रविवार, 3 सितंबर 2017

शिमला: भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में समाई

शिमला: भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में समाई
PICS: यहां सड़केंं बन जाती हैं तालाब, दरकती हैं पहाड़ियां; जान जोखिम में डालते हैं लोग


चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें सड़क से गुजर रहे 7 वाहन और एक मंदिर का कुछ हिस्सा मलबे में दब गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा शिमला के नजदीक ढली टनल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार तीन लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है। यातायात को संजौली की तरफ मोड़ दिया गया है। इस इलाके में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। यह राजमार्ग प्रदेश के कई पर्यटन केंद्रों को जोड़ता है। इसमें कुफरी, नालधेरा, सेब क्षेत्र जुब्बल, नरकंडा, खड़ापाथर और समूचा किन्नौर जिला शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें