बुधवार, 28 मई 2014

मोदी का फरमान, स्टाफ में रिश्तेदारों को भर्ती नहीं करेंगे मंत्री -



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। मोदी ने मंत्रियों को सलाह दी है कि वे अपने निजी स्टॉफ में रिश्तेदारों को ना रखें। मोदी ने कहा है कि स्टॉफ में सरकारी लोग ही रहें।

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को भाई-भतीजावाद को खत्म करने के लिए कहा है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के जनशिकायत एवं पेंशन विभाग ने मंत्रियों को सलाह दी है कि रिश्तेदारों को निजी स्टॉफ के रूप में नियुक्त ना करें। मोदी ने मंत्रियों को खर्चे में कटौती करने और लोगों से संपर्क के लिए डायरेक्ट लाइन स्थापित करने को कहा है।

Narendra Modi`s advice to ministers: No relatives in personal staffएडवाइजरी में उन नियमों का खाका पेश किया गया है जिनका मंत्रियों से अटैच पर्सनल स्टॉफ की नियुक्ति के वक्त पालन करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद मोदी ने इस तरह के पहले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश का सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेटिव पार्ट यह है कि तत्पश्चात मंत्रियों को जनरल पूल से सचिवों और अन्य पर्सनल स्टॉफ की नियुक्ती करनी होगी।

शायद ऎसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री ने रिश्तेदारों को ऑफिशियल वर्क से दूर रखने के लिए मंत्रियों को धकियाया है। गौरतलब है कि पूर्व में मंत्रियों ने नियमों की उपेक्षा करते हुए दफ्तरों को रिश्तेदारों से भर दिया था। सबसे अच्छा उदाहरण पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का है,जिन्होंने अपने दामाद वितुल कुमार को ओएसडी के रूप में नियु क्त किया था। बंसल ने अपनी बहन के जमाई राहुल भंडारी को निजी सचिव और भतीजे विजय सिंघला को नियुक्त किया था। - 

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित आत्महत्या की

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित  आत्महत्या की

बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाले घटनाक्रम में  एक विवाहित ने अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर टांके में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रानुसार पचपदरा के रेवड़ा जेतमाल गांव में रबारी जाती की एक विवाहित ने बुधवार दोपहर को अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर पानी से भरे टांके में कूद गयी। जिससे चारो की दर्दनाक मौत हो गयी।  जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके  पहुँच जायजा ले।  शवो को टांके से बहार निकला गया हैं। उन्होंने बताया की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।

दंपती पर पत्थरों से हमला, महिला की मौत



जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के फागी थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मंगलवार देर रात दंपती पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पति-पत्नी पर पत्थरों से वार किए, इससे महिला की मौत हो गई। जबकि पुरूश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

Goons attack on Married couple, wife killedपुलिस के अनुसार फागी थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुरा निवासी राजू कुमार अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक पर सवार होकर रेनवाल स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव से करीब दो किलोमीटर पहले राजू ने बाइक रोकी और अपनी पत्नी ममता के साथ समीपवर्ती खेत में पहुंचा। यहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दंपती से जमकर मारपीट करते हुए पत्थर मारना शुरू कर दिया।

घटना में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान राजू ने फोन के जरिए घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी। पिता की ओर से पुलिस को जानकारी देते हुए घटना स्थल पर बुला लिया। यहां पुलिस ने ममता को मृत पाया व राजू को गंभीर घायलावस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

परिचित पर शक की सुई
दंपती पर हमले के मामले में आरोपियों के परिचित होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, इसमें किसी परिचि 

अगले भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में ओम माथुर भी शामिल -



नई दिल्ली। राजनाथ सिंह के नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री बनने के बाद अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए कवायद शुरू हो गई है।

Om Mathur may be next BJP presidentराजनाथ सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। बैठक में भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देख रहे सुरेश सोनी भी मौजूद थे। बैठक में अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत पर चलेगी भाजपा

सूत्रों के मुताबिक भाजपा एक व्यक्ति,एक पद के सिद्धांत पर चलेगी। ऎसे में मंत्री बनने के कारण राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुहर के बाद ही राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। पहले नितिन गडकरी को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वह भी मंत्री बन गए हैं।

जेपी नड्डा और अमित शाह का नाम भी चर्चा में

समाचार चैनलों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें जेपी नड्डा,ओम माथुर और अमित शाह शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा राजनाथ सिंह की निजी पसंद है लेकिन हिमाचल प्रदेश में ट्रेक रिकॉर्ड उनके खिलाफ जा सकता है।जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के स्थानीय नेताओं से अच्छे संबंध नहीं थे इसलिए उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था।

अमित शाह यूपी के प्रभारी हैं। यूपी में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन गुजरात की राजनीति में पृष्ठभूमि अमित शाह के खिलाफ जा सकती है। अमित शाह कथित फर्जी मुठभेड़ प्रकरणों में आरोपी हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर अमित शाह को चुना जाता है तो यह संदेश जाएगा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष गुजरात से है। ओम माथुर गुजरात के प्रभारी हैं। वे राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी हैं। -

गरम जंजीरों से पीट-पीटकर ली विवाहिता की जान



एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक विवाहित महिला की लोहे की गर्म जंजीरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला अवागढ क्षेत्र के चुरैया कस्बे का है।

married woman killed by family members in uttar pradesh 
यहां मालतीदेवी के ससुराल वालों ने तंत्र क्रिया के लिए तीन तांत्रिकों भरत सिंह, प्रेमपाल एवं भूदेव को बुलाया। तांत्रिकों ने मालती देवी की तंत्र क्रिया के तहत उसे बेहोश कर गर्म जंजीरों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह चीखती चिल्लाती रही परन्तु किसी ने उसकी मदद नहीं की।

तांत्रिकों के इस काम में मालती के पति सुरेश, ससुर राम प्रसाद, देवर भूदेव और किशनपाल ने सहयोग किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में तीनों तांत्रिकों, पति, देवर, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

स्मृति 12वीं पास तो सोनिया ने कहां टॉप की क्लास?

नई दिल्ली। स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यभार मिलने के बाद कांग्रेस और भाजपा में महाभारत छिड़ी हुई है। स्मृति की योग्यता और पढ़ाई-लिखाई को लेकर कई कांग्रेस नेता उनपर कटाक्ष कर रहे हैं।
bjp ask about qualification of sonia gandhi 
सवाल उठाया जा रहा है कि मात्र 12वीं पास स्मृति ईरानी को इतना महत्वपूर्ण मंत्रालय कैसे सौंपा जा सकता है? सौंपा भी गया तो इसका आधार क्या है?

दोनों बड़ी पार्टियों में छिड़ी इस महाभारत में बुधवार को कई नए अध्याय जुड़ गए हैं। कार्यभार संभालने के बाद उमा भारती ने स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति की पढ़ाई पर सवाल उठाने का किसी को कोई हक नहीं है।

अगर लोग सवाल उठाते रहे तो मैं भी पूछना चाहूंगी कि सोनिआ गांधी कितनी पढ़ी लिखी हैं, उनकी योग्यता का सर्टिफिटेक वे दिखाएं। स्मृति पर कटाक्ष कर रहे नताओं को सोनिआ को चुप कराना चाहिए।"

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने स्मृति के बचाव में कहा है कि "कांग्रेस कभी नहीं सधरेगी। रस्सी जल गई मगर ऎंठन अभी नहीं गई। कांग्रेस को अब संभल जाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर लोगों सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। यह अनुचित है।"

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी का बचाव किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था कि "मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लिए अगर उच्च कोटि के पढ़ाई की जरूरत है तो सिविल एविएशन के लिए पायलट और कोल मिनिस्ट्री के लिए माइनर को जिम्मेदारी देना ठीक होगा।"

इंटरनेट पर पाकिस्तानी से हुआ प्यार, छोड़ गई हिंदुस्तान -


indian girl marries pak boy after convertin religion

जयपुर। इंटरनेट पर प्यार के बाद लव, सेक्स और धोखे के मामलों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा।

लेकिन यहां हम ऎसे दो प्रेमियों के बारे में बता रहे है जिनके प्यार में दो देशों की सीमाएं भी छोटी हो गई।

इन प्रेमियों में से प्रेमी रहने वाला है पाकिस्तान का तो प्रेमिका भारत की।

दोनों का प्यार इंटरनेट पर परवान चढ़ा। दिनों-दिन दोनों का प्यार बढ़ता ही गया और फिर क्यों एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

सब कुछ छोड़ छाड़कर ओडिशा की रहने वाली महिला डॉक्टर प्रतिमा पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंची और इस्लाम कबूल कर हमेशा के लिए उसकी हो गई।

ओडिशा के बोलांगिर निवासी प्रतिमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपने प्रेमी से मिलने 90 दिन के ट्यूरिस्ट वीसा पर गई थी। वहां उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल लिया और अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। डॉक्टर प्रतिमा इस्लाम कबूलने के बाद मरियम बन गई और अपने शौहर के साथ पाकिस्तान में ही रहने लग गई है।

दोगुने किए जाएंगे गरीबों के भूखण्डों के दाम



जयपुर। जेडीए अपनी आवासीय योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लयूएस) वर्ग के लिए आरक्षित भूखण्डों की दर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इनमें 45 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग को अब तक आरक्षित दर की 25 फीसदी राशि पर भूखण्ड आवंटित किए जाते रहे हैं। जेडीए ने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मंशा जताई है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है।

Poor will double the price of plots 
प्रस्ताव में योजनाओं के आय वर्ग के स्लैब में परिवर्तन और बड़े भूखण्डों में बढ़ते रिफण्ड मामलों के चलते इनकी आवंटन दर में भी बदलाव की मंशा जताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, 45 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड में पात्र व्यक्तियों के लिए जो आय वर्ग बना है, वह वष्ाोü पहले बनाया गया था, जबकि लोगों की न्यूनतम आय बढ़ गई है। ऎसे में आय वर्ग स्लैब में बदलाव की जरूरत है।

रिफण्ड के मामले बढ़े
जेडीए की आवासीय योजनाओं में 90 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल के भूखण्डों का आवंटन आरक्षित से ज्यादा दर में किया जाता रहा है। आमतौर पर 220 वर्गमीटर से बड़े भूखण्डों के लिए निर्घारित आरक्षित दर की 115 प्रतिशत राशि ली जाती है। जेडीए की पिछले दिनों सृजित चार में तीन आवासीय योजनाओं में आवंटित बड़े भूखण्डों की तरफ लोगों का रूझान कम रहा है। कई आवंटियों ने रिफण्ड के लिए आवेदन किया है। इसके पीछे दर ज्यादा, मौके पर विकास न होने और शहरी क्षेत्र से दूरी होने का हवाला दिया जा रहा है। - 

गहलोत की क्लिप से भाजपा में हड़कंप

जोधपुर। इन दिनों एक ऑडियो क्लिपिंग से भाजपा में बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ऑडियो क्लिप में आवाज पूर्व मंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक रहे राजेन्द्र गहलोत की है। सोशल साइट्स पर ऑडियो क्लिपिंग वायरल होने के बाद अब यह क्लिपिंग शहर के कई लोगों के मोबाइल पर आ गई है।
bjp leader rajendra gehlot Audio clip on social sites 
ऑडियो क्लिप में विधानसभा चुनाव के दौरान सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शंभूसिंह खेतासर को ठाकर कहकर संबोधित किया गया है।

क्लिप में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह द्वारा खुद (गहलोत) का टिकट कटवाने का आरोप लगाने तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए कम से कम निकलने व खुद के प्रचार नहीं करने के लिए निर्वाचन विभाग का सहारा लेकर बला टालने जैसी बातें की गई हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल पांच बत्ती चौराहे पर राजेंद्र गहलोत और नरेंद्र कच्छवाह आमने-सामने हो गए थे। तब कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया था। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में वरिष्ठ नेताओं को बोर्ड अध्यक्षों के पद दिए जाने हैं।

इनमें राजेन्द्र गहलोत का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है। उनके विरोधियों ने इस ऑडियो क्लिप को हथियार बनाकर उनको हाशिए पर ला खड़ा करने का प्रयास किया है।


बातचीत के मुख्य अंश

पहला : मिलनो ही नहीं हो रियो है...
दूसरा : सुबह ही फोन करियो, साब फ्री हो तो हाला। आप बिजी हा। पछै स्विच ऑफ आयो

पहला : ध्यान राख जो...।
दूसरा : म्है तो फालतू बारे ही नहीं निकलूं। छोरा आया हा, काले ही आया, परसो ही आया।

पहला: बारे नहीं, घूमता रो। ऎ नया वाला छोरा समझे कोणी।
दूसरा : हां सा...।

पहला : ...और कई समाचार है
दूसरा : समाचार तो हालत खराब ही है। एकजुट होयोड़ा है।

पहला: पोलिंग करे जरे है। हाईएस्ट पोलिंग करे जरे।
दूसरा : पोलिंग तो करी..सा...

पहला: आपाणा लोग ही बेवकूफ हैं। यह नरेन्द्र की बेवकूफी से हुआ है सारा काम। नरेंद्र और परिहार वहां जाकर बोले हैं, राजेन्द्र ने एक पैसा ही खर्च नहीं किया है।
दूसरा : करोड़ों खर्च करिया। पईसा रा मामले में कोई नाराजगी नहीं है। लुटाया दोनों ही हाथा सूं। कोई वार्ड रो ओलबो नहीं है।

पहला : व्है पईया टुकड़ा-टुकड़ा में दे रिया है। आवै जिका ले लो। नहीं तो परम्परा टूट जावेला।
दूसरा : हां...हूं..।

पहला : चुनाव अधिकारी केवे है, स्टार प्रचारक ने पूछे आपका प्रोग्राम कहा-कहा है...। ऎ तो ठाकरा ने लगा दिया है।
दूसरा : हां, सब वार्ड में लगा दिया है।

पहला : देख लिजो नया छोरा ने समझा दिजो, अबार नहीं, लास्ट दिना में।
दूसरा : हां, बिल्कुल सा..

पहला : व्है केवे है, आओ चुनाव प्रचार में। मैं तो कह दियो, मैं तो स्टार प्रचारक हूं। मैं तो पांच मिनट में राउंड शुरू करा आ जाऊं। मैं तो कह दियो, प्रचार करूलां तो खर्च में 25 हजार रूपए जुड़ जावेला। आज ही अखबार में आयो है। मैं तो बला टाल दी।


मेरी आवाज नहीं, मेरे खिलाफ षड़यंत्र
मैंने भी आज ही ऑडियो क्लिप सुनी है। उसमें कोई मतलब ही नहीं है। बातों में कोई दम भी नहीं है। सब बातें तोड़-मरोड़ कर डाली है। न तो मेरी आवाज है और ना ही मेरा बोलने का लहजा। मेरी आवाज होती तो विधानसभा चुनाव के दौरान ही ऑडियो क्लिपिंग सामने आ जानी चाहिए थी।

अभी सामने लाकर मेरे विरोधी क्या हासिल करना चाहते हैं? जिन लोगों ने ऎसा षड़यंत्र किया है उनके खिलाफ डिटेल एकत्रित कर आईटी एक्ट में पुलिस केस करूंगा। भाजपा पार्टी कोई छुई-मुई की तरह नहीं है जो ऎसी छोटी बेहुदा हरकतों पर गंभीर होगी। -राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता - 

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने!



जयपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब प्रदेश मे भी मंत्रीमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

rajasthan cabinet expansion next month 
सरकारी सूत्रों का दावा है कि 15 जून से पहले मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद मौजूदा सरकार विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीते दस दिनों में दिल्ली में मंत्रिमंडल के विस्तार का एक प्रारंभिक खाका भी तैयार कर चुकी है। इधर, प्रदेश के नेताओं के साथ ही नौकरशाही को भी बेसब्री से मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है।

बनेंगे 20 मंत्री
राजे ने 12 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। कैलाश मेघवाल के विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद मंत्रियों की संख्या 10 ही रह गई है। इनमें 7 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री है। सूत्रों के अनुसार राजे मंत्रिमंडल के विस्तार के इस चरण में 20 मंत्री बनाए जाने हैं।

क्षेत्रीय सतुलन की तैयारी
चूंकि मंत्रिमंडल के गठन के पहले चरण में भाजपा के जितने विधायक जीते हैं। उस हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिला। नागौर से गजेन्द्र सिंह खींवचर और युनूस खान को मंत्री बनाया गया। जबकि अन्य किसी जिले से दो मंत्री नहीं बनाए गए।

अब माना जा रहा है कि पार्टी के 163 विधायक जीते हैं। ऎसे में अब लगभग सभी जिलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे मंत्रिमंडल में संतुलन बना रहे।

नौकरशाही को भी विस्तार का इंतजार
नौकरशाही को भी मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है। विस्तार के साथ ही एक फिर प्रदेश की नौकरशाही का पूर फेरबदल किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है आईएएस के तबादलों की सूची तैयार है, लेकिन विस्तार के चलते इसे रोक दिया गया है। सचिवालय सूत्रों का कहना है कि अफसरों की सूची विभाग ने तैयार कर ली है।

लिहाजा विस्तार के साथ ही आईएएस व आरएएस के तबादलों को किया जाएगा। वहीं आईएएस किरन सोन गुप्ता पहले ही प्रतिनियुक्ति पर जा चुकी है और अब उनके पति जयपुर संभागीय आयुक्त मुधकर गुप्ता, कृषि आयुक्त सुधांश पंत समेत आधा दर्जन अधिकारी भी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयार में है। -

वल्लभाचार्य जयंती: प्रेम पर आधारित है पुष्टिमार्ग



वल्लभाचार्य ने पुष्टिमार्ग का प्रतिपादन किया था। उन्होंने ही इस मार्ग पर चलने वालों के लिए वल्लभ संप्रदाय की आधारशिला रखी। पुष्टिमार्ग शुद्धाद्वैत दर्शन पर आधारित है।

 
 पुष्टिमार्ग में भक्त भगवान के स्वरूप दर्शन के अतिरिक्त अन्य किसी वस्तु के लिए प्रार्थना नहीं करता। वह आराध्य के प्रति आत्मसमर्पण करता है। इसको 'प्रेमलक्षणा भक्ति' भी कहते हैं। भागवत पुराण के अनुसार, 'भगवान का अनुग्रह ही पोषण या पुष्टि है।' वल्लभाचार्य ने इसी आधार पर पुष्टिमार्ग की अवधारणा दी। इसका मूल सूत्र उपनिषदों में पाया जाता है। कठोपनिषद में कहा गया है कि परमात्मा जिस पर अनुग्रह करता है, उसे अपना साक्षात्कार कराता है।

वल्लभाचार्य ने प्रत्येक जीवात्मा को परमात्मा का अंश माना है। उनके अनुसार, परमात्मा ही जीव-आत्मा के रूप में संसार में छिटका हुआ है। यानी हर व्यक्ति परमात्मा का ही अंश है। इसी आधार पर वल्लभ ने किसी को भी कष्ट या प्रताड़ना देना अनुचित बताया है।

जीव को भगवान के अनुग्रह या पोषण की आवश्यकता क्यों होती है, इसका उत्तर वल्लभाचार्य ने जीवसृष्टि का स्वरूप समझाते हुए दिया है। उनके अनुसार, ब्रह्म की जब एक से अनेक होने की इच्छा होती है, तब अक्षर-ब्रह्म के अंश रूप में असंख्य जीव उत्पन्न हो जाते हैं। सच्चिदानंद अक्षर ब्रह्म के चित अंश से असंख्य निराकार जीव, सत अंश से जड़ प्रकृति तथा आनंद अंश से अंतर्यामी रूप प्रकट होते हैं। जीव में केवल सत और चित अंश होता है, आनंद अंश तिरोहित रहता है। इसी कारण वह भगवान के गुणों-ऐश्वर्य, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य- से रहित होता है। परिणामस्वरूप वह दीन, हीन, पराधीन, दुखी,

अहंकारी, भ्रमित और आसक्तिग्रस्त रहता है। यही उसकी क्षीणता या दुर्बलता कही जाती है। जब भगवान अपने अनुग्रह से उस जीव को पुष्ट कर देते हैं, तब वह आनंद से भर जाता है।

शनि जयंती आज: इस विधि से करें शनिदेव का पूजन, सब दु:ख होंगे दूर



धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 28 मई, बुधवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शनिदेव के निमित्त व्रत रखता है तथा विधि-विधान से पूजा करता है, शनिदेव उसका कल्याण करते हैं तथा उसके सभी कष्ट दूर कर देते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा इस प्रकार करना चाहिए-

शनि जयंती आज: इस विधि से करें शनिदेव का पूजन, सब दु:ख होंगे दूर 
 पूजन विधि

- शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य आदि नवग्रहों को नमस्कार करते हुए श्रीगणेश भगवान का पंचोपचार (स्नान, वस्त्र, चंदन, फूल, धूप-दीप) पूजन करें।

- इसके बाद लोहे का एक कलश लें और उसे सरसों या तिल के तेल से भर कर उसमें शनिदेव की लोहे की मूर्ति स्थापित करें तथा उस कलश को काले कंबल से ढंक दें। इस कलश को शनिदेव का रूप मानकर षोड्शोपचार(आह्वान, स्थान, आचमन, स्नान, वस्त्र, चंदन, चावल, फूल, धूप-दीप, यज्ञोपवित, नैवेद्य, आचमन, पान, दक्षिणा, श्रीफल, निराजन) पूजन करें।

- यदि षोड्शोपचार मंत्र याद न हो तो इस मंत्र का उच्चारण करें-
ऊं शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवंतु पीतये।
शंय्योरभिस्त्रवन्तु न:।।
ऊं शनैश्चराय नम:।।

- पूजा में मुख्य रूप से काले गुलाब, नीले गुलाब, नीलकमल, खिचड़ी (चावल व मूंग की) अर्पित करें। इसके बाद इस मंत्र से क्षमायाचना करें-
नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोस्तुते।
नमस्ते बभ्रुरूपाय कृष्णाय च नमोस्तुते।।
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय च।
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो।।
नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोस्तुते।
प्रसादं कुरूमे देवेशं दीनस्य प्रणतस्य च।।

- इसके बाद पूजा सामग्री सहित शनिदेव के प्रतीक कलश को (मूर्ति, तेल व कंबल सहित) किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें। इस प्रकार पूजन के बाद दिन भर निराहार रहें और यथाशक्ति इस मंत्र का जप करें-
ऊं शं शनैश्चराय नम:।

- शाम को सूर्यास्त से कुछ समय पहले अपना व्रत खोलें। भोजन में तिल व तेल से बने भोज्य पदार्थों का होना आवश्यक है। इसके बाद यदि हनुमानजी के मंदिर जाकर दर्शन करें तो और भी बेहतर रहेगा।

मंगलवार, 27 मई 2014

पहले ही दिन मजदूर नंबर वन बन गए मोदी



नई दिल्ली। नए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही दिन "नम्बर वन मजदूर" की तरह जुट गए और राजधर्म के साथ पड़ोस धर्म का जमकर निर्वाह किया। सोमवार शाम शपथ लेने के बाद मोदी का मंगलवार का दिन खासी गहमागहमी वाला रहा। सवेरे मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को उनकी 50वीं पुण्यतिथि पर ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

 narendra modi first day as prime minister 
उन्होंने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में सोमवार को हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों के लिए दो-दो लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की। सुबह साढे नौ बजे वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजाई से मिले। फिर बाकी दक्षिण एशियाई देशों के शासनाध्यक्षों से उन्होंने मुलाकात की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ उनकी बातचीत तो सबकी निगाहें टिक गई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने रिश्तों को सामान्य बनाने और शांति बहाली का संकल्प जताया। शाम पौने पांच बजे के करीब मोदी गुलदस्ता लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मोतीलाल मार्ग स्थित उनके नए आवास पर पहुंच गए। डा. सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने मोदी का आभार जताया।

इसके बाद मोदी ने पहले दिन ही अपनी कैबिनेट की बैठक की। दो घंटे से अधिक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशों में जमा कालाधन स्वदेश लाने के लिए विशेष जांच दल एसआईटी गठित करने को मंजूरी दी गई। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह इस मामले पर सुनवाई करते हुए एसआईटी गठित करने के लिए सरकार को एक सप्ताह का और समय दिया था।

जैसलमेर चोरो एवं नकबजनों के विरूद्ध पुलिस की बडी कामयाबी



जैसलमेर चोरो एवं नकबजनों के विरूद्ध पुलिस की बडी कामयाबी
 

पुलिस थाना पोकरण एवं जैसलमेर में चोरियों का खुलासा तथा चोर गिरफतार
 

पुलिस थाना पोकरण के हल्का में विधवा महिला के 90 हजार रूपये छीनकर ले जाने वाला पुलिस की गिरफ्त में
 


जैसलमेर पुलिस मुख्यालय व विकास शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के आदेषानुसार सम्पति सम्बन्धि अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत धर्माराम त्च्ै वृताधिकारी पोकरण के निर्देषन में प्रेमदान पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण के नेतृत्व में सुरेषकुमार हैड़ कानि. 76 मय खेतसिंह कानि. 125, कमलसिंह कानि. 254 ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुऐ विधि के विरूद्ध संघर्षरत किषोर को निरूद्ध कर किषोर की निषादेही पर उसके डेरे से 90 हजार रूपये की नगदी बरामद की है।
ज्ञात रहे कि दिनंाक 26.04.2014 को स्थानीय एसबीबीजे बैक पोकरण की शाखा से पुर्व गोरव सैनानी की विधवा श्रीमति मालुकंवर पत्नि स्व. गंगासिंह जाति राजपुत उम्र 70 साल निवासी छायण अपने पेंषन मद से 90 हजार रूप्ये का आहरण किया तथा बैंक से निकलकर ग्रामीण बस स्टेण्ड पोकरण तक गई इस दरमियान विधवा को चकमा देकर एक बालक विधवा का बैग चोरी कर ले गया जिसमें उसके 90 हजार रूप्ये व कागजात थे। घटना की सुचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तफ्तीष सुरेष विष्नोई हैड़ कानि. 76 के हवाले की गई।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदाते, आमजन में था भय
पिछले काफी समय से कस्बा पोकरण में व स्थानीय एसबीबीजे बैक में आमजन के सामान अथवा नगदी चोरी की कई घटनाऐं घटित हो रही थी तथा उक्त घटना के पश्चात् श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर ने विषेष रूचि लेकर प्रेमदान पु.नि. के नेतृत्व मे टीम गठित कर कस्बा पोकरण व आस पास स्थित अस्थाई डेरों को चैक करने व संदिग्धों पर नजर रखने की हिदायत की गई। जिस पर स्थानीय बैंक से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर देखे गये तथा संदिग्ध के फोटो का प्रिन्ट निकालकर संदिग्ध की तलाष की गई। इसके अलावा भी सादा वस्त्रों में टीमों का गठन किया गया जो बस स्टेण्ड ,रेलवे स्टेषन व स्थानीय बैंकों पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।

पुलिस टीम की लगातार मेहनत करने पर के बाद पकडा गया चोर
कई दिनों की मेहनत के बाद आज दिनंाक 27.05.2014 को सुरेष विष्नोई हैड़ कानि. मय जाब्ता द्वारा कस्बा पोकरण में स्थानीय एसबीबीजे बैक के सामने सीसीटीवी फुटेज से मेल खाती शक्ल के एक संदिग्ध किषोर को देखा जिसे रोक कर नाम पता पुछा तो पुलिस जाब्ता द्वारा नाम पता पुछने पर किषोर घबरा गया तसल्ली से विस्तृत पुछताछ करने पर किषोर ने स्वंय द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा साथ चलकर कस्बा रामदेवरा में स्थित अपने डेरे से यथावत रखे गये 90 हजार रूप्ये की नगदी बरामद करवाई गई।

चोरी हुऐ रूपये मिलने पर विधवा महिला ने खुश होकर पुलिस टीम का धन्यवाद किया
पुर्व गोरव सेनानी की विधवा ने जब स्ंवय के पैसे पुलिस द्वारा बरामद करने की बात सुनी तो बहुत ही खुष हुई तथा थानाधिकारी प्रेमदान पु.नि. व सुरेष विष्नोई हैड़ कानि. को बहुत बहुत धन्यवाद दिया ।

पुलिस थाना जैसलमेर के हल्का में चोरी, नकबजनी की वारदाते करने वाले अपराधियो को गिरफतार कर जैल भेजा
दिनंाक 15.4.14 को प्रार्थी श्री मोहन लाल पुत्र प्रेमाराम जाति प्रजापत नि0 जयनारायण व्यास कोलोनी जैसलमेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनंाक 14.04.14 केा मै मेरे परिवार सहित गफुर भटठा गये हुए थें। दिनांक 15.04.14 को सुबह वक्त 5.00 एएम पर वापिस जेएनवी कोलोनी घर पर आये तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पडा हैं व कमरे के अंदर सामान चैक किया तो सोने के जेवर टुशी 02 तोला सोने की, 05 अगुंठी सोने की, 02 पाजेब चांदी की व अन्य छोटे फुल वगेरा अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। जिस पर थाना हाजा पर प्रकरण न0 139/14 धारा 457, 380 भादस दर्ज कर तफतीश हवाले श्री नरेश कुमार मुआ 44 के हवाले की गई।
उक्त घटना को जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ हेतु शहर कोतवाल जैसलमेर जेठाराम नि.पु. के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की जाकर निर्देशित किया जाकर श्री नरेश कुमार मुआ 44, कानि0 दिनेश कुमार 214, अचला राम कानि0 161, बस्ताराम कानि0 437, हुकमदान कानि0 502 द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियान की तलाश की जाकर मुल0 हरीश उर्फ गुटखा पुत्र तेजा राम नि0 गफुर भटठा जेसलमेर, किशनपुरी उर्फ अजय पुत्र गोविंद पुरी नि0 ढिब्बा पाडा जैसलमेर, विजयपुरी उर्फ विजिया पुत्र अर्जुनपुरी नि0 बिसानी पाडा जैसलमेर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफतार किया जाकर उनके कब्जा से करीबन 1,50,000/रू0 (एक लाख पचास हजार रू0) के सोने चांदी के आभुषण बरामद कर मुल्जिमान को न्यायालय मे पेश किये गये।
इसी प्रकार दिनंाक दिनंाक 15.05.14 केा प्रार्थी श्री विजय कुमार पुत्र चांदन मल जाति बिसानी पाडा जेसलमेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि बिसानी पाडा जैसलमेर मे हमारा रहवारी मकान है। दिनंाक 14.05.14 को रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा सोने के तीन सेट करीब 9 तोला, सोने का मुठिया करीब 2 तोला, चांदी की पैरो की पाजेब करीब 20 तोला, चांदी के सिक्के 40 नग, चांदी का प्याला 5 नग, गिलास 4 नग वगेरा चोरी कर ले गये है। जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा न0 171/14 धारा 457, 380 भादस मे दर्ज कर तफतीश हवाले श्री पुरूषोतम सउनि के की गई।
उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की धरपकड हेतु थानाधिकारी जेठाराम निपु शहर कोतवाल जैसलमेर के नेतृत्व मे स्पेशल टीम गठित की जाकर निर्देशित किया जाकर श्री पुरूषोतम सउनि, कानि0 दिनेश कुमार 214, अचला राम कानि0 161, बस्ताराम कानि0 437, हुकमदान कानि0 502 द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियान की तलाश की जाकर मुल0 विजयपुरी उर्फ विजिया पुत्र अर्जुनपुरी नि0 बिसानी पाडा जैसलमेर, रवि उर्फ रोहिताश पुत्र मानाराम नि0 गांधी कालोनी जैसलमेर व रमेश पुत्र हीरा लाल नि0 हाउसिंग बोर्ड जेसलमेर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफतार किया जाकर उनके कब्जा से करीबन 2,85,000/रू0 (दो लाख पच्चासी हजार रू0) के सोने चांदी के आभुषण व नगद रूपये बरामद कर मुल्जिमान को न्यायालय मे पेश किये गये।

बाड़मेर बालिका के साथ बलात्कार

बाड़मेर बालिका के साथ बलात्कार



बाड़मेर सरहदी बाखासर क्षेत्र में एक युवती ने उसके साथ बलात्कार होने का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रार्थीया ने पुलिस थाना बाखासर में मुकदमा दर्ज करवाया कि मुलजिम चान्द पुत्र सजनखां मुसलमान नि. भडारीया द्वारा मुस्तगीसा को अकेली बकरीया चराती हुई को पकडकर जबरन दुष्कर्म करना वगैरा पर मुलजिम के विरूद्व पुलिस थाना बाखासर में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।