की जांच की जाकर निःशुल्क दवाईयां आदि भी दी जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे शिविर में प्रातः 10 बजे अपने विभाग से सम्बन्धित योजना के साथ लाभार्थियों को साथ लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा शिविर का यथेष्ट प्रचार प्रसार भी करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणर के पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार काला ने बताया कि शिविर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा संचालित कार्यो तथा विधिक सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी जायेगी।

----000----

मुख्यमंत्री आज जैसलमेर आएगी



मुख्यमंत्री आज जैसलमेर आएगी
जैसलमेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 3 सितम्बर, रविवार को जैसलमेर आएगी। जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीमती राजे रविवार को प्रातः 10 बजे दिल्ली से विषेष विमान से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे फलौदी एयरफोर्स बेस पहुंचेगी। वहां से प्रातः 11ः05 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर प्रातः 11ः20 बजे रामदेवरा पहंुचेगी। मुख्यमंत्री रामदेवरा में बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्षन कर पूजा अर्चना करेगी उसके बाद मुख्यमंत्री लोक देवता रामदेवजी के नवनिर्मित पेनोरमा का लोकापर्ण करेगी।

मुख्यमंत्री रामदेवरा से दोपहर 12ः30 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर 12ः45 बजे सत्याया पहुंचेगी वहां पूर्व विधायक किषनसिंह भाटी के निधन पर परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करेगी। मुख्यमंत्री वहां से 1ः30 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे होटल सूर्यागढ जैसलमेर पहंुचेगी एवं वहां इण्डियन हेरीटेज होटल्स एषोसिएषन के छठे वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4 बजे जैसलमेर से जयपुर के लिए विषेष विमान से प्रस्थान करेगी।

------000-----

मुख्यमंत्री की यात्रा के संबंध में सभी प्रषासनिक तैयारियां पूर्ण
जैसलमेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की रविवार, 3 सितम्बर की रामदेवरा, सत्याया एवं जैसलमेर यात्रा के संबंध में सभी प्रषासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने तीनों स्थलांे पर लगाएं गए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे सभी व्यवस्थाएं चाक चैबन्द बनाएं रखें। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि इस यात्रा के संबंध में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है एवं यात्रा स्थलांे पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा जाब्ता तैनात रहेगा।

------000-----

जिला स्तरीय अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी सहित उपस्थित रहेगें
जैसलमेर, 02 सितम्बर। जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने एक आदेष जारी कर मुख्यमंत्री की रविवार, 3 सितम्बर प्रातः 11 बजे रामदेवरा एवं दोपहर 2 बजे होटल सूर्यगढ के कार्यक्रम के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित समस्त जानकारी के साथ प्रातः 10 बजे रामदेवरा एवं मुख्यमंत्री महोदया के रामदेवरा से प्रस्थान के उपरान्त होटल सूर्यागढ में उपस्थित रहना सुनिष्चित करेगें।

------000-----

जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व उपनिवेषन मंत्री रविवार को रामदेवरा में
जैसलमेर, 02 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व, उपनिवेषन, पुनर्वास एवं देवस्थान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अमराराम चैधरी रविवार, 3 सितम्बर को रामदेवरा में मुख्यमंत्री महोदया द्वारा किए जाने वाले लोकदेवता बाबा रामदेव पेनोरमा उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेगें।

------000-----

जैसलमेर हार्नसिंग हेरिटेज टू टूरिज्म एडवांटेज दो दिवसीय सेमिनार शुरू

जैसलमेर हार्नसिंग हेरिटेज टू टूरिज्म एडवांटेज दो दिवसीय सेमिनार शुरू 


आने वाले समय में राजस्थान की यंग वर्कफोर्स इसकी प्रमुख ताकत बनेगी और यह देश की आर्थिक उन्नति में भी योगदान देगी। शीर्घ ही भारत की औसत आयु 29 वर्ष होगी, वहीं राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश एवं ओड़िसा की औसत आयु 27 वर्ष होगी। आने वाले समय में यह यंग वर्कफोर्स देष की अर्थव्यवस्था के विकास में बड़ा परिवर्तन लाएगी। यह कहना था राजस्थान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, श्री राव राजेंद्र सिंह का। वे आज इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएषन (आईएचएचए) के 6वें एनुअल कन्वेंषन में सम्बोधित कर रहे थे। दो दिवसीय यह कन्वेंषन जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के कन्वेंषन की थीम ‘हार्नसिंग हेरिटेज टू टूरिज्म एडवांटेज‘ है। 

श्री सिंह ने आगे कहा कि हेरिटेज टूरिज्म मात्र हेरिटेज प्रोपर्टीज में कमरों की बुकिंग करना ही नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की कला, संस्कृति को पहचान एवं बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर उत्पन्न करने से सम्बंधित भी है। रोजगार के इन माध्यमों का उपयोग करते हुए देष की यंग वर्कफोर्स स्वयं को और बेहतर बना सकेगी तथा देष को आगामी स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत वल्र्ड इकोनाॅमी में 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर का योगदान देगा। उन्होंने आईएचएचए की तेजी से बढ़ती सदस्यों की संख्या तथा हेरिटेज को संरक्षित करने एवं बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जा रहे  उल्लेखनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यटन, श्री एन सी गोयल ने कहा कि अब विभाग का फोकस सप्लाई से पूर्व डिमांड उत्पन्न करने, निर्णय लेने में टूरिज्म ट्रेड एवं उद्योग की भागीदारी बढाने पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्रिएटिव डिजाइंनस, मीडिया बायिंग और जनसम्पर्क के लिये विषेषज्ञों को रखा जा रहा है। उन्हांेने बताया कि राज्य में गत वर्ष पर्यटकों के आगमन में 17 प्रतिषत की वृद्धि हुई 

जैसलमेर 2 सितम्बर 2017BSF और एयरफॉर्स महिला अधिकारीयों का केमल सफारी दल का जैसलमेर में अन्तिम पड़ाव ,



जैसलमेर 2 सितम्बर 2017BSF और एयरफॉर्स महिला अधिकारीयों का केमल सफारी दल का जैसलमेर में अन्तिम पड़ाव ,



BSF और एयरफॉर्स महिला अधिकारीयों का केमल सफारी दल का जैसलमेर में अन्तिम पड़ाव , आज बीएसएफ के 119 वी बटालियन ने बीएसएफ और वायुसेना की महिला अधिकारियों के केमल सफारी दल के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । शानदार नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। बीएसएफ के महिला एवं पुरुष जवानो तथा बच्चों ने विभिन्न थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी । स्क्वार्ड्र्न लीडर अनुष्का की अगुवाई में 21 सदस्यीय दल ने भी छेड़ा तराना । बीएसएफ के उत्तर मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान में महिला अधिकारियों के इस जज्बे को सराहा ।

इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल तथा जिला न्यायाधीश मदनसिंह भाटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।बीएसएफ उत्तर मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने स्क्वार्ड्रन लीडर अनुष्का के नेतृत्व में दुर्गम सीमा क्षेत्र के लोगों तक प्रधनमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान का सन्देश पहुँचाने 1368 किलोमीटर यात्रा पर निकले महिला अधिकारियों के दल की भूरी भूरी प्रशंसा की कहा कि महिलाओं की ताकत को कम नहीँ आंके बल्कि महिलाओं को समाज में बराबर हक दे । DIG लोढ़ा ने पल पल दिल के पास तुम रहती हो गीत प्रस्तूत कर शमा बाँध दिया ।

दल की लीडर अनुष्का ने अभी तक की यात्रा के संस्मरण सुनाये कि किस तरह हमारे देश में महिलाओं बेटियों की स्थिति दयनीय है , आज भी बेटों को बेटियों से जयदा तवज्जो दी जाती है ये मानवीय सभ्यता के लिये घातक है अभी तक की यात्रा के सुनायें संस्मरण । बेटे और बेटी को एक समान पालन पोषण , संस्कार और व्यवहार अप्लाई करने की बात्त कही ।

बाड़मेर स्वाइन फ्लू और डेंगू के डार्क जोन में खतरा।।*

*

बाड़मेर स्वाइन फ्लू और डेंगू के डार्क जोन में खतरा।।*



*बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग मलेरिया की रोकथाम में अपने घोड़े अभी भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौड़ा रहा है।सारी मशीनरी इन इलाकों में कागज़ दर्शा रहे है।वही बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी, शास्त्री नगर,गांधी नगर,जटिया मोहला,इंदिरा कॉलोनी डेंगू जॉन में है।यहां डेंगू के केश निकलने सजरु हो गए विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।शहरी क्षेत्र को राम भरोसे छोड़ दिया।।मलेरिया रोधी की छह टीम शहरी क्षेत्र में कार्य करने का दावा किया जा रहा है।मगर शहर के किसी क्षेत्र में यह दिखाई नही दी।केयर्न इंडिया ने भी सभी ब्लॉक में अपनी टीम भेजने का दावा किया।किसी भी ब्लॉक मर केयर्न की टीम काम फील वक्त नही कर रही।।डेंगू जोन में खतरा बढ़ता जा रहा है तो बालोतरा ,बायतु,पचपदरा,सिवाना सवाई फ्लू जॉन में चिन्हित है।इन इलाकों में अब तक कोई कार्यवाही नही हुई।विभगिय अधिकारियों से बात की तो अपनी लाचारी जताई कि विभाग के पाश मैन पावर नही है।जो है बाढ़ पीड़ित इलाको में है।।मलेरिया विभाग में कोई 25 एम टी कार्यरत है जिसमे करीब 18 लोग सेवनिवर्ती की कगार पे हैं।नये ऊर्जावान कार्यकर्ताओ की कमी के चलते भी कार्य नही हो पा रहा।सरकार ने अभी कोई तीन लाख टेबलेट मलेरिया रोधी आवंटन की।जिसमे लगभग सारी बित्रित हो चुकी।मगर डेंगू और स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार हैं जिसमे विभाग ने गंभीरता नही दर्शायी तो आने वाले दिनों में हालात विकट हो सकते हैं।डेंगू और स्वाइन फ्लू के केस आने शुरू हो गए।विभाग लाख छुपाए मगर मरीज तो बाहर आ ही जाते हैं।*

**बाड़मेर कलेक्टर परिसर के सौ मीटर दायरे में स्वच्छता अभियान की उड़ती धज्जियां।खुले में जाते है शौच।*

**बाड़मेर  कलेक्टर परिसर के सौ मीटर दायरे में स्वच्छता अभियान की उड़ती धज्जियां।खुले में जाते है शौच।*

*बाड़मेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान बाड़मेर जिले में दम तोड़ रहा है शहर के हालात सब कुछ बयान कर रहे है।शहर की बात छोड़े।जिला कलेक्टर परिसर के ठीक सामने स्वच्छता अभियान कैसे दम तोड़ रहा है यह सब देख रहे।कलेक्टर परिसर के ठीक सामने 100 मीटर के दायरे में रेल वे पटरियो के पार कच्ची बस्ती नेहरू नगर के बाशिंदे आज भी खुले में शौच जाते हैं।बेरोक टोक कोई रोकने वाला नही कोई समझाईस करने वाला नही।चूंकि शहर को ओ डी एफ करने के प्रयास तत्कालीन आयुक्त श्रवण विश्नोई के बाड़मेर से जाते हिदम तोड़ने लग गए।नेहरू नगर जैसी कई बस्तियां है जंहा के बाशिंदे आज भी खुले में शौच जाते हैं।ग्रामीण इलाकों को छोड़ दे।शहर में जब विकास की बात करते है तो नेहरू नगर की लोगो के खुले में शौच जाने की तस्वीर उभर कर सामने आती है ।केंद्र सरकार ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रमो के लिए करोड़ो का बजट जारी किया है जिस पर कुछ लोग सांप की भांति कुंडली मार बैठ गए।कागजो में पंचायतों को खुले में शौच जाने से मुक्त जरूर कर रहे।धरातल पे हकीकत सबके सामने हैं।जब कलेक्टर परिसर के ठीक सामने खुले में शौच जाने वालों को रोका नही जा रहा तो जिले की बात करना बेमानी हैं।।नगर परिषद ने तो अपनी धूड़ उड़ा रखी हैं।बिना धणी धोरी के परिषद के हालात आपात स्थिति जैसे हो गए।किसी को दोष देने की बजाय दोष जनता को जाता है जिन्होंने ऐसे लोगो पर भरोसा कर  शहर की कमान सौंपी जिससे लगता है बंदर के हाथ मे उस्तरा दे दिया।हालात आपात स्थति से बुरे हैं शहर की सुध लेने वाला कोई नही।जन प्रतिनिधियों को अपनी ठेकेदारी से फुरसत नही।सरकारी योजनाओं पर पानी फिर गया।।स्वच्छता को लेकर जो प्रयास हुए उस पर कोई कायम नही रहे।कहने को नेहरू नगर में सुलभ शौचालय बना दिये मगर उसके उयोग पर कुंडली लगा दी।नये आयुक्त बाड़मेर रहना नही चाहते।छुटियाँ  लेकर ट्रांसफर की जुगाड़ में लगे है।पार्षद सभापति के खिलाफ मोर्चा खोल के बैठे है ।करे भी क्या जनहितार्थ कोई कार्य नही हो रहा।शहर सड़ांध मार रहा।जगह जगह पानी के रेलें बाह रहे है सब देखके अनजान बन रहे।सीवरेज सिस्टम पूरी तरह नकारा हो गया।कोर्ट ने भी गाल बजा दिए।जिन सरकारी मशीनरी को न्यायालय भी सुधार नही पाए ।उनको तो भगवान भी नही सुधार सकता।जिमेदारी नागरिकों की है।*

*अलबत्ता जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते से जो उम्मीदे बाड़मेर की जनता ने की फिलहाल पूरी होती नजर नही आ रही।अधिकारी बेलगाम है।कलेक्टर इन पर शिकंजा नही कसेंगे शहर के हालात बद से बदतर होते जाएंगे।*

अजमेर, मंत्री भदेल ने यूथ पार्लियामेंट का किया शुभारंभ



अजमेर, मंत्री भदेल ने यूथ पार्लियामेंट का किया शुभारंभ




अजमेर, 2 सितम्बर 2017। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने आज आॅल सेंट स्कूल में दो दिवसीय यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ किया। मंत्री भदेल ने बताया कि यह पार्लियामेंट दो दिन चलेगा जिसमें देशभर से 750 विद्यार्थियो ने भाग लेंगे। इनमें पांच सौ विद्यार्थी शहर की स्कूलो व काॅलेज के है। शेष देश की विभिन्न स्कूल, महाविद्यालयो और विश्ववि़द्यालयो से है। जिनमें दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ, मुम्बई नागपुर सहित अन्य शहरो से प्रतिभागी शामिल हो रहे है।

इन्होने बताया कि यूथ पार्लियामेंट में नौ कमेटिया गठित होगी। जिनमें लोकसभा कमेटी में बतौर सांसद विद्यार्थी 1950 के एक्ट पर चर्चा करेगे। जिसमें चुनावो में अपनाई जाने वाली भ्रष्ट नीतियो, पद के लिए सांसदो की योग्यता एवं अयोग्यता के मापदण्ड निर्वाचन संबंधित जानकारी दी जाएगी। देश के मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था में सुधार के संबंध में सदस्यो के सुझाव दिए जाएंगे। इस पार्लियामेंट में मीनू मनोविकास केंद व अन्य संस्थानों के विशेष बच्चे भी शामिल होगे। इन बच्चो से कोई शुल्क नही लिया जाएगा। पार्लियामेंट में समापन समारोह रविवार को होगा जिसमें बेस्ट डेलिगेट को पन्द्रह हजार, हाई कमैन्डेशन को आठ हजार, स्पेशन मेंशन को दो हजार रुपये का पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह् से पुरस्करित किया जाएगा।

इस अवसर पर आॅल सेंट स्कूल के प्रशासक पीयूष कुमार, यूथ पार्लियामेंट के श्री ओजस कुमार, जया कुमार साहित स्कूल के विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित थे।







श्रीमती भदेल रविवार को करेगी लगभग 108.10 लाख की मिसिंग लिंक सडक का शुभारम्भ




अजमेर, 2 सितम्बर 2017। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार 3 सितम्बर को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 108.10 लाख के मिसिंग लिंक सड़क का उद्घाटन करेंगी।

श्रीमती भदेल रविवार प्रातः 9 बजे मिसिंग लिंक सडक योजनान्तर्गत खानपुरा प्राथमिक

स्कूल से अर्जुनलाल सेठी काॅलोनी होते हुए आदर्श नगर थाने के सामने एनएच 8 ब्रिज तक सडक उद्घाटन करेगी। श्रीमती भदेल ने बताया कि यह सडक लगभग 1.7 किलोमीटर लम्बी रहेगी यह सडक खानपुरा (आगंनबाडी नंदघर) से होते हुए अर्जुनलाल सेठी काॅलोनी, आदर्श नगर थाने के सामने एन.एच.8 ब्रिज तक रहेगी जिससे आने वाले समय में खानपुरा से ब्यावर जाने वाला व्यक्ति सीधा जुड जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारणी सहित गणमान्य लोगो उपस्थित रहेगे।

बाड़मेर एनएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी सामुहिक अवकाष पर नियमितिकरण मांग को लेकर

बाड़मेर एनएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी सामुहिक अवकाष पर
नियमितिकरण मांग को लेकर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी संविदा कार्मिक लेखाकार,
कम्प्यूटर आॅपरेटर, ब्लाॅक/पीएचसी आषा सुपरवाईजर, बी.पी.एम. के पदों पर
पिछले 9-10 वर्षों से लगातार एनआरएचएम योजना में अति अल्प मानदेय में
संविदा पर कार्यरत है। सुराज संकल्प घोषणा पत्र 2013 के पेज संख्या 12
(कर्मचारी कल्याण) के बिन्दु संख्या 5 में कार्यरत समस्त संविदा
कार्मिकों को नियमित करने की घोषणा की गई थी। जिसकी पालना स्वरूप
राजस्थान चिकित्सा विभाग में कार्यरत संविदा कार्मिकों तथा आयुष
चिकित्सक, आयुष कम्पाउण्डर, ए.एन.एम., जी.एन.एम., लैब सहायक, लैब
टेक्नीषीयन को नियमित किया जा चुका है। लेकिन एनएचएम के प्रबंधकीय संविदा
कार्मिकों जो की पिछले 8-9 वर्षों से लगातार अपनी सेवायें दे रहे है
किन्तु सरकार द्वारा उक्त कार्मिकों को नियमित नहीं किया गया है। जिसके
कारण उक्त कार्मिकों में रोष व्याप्त है। इस कारण जिला बाड़मेर के एनएचएम
प्रबंधकीय संविदा कार्मिक दिनांक 28 अगस्त 2017 से आज दिनांक तक सामुहिक
अवकाष पर रहे है। इसी क्रम में उक्त संविदा कार्मिक दिनांक 8 सितम्बर
2017 तक अवकाष पर रहेगंे।

रामरहीम की कोर्ट से गुहार, मसाज के लिए हनीप्रीत को रहने दो साथ

रामरहीम की कोर्ट से गुहार, मसाज के लिए हनीप्रीत को रहने दो साथ


चंडीगढ़/सिरसा:बलात्कारी बाबा राम रहीम ने सी.बी.आई. कोर्ट से अपील की है कि हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रहने की अनुमति दी जाए। राम रहीम ने कहा कि हनीप्रीत उसकी फिजियोथेरेपिस्ट के साथ-साथ मसाज करती है। बता दें, इससे पहले भी पिता-पुत्री ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें साथ रहने की अनुमति दी जाए। हनीप्रीत ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में एप्लीकेशन दिया था, जबकि गुरमीत राम रहीम ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने दोनों की गुहार को खारिज कर दिया। हालांकि गुरमीत को दोषी करार दिए जाने के दिन पुलिस ने दोनों को कोर्ट से रोहतक तक साथ जाने दिया और सुनैरा जेल में पुलिस गेस्टहाउस में दोनों साथ ही रहे।


रामरहीम की कोर्ट से गुहार, मसाज के लिए हनीप्रीत को रहने दो साथ

शाही जीवनशैली को मिस कर रहा राम रहीम

सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत के साथ-साथ बलात्कारी बाबा अपनी शाही जीवनशैली को भी मिस कर रहा है। सिरसा स्थित उसके डेरे से खुलासा हुआ कि गुरमीत रामरहीम ने अपने आश्रम में दुनिया भर की मशहूर इमारतों की प्रतिकृति बनवा रखी थी। इनमें एफिल टॉवर, क्रूज शिप, रिसॉर्ट और दुनिया के 7 अजूबों की प्रतिकृति भी शामिल हैं, जब इन रिसॉर्ट में जाता, तो सारे सी.सी.टी.वी. कैमरे बंद कर दिए जाते थे। रामरहीम अपनी इन संपत्तियों को फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल करता था।




उल्लेखनीय है कि 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लिखे गए एक अनाम लेटर में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के खिलाफ रेप के आरोप लगाए गए थे. ये मामला तब बढ़ा, जब आरोपों से संबंधित खबर छापने पर एक पत्रकार की उसी साल गोली मारकर हत्या कर दी गई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले PM मोदी-अमित शाह की अहम बैठक

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले PM मोदी-अमित शाह की अहम बैठक
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले PM मोदी-अमित शाह की अहम बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच आज अंतिम दौर को लेकर चर्चा होगी। अमित शाह ने अपने घर पर बैठक बुलाई है जिसके बाद वह पीएम मोदी से मिलने जाएंगे। इस दौरान परवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार परवेश वर्मा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं बैठक में नए राज्यपालों की सूची पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में इस्तीफा देने वाले मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह ने वृंदावन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ भी दूसरे दौर की मीटिंग की जिसमें कैबिनेट को लेकर चर्चा की।




गडकरी को मिल सकती है रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार नई मोदी टीम में कई सीनियर मंत्रियों का विभाग बदल सकता हैं। नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के कयास हैं, तो सुरेश प्रभु को रेल की जगह पर्यावरण मंत्रालय मिल सकता हैं। राधामोहन सिंह भी कृषि की जगह दूसरे मंत्रालय में शिफ्ट किए जा सकते हैं। वहीं प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान को मिल सकता है अच्छे काम का इनाम बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

बूंदी जिले के लाखेरी में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

बूंदी जिले के लाखेरी में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।


लाखेरी (बूंदी)। बूंदी जिले के लाखेरी में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों पटरी के साथ-साथ चल रहे थे। ट्रेन के आते ही पटरी के बीचों-बीच खड़े हो गए और सेकंडों में ही तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। युवक की पहचान कर ली गई है, लेकिन युवती की पहचान नहीं हुई है। जानिए क्या है मामला ...


कहीं पड़ी थी टांग तो कहीं धड़, ऐसी हालत में मिली लड़के-लड़की की लाश




- इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरा गांव के पास रेल रूट पर एक युवक व युवती पटरियों के सहारे चल रहे थे। दोनों ने कंधे पर बैग टांग रखा था। पास में एक ट्रेन को झंडी दिखाने वाले गार्ड की चौकी थी।

- वहां से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजरने वाली थी इसलिए गार्ड अलर्ट था। तभी ट्रेन आ गई। गार्ड ने देखा की युवक व युवती अचानक पटरी के बीच खड़े हो गए। यह देख गार्ड के होश उड़ गए। उसे समझते देर नहीं लगी कि दोनों सुसाइड करने जा रहे हैं।

- गार्ड ने उन्हें आवाज देकर सुसाइड करने से रोकना चाहा, लेकिन तभी ट्रेन तेजी से उनके ऊपर से निकल गई। घबराए गार्ड ने इंदरगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीआई पुरुषोत्तम महरिया वहां पहुंचे।

- पुलिस ने मृतकों के कपड़ों में कागज आदि तलाशे। युवक की जेब से उसका आईकार्ड मिला। कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी निवासी शैलेष मीणा (28) के तौर पर हुई। उसमें मिले नंबर पर पुलिस ने फोन किया। किसी परिजन ने बात होने पर पुलिस ने उसे बताया कि शैलेष और उसके साथ एक युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। इस पर परिजन ने बताया कि शेलैष गुरुवार से ही लापता है। वहीं मोहल्ले की एक युवती भी गायब है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।




देवी मां के मंदिर से दर्शन कर लौटे थे

- पुलिस ने बताया कि दोनों इंदरगढ़ में देवी मां के दर्शन कर लौटे थे। दोनों के पास से माला व पूजा का सामान मिला है। संभव है कि दोनों इंदरगढ़ में किसी होटल में रुके होंगे।

- दोनों ने सुसाइड का ऐसा स्थान चुना जा काफी सुनसान जगह पर है।