शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

'रहम करो मुझ पर, प्लीज इस लाचारी भरी तस्वीर को अब हटा दो'


अहमदाबाद. गुजरात में 2002के दंगों के दौरान वे दंगाइयों से हाथ जोड़कर रहम मांग रहे थे। वे अब गुजरात पुलिस से आग्रह कर रहे हैं, ‘प्लीज! मेरी तस्वीर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दें।’
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर को कुतुबुद्दीन अंसारी ने 9 जून को पत्र लिखा। यह अब प्रकाश में आया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘आज मैं अपने परिवार के साथ शांति से रह रहा हूं। यही नहीं, मेरे बच्चे भी अच्छे माहौल में रह रहे हैं। मुझे दुख होता है, जब मैं हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर को अखबारों, वेबसाइटों और स्वयंसेवी संगठनों की रिपोर्टो के कवर पर देखता हूं। इसमें मेरी लाचारी नजर आती है। मैं आग्रह करता हूं कि प्लीज, मेरी तस्वीर के भविष्य में किसी भी तरह के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। साथ ही, सभी जगहों से इसे हटा दिया जाए।’

अंसारी ने बताया, ‘दंगो के बाद मैं महाराष्ट्र के मालेगांव चला गया। उसके बाद सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस नाम एनजीओ की मदद से कोलकाता आ गया। यहां एक साल रहा। इसी दौरान मालूम हुआ कि मेरी तस्वीर को लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।’ उनके मुताबिक, ‘दंगा पीड़ित होने के बावजूद अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला। अहमदाबाद कलेक्टर को आवेदन दिया। वह खारिज हो गया। बताया गया कि आवेदन 2002 में ही दाखिल करना था।’

याद है वह घटना अंसारी ने पत्र में बताया कि जब दंगे शुरू हुए वह शहर के नरोदा इलाके में रहते थे। इलाके में दंगाइयों ने हमला कर दिया। वे भी फंस गए। जब वे उनसे रहम की गुजारिश कर रहे थे, किसी फोटोग्राफर ने तस्वीर खींच ली। बाद में पुलिस ने उन्हें बचाया।

बेटी की टीचर के साथ बाप की शर्मनाक हरकत आपको हिलाकर रख देगी!


अमृतसर.थाना सुल्तानविंड के शहीद ऊधम सिंह नगर में एक युवक ने बेटी की अध्यापिका को नशीली चाय पिलाकर हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं उसकी नग्न फोटो खींच कर ब्लैकमेल कर करीब 50 हजार रुपए व गहने हड़प लिए।

इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी रही तो अध्यापिका ने अपने पति को बताने के बाद पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक पवन कुमार, उसके भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला आरोपियों की पड़ोसन है। उसने पुलिस को बताया कि वह युवक की बेटी को पढ़ाने उनके घर जाती थी। कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर में नहीं थी। पवन ने कहा कि कुछ देर इंतजार कर लें, बस वह आने वाली है। इतने में उन्होंने चाय पिलाई जिसे पीते ही कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।

बेहोशी में ही आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और तस्वीरें खींच लीं। जब उसे होश आया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह सबको ये तस्वीरें बांट देगा। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और रुपयों की मांग की। इस पर उसने 50 हजार रुपए और सोने चांदी के गहने दिए। इसके बावजूद भी जब उसने फोटोग्राफ्स वापस नहीं दिए तो उसने आरोपी के भाई और मां को सारी बात बताई। उन्होंने भी उसे ही गलत ठहराया और कहा कि वह उसके बेटे को बदनाम करना चाहती है।

पाक ने आईएसआई को दी क्लीनचिट

पाक ने आईएसआई को दी क्लीनचिट 
 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व ने एकजुट स्वर से आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के साथ उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ सम्बन्ध के अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है तथा हर तरह से सेना का समर्थन करके उसकी हौसला अफजाई की है।

लगभग 60 राजनीतिक तथा धार्मिक संगठनों की आईएसआई तथा सेना प्रमुख के साथ चली लगभग नौ घंटे की बैठक के बाद जारी घोषणा पत्र में देश की सुरक्षा नीति में व्यापक बदलाव करते हुए तहरीके तालिबान पाकिस्तान समेत सभी आतंकी संगठनों से बातचीत करने का भी फैसला किया गया।

घोषणापत्र में कहा गया कि पाकिस्तान को कबीलाई क्षेत्रों में अपने लोगों से बातचीत का रास्ता खोलने के लिए एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। अमेरिकी ने अफगानिस्तान में उसके ठिकानो पर हमलों के लिए आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि आईएसआई उसकी मदद कर रही है।

अमरीका को दी पलट चेतावनी

अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने तक की धमकी दे दी थी तथा जवाब में पाकिस्तान ने भी आंखें दिखाते हुए कहा था कि हक्कानी नेटवर्क अमेरिका ने खड़ा किया था। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध अमेरिका के पुराने सहयोगी पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी पर विचार करने के लिए गुरूवार रात इस्लामाबाद में नौ घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक में अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता और सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी तथा आईएसआई प्रमुख जनरल अहमद शुजात पाशा की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक के बाद पारित 13 सूत्री घोषणापत्र में अमेरिका का नाम लिए बगैर कहा गया कि देश पर हाल मेंं लगाए गए सभी आरोप निराधार और दोनों के बीच परस्पर साझेदारी के आरोप अपमानजनक हैं।

हालांकि बैठक की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठनों पर अमेरिकी अधिकारियों के हाल के आरोप वाहियात हैं और आरोप-प्रत्यारोप नुकसानदायक साबित होंगे। पाकिस्तान की सीमा और राष्ट्रीय हितों का सम्मान किया जाना चाहिए। पाशा ने देश के कबीलाई क्षेत्रों में सीधी कार्रवाई की संभावना से इनकार किया। घोषणा पत्र के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए एक संसदीय समिति के गठन का भी फैसला किया गया।

गरमागरमी के बीच दिखाई एकजुटता

बैठक सम्पन्न होने के बाद मौलाना सैमुल हक ने कहा कि देश के नेतृत्व ने अमेरिकी आरोपों को खारिज कर दिया है और सेना के साथ एक जुटता दिखाई है। बैठक के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ और कयानी के बीच गरमागरमी भी हुई। शरीफ ने सैन्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि सवाल किया कि उसे देश की सुरक्षा स्थिति तथा अमेरिकी आरोपों के बारे में देश को सही जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने जनरल पाशा से सवाल करते हुए कहा कि धुंआ होने से साफ है कि आग भी होगी। दोनों के बीच गरमागरमी बढ़ने पर पर कयानी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आपके सभी सवालों का जवाब दे दिया जाएगा। तहरीक इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने राजनीतिक नेतृत्व में विश्वास में लिए बगैर सैन्य विकल्प के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। बरेलवी समुदाय के संगठनों का समूह सुन्नी इžोहाद काउंसिल के प्रमुख साहिबजादा फज्ल करीम ने कहा कि वह आतंककारियों से बातचीत के खिलाफ हैं लेकिन राष्ट्रीय एकता के लिए उन्होंने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।

3 से ज्यादा अंडे खाने से कैंसर!

संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे ', अगर आप एक विज्ञापन की इस लाइन पर अमल करते हैं तो सावधान हो जाइए। नई रिसर्च के मुताबिक ज्यादा अंडे खाना नुकसानदेह होता है। इससे कैंसर होने का डर रहता है।
egg.jpg
बोस्टन के हार्वड स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों की रिसर्च से पता चला है कि हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने इसका कारण अंडे में पाए जाने वाले कोलेस्ट्राल या कोलाइन को बताया है।

इससे पहले ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन 2007 में इस चेतावनी को वापस ले लिया गया क्योंकि रिसर्च से पता चला कि अंडे में पाए जाने वाले कोलेस्ट्राल की बहुत कम मात्रा ही खून में पहुंच पाती है। हालांकि अंडे और प्रोस्टेट कैंसर के बीच संबंध को लेकर अभी और रिसर्च होना बाकी है पर युवाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है।

बैठक ज़्े दौरान अपने ही पार्षदो से घिरी नजर आई पालिकध्यक्ष





फिर सम्भाली विधायक ने कमान , मौन नजर आई पालिकध्यक्ष

छाया रहा सफाई का मुद्दा, ज़ी पार्षद बैठे धरने पर

बैठक ज़्े दौरान अपने ही पार्षदो से घिरी नजर आई पालिकध्यक्ष


बाड़मेर 30 सितम्बर। चार माह बाद हुई पालिक ज़ी साधारण सभा ज़ी बैठक में एक बार फिर बैठक ज़ी क मान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन संभाले नजर आये वही पालिक अध्यक्ष ऊषा जैन ज्यादातर समय तक मौन ही नजर आई।

पालिक ज़ी साधारण सभा ज़ी बैठक में एक बार फिर सफाई क मुद्दा छाया रहा। बैठक ज़्े प्रारम्भ होते ही ज़ी पार्षद धरने पर बैठ गये और लिखित में आश्वासन ज़ी मांग ज़्रते रहे ज़्रीब घन्टें भर चले हंगामे में ज़ी बार भाजपा और ज़ंगे्रस पार्षद आमने सामने हुए और एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप क दौर चला। इस पर आयुक्त बनवारीलाल भगत ने ज़्र्मचारीयों ज़ी भर्ती ज़्ो शीध्र पुरा ज़्रने ज़ी बात ज़ी पर बात नही बनी। इस पर धरने पर बैठे लोगो ने पालिक ज़्े खिलाफ नारेबाजी ज़्रना प्रारम्भ ज़्र दिया। आखिरकर विधायक मेवाराम जैन ने मामला सम्भालते हुए शहर ज़ी सफाई व्यवस्था ज़्े खराब हालात ज़्ो स्वीकरा और इस ज़्ो लेज़्र ठोस ज़्दम उठाने ज़ी बात ज़्हते हुए टीमो क गठन ज़्र विशेष अभियान चलाज़्र शहर ज़ी सफाई व्यवस्था ज़्ो सुधारने ज़ी बात ज़्ही। बैठक में सफाई प्रभारी अशोक शर्मा और ओमप्रकश धारू क सस्पेड ज़्रने ज़ी बात हुई पर इसमें सहमति नही हो पाई। विधायक ने शहर में बन्द पडी रोड़ लाईटो ज़्ो चालु ज़्रवाने और उसज़्े लिये शिकयत रजिस्टर सधारण ज़्रने ज़ी बात ज़्हते हुए पार्षदो द्वारा बन्द लाईटो ज़ी शिकयत मिलने पर ठैज़ेदार क भुगतान रोज़्ने ज़ी बात भी ज़्ही। तब ज़्ही जाज़्र धरना सम्माप्त हुआ और सदन ज़ी कर्यवाही आगे बढ पाई।

विधायक और पालिकध्यक्ष ज़ी बीच हुई गुतगु- पालिक सदन ज़ी बैठक ज़्े दौरान ज़ी बार बाड़मेर विधायक मेवारम जैन और पालिकध्यक्ष ऊषा जैन गुतगु ज़्रते नजर आये। पुरी बैठक ज़्े दौरान ज़ी बार वो एक दुसरे से बात ज़्रते नजर आये। बैठक ज़्े दौरान जहा विधायक मेवाराम जैन ज़्मान सम्भाले नजर आये वही पालिक अध्यक्ष मौन ही नजर आई।

ज़ॉलानियों ज़्े लिये ज़्मेटी क गठन- शहर में नवनिर्मित ज़ॉलोनियों ज़्े नाम ज़्रण और अन्य मामलो पर विचार ज़्रने ज़्े लिये एक ज़्मेटी क गठन िज़्या गया जिसमें तीन सदस्यों ज़्ो मनोनीत िज़्या गया ्रहै।

नही हो पाई एक भी बैठज़्- शहर ज़्े विकस ज़्े लिये बनाई गई ज़्मेटियों में विधि और नियमन ज़्मेटी ज़ी बैठक ज़्रीब 22 माह ज़्े बाद भी एक बार भी लही हुई। इस पर ज़्मेटी अध्यक्ष पीताम्बर सोनी ने स्वीज़्ृती ज़ी आने ज़्े बाद ही बैठक हो पायेगी।

दोषी ज़्े खिलाफ क्यों नही होती एफआई आर- प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने ज़ुछ समय पूर्व जेसीबी से छेड़छाड़ ज़्रने वाले कर्मीक पर जांच पुरी होने और उस पर आरोप साबित हुए एक माह गुजरने ज़्े बाद भी उस मामला दर्ज नही होने क करण पुछा। इस पालिक अध्यक्ष ने शीध्र मामला दर्ज ज़्राने ज़ी बात ज़्ही।

आयुक्त क हुआ तबादला- लम्बे अरसे बाद आयुक्त ज़ी नियुक्ती ज़्े बाद ज़्यास लगाये जा रहे थे ज़ी शहर ज़्े हालात में सुधार आयेगा मगर उनज़्े आने ज़्े ज़ुछ समय बाद ही उनक तबादला डुगरपुर ज़्र दिया गया है। अब आयुक्त पद क भार एज़्सीएन सम्भालेगे।

इजाजत में शुल्ज़ ज़्म ज़्रने क प्रस्ताव पारित- आवास निमार्ण ज़्ो लेज़्र लगने वाले शुल्ज़ ज़्ो ज़्म ज़्रने ज़ी मांग ज़्रते हुए प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने ज़्हा िक शुल्ज़ इतना ज्यादा है आम आदमी इसे दे नही पाता नतीजन बिना इजाजत ही लोग निमार्ण ज़्रवा लेते है। मोदी ने जोघपुर निगम क उदाहरण देते हुए प्रस्ताव बना ज़्र आगे भोजने ज़ी बात ज़्ही जिस पर सभी ने इसे सही ठहराते हुए प्रस्ताव ज़्ो पारित ज़्रने ज़ी बात ज़्ही।

श्मशान घाट पास स्थित भुखण्ड़ पर हंगामा- श्मशान घाट ज़्े पास स्थित भूखण्ड पर भवन निमार्ण ज़ी स्वीज़्ृती ज़्ो लेज़्र जोर हंगामा हुआ। पालिक उपाध्यक्ष चैनसिंह भाटी ने इसे श्मशान घाट क भूखण्ड होने से इन्ज़र िज़्या तो पार्षदो ने इसे गलत ठहराते हुए उपाध्यक्ष से इसज़ी सफाई मांगी इसज़्ो लेज़्र जोरदार बहस हुई और भूखण्ड पर निमार्ण स्वीज़्ृती नही देने ज़ी मांग ज़ी गई।


मुंबई में बम धमाके करने की धमकी

मुंबई में बम धमाके करने की धमकी

जैसलमेर। इंडियन मुजाहिदीन आतंकी संगठन के आतंकी संगठन के आतंककारियों ने राजस्थान के जैसलमेर से लगती पाकिस्तान की सीमा से घुसकर मुंबई में फिर बम धमाके करने की धमकी दी है।

इंडियन मुजाहीदीन का धमकी भरा यह पत्र गुरूवार को डाक से जैसलमेर कलेक्टर को प्राप्त हुआ है इस धमकी के बाद पूरी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद स्वामी ने धमकी भरे पत्र के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इंडियन मुजाहीदीन का एक पत्र मिला है जिसमें जैसलमेर से लगती पाक सीमा से घुसकर मुंबई में बम धमाके करने की बात लिखी है।

उन्होंने बताया कि इस धमकी के बाद उन्होंने खुफिया एजेंसियों पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ को एलर्ट कर दिया है वैसे उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि ये पत्र किसी की शरारत भी हो सकती है लेकिन इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उधर, एक अन्य खुफिया सूत्र ने बताया कि यह पत्र इंडियन मुजाहीदीन के किसी आतंकी शाहनवाज हुसैन ने उत्तर प्रदेश से लिखा है जिसमें कहा गया है कि जैसलमेर सेक्टर से लगती पाकिस्तान की सीमा से इंडियन मुजाहीदीन के आतंककारियों का एक समूह प्रवेश कर मुंबई जायेगा जहां 8-10 स्थानों पर बम के धमाके करेगा।

आईएएस, आईपीएस अधिकारी एवं मुख्यालय उनके निशाने पर रहेंगे। इससे पूर्व भी चार वर्ष पहले जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी का एक संदेश पाकिस्तान से आया था। गत वर्ष भी इसी तरह का एक धमकी भरा पत्र जिला कलेक्टर के पास पहुंचा था। बीएसएफ के उच्चाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडियन मुजाहीदीन की धमकी को काफी गंभीरता से लिया गया है।

पूरे सीमा को सील कर हाई एलर्ट घोषित कर दिया है सुरक्षा बलों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एक अन्य खुफिया सूत्र ने बताया कि जैसलमेर की सीमा के सामने पाकिस्तान के रहिमियार खान क्षेत्र के भानू का बाजार में कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक भर्ती सेंटर खोला है यहां आतंककारियों की भर्ती की जा रही है। इसी भर्ती सेंटर को अफजल आमीर नाम का आतंकी चला रहा है। यहां से आतंककारियों के जत्थों को कोटली क्षेत्र में आतंकी ट्रेनिंग के लिए भिजवाया जा रहा है।

एक वेश्‍या की डायरी



इन दिनों चीन की एक वेश्‍या लोगों के आकर्षण केंद्र बनी हुई है। इस हाई प्रोफाइल वेश्या के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि वह दरअसल एक पुरुष है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उसकी 'एक वेश्या की डायरी' काफी लोकप्रिय थी। 'रूक्सीओआन' फर्जी नाम से जनवरी से डायरी लिख रही वेश्या का नाम लिन है। वह 31 वर्ष की है।

उसने अपनी डायरी में तरह तरह की कहानियां बनाकर लोगों के सामने पेश कीं और थोड़े ही समय में लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

इस खुलासे के बाद चाइना डॉट कॉम ने उसके अकाउंट को डिलीट कर दिया है। साइट ने इस वेश्या के बारे में अफवाहें फैलाने वाले 6 और लोगों के अकाउंटों पर भी दो हफ्तों के लिए रोक लगा दी है।

मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा



जयपुर। राजस्थान मुस्लिम फोरम की ओर से शुक्रवार को मोती डूंगरी रोड पर गोपालगढ़ में हुई पुलिस फायरिंग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। उन्होंने इस मामले के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

फोरम से संयोजक कारी मोइनुद्दीन ने अपने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नकारा हो चुकी है। वे सरकार से गोपालगढ़ में फायरिंग का आदेश देने वाले अफसरों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। वहां के पूरे थाने को सस्पेंड किया जाए। अगर सरकार उनकी यह मांग नहीं मानती है तो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान जमाअते इस्लामी हिंद के केंद्रीय सचिव मो. सलीम इंजीनियर ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। अफसरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गोपालगढ़ घटना में मारे गए लोगों के लिए अंत में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

बाड़मेर न्यूज़ बॉक्स .........आज की तजा खबरे 30 सितम्बर



अनुपस्थिति पर कारण बताओं नोटिस, गम्भीरता की हिदायत 

बाडमेर, 30 सितम्बर। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में दर्ज प्रकरणों को कार्यवाहक जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने गम्भीरता से लेने के निर्दो दिए है। उन्होने संबंधित विभागों की लापरवाही को गम्भीर मानते हुए अनुपस्थिति पर धोरीमना के विकास अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्दो दिए। 
इस अवसर पर पुरोहित ने बताया कि सतर्कता समिति जिला स्तर पर सबसे बडी समिति है तथा इसमें दर्ज प्रकरणों की जांच सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण गम्भीरता से की जानी चाहिए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच रिपोर्ट के साथ व्यक्तिः उपस्थित होना जरूरी है। उन्होने समिति में दर्ज प्रकरणों में संबंधित विभागों की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्दो दिए। 
जिला मजिस्ट्रेट ने आगामी दिनों में त्यौहारों तथा पर्वो के मद्दे नजर कानून व्यवस्था सुनिचत करने के लिए चौकसी बरतने के निर्दो दिए। साथ ही वर्तमान में नवरात्रा के दौरान चल रहे गरबा महोत्सव के दौरान जिले में सभी स्थानों पर सांयकाल के दौरान पुलिस की नियमित गत करने तथा इन स्थलों पर असामाजिक तत्वों की रोकथाम सुनिचत करने को कहा। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 16 प्रकरणों मे से चार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैठक में जन अभाव अभियोग निराकरण के इन्टरनेट के द्वारा सुगम योजना के विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभागवार प्रकरणों पर चर्चा कर भाीध्र निपटारे को कहा गया। 
सतर्कता समिति की बैठक में जिले के कपूरडी गांव में बोथिया जागीर में सरकारी पडत भूमि को गलत तरमीम करवा कर ओ.एन.जी.एस.एल. से करीब तेंतीस लाख रूपये का मुआवजा दिलाने के प्रकरण में मुआवजा राि की वसूली भाुरू करने के निर्दो दिए गए। रामबाबू सैनी की फर्जी दस्तावेज बनाने की िकायत पर महिलाओं के मामले में पिता की जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनने पर कार्यवाहक जिला कलेक्टर ने मामले के निस्तारण के निर्दो दिए। गुडामालानी में गलत पट्टे जारी होने के मामले में रीविजन फाईल करने की हिदायत दी गई। वहीं कामिर्यल भूखण्ड के गलत पट्टे के मामले में जांच अधिकारी को दोनों पक्षों को नोटिस देकर उनसे रिकार्ड हासिल कर जांच की हिदायत दी गई। इसी प्रकार थार ग्रामीण तथा स्टेट बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत करने पर दो मामलों का निस्तारण किया गया। व्यक्तिगत टांका निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के मामले में जांच रिपोर्ट नहीं आने तथा विकास अधिकारी द्वारा अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्दो दिए गये। टांका निर्माण के एक अन्य प्रकरण में िकायत कर्ता विरधाराम का टांका पूर्ण हो जाने पर प्रकरण का निस्तारण किया गया। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों की बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा बकाया प्रकरणों को जांच नहीं होने तक लम्बित रखने के निर्दो दिए गए। इससे पूर्व समिति के समक्ष स्थायी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। 
बैठक में उपखण्ड अधिकारी सी.आर. देवासी तथा भूमि अवाप्ति अधिकारी महेन्द्रसिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 
0- 
-2-
प्रभारी मंत्री चौधरी 
आज बाडमेर आएगे 
बाडमेर, 30 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप चौधरी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भानिवार रात्रि बाडमेर पहुंचेगे। 
कार्यवाहक जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि प्रभारी मंत्री चौधरी भानिवार एक अक्टूबर को सायं पांच बजे कार द्वारा जैतारण से प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे बाडमेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे 2 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे राजकीय चिकित्सालय बाडमेर तथा दोपहर 2.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतु में मुख्यमंत्री नि:ाुल्क दवा वितरण योजना का भाुभारम्भ करेंगे तथा रात्रि विश्राम बाडमेर में करेंगे। चौधरी 3 अक्टूबर को बाडमेर से प्रातः 11.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे रामसर पहुंचेगे। जहां वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामसर में आयोजित मुख्यमंत्री नि:ाुल्क दवा वितरण योजना के भाुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 7.00 बजे चौहटन पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। चौधरी 4 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौहटन में मुख्यमंत्री नि:ाुल्क दवा वितरण योजना का भाुभारम्भ करेंगे। वे इसी दिन दोपहर 2.30 बजे पंचायत समिति बालोतरा में नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद बालोतरा से सायं 6.00 जैतारण के लिए प्रस्थान कर जाएगे। 
0-
महाविद्यालयों में नोडल अधिकारी 
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण 
का विोश अभियान आज से 
बाडमेर, 30 सितम्बर। जिले में अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2012 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों का विोश पुनरीक्षण अभियान भानिवार से प्रारम्भ होगा। 
कार्यवाहक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण पुरोहित ने बताया कि विोश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकान एक अक्टूबर को किया जाएगा। 23 नवम्बर तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जाएगी। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंधित भाग, अनुभाग का ग्राम सभा/नगरीय क्षेत्रों में वार्ड सभा एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर प्रविश्टियों को सत्यापित करने का कार्य 8 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। 9, 16 एवं 23 अक्टूबर को राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ विोश अभियान की तिथियों में दावे एवं आपतियां प्राप्त की जाएगी तथा 1 दिसम्बर तक दावे एवं आपतियों का निस्तारण किया जाएगा। एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक पूरक की तैयारी एवं मुद्रण के पचात 5 जनवरी, 2012 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकान किया जाएगा। 
पुरोहित ने बताया कि विोश अभियान के लिए जिले के महाविद्यालयों में सन्दर्भ तारीख को 18 वशर पूर्ण करने वाले नवीनतम विद्यार्थी मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में भामिल करने के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जोकि कालेज में ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर युवा मतदाताओं को मताधिकार प्रदान करेगा। इसी तरह इस विोश अभियान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए राजनैतिक दलों का भी सकि्रय सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी के अलावा बूथ लेवल एजेन्ट भी नियुक्त किया जाएगा जोकि राजनैतिक दलों का कार्यकर्ता होगा। उन्होने जिले के सभी मतदाताओं से विोश पुनरीक्षण अभियान में सकि्रय भागीदारी निभाने को कहा है। 
0- 

पाक रेंजर्स के जवाब का इंतजार


बाड़मेर से सटी पाकिस्तान सीमा पर गु़रुवार रात तारबंदी पार करने का प्रयास करते दो पाक घुसपैठियों के इरादों को बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया।यह घुस पेठिये एक ऊंट पर सवार थे गोलीबारी में एक गोली ऊंट को भी लगी . भारतीय सीमा में घुसे घुसपैठियों को ललकारने पर भी तारबंदी कूदने के प्रयास करने पर उन्हें फायरिंग कर मार गिराया। सूचना मिलने पर बीएसएफ के डीआईजी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पाक रेंजर के साथ फ्लैग मीटिंग की गई,मगर उन्‍होंने घुसपैठिए के सीमा पार से आने की बात नहीं स्वीकारी है और शव लेने के बारे में अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

चौहटन तहसील के केलनोर गांव की कच्छवाहों की ढाणी में स्थित बीएसएफ सीमा चौकी आजाद पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे दो युवक तारबंदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें तारबंदी के तरफ बढ़ते देख बीएसएफ की बटालियन 171 के जवानों ने ललकारा,लेकिन फिर भी वे तारबंदी पार करने का प्रयास करने लगे। इस पर जवानों ने फायरिंग कर उन दोनों को मार गिराया।

एक घुसपैठिए की उम्र करीब 50 और दूसरे की 35 साल है। सलवार कुत्ते पहने दोनों घुसपैठियों के पास मोबाइल फोन, टार्च, सिगरेट और कुछ दस्तावेज मिले है। सूचना मिलने पर बीएसएफ के डीआईजी माधोसिंह चौहान ने वहां पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया। जीरो लाइन पर मिले पांवों के निशान के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने पाक रेंजर्स को फ्लैग मीटिंग के लिए बुलाया। बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें प्रोटेस्ट नोट देकर घुसपैठ का विरोध जताया। इस पर पाक रेंजर्स ने इस बारे में उच्चाधिकारियों से बातचीत करने के बाद जवाब देने को कहा, मगर 18 घंटे गुजरने के बाद भी अभी तक पाक रेंजर्स ने कोई जवाब नहीं दिया। अधिकारी घटनास्थल पर पाक रेंजर्स के जवाब का इंतजार कर रहे है।

फ्लॉप राजस्थान सरकार बना रही है ब्यूरोक्रेसी को निशाना : गडकरी



जयपुर। भाजपा की नेशनल एक्जीक्यूटिव की मीटिंग में शुक्रवार को दिल्ली में राजस्थान की सरकार पर जमकर निशाने साधे गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को मरणासन्न हालात में धकेल दिया है। अशोक गहलोत की सरकार राजनीतिक रूप से बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रशासन और कानून और व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। गडकरी ने कहा कि गहलोत सरकार के ऐसे कदमों से उन्हीं अफसरों को मनोबल तोड़ा जा रहा है, जो लोगों में भरोसा जगाने का काम कर सकते हैं।
गडकरी ने कहा कि राजस्थान में हालात दिनोंदिन बदहाल और बेकाबू होते जा रहे हैं। हम मांग करते हैं कि प्रदेश में हालात को सामान्य बनाने के लिए सरकार तत्काल समुचित कदम उठाए। लोगों का पलायन रुके और पलायन कर चुके लोग वापस लौट सकें। इन हालात को हर कीमत पर सामान्य बनाने की जरूरत है। गडकरी ने कहा कि राजस्थान के गृह मंत्री शांति धारीवाल के गैरजिम्मेदाराना बयानों ने इस आग में घी का काम किया है। वे आहत और दु:खी लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।
अरुण चतुर्वेदी ने भी बताए राजस्थान के हालात



राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हालात बताए। उनका कहना था कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कानून और व्यवस्था बदहाल है। खुद मुख्यमंत्री ही ऐसे लोगों पर निशाना साध रहे हैं, जिन पर सरकार और प्रशासन चलाने का जिम्मा है। उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही के मंडी चुनावों में पार्टी को कामयाबी मिली है। पंचायती राज के उपचुनाव में कांग्रेस को तीन तो भाजपा को 7 सीटों पर सफलता हासिल हुई है। उन्होंने भंवरी देवी प्रकरण भी उठाया।
ये नेता हैं राजस्थान से



प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया, ओम माथुर, घनश्याम तिवाड़ी, किरण माहेश्वरी, सुमन शृंगी, सुनील भार्गव आदि लोग हैं।

भंवरी मामले में एक आरोपी बलदेव अरेस्ट

भंवरी मामले में एक आरोपी बलदेव अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरीदेवी अपहरण मामले में एक आरोपी बलदेव उर्फ बालिया को पुलिस ने जोधपुर के पास बिलाडा में अरेस्ट कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना बन रही है।

उधर, मुख्य आरोपी शहाबुद्दीन को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। राजस्थान पुलिस की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि फरार शहाबुद्दीन की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार राज्य के एक मंत्री व विधायक की चर्चित सीडी से जुड़ी अपह्वत एएनएम भंवरीदेवी के अपहरण के मुख्य सूत्रधार मैकेनिक शहाबुद्दीन पुत्र शेर खां व कुछ अन्य युवकों ने मिलकर अगवा किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशंका है कि अपहरण के बाद शहाबुद्दीन ने भंवरीदेवी को किसी गैंग के सुपुर्द कर दिया।

शहाबुद्दीन एएनएम के अपहरण का मुख्य सूत्रधार है, लेकिन उसने यह अपहरण क्यों व किसके कहने पर किया यह रहस्य बना हुआ है। उसकी व अन्य युवकों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस ने शहाबुद्दीन के घर दबिश देकर सघन तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिले। आरोपी शहाबुद्दीन पर विभिन्न थानों में हत्या सहित करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

गहलोत ने दिल्ली में सोनिया को दी गोपालगढ़ और भोपालगढ़ पर सफाई


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। श्रीमती गांधी के इलाज करवाकर स्वदेश लौटने के बाद गहलोत की यह उनसे पहली मुलाकात है। समझा जाता है कि गहलोत ने इस मुलाकात में श्रीमती गांधी को भरतपुर जिले के गोपालगढ़ की हिंसा और जोधपुर जिले के भंवरी देवी प्रकरण में जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा को लेकर अब तक कार्रवाई के बारे में बताया और सरकार का पक्ष रखा। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान गृह मंत्री शांति धारीवाल के विवादास्पद बयानों को लेकर भी चर्चा हुई। गहलोत ने एआईसीसी में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से भी मुलाकात की।

गहलोत ने 10 जनपथ में करीब 20 मिनट बिताए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री शांति धारीवाल ने उन्हें अपने विवादास्पद बयान के बारे में सफाई दी है। इस सफाई में धारीवाल ने कहा कि जुबान फिसलने के कारण उन्होंने ऐसा कह दिया। यह वही विवादास्पद बयान था जिसमें धारीवाल ने कहा था कि पुलिस किसी गांव में जाए तो पिटकर नहीं आए। एक दो सिपाही भी हों और वे पिट जाएं तो ज्यादा सिपाहियों को लेकर वापस जाएं और लोगों को पीटकर आएं। इस कार्रवाई में दो-चार निर्दोष भी पिट जाएं तो कोई बात नहीं।


गहलोत ने कहा कि किसी घटना को रोकना तो संभव नहीं होता, लेकिन उसके बाद जो एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए, उनमें उनकी सरकार ने कभी कोई कमी नहीं रखी। गहलोत ने आगामी दो अक्टूबर से राज्य के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण योजना, जननी सुरक्षा योजना और अन्य विकास योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि मुफ्त दवा योजना से राज्य के सभी वर्ग के लोगों को पूरा फायदा मिलेगा।


पंचायतीराज सशक्तिकरण के लिए बाड़मेर राज्य भर में रहा प्रथम


पंचायतीराज सशक्तिकरण के लिए बाड़मेर राज्य भर में रहा प्रथम 


जिला प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हुए सम्मानित 

बाड़मेर, 30 सितंबर। पंचायतीराज सशक्तिकरण के लिए बाड़मेर जिला परिषद को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पंचायत राज मंत्री भरत सिंह द्घारा सम्मानित किया गया। पंचायत राज मंत्री द्घारा जिला प्रमुख श्रीमति मदन कौर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री छगन लाल श्रीमाली को सम्मानित किया गया॥ पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तातंरित गतिविधियों के प्रभावी कि्रयान्वयन करने एवं पंचायतीराज प्रणाली के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय भूमिका निभाने की वजह से राज्य सरकार ने राज्य स्तर पर बाड़मेर जिला परिषद को सम्मानित करने का निर्णय लिया। जयपुर स्थित भगतसिंह मेहता सभागार, हरीशचन्द्र माथुर, राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित हुए सम्मान समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती मदनकौर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी छगनलाल श्रीमाली को आमंत्रित किया गया था।भारत सरकार द्वारा 29 विषयों के हस्तातंरण के संबंध में राज्यों में की गई कार्यवाही का मूल्यांकन करते हुए पंचायत सशक्तिकरण एवं प्रोत्साहन योजना का कि्रयान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 201011 के तहत भारत सरकार द्वारा राजस्थान राज्य को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 150.00 लाख उपलब्ध करवाई गई है। इसके बाद राज्य स्तर पर उक्त राशि से इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पंचायतीराज संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी छगनलाल श्रीमाली ने बताया कि बाड़मेर जिला परिषद ने पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए है। जिसके लिए बाड़मेर जिले का चयन किया जाकर बाड़मेर जिले को 15 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र तथा ग्राम पंचायत नवोड़ा बेरा को 5 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख श्रीमती मदन कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समस्त जिलो के जिला परिषदों द्वारा किये गये कार्यों के मुल्यांकन एवं निर्धारित मानदण्ड पर बाड़मेर जिला श्रेष्ठ रहा, जिसके आधार पर बाड़मेर जिले को सम्मानित किया गया। जो हमारे लिए गौरव की बात हैं। चूंकि गत वर्ष बाड़मेर जिले को मनरेगा का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हो चुका है, जिसके कारण हमारी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही जनता के प्रति ब़ गई थी। हमने तथा हमारी पूरी टीम ने जन हित को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया जिसमें हम सफल रहें। जिसके चलते हमे राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

.. 

गहलोत दिल्ली तलब,कैबिनेट में फेरबदल संभव

गहलोत दिल्ली तलब,कैबिनेट में फेरबदल संभव

जयपुर। केंद्र में सरकार का अंदरूनी संकट समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में पिछले दिनों हुई उथल-पुथल पर आलाकमान की तीखी निगाह है। इस कड़ी में गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गया है। गोपालगढ़ मामले के बाद सीएम की पार्टी आलाकमान से यह पहली मुलाकात होगी, जिसमें वे प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की रिपोर्टü पेश करेंगे। राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगढ़ में हुई हिंसा और पुलिस की फायरिंग के बाद दस लोगों की मौत हुई है। समुदाय विशेष्ा के लोगों की इस तरह से मौत होने पर प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तीखी प्रतिक्रिया आ रही थी। केंद्र से आई टीम ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सीएम ने क्षेत्र के कलेक्टर और एसपी को एपीओ और फिर निलंबित कर दिया। साथ ही आईजी सुनील दत को भी हटा दिया। यहीं नहीं मामले में अधिकारियों की पैरवी करने वाले एसीएस होम पीके देव का भी विभाग बदल दिया। इन तमाम कवायद को आज आलाकमान के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

फेरबदल के संकेत

दो बड़ी घटनाओ के बाद सीएम की इस मुलाकात को प्रदेश में बडे राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में भी देखा जा रहा है। दोनों मामलों में पार्टी समर्थक समुदाय के लोगों का नुकसान हुआ है। इस बात को मुद्दा बना कर आलाकमान को शिकायत की गई है। माना जा रहा है कि इसको देखते हुए प्रदेश में बडे फेरबदल हो सकते हैं। इसमें कई मंत्रियों के हटने और विभाग बदलने के साथ-साथ नए चेहरों को भी स्थान मिल सकता है। साथ ही पिछले काफी समय से रूकी राजनीतिक नियुक्तियों को भी आलाकमान हरी झंडी दे सकता है।