बुधवार, 28 मई 2014

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने!



जयपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब प्रदेश मे भी मंत्रीमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

rajasthan cabinet expansion next month 
सरकारी सूत्रों का दावा है कि 15 जून से पहले मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद मौजूदा सरकार विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीते दस दिनों में दिल्ली में मंत्रिमंडल के विस्तार का एक प्रारंभिक खाका भी तैयार कर चुकी है। इधर, प्रदेश के नेताओं के साथ ही नौकरशाही को भी बेसब्री से मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है।

बनेंगे 20 मंत्री
राजे ने 12 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। कैलाश मेघवाल के विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद मंत्रियों की संख्या 10 ही रह गई है। इनमें 7 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री है। सूत्रों के अनुसार राजे मंत्रिमंडल के विस्तार के इस चरण में 20 मंत्री बनाए जाने हैं।

क्षेत्रीय सतुलन की तैयारी
चूंकि मंत्रिमंडल के गठन के पहले चरण में भाजपा के जितने विधायक जीते हैं। उस हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिला। नागौर से गजेन्द्र सिंह खींवचर और युनूस खान को मंत्री बनाया गया। जबकि अन्य किसी जिले से दो मंत्री नहीं बनाए गए।

अब माना जा रहा है कि पार्टी के 163 विधायक जीते हैं। ऎसे में अब लगभग सभी जिलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे मंत्रिमंडल में संतुलन बना रहे।

नौकरशाही को भी विस्तार का इंतजार
नौकरशाही को भी मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है। विस्तार के साथ ही एक फिर प्रदेश की नौकरशाही का पूर फेरबदल किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है आईएएस के तबादलों की सूची तैयार है, लेकिन विस्तार के चलते इसे रोक दिया गया है। सचिवालय सूत्रों का कहना है कि अफसरों की सूची विभाग ने तैयार कर ली है।

लिहाजा विस्तार के साथ ही आईएएस व आरएएस के तबादलों को किया जाएगा। वहीं आईएएस किरन सोन गुप्ता पहले ही प्रतिनियुक्ति पर जा चुकी है और अब उनके पति जयपुर संभागीय आयुक्त मुधकर गुप्ता, कृषि आयुक्त सुधांश पंत समेत आधा दर्जन अधिकारी भी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयार में है। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें